Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दुर्ग

K.W.N.S.-भिलाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने वेंकटेश्वरा टॉकीज सुपेला का घेराव किया. सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर प्रबंधक और धर्मांतरण के खिलाफ नारेबाजी की. सिनेमाघर की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन पहले से उपस्थित थी. सिनेमाघर प्रबंधक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए मौके पर उपस्थित सीएसपी राकेश जोशी को ज्ञापन सौंपा गया. कड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघर प्रबंधक सामने आए और लिखित में माफी मांगी. साथ ही ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया।
वहीं बजरंग दल दुर्ग के विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि, टॉकीज में इंटरवेल के दौरान किसी विशेष धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. कहीं न कहीं यह धर्मांतरण कराने के एजेंडा के तहत ही किया जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों से दुर्ग जिले में बढ़ते धर्मांतरण के मुद्दे में हलचल बनी हुई है. इस दौरान अब सिनेमाघर में प्रसारित यह वीडियो जबरन धर्मांतरण जैसे अपराध को गति देगी, इसलिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एक जिम्मेदार धार्मिक संगठन होने के नाते अपना विरोध दर्ज करा कर इस वीडियो का प्रसारण बंद कराया है।
नागरिकों की शिकायत पर, औचक निरीक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त,सहायक ग्रेड 3 को निलंबित करने दिये निर्देश

K.W.N.S.-दुर्ग। संभागायुक्त महादेव कांवरे आज औचक निरीक्षण के लिए धमधा ब्लाक में पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील कार्यालय के अलावा रजिस्ट्री कार्यालय, जलजीवन मिशन के कार्यों और गौठानों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील में उन्होंने सभी पंजीकृत प्रकरणों का निरीक्षण किया और तहसील कार्यालय आये लोगों से बातचीत भी की। केस पेंडिंग रखे जाने की शिकायत पर उन्होंने नायब तहसीलदार कार्यालय धमधा के सहायक ग्रेड 3 श्री बीएल सिन्हा को निलंबित करने के निर्देश दिये। एक केस फरवरी 2021 से अब तक पेंडिंग था। संभागायुक्त ने हर सप्ताह पेशी रखकर इसे जल्द निपटाने के निर्देश दिये। मौके पर एक प्रकरण आनलाइन दर्ज नहीं पाया गया। संभागायुक्त ने कहा कि आफलाइन के तुरंत बाद प्रकरण को आनलाइन चढ़ाना भी बेहद जरूरी है इसमें विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संभागायुक्त ने प्रकरणों की समीक्षा की और इसके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिये। वहां उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शासन ने लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत समयसीमा रखी है। सभी प्रकरणों का निपटारा इस समय सीमा के भीतर हो। राजस्व संबंधी प्रकरणों का तीव्र निपटारा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है इसकी निरंतर मानिटरिंग करें। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार, एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं तहसीलदार श्री रामकुमार सोनकर भी उपस्थित रहे। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों से चर्चा भी की। दुर्गा बाई ने बताया कि वे अवैध कब्जे की शिकायत लेकर आई हैं। भिलौरी के लवकुश ने बताया कि वे सीमांकन के आवेदन लेकर आये हैं। संभागायुक्त ने इनके प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। संभागायुक्त ने लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा यहां आये आवेदनों की जानकारी ली। वे उप पंजीयक कार्यालय भी पहुंचे, यहां लोक सेवा गारंटी की पंजी संधारित नहीं की गई थी, इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और उप पंजीयक श्री प्रेमलाल धुर्वे को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त ने गौठानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्री राठौर भी मौजूद रहे। उन्होंने परसबोड़ तथा बरहापुर में गौठानों का निरीक्षण किया। यहां चल रही रोजगारमूलक गतिविधियों पर उन्होंने प्रशंसा जाहिर की तथा समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन जैसी अन्य गतिविधियां भी आरंभ करने कहा। संभागायुक्त ने कहा कि स्थानीय बाजार की जरूरतों को चिन्हांकित करते हुए अधिकतम गतिविधि आरंभ करें। जितने अलग-अलग तरह के नवाचार करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। गौठान से संबंधित मवेशियों की संख्या जैसी जरूरी पंजियों के संधारण नहीं होने पर उन्होंने बरहापुर के सचिव श्री पुनीत कोठारी तथा परसबोड़ के सचिव श्री अशोक पारकर को शो काज नोटिस देने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने धमधा ब्लाक के गांवों में जलजीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री राजेश गुप्ता एवं कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने कहा कि जलजीवन मिशन का काम प्राथमिकता का है जितने युद्धस्तर पर काम होगा, लोगों की समस्या उतनी ही शीघ्र हल होगी। उन्होंने इन कार्यों की गुणवत्ता की लगातार मानिटरिंग के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि नंदवाय में 275 नल कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं तथा भिम्भौरी में 70 कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं इसके अलावा दो सोलर पंप लगाए गए हैं।

