Browsing: दुर्ग

 
 
 K.W.N.S.-पाटन। पाटन ब्लाक के ग्राम सुरपा में 200 से अधिक महिलाएं ठगी का शिकार हो गईं। श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर एक महिला द्वारा इन महिलाओं से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई है। पीड़ित महिलाएं मंगलवार को जनपद पंचायत पाटन पहुंची और सीईओ को मामले की जानकारी दी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें जो श्रमिक कार्ड जारी किया गया है, वह भी फर्जी निकला। जिस महिला ने इन सभी को झांसा दिया, वह जनपद पंचायत के ही बिहान शाखा में काम करने वाली प्रतिमा साहू संविदा कर्मी है। आज वह ड्यूटी पर नहीं आई थी। सीईओ ने मामले की जांच शुरू करा दी है। जानकारी के मुताबिक, जनपद मुख्यालय में बिहान शाखा में काम करने वाली संविदा कर्मी प्रतिमा साहू ने ग्राम सुरपा की महिलाओं को उनका श्रमिक कार्ड बनवाने संपर्क किया था। इसके बदले प्रत्येक महिला से 200 से 500 रुपये तक वसूला गया। इस तरह से एक लाख से अधिक की वसूली इन महिलाओं से की गई। जब महिलाओं ने श्रमिक कार्ड देने के लिए दबाव बनाया तो उन्हें श्रमिक कार्ड दिया गया। जब श्रमिक कार्ड को शासकीय कार्यालयों में ले जाकर जमा किया गया तो जानकारी हुई कि उक्त कार्ड फर्जी है। परेशान महिलाएं प्रतिमा साहू से मिलने गई तो वह गायब थी। इसके बाद महिलाएं सीईओ मुकेश कोठारी के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उनका पैसा वापस दिलाएं साथ ही फर्जीवाड़ा करने वाली महिला कर्मी प्रतिमा साहू पर कार्रवाई की जाए। श्रमिक कार्ड का यह उपयोग व लाभ -जिनका गरीबी रेखा सूची में नाम नही है ऐसे लोग बीपीएल राशन बनवा सकते है। -कामकाजी महिलाओं को निश्शुल्क साइकिल मिलती है। -प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ। -महात्मा गांधी नरेगा योजना का लाभ। -बेटी की शादी के लिए सहायता। -राष्ट्रीय सामाजिक सहायता का लाभ। जांच के लिए बनाई गई है टीम पाटन जनपद पंचायत के सीईओ मुकेश कोठारी ने कहा कि ग्राम सुरपा की महिलाओं ने पैसे लेकर फर्जी श्रमिक कार्ड दिए जाने की शिकायत की है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

 
 K.W.N.S.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन वित विभाग एवं संचालनालय कोष-लेखा एवं पेंशन नवा रायपुर द्वारा सेवानिवृत्त, मृत शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में कार्यालय संभागीयसंयुक्त संचालक, कोष-लेखा एवं पेंशन दुर्ग एवं जिला कोषालय दुर्ग द्वारा पेंशन निराकरण प्रशिक्षण का आयोजन डॉ. दिवाकर सिंह राठौर, संभागीय संयुक्त संचालक, कोष-लेखा एवं पेंशन, दुर्ग के मार्गदर्शन में आज यानी 1 जुलाई को जिला पंचायत सभागृह, दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें पूर्व सेवानिवृत्त, मृत अधिकारियों, कर्मचारियों जिनका की पेंशन , परिवार पेंशन के प्रकरणों का किसी कारणवश निराकरण नहीं हुआ है तथा आगामी माहों में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण तैयार करने आ रहे कठिनाइयों को दूर किये जाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इस हेतु जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को उनके संबंधित कार्यालय सहायक को उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा निर्देशित किया गया है।
 

 

