Browsing: दुर्ग

K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह को संचालित करने वाली महिलाएं बच्चों को ट्रेनिंग देकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं. पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी एन एमिला और ए मीना संगठित रूप से अपचारी बच्चों को प्रशिक्षण देकर बच्चों द्वारा छावनी इलाक़े के सूने घरों की रैकी कर चोरी को अंजाम देती थी। चोरी करते समय सभी फ़िल्मी स्टाइल में अलग-अलग रोल अदा करते थे। कोई सदस्य सामान बेचने का, कोई घूमने का बहाना बना कर आसपास आने-जाने वालों पर नज़र रखते थे। अपचारी बच्चे छोटी से छोटी जगह से घर में प्रवेश कर क़ीमती सामानों पर हाथ साफ़ करते थे, जिसे वे तत्काल महिलाओं को सौंप दिया करते थे। जब सब कुछ सही लगता तब इलाक़ा छोड़ देते थे। 
चोरी किए गए सामान को छिपाकर रखते थे, वहीं नगद से अपने शौक़ पूरा किया करते थे। वारदात के तरीका ऐसा था कि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था. लगातार घट रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर नजर रखने एवं कार्रवाई करने पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा कौशलेंद्र देव पटेल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी ने थाना छावनी टीम को विशेस टिप्स दिए। कड़ी चौकसी के बाद चोरी के तमाम आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में आ गए। महिला सरगनाओं ने चोरी के सामान को विशाखापट्टनम ले जाकर बेचने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाई। ऐसे में छिपाकर रखे गए सामान को ज़ब्त किया गया है। घटना में शामिल सरगना एन एमिला, कमल कुमार, उदय किरण, कुलदीप सिंह एवं तीन अपचारी बालकों से माल ज़ब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 

K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक छावनी चौक में गणपति मोटर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को ठोकर मार दी. इस हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई. और पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है. वही महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा गया है।
 

K.W.N.S-दुर्ग। नगर निगम के बोरसी पाइप लाइन लीकेज की रिपेयरिंग के चलते 7 वार्डों में पेय जल सप्लाई बाधित रहेगी। दुर्ग निगम प्रशासन ने इस तरह अचानक लिए गए फैसले से जनता को होने वाली परेशानी को लेकर खेद व्यक्त किया है। हालांकि निगम ने यह भी कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में अधिक परेशानी हुई तो वह टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था भी करेंगे। दरअसल, बोरसी प्रगति मैदान के पास 450 MM डाया की राइजिंग पाइप लाइन में लिकेज हो गया है। इससे वहां की पानी की टंकी नहीं भर पा रही है। इसे लेकर शुक्रवार को पाइप लाइन में हुए लिकेज की रिपेरिंग किया जाना है। इसके चलते पानी सप्लाई को लेकर शटडाउन लिया जा रहा है। इससे बोरसी और पोटिया क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को वाटर सप्लाई प्रभावित होगी। निगम प्रशासन ने इस सबंध में सूचना जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वह सुबह पानी सप्लाई आने पर दोनों टाइम के उपयोग लायक पानी भर लें। पाइप लाइन की रिपेयर करने के दौरान बोरसी पानी टंकी से वार्ड 50, 51, 52 में और पोटिया पानी टंकी से वार्ड 53, 54 की पूरा क्षेत्र और वार्ड 38 व 39 का आंशिक क्षेत्र प्रभावित होगा।
 