K.W.N.S.-दुर्ग l गोबर की महत्ता अब और ज्यादा क्षेत्रों में उपयोगिता के रूप में साबित करने के लिए मान्य रूप में स्वीकार्य किया जा रहा है। बीते दिनों राज्य बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोबर से तैयार सूटकेस में लेकर पहुंचे थे और आज मंगलवार को दुर्ग नगर निगम का बजट महापौर धीरज बाकलीवाल भी गोबर से बने हुए सूटकेस लेकर सदन पहुंचे l यह सदन में आकर्षण का केंद्र बना। गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।मान्यता है कि गोबर से खुशहाली और समृद्धि आती है।
दुर्ग निगम की बजट बैठक सुबह 11 बजे बीआईटी कालेज सभागार में शुरू हुई l सभापति राजेश यादव ने कोरम के अभाव में बैठक दस मिनट के लिए स्थगित कर दी l बैठक दोबारा शुरू होने के बाद पीएम आवास पर कब्जे के मामले को लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया l भाजपा पार्षद इस मामले में निगम प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के मामले में सदन को जानकारी उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रहे है l

K.W.N.S.- भिलाई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर अपनी सास का इलाज करवार निजी कार से अपने घर लौट रहा था। इस दौरार कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी। रास्ते में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर इंजीनियर की कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार लोगों की मौत हो गई।
दुर्ग। दुर्दांत अपराधियों से भरी और गैगवार के लिए बदनाम दुर्ग सेंट्रल जेल के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी की मौत हो गई है। मृत कैदी का नाम गोपाल उर्फ ठुठवा बताया जा रहा है। 48 साल का ठुठवा तीन महीने से जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसे अवैध शराब बिक्री के में मामले जेल भेजा गया था।
अंदेशा जताया जा रहा है कि ठुठवा की हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई हो सकती है या फिर यह हत्या गैंगवार की परिणति भी हो सकती है। एक झगड़े में लगभग दस साल पहले गोपाल का एक हाथ कट गया था, इसीलिए उसका नाम ठुठवा पड़ा था।


K.W.N.S.-भिलाई। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भिलाई नगर निगम ने 20 ब्रांड एम्बेसडर का चयन किया है। इनमें सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु का है। अनुराग भिलाई में ही पले-बढ़े हैं। वे अब भिलाई निगम क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने 20 स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरके लिए अलग-अलग विधाओं में प्रतिभा रखने वाले समाजसेवी, पत्रकारिता, उद्योग, फिल्म जगत, चिकित्सा जगत, व्यवसाय जगत, खेल व शिक्षण और अन्य क्षेत्र के लोगों को शामिल किया है। यह चयन विधायक देवेंद्र यादव की अनुशंसा पर किया गया है।
महापौर पाल ने कहा कि स्वच्छता की परिकल्पना को साकार करने भिलाई निगम प्रशासन अथक प्रयास कर रहा है। वह स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 5 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के सहयोग व सीधे संवाद से आम जनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता ज्यादा बेहतर होगी। इससे हम स्वच्छ व सुंदर भिलाई की परिकल्पना को साकार करके उसे नंबर एक पर ला सकते हैं।
महापौर और स्वच्छता प्रभारी ने बुलाई बैठक सभी स्वच्छता एम्बेसडरों से रूबरू होने के लिए महापौर नीरज पाल और स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने एक बैठक बुलाई। बैठक में सभी स्वच्छता एम्बेसडरों का एक-दूसरे से परिचय कराया गया। स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने विभिन्न चरणों में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए सिटीजन फीडबैक, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता, होम कम्पोस्टिंग और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों द्वारा उचित माध्यम से लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचाया जा सकता है।
ये लोग बने स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर फिल्म जगत flilm industry से अनुराग बसु, उद्योग जगत से केके झा व नितिन गुप्ता, शिक्षा जगत से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संजय ओझा, संतोष राय, आरिफ खान व सचिन प्रताप सिंह, सामाजिक गतिविधियों से के.चंद्रशेखर, मुन्ना साहू, संत कुमार केसकर, नितिन फुले, धनराज पारेड, जय गोविंद यादव, चिकित्सा क्षेत्र से डॉक्टर चिरंजीवी, पत्रकारिता जगत से राजेंद्र सोनबोइर अन्य क्षेत्रों से संजय जैन, दिलीप देवांगन, राकेश मल्होत्रा और राम जसपाल को भिलाई निगम के लिए स्वच्छता एम्बेसडरों नियुक्त किया गया है।