  K.W.N.S.- बालोद। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने एमपी के 2 तस्करों को गांजा तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 3 लाख 60 हजार का गांजा जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. बता दें कि, पुलिस ने गांजा तस्कर करने वाले एमपी के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी राजकुमार पटेल निवासी ग्राम छिलपा थाना अनूपपुर मध्यप्रदेश और विपिन केवट निवासी ग्राम पिपरिया शहडोल मध्यप्रदेश मोटरसाइकिल से बोरी में भरकर गांजा ले जा रहे थे.दोनों पर शंका होने पर पुलिस ने जगतरा मंदिर के पास दोनों संदिग्धों को पकड़ा. जांच के बाद दोनों के पास से 18 किलो गांजा पाया गया. जब्त गांजे की कीमत 3 लाख 60 हजार आंकी जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुरुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
 

K.W.N.S.-बालोद। छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों का आतंक जारी है। ये हाथियों का दल अलग-अलग इलाके में घूम रहे है। और कई किसानों के घर, फासल नष्ट कर चूके हैं। अब ये चंदा हाथियों का दल बालोद पहुंचा है। इस दल में 22 से अधिक हाथी शामिल हैं। इन हाथियों ने जिले के ग्राम पेटेचुआ,बड़भूम,हितेकसा,नंगझर,मर्रामखेड़ा में घरों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में फसलों को रौंदा दिया है। इसके साथ ही अंगदफार्म विला के अन्दर घुसकर कॉटेज सहित गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ कर पूरा समान फैला दिया। जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अपनी जान बचाकर घर में छीपे बैठे है। सूचना के बाद वन विभाग हाथियों को जंगल की तरफ करने में लगा हुए है।
 

K.W.N.S.-बालोद। जिले के वनांचल में रहने वाले ग्रामीण हाथियों की दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं. लगभग 24 हाथियों का दल वनांचल क्षेत्र के गांवों में विचरण कर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसके अलावा कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. ग्रामीण अपनी जान बचाकर गांव में बने पक्के मकानों के सहारा लेकर रात गुजारने को मजबूर है. वहीं वन विभाग ने मुआवजा देने की बात कहते हुए उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है। 
बीते दो सालों से हाथियों का अलग-अलग दल धमतरी व कांकेर जिला की सीमा से होकर कई बार बालोद जिला की सीमा में गुरुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश करते हुए दल्ली राजहरा व डौन्डी वन परिक्षेत्र में विचरण करते आ रहे हैं. वर्तमान में लगभग 24 से 25 हाथियों का एक दल गुरुर व दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र वनांचल ग्रामों में घूम-घूमकर खेतों में लगे गन्ने व बाड़ियों में लगे केलों को खाकर भारी नुकसान पहुंचा रहा है. बीती रात्रि हाथियों का यह दल मर्रामखेड़ा गांव की बस्ती में घुसकर किसान के घर में रखे की धान को खाने के साथ चार मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान ग्रामीण अपनी जान बचा घर से भागकर गांव में बने पक्के मकानों में रात गुजारी. हाथियों के दल की आमद से किसान मानसून आगमन के साथ धान रोपाई करने में भी असहाय महसूस कर रहे हैं. किसानों का यकायक खेतों में जाना मुनासिब नहीं है, लिहाजा किसान जान सांसद में किए खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं. किसानों एक तरफ जहां काम कर रहे होते हैं, तो दूसरी ओर हाथियों के झुंड की हलचल की ओर भी उनकी नजर बनी रहती है। 
 

K.W.N.S.- भिलाई। गटर में बंद बोरी में एक महिला की लाश मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. नेवई पुलिस ने बताया कि शुलभ शौचालय के गटर के पास निगम का कर्मी सफाई करने पहुंचा था. सामने एक बंद बोरा दिखा, जिसे खोलने पर युवती की लाश मिली. महिला का नाम भावना साहू उम्र 40 वर्ष गुरुर, जिला बालोद की रहने वाली है, जो नेवई स्थित स्टेशन मरोदा में 3-4 वर्षों से रह रही थी. वह बीते 4 दिनों से मोहल्ले से लापता थी. जब पुलिस को शव मिला तब आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर ही शिनाख्त हो पाया।
 शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पुलिस को संदेह है कि लाश करीब 1 सप्ताह पहले का है. घटना स्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची थी. युवती के सिर समेत अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसकी लाश को बोरे में बंद कर फेंक कर आरोपी मौके से फरार हो गया होगा. महिला यहां रहकर क्या करती थी, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. मृतिका अकेली रहती थी. नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि शव का पीएम होने के बाद ही मामला पूरी तरफ स्पष्ट हो पाएगा. शरीर के कई हिस्सों में चोट है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद धारा जुड़ेगा।
 

