Browsing: दुर्ग

मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ किया लंच, उद्यानिकी फसलों की बेहतरी के लिए किए जाने वाले उपायों पर की बातचीत
K.W.N.S.-दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमधा में 55 करोड़ रुपये की लागत से धमधा ब्लॉक में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सब्जी एवं फल मंडी का लोकार्पण किया। साथ ही 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही जलसंसाधन विभाग की 18 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण तथा पीएचई विभाग की 15 करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।
उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि धमधा की पहचान छह आगर, छह कोरी तालाब की है। इसकी ऐतिहासिक पहचान हमेशा से रही है। अब इसकी पहचान टमाटर के उत्पादन और उद्यानिकी फसलों से भी बनी है। धमधा के किसानों ने देश और देश के बाहर बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी सप्लाई की है। किसानों की यह उपलब्धि शानदार रही है। इसके पीछे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की मेहनत भी है। उन्होंने मंडी की जो योजना बनाई, उसे हमने स्वीकृत किया। उन्होंने बहुत शीघ्रता से और अच्छे से इसे मूर्त रूप दिया है। इस मंडी के बन जाने से किसानों को फसल को उचित मूल्य मिल सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने धमधा के स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर तक अपडेट करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पीएससी, सेना भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में की कोचिंग भी धमधा में आरंभ करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने एक करोड़ की लागत से स्टेडियम की घोषणा भी की। धमधा महाविद्यालय  में ऑडिटोरियम के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने धमधा में तालाबों के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। उन्होंने बंधुआ तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपए की राशि की घोषणा की। साथ ही उन्होंने इस मौके पर धमधा में सामुदायिक भवन के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा भी की। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि धमधा के विकास के लिए हर संभव कदम सरकार ने उठाए हैं। इसके साथ ही निरंतर विकास कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब धमधा की पहचान उद्यानिकी फसलों से है। उद्यानिकी फसलों के विकास के लिए मंडी बनाई गई है, इसके साथ ही किसानों को हर संभव मदद करने एवं नवाचार अपनाने के लिए की योजनाएं बनाई गई है। इस मौके पर अपने संबोधन में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि धमधा के किसानों के लिए मंडी का आरंभ होना बहुत शुभ संकेत है, मंडी के आरंभ होने के पश्चात अब यहां के किसानों को देशभर का मार्केट मिल सकेगा। पहले भी हमारे किसान हैदराबाद से इलाहाबाद तक अपने उत्पाद पहुंचाते रहे हैं, अब मंडी के माध्यम से उन्हें उचित दाम मिल पाएगा। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की बहुत अच्छी भेंट धमधा ब्लाक को है। उन्होंने कहा कि मोती नाला तथा रौंदा जलाशय से सिंचाई की व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। इन 3 सालों में धमधा में सिंचाई का दायरा बढ़ाने के लिए बड़े कार्य किए गए हैं।
3 करोड़ रुपये के वितरण कार्य- इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किए। उन्होंने 50 किसानों को ट्रैक्टर वितरण किया।  मत्स्य कृषकों को भी नाव, जाल, मत्स्य आहार आदि वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने समाज कल्याण विभाग के हितग्राहियों को भी बाइक प्रदान की। इस मौके पर जिला मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी साहू ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने मंडी के अनुपम उपहार के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे , पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, श्रीअविनाश चौबे एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही मौके पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अपने प्रतिवेदन में 3 साल की धमधा की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त महादेव कांवड़े, आईजी ओपी पॉल, एसपी बद्रीनारायण मीणा, एसडीएम ब्रजेश क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 किसानों के साथ किया लंच-
 इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ लंच भी किया। उन्होंने इस दौरान किसानों से उद्यानिकी फसलों की स्थिति के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने किसानों से इस क्षेत्र में और भी बेहतर योजनाएं बनाने के लिए चर्चा भी की। उन्होंने किसानों से  कहा कि आप लोगों ने जिस तेजी से उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र में धमधा को नई पहचान दी है। उससे हमारा यह सपना शीघ्र ही मूर्त रूप लेगा।
 

K.W.N.S.-दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमधा में आम सभा को संबोधित करते हुये कई महत्वपूर्ण घोषणायें की। मुख्यमंत्री ने धमधा अस्पताल को 50 बिस्तर में अपग्रेड करने, 1 करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाने, धमधा महाविद्यालय में ऑडिटोरियम, बंधुआ तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये 1 करोड़ रूपये, पीएससी, सेना इत्यादि की भर्ती में कोचिंग की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने नवीन फल सब्जी मंडी का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

K.W.N.S.-बेमेतरा। आजादी के 75वी. वर्षगाठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन 21 अप्रैल को किया गया। जिला कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच की व्यवस्था किया गया। राज्य से संयुक्त संचालक डॉ. सुरेन्द्र पापभोई के द्वारा मेला स्थल का जायजा लिया गया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर सुविधाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, राजेन्द्र शर्मा, पुष्पा साहू, लक्ष्मी वर्मा, लता वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, भुवनेश्वरी वर्मा, मानक चतुर्वेदी, संजीव तिवारी, यशवंत वर्मा, होलूराम साहू, एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि गण की गरिमामय उपस्थिति रही। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में उपलब्ध मानव संसाधन के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएचओ डॉ.प्रदीप कुमार घोष भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया, जिसमें हितग्राही को 05 लाख तक का स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। सांसद द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि जन जन तक स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने और शुरूवात मे ही बी.पी एवं शुगर की पहचान व ईलाज के उदे्श्य से विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। सांसद ने कोविड के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य हेतु बधाई दी।
 आयुष्मान भारत योजना के तहत आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा शासन द्वारा दिया जा रहा है, जिसका लाभ आमजन द्वारा अधिक से अधिक लिया जाना चाहिए। शिविर में डिजीटल हेल्थ पहचान कार्ड, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, मुुख और अन्य कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। कुष्ठ रोगियों की पहचान भी हुई। गर्भवती महिलाओं में एनिमिया जांच के अलावा सुरक्षित प्रसव हेतु काउंसलिंग भी किया गया। शिविर में 252 हितग्राहियों की जांच की गई जिसमें 95 एनसीडी स्क्रीनिंग, 04 टीबी के मरीजों की जांच, 32 हेल्थ आई.डी., 105 पी.एम.जे.ए.वाय कार्ड, 45 नेत्ररोग की स्क्रिनिंग की गई।
कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.जे.के. कुंजाम, डॉ. गुलशन मांडले. डॉ.मनीष वर्मा, डॉ. लौकेश जोशी, डॉ. रजनी ठाकुर, डॉ. तृप्ति नायक, डॉ. प्रदीप आशटकर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक यशवंत चन्द्राकर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला के समस्त स्टॉफ एवं समस्त मैदानी स्वास्थ्य एवं आमजन उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में 17 करोड़ की लगात से निर्मित प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से क्लास रूम इंटरेक्शन भी किया।
 इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा भी उपस्थित थे। 
 

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की मांग पर की घोषणा
K.W.N.S.-दुर्ग। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की मांग पर की घोषणा: कलेक्टर को  दिए जमीन चिन्हांकन के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दुर्ग में भी रायपुर की तरह होलसेल कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने आज जिला मुख्यालय दुर्ग में लगभग सवा चार करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में उद्योगपतियों की मांग पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दुर्ग कलेक्टर को इसके लिए जमीन चिन्हांकन के निर्देश दिए। कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया और राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
कलेक्टर को  दिए जमीन चिन्हांकन के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग औद्योगिक जिला है, लेकिन देश मे औद्योगिक केंद्र की पहचान भिलाई से है। बीएसपी की स्थापना के बाद यहां उद्योगों की शुरुआत हुई। दुर्ग के निर्माण में यहां के उद्योगों की बड़ी भूमिका है। बीच के दौर में निजीकरण का दौर चला और श्रमिकों की मांग घटी। तकनीक का असर पड़ा है।  बीएसपी प्रदेश के उद्योगों के लिए रीढ़ की तरह है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिला सब्जी और फल का भी हब रहा है। यहां के किसान ऐसी क्रॉप भी उगा रहे हैं जिनकी मांग विदेशों में भी है। उद्योगपतियों के साथ बैठकों के बाद हमने उद्योग नीति बनाई, जिसमें सभी राज्यों की अच्छी नीतियों का समावेश रहा। कोरोना काल मे लगातार मै उद्योग संगठनों से मिलता रहा, उनकी समस्याएं जानी और इसका निराकरण किया। हमने प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी उद्योग प्रसार की नीति अपनाई जहां पर उद्योग कम थे। मैंने फाइनल ड्राफ्ट बनने के बाद भी उद्योगपतियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस नीति में एनपीए नहीं होगा।
बघेल ने कहा कि जब उद्योग की बात आती है तो रोजगार के उद्देश्य से इसकी मांग होती है लेकिन कई बार स्थानीय स्तर पर विरोध भी होता है। हमने स्थानीय लोगों से कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार हो तो आपको पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल के दौरान ऐसे स्थल के लोगों से बात हुई जहाँ काफी संख्या में श्रमिकों को वापस लाया गया था। हमने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उद्योग के कार्य हो सकें, इसके लिए हमने ऑरेंज एरिया चिन्हांकित किये। चैम्बर के अधिकारियों से बस्तर में बैठक ली। उन्हें बताया कि जब आप उद्योग लगाएं तो स्थानीय स्तर पर सर्वे कर उद्योग की जरूरत की मुताबिक लोगों का कौशल उन्नयन करें, जब लोगों को उद्योगों में रोजगार के अवसर दिखेंगे, तो वे लोग उद्योगों का समर्थन करेंगे क्योंकि अब उनके लिए आपके पास रोजगार की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन के दौरान मिलर्स के लिए किए गए कार्यों को भी रेखांकित किया। मिलिंग के चार्ज को बढ़ा दिया गया। संग्रहण केंद्रों में नाममात्र का धान रह गया है। हमने ग्रामीण क्षेत्रों में गौठान को भी ग्रामीण उद्योग के रूप में बदला है और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में इसे विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आप अपने व्यावसाय और उद्योग की जरूरत के मुताबिक यहां काम करने वाले स्व सहायता समूहों से उत्पाद बनवा सकते हैं। आपके उद्योगों के लिए इन रूरल पार्क से काफी मदद मिल सकती है। आप लोग विजनरी हैं, सरकार की पूरी सहायता आपके साथ हैं। आप आगे बढ़े, प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्य शानदार रूप से उन्नत होगा।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से हुई अपनी चर्चा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा परिदृश्य में काफी संभावना है। हमने कहा कि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलने पर इस उद्योग के लिए बड़ा काम हो सकता है। किसान उन्मुखी नीतियों का लाभ बाजार को मिला है और शहरी अर्थव्यवस्था भी इससे लाभान्वित हुई है। कोर सेक्टर और इससे बाहर हम सबको अवसर देंगे। हमारे उद्योगपति ही हमारे उद्योग के ब्रांड एम्बेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों से सीधी बातचीत की।
 

K.W.N.S.-बेमेतरा। जिले में भीषण गर्मी एवं तेज धूप की स्थिति को देखते हुए छ.ग. राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड रायपुर द्वारा एक आदेश जारी कर कृषि पशुओं को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भारवाही पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से अथवा टांगा, बैलगाड़ी, भैसागाड़ी पर वजन ढोने को प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण “परिवहन एवं कृषिक पशुओं“ पर क्रूरता निवारण नियम 1965 के नियम 6(3) के तहत जारी किया गया है। 
इस संबंध में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि जिलों में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान निरंतर बना रहता है। इस दौरान भारवाही पशुओं के उपयोग करने से पशु अधिक तापमान से बीमार हो सकता है अथवा लू के कारण उनकी मृत्यु भी हो सकती है।

