Browsing: दुर्ग

 
 K.W.N.S-दुर्ग। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. शिवनाथ नदी पुलगांव में तीन दिन से नदी में गिरी कार आज मिल गई है. कार को कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला जा रहा है. कार को रस्सी से बांधकर नदी से बाहर निकाला जा रहा है. आज एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ मछुआरों की टीम भी कार और उसमें सवार लोगों को ढूंढने के लिए उतरी थी. इसी दौरान नदी में कार दिखी. बता दें कि तीन दिन पहले शिवनाथ नदी के पुलगांव ब्रिज के पास एक कार गिरने की खबर आई थी. वहां रहने वाले मछुआरे और गोताखोर श्याम ढीमर ने कार को गिरते हुए देखा था. उसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था. अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि कार में कितने लोग हैं. कार को बाहर निकालते ही पता चल जाएगा कि कार में कितने लोग सवार थे.
 

 
K.W.N.S.- दुर्ग। रानीतराई थाना के भनसूली गांव में एक 20 वर्षीय युवक खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आ गया। जब तक लोग उसे बचाते वह बुरी तरह झुलस गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। रानीतराई पुलिस ने बताया भनसूली गांव निवासी योगेश कुमार साहू अपने खेत में काम करने गया हुआ था। उसके खेत में बोर लगा है, जिसकी सर्विस वायर कटी हुई थी। योगेश बोर के पास काम कर रहा था। उसने केबल पर ध्यान नहीं दिया और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। खेत में आसपास काम कर रहे दूसरे लोगों ने देखा कि योगेश को करंट लगा है तो वह उसे बचाने के लिए दौड़े। जब तक उन्होंने करंट की सप्लाई बंद की, योगेश की मौत हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
 

 K.W.N.S.-दुर्ग। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विगत 02 माह में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 377 वाहन चालको के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई. बता दें कि एसपी को लगातार तेज आवाज बुलेट, मोडिफाईड वाहनो के द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की शिकायत आम नागरिको द्वारा की गई थी। इन वाहन चालको पर कार्यवाही के लिए यातायात पुलिस दुर्ग को पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में गठित सिविल टीम* के द्वारा लगातार दुर्ग-भिलाई के ऐसे क्षेत्र जहां इन वाहन चालको द्वारा वाहन चालन करते पाया गया उन पर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है एवं इन वाहन चालको के लायसेंस भी निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है। आज दिनांक तक कुल 377 वाहन चालको के लायसेंस निलंबन के लिए भेजा गया है साथ ही जिन वाहनो में मोडिफाईड सायलेंसर लगा पाया गया उन वाहनो को यातायात मुख्यालय लाकर ऐसे सायलेंसर को निकाला जा रहा है और सही मानक के सायलेंसर लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। कुछ वाहन चालक नाबालिक भी पाये गये जिनके परिजन को यातायात कार्यालय बुलाकर कार्यवाही कर समझाईस दी जा रही है। *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी दिनों में यह अभियान कार्यवाही और सख्त एवं तेज की जावेगी। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो इसकी सूचना यातायात वाट्सअप नंबर 9479192029 पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
 

K.W.N.S,-भिलाई नगर| विगत 03 जुलाई को इंफाल लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडे शहीद हो गए। 107 बटालियन गोरखा राइफल्स मणिपुर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद रहे शहीद कपिलदेव की स्मृतियों को संजोने भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा से महापौर नीरज पाल ने महत्वपूर्ण घोषणा की है, भिलाई स्थित उनके निवास के समीप बड़ा मैदान है जो कि स्टेडियम बनना प्रस्तावित है जिसे अब शहीद कपिलदेव पांडे मैदान के नाम से जाना जाएगा। शहीद को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने गुरूवार को महापौर पाल उनके भिलाई निवास पहुंचे थे। महापौर नीरज पाल ने भिलाई की धरती में जन्मे, पले बढ़े शहीद कर्नल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद की माता श्रीमती कुसुम पांडे, पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल छवि पांडे, बहन भावना पांडे सहित पूरे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। महापौर ने कहा कि शहीद कपिलदेव ने भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण मोर्चे में अपना योगदान दिया है, शहर के ऐसे वीर सपूत के शहादत को भूलाया नहीं जा सकता, इसलिए उनके सम्मान में उनकी स्मृतियों को हमेशा के लिए संजोए रखने के लिए नेहरू नगर पूर्व स्थित उनके निवास के समीप प्रमुख मैदान को शहीद कर्नल कपिलदेव पांडे के नाम से जाना जाएगा।
 