 K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई ग्राउंड में पत्थर से कुचल कर की गई 27 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ देर रात शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसने दोस्त की मर्दानगी को लेकर कमेंट कर दिया। इससे दूसरा दोस्त नाराज हो गया और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। इसमें तीसरे दोस्त ने भी उसका साथ दिया। इस दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट को भी पत्थर से कुचला गया। 
 मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह आईटीआई ग्राउंड में श्याम कुमार उर्फ मोनू का अर्धनग्न शव मिला था। जांच में साफ हुआ की हत्या उसी के दो दोस्तों ने मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में उड़िया बस्ती खुर्सीपार निवासी बलराम क्षत्री (30 साल), झुमन साहू (32 साल) और उसकी मदद करने वाले जामुल लवकुश नगर निवासी यशवंत यादव (26 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 फरवारी को बलराम ने अपनी बहन को बच्चा होने पर दोनों दोस्तों को पार्टी दी थी। तीनों शराब लेकर आईटीआई ग्राउंड पहुंचे थे। देर रात उन्होंने वहां बैठकर शराब पी। इसी दौरान मोनू ने बलराम पर टिप्पणी की। उसने कहा कि तेरी बहन को बच्चा हो गया है, तेरी शादी को दो साल हो गए हैं, तू कब बच्चा पैदा करेगा। इतना ही नहीं उसने उसकी मर्दानगी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी कर डाली। यह बात बलराम को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पास पड़े एक पत्थर को उठाकर मोनू के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब वह लहूलुहान होकर गिर गया तो बलराम के दोस्त झुमन ने भी उसके चेहरे पर पत्थर से तब तक वार किया, जब तक कि वह मर नहीं गया। मोनू की हत्या के बाद दोनों दोस्त मोटरसाइकिल से जामुल अपने दोस्त यशवंत के पास पहुंचे। उन्होंने यशवंत को हत्या के बारे बताया। इसके बाद यशवंत उन्हें लेकर मसुरिया तालाब पहुंचा। वहां उन्होंने अपने खून से सने कपड़े व चप्पल को उतारा और जला दिया। इसके बाद तालाब में नहाकर यशवंत के दिए नए कपड़े पहने और अपने अपने घर वापस आ गए।
 

 K.W.N.S.-भिलाई। पॉवर हाउस चौक पर बीती रात बालोद के प्रापर्टी व्यवसायी की कार को एक अन्य कार ने पीछे से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार व्यवसायी, उनकी माता और पत्नी बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। छावनी पुलिस ने व्यवसायी की रिपोर्ट पर ठोकर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। छावनी पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय विकास नाहटा गंजपारा, नाहटा हाइट्स काम्पलेक्स बालोद निवासी प्रापर्टी व्यवसाय करते हैं। कल रात साढ़े 8 बजे वे अपनी मां पुष्पा नाहटा के साथ पत्नी हर्षा नाहटा का इलाज कराकर अपने निजी कार क्रं सीजी 24-0473 से अपने घर बालोद जा रहे थे। तभी पॉवर हाउस बस स्टैण्ड के सामने नेशनल हाइवे पर रेड सिग्नल के कारण गाडिय़ों के पीछे कतार में कार खड़ी किए हुए थे, तभी पीछे से कार क्रमांक सीजी 07 बीवाय 8180 रंग भूरा के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को ठोकर मार कर एक्सीडेंट किया और कर भाग गया। कार के पीछे का बोनट और डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है।
 

K.W.N.S.-भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और ख्याती वर्मा परिणय सूत्र में बंध गए हैं. 6 फरवरी को रायपुर में शादी हुई थी. दुर्ग जिले के रहवासियों के लिए 8 फरवरी को पाटन के सर्किट हाउस स्थल में भव्य समारोह होने वाला है. इसके लिए तैयारी काफी पहले ही हो गई थी. पाटन रूट में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है. बता दें कि जिला प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्था करने में लगा हुआ है. दुर्ग पुलिस की ओर से एक सूचना जारी हुई है. ये सूचना उन लोगों के लिए है जो इस समारोह में शिरकत करने पाटन पहुंच रहे हैं. पार्किंग स्थल से लेकर अन्य जरूरी जानकारी दी गई है. यह भी बताया गया है कि पाटन रूट में 8 फरवरी को कोई भी भारी वाहन नहीं चलेंगे. इसमें ट्रक और हाइवा समेत अन्य भारी वाहन शामिल हैं. बताया जा रहा है कि अलग-अलग समय में अलग-अलग क्षेत्र के मेहमानों को बुलाया गया है, ताकि भीड़ न हो. कार्यक्रम को लेकर ओएसडी आशीष वर्मा, पाटन प्रभारी राजेंद्र साहू और अश्वनी साहू समेत अन्य नेता मोर्चा संभाले हुए हैं।
 

 
 