K.W.N.S.-बेमेतरा। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत वर्ष 2022-23 की प्रथम किश्त जारी करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। हितग्राहियों का सत्यापन किया जाना है। 
कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान ने एक पत्र जारी कर जिले के सभी तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कहा है कि इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की सूची वेबसाईट में दर्ज है उक्त सूची को निम्न बिंदुओं पर परीक्षण किया जाकर सत्यापन किया जाना है – ऐसे हितग्राही जिनका पात्र सूची में दर्ज है परंतु वर्तमान में उनकी मृत्यु हो चुकि है ऐसे प्रकरण में उनके वैध वारिशान से आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण उपरांत उनका नाम पात्र सूची में जोड़ा जाना है। 
ऐसे हितग्राही जो वर्तमान में पात्र हितग्राहियों की सूची में शामिल हैं परंतु उनके अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य के द्वारा कृषि भूमि अर्जित कर लेने के कारण योजना के अन्तर्गत अपात्र हो गये हैं, ऐसे हितग्राहियों के संबंध में आपत्ति/पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों की सूची से विलोपित किया जाना है। कलेक्टर ने निर्देशित किए हैं कि संलग्न कार्यक्रम के अनुसार क्रमबद्ध कार्यवाही करतें हुए पात्र हितग्राहियों का विवरण वेबसाईट में 15 मई 2022 तक अद्यतन (अपडेट) करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

K.W.N.S.-भिलाई। मैकेनिक द्वारा बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है. मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है। जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि शनिवार दोपहर पीड़ित का कूलर खराब हो गया था। घर में केवल 6 साल की बच्ची और उसके पिता थे। कूलर मैकेनिक रोमी सिंह जब घऱ पहुंचा तो बच्ची को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने बच्ची के पिता को बाजार से कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लाने के लिए कहा। पिता रोमी को कह कर गया कि वह बच्ची को देखे वह सामान लेकर आता है। पिता के जाते ही रोमी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इससे पहले की वह बच्ची के साथ अनहोनी करता पिता वापस आ गया। बच्ची को रोता देख पिता समझ गया। उसने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने पिता को उसके बारे में बताया। इसके बाद पिता आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 

K.W.N.S.-भिलाई। रामनवमी और नवरात्र के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भिलाई स्थित निवास में पूजा अर्चना की. साथ ही सपरिवार कन्या भोज कराया। आज सुबह अभिषेक, श्रृंगार के बाद जैसे ही भगवान श्रीराम के प्रगट होने का समय हुआ। 12 बजते ही घंटे, शंख की ध्वनि गूंज उठी। 
श्रीराम के जयकारों और आरती गान से मंदिर में भक्ति उल्लास छाया रहा। वीआइपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सोने के सिंहासन पर विराजित श्रीराम जानकी के श्री विग्रह पर सोने का मुकुट सजाया गया। अनेक वेदिकाचार्यों ने मंत्रोच्चार करके पूजन का शुभारंभ किया। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।
 

K.W.N.S.-दुर्ग। एक साल पहले दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत कांट्रेक्टर कालोनी हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायकर्ता हरिराम के घर हुई चोरी का आरोपी और कोई नहीं बल्कि खुद उसका मितान है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका बेटा फरार है।
पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई 2021 को हरिराम वर्मा निवासी कांट्रेक्टर कालोनी ने सुपेला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके घर की आलमारी में रखा सोने एवं चांदी का सामान एवं नगदी सहित दो लाख रुपए की चोरी हुई है। इस मामले में सुपेला पुलिस ने चांच की। कई महीनों की जांच के बाद भी जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने घर के करीबी लोगों पर अपनी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के दिन रात में जालबांधा राजनांदगांव से उसका मितान राजेन्द्र महाराज व उसका लड़का बाबा आए हुए थे। वह लोग रात रुकने के बाद अगले दिन अपने घर चले गए थे। पुलिस ने हरिराम के मितान व उसके बेटे के संबंध में जानकारी इकट्ठी की। पुलिस को पता चला कि दोनों ही बाप-बेटे शराबी प्रवृत्ति के हैं। जब पुलिस उनके गांव पहुंची तो दोनों घर पर नहीं मिलें।
पुलिस आने की जानकारी मिलने के बाद दोनों बाप बेटे लगातार गांव से फरार रहने लगे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जालबांधा के गांव सिंघौरी में राजेन्द्र मिश्रा उर्फ महाराज गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर उसने घर चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने एक साल पहले अपने मितान के घर पर अपने लड़के अजेन्द्र मिश्रा के साथ सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम चुराए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने का हार मंगलसूत्र, कान के बूंदे, चांदी की पायल, बिछिया करधन आदि जब्त कर लिया है।