 
 K.W.N.S.-दुर्ग। डॉ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक-दुर्ग के निर्देश पर चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10.06.2022 से दिनांक 16.06.2022 तक एनसीसी के कैडेटर्स के द्वारा जिले के पटेल चौक, नेहरू नगर चौक, सुपेला, चन्द्रामौर्या, पावर हाउस कटिंग एवं सिरसा गेट चौक* पर वाहन चालको को यातायात नियमों के पालन करने एवं नियमों का पालन ना करने से होने वाले गंभीर परिणामों की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से दी गई। 
इन कैडेटर्स द्वारा यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस दुर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लगन एवं मेहनत से कार्य किया गया था। उक्त कैडेटर्स के उत्सावर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य के शुभकामना हेतु आज दिनाक को यातायात कार्यालय ,नेहरू नगर भिलाई में कविलाश टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा शास.विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग एनसीसी के 10 कैडेटर्स एवं सेठ रतनचंद (सुराना) कॉलेज दुर्ग एनसीसी के 12 कैडेटर्स ,कुल-22 कैडेटर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
 

K.W.N.S.-बेमेतरा।  बीमा योजना की जमीनी हकीकत की, जो छत्तीसगढ़ के बेमेतरा की है। यहां किसानों को फसल बीमा योजना कागजों पर ही दम तोड़ चुकी है और किसान मुआवजे के लिए परेशान हैं। ये बेमेतरा जिले के वो किसान हैं, जो फसल बीमा योजना के शिकार हैं। हम शिकार शब्द का इस्तेमाल इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि ये किसान महीनों से मुआवजे के लिए तरस रहे हैं। बेमेतरा के ग्राम खिसोरा, रचकुड़ी सहित दर्जनों गांव के किसानों को बीमा योजना के मुआवजे की राशि नहीं मिली है । इन किसानों की फसल ओलावृष्टि में खराब हो गई थी। सबसे अहम बात ये है कि किसान मुआवजे के लिए दफ्तर के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इस बात की जानकारी तहसीलदार एसडीएम एवं कलेक्टर को भी है, लेकिन किसानों आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। लेकिन मुआवजा नहीं मिल पाया है। बीमा की राशि बीमा की राशि नहीं मिलने पर किसानों ने उग्र कदम उठाने की चेतावनी दी है।
 

दुर्ग। जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ लिफ्ट में पैर फंसने से एक महिला के दोनों पैर कट गए है। महिला का इलाज हाईटेक अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसा चौहान टाउन में हुआ है। एक वृद्ध महिला सावित्री देवी लिफ्ट की चपेट में आ गई। जिससे उसके दोनों पैर लिफ्ट के नीचे दब गए और कटकर अलग हो गए। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज भिलाई के हाईटेक अस्पताल के ICU वार्ड में चल रहा है। घटना के बाद लोगों ने चौहान टाउन के ऑफिस के बहार जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

K.W.N.S.-भिलाई। पदमनाभपुर पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार के बेटे आदित्य साहू (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना तीन जून की है। आरोपी ने नया कंप्यूटर दिखाने के बहाने पीड़िता को अपने घर बुलाया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट करके दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के घर पर थाने में शिकायत नहीं करने की धमकी देने के लिए 10 गुंडे भी भेजे।
इस वजह से पीड़िता पति के साथ वह क्षेत्र ही छोड़कर चली गई। महिला ने कोहका निवासी अपने रिश्तेदारों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 और 323 के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।