K.W.N.S.-भिलाई। शासकीय आईटीआई पावर हाउस के ग्राउंड से पीछे एक 35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलने पर लगने पर फॉरेंसिक टीम के डॉ. मोहन पटेल और थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के साथ पुलिस टीम पहुंची थी।
घटनास्थल पर मृत युवक का पेंट अलग पड़ा मिला, जिसकी जेब से मोबाइल और कुछ नगदी चिल्हर बरामद हुआ है. पुलिस को मोबाइल मिलने से शिनाख्त करने में जुटी हुई है. युवक के सिर और गुप्तांक में भी चोट के निशान पाए गए हैं. मौके से मिले सुराग में शराब की बोतल मिली है. इससे पुलिस संदेह जताया जा रहा है कि युवक को शराब पिलाकर घटना को अंजाम दिया गया है।
 

 
 K.W.N.S.-भिलाई। भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के नए महापौर निर्मल कोसरे निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। उनका दावा है कि आने वाले समय में चरौदा नगर निगम छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे धनवान निगम होगा। इसके लिए वो हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित सभी 173 कंपनियों से टैक्स वसूली करवाएंगे। जो भी कंपनी टैक्स नहीं देगी उसके खिलाफ निगम एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। जिस भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के पास अभी तक कर्मचारियों को वेतन देने तक का बजट नहीं था वह आखिर कैसे सबसे धनाढ्य हो जाएगा। इस सवाल का जवाब महापौर निर्मल कोसरे ने बड़े ही सहज अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज का क्षेत्र उनके निगम की सीमा में आता है। वहां कुल 173 कंपनियां संचालित हैं। इनके द्वारा निगम को टैक्स नहीं दिया जा रहा था। इनसे टैक्स की वसूली के लिए उन्होंने एक महिला और तीन पुरुष अधिकारियों कर्मचारियों को मिलाकर एक टीम तैयार की है। 
यह टीम इन सभी 173 कंपनियों में बारी-बारी से विजिट करेगी और उन्हें टैक्स जमा करने के लिए नोटिस देगी। दो से तीन बार नोटिस देने के बाद भी अगर कंपनी संचालक टैक्स नहीं जमा करता तो उसके खिलाफ निगम एक्ट के तहत कुर्की तक की कार्रवाई की जाएगी। इन कंपनियों और अन्य जगहों से आने वाले टैक्स का राजस्व इतना हो जाएगा कि नगर निगम भिलाई तीन चरोदा को संचालित करने के लिए राज्य सरकार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चरोदा निगम छत्तीसगढ़ का नंबर वन निगम बनेगा।
 

 
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण संबंधी भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा समय समय पर जारी निर्देश / आदेशों पालन करते हुए आगामी समय मे दुर्ग जिला अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी स्कूलों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक की परीक्षाओं को ऑफलाईन माध्यम से आयोजित करने की अनुमति दी जाती है।
 

panchayattantra24.com,दुर्ग। बीते दिन जिले के चरोदा हाउसिंग बोर्ड में घर के अंदर युवक की लाश मिली थी. दुर्ग पुलिस ने मर्डर का खुलासा कर दिया है. खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि दुर्ग पुलिस ने भिलाई-3 चरोदा के हाउसिंग बोर्ड में हुए मर्डर का खुलासा कर दिया है. एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने खुलासा करते हुए बताया कि 25 जनवरी को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी सुनील शर्मा अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल दुर्ग भेजा था।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों ने बताया कि सुनील शर्मा रात्रि में भोजन कर के अपने कमरे में सोया हुआ था, बगल कमरे में उसकी पत्नि रानी शर्मा अपनी दो पुत्रियों के साथ सोई हुई थी, जब सुबह के दौरान मृतक की पत्नी वाशरूम जाने के लिए उठी तब उसका कमरा बाहर से बंद था. हत्या के मामले में जुटी पुलिस की टीम ने मामला का खुलासा कर आरोपी पत्नी रानी शर्मा और प्रेमी धीरज को गिरफ्तार किया है. दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग था. दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. आरोपी धीरज ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को कोविड पॉजिटिव बताकर चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गया था, जबकि वो निगेटिव था. पुलिस ने पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया।