Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली
panchayattantra24.-नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को…
panchayattantra24.-नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके का वीडियो पहली बार सामने आया है।…
panchayattantra24.-नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दिया। पीएम मोदी…
panchayattantra24.-दिल्ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) अपने 93वें वायुसेना दिवस पर जोरदार उत्सव की तैयारी कर रही है. इस मौके पर एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था. विंग कमांडर जयदीप सिंह, जो वायुसेना के पीआरओ हैं ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को हिंडन एयर फोर्स बेस पर एक भव्य परेड होगी. 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. इस समारोह में वायुसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और थलसेना प्रमुख भी शामिल होंगे. यह दिवस वायुसेना की ताकत, आत्मनिर्भरता और देश सेवा को दर्शाएगा.
विंग कमांडर सिंह ने कहा कि परेड में कई रोमांचक चीजें होंगी. सबसे खास होगा ध्वज फ्लाइपास्ट. इसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ेगा. यह ऑपरेशन इस साल का सबसे बड़ा अभियान था. स्टेटिक डिस्प्ले में राफेल, Su-30MKI, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और आकाश सरफेस-टू-एयर मिसाइल दिखाए जाएंगे. रडार और हथियार भी प्रदर्शित होंगे. वायुसेना ने कुल 18 नई इनोवेशन भी पेश की हैं. ये इनोवेशन वायुसेना की आत्मनिर्भरता, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य की सोच को दिखाते हैं. विंग कमांडर ने कहा कि ये दिखाते हैं कि हम खुद पर भरोसा करते हैं. नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं.
panchayattantra24.-रायपुर। दो जिलों में बड़ी चोरी हुई है, मनेन्द्रगढ़ में शातिर चोरों ने रेलवे कालोनी के घरों को अपना निशाना बनाया और यहाँ के तीन घरों में धावा बोलकर करीब तीन घरों से 50 लाख रुपये कीमत के आभूषण-जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि, इसे किसी संगठित चोरों के गिरोह ने अंजाम दिया है।
दूसरा कांकेर जिले के पखांजूर का है। यहाँ भी शातिर चोरो ने एक राजस्वा निरीक्षक और लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारी के घर पवार धावा बोला है। शातिरों ने यहाँ से भी करीब 40 से 50 लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी और 20 हजार रुपये नक्सा पर हाथ साफ़ कर दिया है। घटना थाना क्षेत्र के शुभ पल्ली और रामकृष्ण पल्ली पारा की है। बताया जा रहा है कि, चोरी के दौरान पीड़ित परिवार दुर्गापूजा में शामिल होने गया था। इसी दौरान मौका देख चोर घरों में दाखिल हुए और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
panchayattantra24.-नई दिल्ली: नवरात्रि के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सांस्कृतिक आयोजनों की रौनक बढ़ गई है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह बॉलीवुड की दो जानी-मानी हस्तियां रायपुर पहुंचीं। मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल और अभिनेत्री अदा शर्मा मुंबई से रायपुर आईं। दोनों ही कलाकार नवरात्रि के पर्व पर आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर में हैं। एयरपोर्ट पर दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।
अनुराधा पौडवाल लंबे समय से भक्ति संगीत और फिल्मी गीतों के लिए जानी जाती हैं। उनका शांत और आध्यात्मिक व्यक्तित्व लोगों को हमेशा से आकर्षित करता आया है। इस बार नवरात्रि के अवसर पर वह रायपुर में एक गरबा आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी और भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी। उनका कार्यक्रम रायपुर के एक प्रमुख सांस्कृतिक स्थल पर आयोजित होगा। वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री अदा शर्मा भी गरबा महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंची हैं। अदा शर्मा को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में दमदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। उनकी खासतौर पर युवा वर्ग में काफी लोकप्रियता है। अदा भी गरबा नाइट में विशेष मेहमान के रूप में हिस्सा लेंगी।
बताया जा रहा है कि वह गरबा की पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगी और स्टेज पर परफॉर्म भी करेंगी। आयोजकों ने बताया कि अदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान युवाओं के बीच गरबा प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। दोनों ही कलाकारों की मौजूदगी से रायपुर में गरबा महोत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में आयोजित हो रहे नवरात्रि कार्यक्रमों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इन कार्यक्रमों में सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर प्रशासन के सहयोग से पुख्ता इंतजाम किए हैं।

panchayattantra24.-दिल्ली। जिस पल का सबको इंतजार था, वो घड़ी अब आ चुकी है. शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जाना है. यह खबर आने के बाद उनके फैन्स और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है. अब बस उस पल का इंतजार खत्म हो गया है जब किंग खान ने अवॉर्ड को अपने हाथ में लया. फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी. इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. उनके दमदार अभिनय, एक्शन और इमोशन्स ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ रोमांस किंग ही नहीं, बल्कि हर किरदार में जान डालने वाले सुपरस्टार हैं.
सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह अवॉर्ड भारतीय फिल्म जगत में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है. फिल्म जवान के लिए शाहरुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया. उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी. शाहरुख को यूं ही नहीं किंग खान कहा जाता. उनके मंच पर आते ही वहां बैठे सभी लोग चियर करते दिखाई दिए. रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें ये सम्मान दिया. रानी ने ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया. रानी-शाहरुख के अलावा एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया. एक्टर्स को अवॉर्ड मिलता देख हर कोई उत्साहित हो उठा, पूरा विज्ञान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
panchayattantra24.-नई दिल्ली: सरकार ने देश में जीएसटी रिफॉर्म्स लागू कर दिए हैं और आज 22 सितंबर से तमाम सामानों और सुविधाओं पर लोगों को बड़ी राहत मिली है. जहां दूध, घी, तेल से लेकर TV-AC और कार-बाइक तक सस्ती हो गई हैं, तो वहीं लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी जीरो हो गया है. जी हां, ये अब टैक्स फ्री हो गया है, जिसका असर पॉलिसी होल्डर्स को प्रीमियम भुगतान पर देखने को मिलेगा और उन्हें कम पैसा देना होगा. आइए कैलकुलेशन से समझते हैं कि 10,000 रुपये और 30000 रुपये के मासिक इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट पर कितनी बचत होगी?
नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के तहत जरूरी सामानों और सेवाओं पर नए सिरे से जीएसटी रेट्स लागू किए गए हैं. पहले लागू 12% और 28% के स्लैब को खत्म किया गया है, तो इनमें शामिल चीजों को 5% और 18% के स्लैब में डाल दिया गया है. बात अगर इंश्योरेंस पर लागू जीएसटी की करें, तो अब इसे शून्य कर दिया गया है. सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पॉलिसीहोल्डर्स को ये बड़ा तोहफा दिया है. अब तक लाइफ-हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर 18 फीसदी की दर से ही जीएसटी लागू था.
देश में जब 1 जुलाई 2017 को तमाम टैक्सों को खत्म करते हुए सरकार ने जीएसटी लागू किया था, उसके बाद से इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले टैक्स में ये पहली और फुल कटौती है. ये बदलाव सभी पर्सनल यूलिप प्लान, फैमिली फ्लोटर प्लान, सीनियर सिटीजंस प्लान समेत टर्म प्लान पर भी लागू हो गया है. अब बताते हैं कि आपको अपनी इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट पर कितनी बचत होती है. इसकी कैलकुलेशन बेहद ही आसान है. अगर आपकी पॉलिसी का मंथली बेस प्रीमियम 30,000 रुपये था, तो उस पर 18% जीएसटी के हिसाब से 5400 रुपये मंथली जोड़कर 35,400 रुपये का पेमेंट करना होता था. लेकिन अब जीरो जीएसटी होने पर प्रीमियम पर टैक्स की अतिरिक्त लागत नहीं देनी होगी और सिर्फ बेस प्रीमियम का पेमेंट ही करना होगा. वहीं अगर किसी का प्रीमियम 10,000 रुपये है, तो उसे इस हिसाब से सीधे 1800 रुपये की बचत होगी.
अगर टर्म इंश्योरेंस की बात करें, तो ये भी अब पहले से काफी सस्ता हो गया है. मान लीजिए आपने 30 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया है, तो आपका सालाना प्रीमियम करीब 15000 रुपये बनता था. इस पर बचत का कैलकुलेशन देखें, तो…
बेस प्रीमियम- 15000 रुपये
18% जीएसटी- 2700 रुपये
कुल प्रीमियम- 17,700 रुपये
लेकिन, अब जबकि सरकार ने इसे जीएसटी से फ्री कर दिया है और जीरो जीएसटी कैटेगरी में डाल दिया है, तो पॉलिसी होल्डर पर पड़ने वाला 18 फीसदी टैक्स का अतिरिक्त 2,700 रुपये का बोझ कम हो जाएगा और उसे 15,000 रुपये ही खर्च करने होंगे.
वहीं अगर कोई व्यक्ति फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस लेता है, तो उसे भी अब काफी पैसा बचने वाला है, क्योंकि यहां भी जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर जीरो कर दिया गया है. मान लीजिए, आपकी उम्र 35 साल और आपकी पत्नी की उम्र 33 साल है, इसके साथ ही आपके दो बच्चे हैं. पूरी फैमिली के लिए 10 लाख कवर का प्रीमियम औसतन सालाना 25,000 रुपये होता है. उस पर 18% GST लगता था, जो 4500 रुपये होता था, यानी कुल 29,500 रुपये भरना होता था. लेकिन अब जीएसटी नहीं लगेगा, इसलिए सीधे-सीधे 4500 रुपये बचने वाला है.
बीमा प्रीमियम को जीएसटी के दायरे से बाहर करते हुए जहां सरकार ने पॉलिसीहोल्डर्स को बड़ी राहत दी है, तो वहीं बीमा कंपनियों के आईटीसी यानी इनपुट टैक्स क्रेडिट को लेकर भी रुख साफ किया है. बीते दिनों केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कहा था कि बीमा कंपनियां 22 सितंबर से हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस के लिए कमीशन और ब्रोकरेज समेत अन्य के लिए चुकाए जीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा नहीं कर पाएंगी. ऐसे में बड़ा सवाल ये कि इसकी भरपाई कंपनियां कैसे करेंगी.
बता दें कि बीमा कंपनियां ग्राहकों से बेस प्रीमियम पर जीएसटी वसूलती थीं, तो मार्केटिंग, ऑफिस किराए समेत अन्य चीजों पर GST चुकाती भी हैं और इन खर्चों को प्रीमियम पर टैक्स से मिली राशि से समायोजित करने के बाद सरकार को देती हैं. अब इन खर्चों को लेकर कंपनियां कोई दावा नहीं कर पाएंगी. सरकार के इस कदम के बाद बीमा कंपनियों को इनपुट लागत बढ़ने पर अपने खर्चों पर दिए जाने वाले टैक्स का बोझ खुद उठाना होगा, ऐसे में ये संभावनाएं भी जताई जा रही हैं कि कंपनियां ग्राहकों पर बोझ डालते हुए अतिरिक्त लागत को उनके बेस प्रीमियम में जोड़ सकती है.

panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पेश प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 को सदन की मंजूरी मिल गई है। इस अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बिल का स्वागत करते हुए इसे देश के लिए एक गेम चेंजर कानून बताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह बिल देश के युवाओं, उनके परिवारों और समाज के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करेगा। आज ऑनलाइन गेमिंग की लत ने हजारों परिवारों को बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया है।
कई युवा इस जाल में फंसकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। ऐसे में यह बिल समय की मांग था। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से एक प्राधिकरण का गठन कर ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। अवैध और हानिकारक गेम्स पर रोक लगेगी तथा बच्चों और युवाओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। सांसद अग्रवाल ने यह भी कहा कि इस बिल के अंतर्गत पढ़ाई और खेलों से संबंधित सकारात्मक व शैक्षणिक गेमिंग ऐप्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे और वे डिजिटल युग में भी स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित रह सकें।
panchayattantra24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले के प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने देश की प्रगति, एकता और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। पीएम मोदी ने लाल किले से ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ की घोषणा की, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उनके भाषण को सुनने के लिए लाल किले में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।
भाषण के बाद, पीएम मोदी ने सभी से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एनसीसी कैडेट्स उत्साहित और खुश नजर आए। आईएएनएस से बातचीत में एक एनसीसी कैडेट ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और उन्होंने सभी को प्रेरित किया। पीएम ने सभी कैडेट्स से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
एक अन्य एनसीसी कैडेट ने कहा, “मुझे गर्व महसूस हुआ। आज हम उनसे (पीएम मोदी) मिले। ये पल अविस्मरणीय है। पीएम मोदी की मुलाकात ने हम सभी कैडेट्स में गर्व और प्रेरणा की भावना जगाई है। पीएम मोदी के भाषण में हमें विकसित भारत का रोडमैप दिखाई देता है। पीएम मोदी का भाषण प्रेरणादायक था; यह देश के युवाओं को भविष्य के लिए स्पष्ट दिशा और प्रेरणा देता है।” एक एनसीसी कैडेट को प्रधानमंत्री मोदी का सहज सवाल मन को भा गया। कैडेट के मुताबिक मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि वे सुबह कितने बजे लाल किले पहुंचे? कैडेट्स ने बताया कि वे सुबह 3:30 बजे वहां पहुंचे थे। इससे पीएम मोदी ने उनकी लगन और उत्साह की सराहना की।
एनसीसी कैडेट्स ने पीएम मोदी के ऑपरेशन सिंदूर पर भाषण को बहुत प्रेरणादायक बताया। इस बात पर भी खुशी जताई कि ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कैडेट्स ने कहा कि पीएम मोदी से मिलना एक नया और खास अनुभव था, जिसने उन्हें गर्व और उत्साह से भर दिया। विकसित भारत का संकल्प उन्हें विशेष रूप से प्रभावशाली लगा।