K.W.N.S.- भिलाई। होली के मद्नेजर सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल में गुंडे बदमाशों की क्लास लगाई गई थ। इस दौरान 70 से अधिक बदमाश पहुंचकर अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। एसएसपी बीएन मीणा ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को होली के दौरान उत्पात मचाने वाले लोगों को चह्निांकित कर उन पर पैनी नजर रखे। दुर्ग पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि होली को शांति पूर्वक मनाते हुए शासन,प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कर पुलिस का सहयोग करने को कहा है। इसके अलावा थानों और चौकियों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग व गश्त बढ़ाने को कहा गया है। इस दौरान शहर एएसपी संजय ध्रुव, भिलाई तीन सीएसपी विश्वास चंद्राकर, दुर्ग सीएसपी डॉ जितेन्द्र यादव, छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल समेत थाना, चौकी के प्रभारी मौजूद थे।

K.W.N.S.-भिलाई। भिलाई-3 इलाके में वाहनों की तोड़फोड़ के बाद दो युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है. भिलाई-3 थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि मिडलैंड ट्रांसपोर्ट कैरियर का संचालक पंकज सिंह समेत अन्य ने मिलकर खुर्सीपार जोन 1 निवासी सुदर्शन पर रॉड से प्राणघातक हमला किया है. पीड़ित के सिर, हाथ, पैर पर आई गंभीर चोट के बाद उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है. वहीं मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने वाले अकरम को भी चोटें आई हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर में सुपरवाइजर का काम करने वाले अकरम अली काम से पुरैना में ट्रकों की देखरेख करने के लिये दोस्त डी सुदर्शन के साथ बाइक पर निकला था. रात को लौटते समय सिरसा गेट चौक नहर पुलिया के बाजू अंडरब्रिज के पास नेहरु नगर निवासी पंकज सिंह ने उनके साथ रॉड से जोरदार मारपीट की. युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई है. गौरतलब हो कि पंकज सिंह ने हाल ही में सात कैप्सूल वाहनों में तोड़फोड़ कर ड्राइवरों के साथ मारपीट भी की थी।

K.W.N.S.-दुर्ग। नव गिठत नारकोटिक्स सेल ने दुर्ग जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों को बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम ने छापेमार कार्रवाई करके 6.16 लाख रुपए नगद व 6 लाख रुपए कीमत का 6 किलोग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने इस मामले में 2 महिला व एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सेल प्रभारी नसर सिद्दकी ने बताया कि एसएसपी के साफ निर्देश हैं जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होनी चाहिए। इस पर उन्होंने जिले में इस तरह की जगह को चिन्हांकित किया। उनकी टीम सुबह 7 बजे छापामार कार्रवाई करने निकली। टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत चिन्हांकित जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स सेल की टीम के साथ सिविल टीम, महिला रक्षा टीम एवं साइबर सेल की टीम का भी सहयोग रहा। टीम ने थाना छावनी क्षेत्र में शीतला कॉम्पलेक्स के पीछे नहर किनारे केम्प 2 में एक नाबालिग लड़के को 350 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना वैशाली नगर क्षेत्र में वृन्दा नगर केम्प 1 में महिला गांजा तस्कर बीरो बाई (55 वर्ष ) के कब्जे से करीब 1 किलो 100 ग्राम गांजा व बिक्री की रकम 5 लाख 76 हजार 350 रुपए जब्त की गई।

K.W.N.S.-भिलाई। पाटन क्षेत्र के अमलेश्वर में पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पर जानलेवा हमला हुआ है. धीरेंद्र को रायपुरा जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी सूचना रायपुर के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. हमला करने वालों की पतासाजी में पुलिस जुट गई है।
इस मामले में अमलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि वुडलैंड कॉलोनी में राव परिवार में पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पहुंचे थे. राव परिवार में बच्चे को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ. विवाद होता देख उन्होंने बीच-बचाव किया, लेकिन हमला करने वालों ने पत्रकार पर हमला कर दिया. धीरेंद्र को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।