 
K.W.N.S.-बेमेतरा। बारिश के दिनों में यदा-कदा आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की घटनाएं होती रहती है। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वज्रपात, आकाशीय बिजली से बचने के लिए आम नागरिकों से सावधानियां बरतने की अपील की गई है। जिसके अंतर्गत यदि घर में हो तो पानी का नल, फ्रिज, टेलीफोन आदि को न छुएं और उससे दूर रहे तथा बिजली से चलने वाली यंत्रों, उपकरणों को बंद कर दें। यदि दो पहिया वाहन, साईकिल, ट्रक, खुले वाहन नौका आदि पर सवार हो तो तुरंत उतरकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। वज्रपात, आकाशीय बिजली के दौरान वाहनों पर सवारी न करें, धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें, टेलीफोन व बिजली के पोल/खम्भंे तथा टेलीफोन व टेलीफोन टावर से दूर रहें, कपड़े सुखाने के लिए तार प्रयोग न कर, जूट या सूत की रस्सी का उपयोग करें, बिजली की चमक देख तथा गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर ऊंचे एवं एकल पेड़ों पर नहीं जाये, यदि आप जंगल में हो तो छोटे एवं घनें पेड़ों की शरण में चले जाये, वृक्षों दलदल वाले स्थलों तथा जलस्त्रोतों से यथा संभव दूर रहें पंरतु खुले आकाश में रहने से अच्छा है कि छोटे पेड़ों के नीचे रहें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कहा गया है कि खुले आकाश में रहने को बाध्य हो तो नीचे के स्थलों को चुनें, एक साथ कई आदमी इक्ट्ठे न हो, दो आदमी की दूरी कम से कम 15 फीट हो, तैराकी कर रहे लोग मछुवारे आदि अविलंब पानी से बाहर निकल जाये, गीले खेतों में हल चलाते, रोपनी या अन्य कार्य कर रहे किसानों तथा मजदूरों या तालाब में कार्य रहे व्यक्ति तुरंत सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर जाये, धातु से बने कृषियंत्र, डंडा आदि से अपने को दूर कर लें, यदि आप खेत-खलिहान में काम कर रहे हो तथा किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पाए तो – जहां है वहीं रहे, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें, दोनों पैरों को आपस में सटा लें एवं दोनांे हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन की तरफ यथा संभव झुका लें तथा सिर को जमीन से न छुआएं, जमीन पर कदापि न लेंटे। अपने घरों तथा खेल-खलिहानों के आस-पास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष समूह लगायें, ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर जमीन में काफ गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाये, मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थल है। यदि संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक लगवा लें। यथा संभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाये रखें।
 

 K.W.N.S.-बेमेतरा। मशरूम की सब्जी खाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। एक के बाद एक 7 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ के कटई गांव का है। बताया जा रहा है कि बाड़ी में उगे मशरूम को सब्जी बनाकर पूरे परिवार के लोगों ने सेवन किया था। खाने के कुछ देर बाद ही पूरे परिवार की तबीयत खराब हो गई। सभी 7 लोग एक-एक कर उल्टी करने लगे। आनन-फानन में अस्पताल में इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है।
 

 K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई नेहरू नगर स्थित एक निजी होटल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भाजपा कोर ग्रुप, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय प्रभारी और भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि बैठक सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बैठक में भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरदेंश्वरी, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री छग डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ पवन साय और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय शामिल हो सकते हैं।
 

 

