Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दुर्ग
हर घर में लहराएगा तिरंगा, कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज लगाने की अपील

K.W.N.S.-बेमेतरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गाँव से लेकर शहर तक हर-घर में तिरंगा फहराने के लिए उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील किये है। बिहान के महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित सी-मार्ट के माध्यम से समुचित मात्रा में तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले में सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश भक्ति की भावनाओं को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने हर घर झण्डा कार्यक्रम अंतर्गत सतत मानिटरिंग के लिए सभी अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप अपने स्तर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने राष्ट्रध्वज के मानकों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करना, स्थानीय स्वसहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने झण्डे की खरीदी के लिए समूहों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए हैं। समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने पाम्पलेट, बैनर सहित अन्य प्रचार माध्यमों की सहायता से स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम करने कहा है।

K.W.N.S.- बेमेतरा। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कल कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में बेमेतरा जिले के राईस मिलर्स द्वारा चावल जमा कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में जिले में राईरा मिलर्स द्वारा कुल धान उठाव के विरूद्ध 149517 मेट्रिक टन चावल जमा किया गया तथा 46936 मेट्रिक टन चावल जमा किया जाना शेष है, जो कि कुल लक्ष्य का 24 प्रतिशत है। यह चावल नागरिक आपूर्ति निगम तथा भारतीय खाद्य निगम के बेस डिपो राजनांदगांव व तिल्दा में जमा किया जाना है। मिलर्स जिनका 30 प्रतिशत से अधिक चावल जमा किया जाना शेष है उन्हें इस कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम में किसी भी तरह की परेशानी आने पर जिला विपणन अधिकारी को सर्व संबंधित से चर्चा कर समस्या के निराकरण करने हेतु कहा गया। छ.ग. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की आपूर्ति हेतु प्रतिदिन 1500 मेट्रिक चावल जमा करने का भी निर्देश राईस मिलर्स को दिया गया। चावल जमा कार्याे की समीक्षा प्रति सप्ताह की जावेगी। पूर्व में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही करने वाले 17 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भविष्य में भी कार्य में प्रगति नही लाने वाले मिलर्स के विरूद्ध सुसंगत आदेशो के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। मिलर्स द्वारा एफसीआई पूल में चावल जमा करने की मियाद 30 सितम्बर तक निर्धारित की गई है। समीक्षा के दौरान जिला राईस मिल एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री विनय शर्मा की ओर से आश्वासन दिया गया कि समस्त मिलर्स द्वारा शासन के मंशा अनुरूप कार्य किया जावेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री विश्वास राव म्हस्के, जिला विपणन अधिकारी श्री आशुतोष कोसरिया, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री सी. एल. ताम्रकार, सहायक खाद्य अधिकारी श्री गीतेश मिश्रा एवं खाद्य निरीक्षक तथा राईस मिलर्स उपस्थित थे।

K.W.N.S.-दुर्ग। रक्षा बंधन भाई और बहन के अपार स्नेह का प्रतीक है और जब बिहान की दीदियों ने अपने हाथों से रेशमी धागों, मोती, रुद्राक्ष और अक्षत से राखियाँ तैयार कर रही हैं तो इस स्नेह के बंधन में अपनी कला संस्कृति की महक के साथ आंचलिक रंग भी मौजूद रहेगा। एक तरफ परंपरा को पुनर्जीवित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ महिलाओं के लिए आजीविका के स्रोत भी बन रहे हैं। जिले के ब्लाक पाटन के ग्राम पंचायत नवागांव (बी) में भारत माता वहिनी स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। जिसमें कई प्रकार के खाद्य सामग्री जैसे गेहुँ, धान, मसुर दाल, चावल, धागा, मोती, छोटी बड़ा धागा, स्टोन मोती, गोल्डन स्टोन ये सभी प्रकार के समान से राखी बनाने का काम नवागांव (बी) की महिलाएं समुह के द्वारा अपने हस्त कला से कर रही है। इसमें राखी बनाने में कुल लागत 2,500 रू. और अभी तक राखी बेचकर 4,000रू. आय प्राप्त हुआ हैं। समुह की महिलाएं अपने समान की बिक्री के लिए हाट बाजार फैंसी स्टोर, गांव में अपनी ब्रिकी करती है। अभी हाल ही में आनी समूह की राखी को सी-मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। समूह द्वारा राखी बनाकर जो लाभ हुआ है। उस लाभ सेे समूह की दीदियों ने अब रूई-बाती बनाने की मशीन लेकर, आगामी आने वाले तीज और अन्य त्यौहारो के लिए रूई और बाती बना रही है। समूह की महिलाओं ने एक के बाद एक स्व-रोजगार की ओर अपना कदम बढ़ा रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने गांव के बाजार और दुकानों के माध्यम से राखियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। ये राखियाँ 5 रुपए से लेकर 65 रुपए तक कि कीमत में उपलब्ध होंगी। सांकरा में कुमकुम स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी राखियाँ तैयार की जा रही हैं। वहीं जनपद पंचायत धमधा में ग्राम पंचायत रौदा की समृद्धि स्व-सहायता समूह की कॅवरा चतुर्वेदी ने बताया कि रेशमी धागों, मोती, रुद्राक्ष और अक्षत से अभी तक 6,000 रू. की राखी की बिक्री की जा चुकी है। अपने बिक्री के लिए आस-पास के दुकानों में सम्पर्क ब्रिकी करती है।

K.W.N.S.-दुर्ग। चिटफंड निवेशकों को उनके रकम वापिसी कैसी कराई जाये इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार साकारात्क कदम उठाये जा रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज राजस्व अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक रखी थी। जिसमें एसपी डॉ वैभव पल्ल्व द्वारा जानकारी मुहैया कराई गई कि चिटफंड द्वारा धोखा देने वाले कंपनियों के संचालकों का चिन्हांकन कर उन पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उन चिटफंड कंपनियों को टार्गेट करने के लिए कहा जिनकी प्रोपर्टी राज्य के अंदर ही है ताकि उन लोगों पर शिकंजा कसकर जल्द से जल्द उनकी प्रापर्टी कुर्क कराकर अनुपातिक रूप से पैसा हितग्राहियों को बाटा जा सके। उन्होंने जिले में पूर्व में कार्यरत सभी चिटफंड कंपनियों की चल व अचल संपत्तियों की गहनता से जांच करने के पुनः निर्देश दिये। इसके साथ-साथ उन्होंने तहसीलदारों को कंपनी के एजेंट्स और अन्य स्त्रोंतों से संचालक के चल व अचल संपत्ति एकत्रित करने के निर्देश भी दिये जिससे की आगे की कार्रवाई में सुविधा हो। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सभी दस्तावेजों की जांच सूक्ष्मता से करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, एसडीएम मुकेश रावटे एसडीएम बृजेश क्षत्रिय, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबर वर्ल्ड न्यूज-सौरभ लक्की शर्मा- दुर्ग। शंकर नगर स्थित डॉ वंदना गुप्ता नर्सिंग होम नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु एवं उनकी माता माधुरी रानी पति श्याम कुमार निवासी साईं नगर उरला की मृत्यु हो गई जिसके बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला साथ ही सूचना मिलने के बाद भी हॉस्पिटल संचालक नदारद रहे साथी मोबाइल बंद है जिसके बाद आसपास के वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 12 जितेंद्र बेड शेखर चंद्राकर राजकुमार नारायणी साथ ही कुछ रिपोर्टर उपस्थित होकर परिजनों को न्याय दिलाने हेतु कार्रवाई की मांग को लेकर के आगे आए साथी वार्ड के पार्षद और परिजनों ने ऐसे अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम को बंद करें की मांग की साथ ही जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

K.W.N.S-दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा नेता और जिला पंचायतं सदस्य मोरध्वज साहू ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस की सदस्यता लेने पर सीएम भूपेश बघेल ने मोरध्वज साहू को बधाई दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोरध्वज साहू लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी अब छोटे स्तर के नेताओं को ध्यान नहीं दे रही है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भाजपा को एक के बाद एक कई बड़ी झटके लगे हैं। प्रदेश के बस्तर सहित कई क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

K.W.N.S-भिलाई। नेहरू नगर चौक पर स्कूटी सवार दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में स्कूटी चालक तो बाल-बाल बच गया। लेकिन, पीछे बैठे व्यप्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी निवासी कल्याण साहू (50) के रूप में की गई है। वो अपने साथीक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शरीर के बीच से दो टुकड़े हो गए। घटना के समय चौक पर तैनात यातायात पुलिस के जवानों ने शव को चीरघर भिजवाया। सुपेला पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ ग्राम मातरोडीह उतई निवासी कमल नारायण यादव उर्फ के साथ स्कूटी से नेहरू नगर अंडरब्रिज से होकर चौक पार कर रहा था। स्कूटी को कमल नारायण यादव चला रहा था और कल्याण साहू पीछे बैठा हुआ था। तभी एक ट्रक क्रमांक एमपी-04 एचई 4452 ने उसे चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को जानकारी दी जिस समय ये हादसा हुआ। उस समय दुर्ग से रायपुर जाने वाली दिशा में यातायात का काफी दबाव था। यातायात पुलिस के सभी जवान वाहनों को निकलवाने में लगे थे। इसी दौरान स्कूटी चालक कमल नारायण यादव ने लापरवाही पूर्वक चौक पार करने की कोशिश की और हादसे का शिकार हो गया। घटना में चालक तो बच गया। लेकिन, पीछे बैठा कल्याण साहू ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आने से उसके शरीर के बीच से दो टुकड़े हो गए। यातायात पुलिस ने ही हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के चीरघर भिजवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। मृतक और चालक कमल नारायण यादव फेब्रीकेशन का काम करते थे।

K.W.N.S-भिलाई। सप्ताह भर पहले खुर्सीपार गेट के पास एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक चलते हुए ट्रेलर के चक्के निकल गए और पैदल सड़क पार कर रहे दो लोगों को उससे जोरदार ठोकर लगी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट लगी। दोनों फौरन अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान शिकायत कर्ता के भाई की मौत हो गई। इस मामले में खुर्सीपार पुलिस ने आरोपित ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि कैंप-1 तीन दर्शन मंदिर के पास शास्त्री नगर निवासी शिकायत कर्ता कौशल कुमार साहू अपने भाई सोमेश कुमार साहू व अन्य साथी पवन डहरिया और हिरामन ठाकुर के साथ काम करने के लिए तिल्दा रायपुर गया हुआ था। वहां से वे सभी 16 जुलाई को बस से वापस भिलाई आए और खुर्सीपार में शिवाजी नगर धरमकांटा के सामने उतरे। बस से उतरने के बाद चारों पैदल सड़क पार कर के खुर्सीपार गेट की तरफ ठेकेदार के पास पैसे लेने जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी-09 बी 1809 के बाएं तरफ का पिछला चक्का निकला और तेज रफ्तार में फेंकाकर सोमेश साहू और हिरामन ठाकुर से टकरा गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोट लगी। उन्हें फौरन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वहां से डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर देर रात को शिकायत कर्ता के भाई सोमेश कुमार साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

K.W.N.S-भिलाई। अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले डाक्टर पति को पद्मनाभपुर पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि 14 जून को पंचशील नगर दुर्ग निवासी शिल्पा चंद्राकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिल्पा चंद्राकर छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी रायपुर में सहायक अभियंता थी। मृतका के पिता कुलेश्वर प्रसाद के बयान के आधार पर उसके पति डा. निखिल कौशिक, सास चरण कौशिक और डेढ़सास तोमेश्वरी पाटनकर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी आरोपित फरार थे। जिसमें से शुक्रवार को आरोपित पति डा. निखिल कौशिक को गिरफ्तार किया गया है। बाकि के दोनों आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
K.W.N.S.-पाटन। ग्राम पंचायत रूही की महिला सरपंच एवं सतनामी समाज की भारती जांगड़े के साथ छेड़खानी, मारपीट की घटना हुई है। मामले में उपसरपंच हितेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल पर अपराध दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने के कारण सतनामी समाज में आक्रोश है। सतनामी समाज के लोगों ने पाटन थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने की मांग की है। बता दे कि इस मामले में पहले पाटन थाना में अपराध दर्ज नहीं किया गया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पाटन थाना में अपराध दर्ज किया गया है।