K.W.N.S.-भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने आज शिवनाथ व्यवसायिक परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर जुर्माना की कार्रवाई की। सुमित बाजार और ईशान ऑटो को 65000 रुपए का जुर्माना लगाया। उल्लेखनीय है कि अपने पार्किंग स्थल पर पार्किंग न कराकर अन्य स्थानों में पार्किंग की करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस अवैध पार्किंग से सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया था जिसको देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई की तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने आज आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की। दोनों ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध पार्किंग नही कराने की समझाइश दी गई। सुमित बाजार से 15000 जुर्माना तथा ईशान ऑटो से 50000 रुपए जुर्माना लिया गया। कार्रवाई में जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, बालकृष्ण नायडू एवं मलखान सिंह सोरी आदि मौजूद रहे।
 

K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग-भिलाई शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए “पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव” के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में आज सुबह से डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी एवं 150 से अधिक जवानों के द्वारा मकान किरायेदार सत्यापन एवं कॉलोनी चेकिंग अभियान चलाया गया। दुर्ग पुलिस के जवानों के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर उनके यहां रह रहे किरायेदारों के संबंध में जानकारी ली गई। PreviousNext अलसुबह 5:00 बजे से यह अभियान कुबेर एवं सूर्या रेसिडेंसी एवं चौहान टाउन में रूप में चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से किराएदारो का सत्यापन, लिफ्ट वेरिफिकेशन, असामाजिक तत्वों की चेकिंग, पार्किंग में लावारिस वाहन की चेकिंग, सीसीटीवी चेकिंग, अपार्टमेंट एवं रेसिडेंसी के लोगों की शिकायत एवं फीडबैक से संबंधित अभियान चलाया गया। जिस भी कॉलोनी में त्रुटि पाई गई उसमें संबंधित मेंबर को बुलाकर सूचना दी गई एवं कॉलोनी वासियों को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अन्य नियमों के संबंध में जागरूक कराकर, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस को कॉल करने हेतु डायल 112 एवं अन्य संपर्क नंबर दिए गए। दुर्ग पुलिस के द्वारा शहर के पाश इलाको, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के 450 से अधिक घरों पर दबिश देकर अकस्मात चेकिंग की गई। जिसमे किराएदारों, असामाजिक तत्वों की चेकिंग कर संदिग्ध की जांच की जा रही है एवं कॉलोनी वासियों से अपील भी की गई कि किसी भी व्यक्ति को अपना घर मकान किराए में देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन/ऑफलाइन जरूर करा कर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस का साथ दें। संपूर्ण चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राइम नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी सुपेला, थाना प्रभारी खुर्सीपार चौकी प्रभारी स्मृति नगर सहित 150 से अधिक जवान उपस्थित थे।
 

 K.W.N.S.-भिलाई। आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा भिलाई नगर के दौरे पर निकले थे, जहां उन्होंने आकाशगंगा सब्जी मंडी का मुआयना किया और पार्किंग व सफाई व्यवस्था को लेकर लोकल दुकानदारों से चर्चा की। मंडी में उन्हें कुछ जगह सफाई को लेकर अव्यवस्था दिखाई दी, जिस पर उन्होंने अपने साथ उपस्थित अधिकारियों को कार्य की प्रगति पर पैनी नजर रखने के लिए फोटोग्राफी और विडियोग्राफी जैसी टेक्नॉलाजी का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य के प्रोग्रेस की स्थिति जानने के लिए प्री व पोस्ट फोटोग्राफी तथा विडियोग्राफी करवाने के लिए कहा ताकि तुलनात्मक आधार पर आसानी से वस्तु स्थिति की समीक्षा की जा सके। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान पब्लिक प्लेस का दुरूपयोग न हो इसके लिए भी उपस्थित अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा। उचित प्रबंधन के लिए अकाशगंगा की सब्जी मंडी होगी शिफ्ट- कलेक्टर ने सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी के अध्यक्ष एवं वहां के व्यापारियों के साथ चर्चा की। जिसमें अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सीमित क्षेत्र होने के चलते सब्जी मंडी के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। सब्जी मंडी में पार्किंग व लोडिंग अनलोडिंग के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित जोन कमिश्नर को सब्जी मंडी के 110 व्यापारियों के साथ अवकाश के दिन मीटिंग लेने के लिए कहा। जहां व्यापारियों के साथ ही चर्चा करके प्लान बनाने व जमीन चिन्हित करने की बात कही ताकि भविष्य में शीघ्र से शीघ्र सब्जी मंडी को शिफ्ट कर उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके।