Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दुर्ग

panchayattantra24.com,दुर्ग। जिले में दबंगों की गुंडागर्दी चरम पर है। निगरानी बदमाश के साथ पहुंचे कुछ दबंग लोगों ने देर रात एक युवक के ऊपर हमला बोला दिया। उसे घर से घसीट कर बाहर लाए और बेरहमी से पिटाई की। महिलाओं की चीख पुकार से मोहल्ला गूंज गया, लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया। गुंडे हाथ में डंडा और राड लिए हुए थे। उन्होंने बीच बचाव में सामने आई महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। महिलाओं पर खूब लाठियां बरसाईं गईं। युवक को जमीन पर गिराकर उसे बेरहमी से मारा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में काउंटर अपराध दर्ज किया है।
टीआई ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। थाने का निगरानी गुंडा बदमाश ग्राम रुही निवासी सुरेश सिंगौर गांव के लोखू राम के भाई सतीश सिंगौर के साथ विवाद कर गाली गलौज कर रहा था। इस पर लोखूराम वहां पहुंचा और दोनों को समझाने की कोशिश की। यह बात निगरानी बदमाश सुरेश को इतनी नागवार गुजरी की वह बिना कुछ बोले उस पर डंडा बरसाने लगा। लोखूराम वहां से भागकर अपने घर में घुसा तो सुरेश सिंगौर अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। उन्होंने उसे घर से निकालकर लाठी डंडा, लात-घूंसो से इतना मारा कि वह बुरी तरह घायल हो गया। परिवार की महिलाएं लोखू को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूखी करते हुए उनसे मारपीट की। पुलिस ने लोखू राम की शिकायत पर आरोपी सुरेश सिंगौर के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 147, 456 के तहत जुर्म दर्ज किया है। वहीं सुरेश की शिकायत पर लोखू के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। TAGSछत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ समाचार दबंगों की गुंडागर्दी गुंडागर्दी दुर्ग युवक के ऊपर किया हमला

panchayattantra24.com, दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र ने टाउनशिप के अलग-अलग एरिया में अलग अलग दिन साढ़े तीन घंटे की बिजली कटौती करने का फैसला लिया है। यह कटौती 19 दिसंबर से एक सप्ताह तक रोजाना की जाएगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग का कहना है कि टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2021-2022 के तहत टाउनशिप में बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार किया जाना है। इसके चलते टाउनशिप एरिया में 19 से 25 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बीएसपी प्रबंधन ने किस क्षेत्र में कब कितने देर के लिए बिजली कटौती होगी, इसका शेड्यूल भी जारी किया है। निर्धारित डेट पर निर्धारित क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर सेवाएं विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।
जाने कब कहां होगी बिजली कटौती
19 दिसंबर को खुर्सीपार जोन-2 और 3, 20 दिसम्बर को जेएलएन हॉस्पिटल, सेक्टर-6, 9 और रूआबांधा सेक्टर, 22 दिसम्बर को सेक्टर-5, टीए बिल्डिंग, सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग, 23 दिसम्बर को सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग, सेक्टर-2 का आधा हिस्सा व रशियन कॉम्पलेक्स तथा बीएमडीसी, 24 दिसंबर को मरोदा और रिसाली सेक्टर का एक तिहाई भाग, 25 दिसम्बर, को सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग और जेएलएन हॉस्पिटल में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
रिटर्निंग ऑफिसर ने बीएसपी प्रबंधन को जारी किया नोटिस
निकाय चुनाव के दौरान टाउनशिप में 3:30 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित करने का अचानक लिए गए निर्णय से चुनाव प्रभावित होने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। बीएसपी प्रबंधन के आदेश पर आपत्ति जताते हुए रिटर्निंग ऑफिसर भिलाई पद्मिनी भाई ने नोटिस में लिखा है कि इस दौरान भिलाई में नगरी निकाय के निर्वाचन होने हैं। बीएसपी प्रबंधन के इस निर्णय से निर्वाचन कार्य में बाधा आने की आशंका है।

panchayattantra24.com,भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भिलाई 3 में आयोजित चुनावी रैली को लेकर देर शाम नेशनल हाईवे को घंटो तक रोका गया। कुम्हारी से लेकर सुपेला तक ट्रैफिक पूरी तरह से जाम रहा। इस जाम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी सिरसा चौक में फंसे रहे। इस दौरान अपनी कार से उतर कर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों से पूछा कि मुख्यमंत्री कितनी देर में आ रहे हैं इस बात का जवाब पुलिस प्रशासन नहीं दे सका उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें पता नहीं कि मुख्यमंत्री कब यहां से गुजरेंगे।
इस बात से नाराज बृजमोहन अग्रवाल ने उनसे कहा कि बिना पूर्व सूचना के घंटों अनावश्यक ट्रैफिक जाम रखकर जनता को परेशान करना उचित नहीं है। देखिए एम्बुलेंस भी यहा जाम में फंसी है। यह कह कर उन्होंने फौरन ही ट्रैफिक जाम खुलवाया इस दौरान जाम में फंसी जनता ने राहत की सांस लो बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद दिया और आभार जताया। यह घटनाक्रम देख कांग्रेसियों ने बृजमोहन अग्रवाल पर एक तरह से हमला बोल दिया, उन से उलझने की कोशिश करने लगे। यह घटनाक्रम की सूचना मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कांग्रेसियों का प्रतिकार किया। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी राजनीतिक रैली के लिए नेशनल हाईवे जाम कर जनता को परेशान करना उचित नही था बस इसी बात का हमने विरोध किया है।

panchayattantra24.com,बेमेतरा। राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला बेमेतरा में 13 से 18 दिसंबर तक ’’राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण दिवस’’ मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला बेमेतरा के तिरैया चौक में भारी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नेत्र परीक्षण में कलर ब्लाइंडनेस, निकट दृष्टिदोष, दूर दृष्टिदोष प्रेस बायोपिक आदि का परीक्षण कर चश्मा नबंर, आई ड्रॉप्स भी दिया गया। सड़क हादसों का रोकने के लिए ट्रक चालको का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले ड्रायवर समय अभाव के चलते अपना नेत्र परीक्षण नहीं करा पाते है, जिसके कारण कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते है। उक्त नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में कमल नारायण शर्मा (डीएसपी), अरविन्द भगत (आरटीओ ऑफिसर), डॉ. समता रंगारी नोडल अधिकारी (अंधत्व नियंत्रण), कमलेश कुमार डड़सेना नेत्र सहायक अधिकारी, हाशिम खान नेत्र सहायक अधिकारी, विकास मिश्रा (आरक्षक), डोमन (आरक्षक) का सहयोग रहा। आज पहले दिन 76 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
panchayattantra24.com,बेमेतरा। बैकर्स से संबंधित जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता मे गुरुवार 16 दिसम्बर को अपरान्ह 02ः00 बजे एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक शाम 03ः30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित होगी। बैठक मे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी।

panchayattantra24.com,दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग से सात किमी दूर कोलिहापुरी प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले करीब 25 बच्चे स्कूल से दिए गए पौष्टिक चिक्की खाने के बाद बीमार पड़ गए। चिक्की खाने के बाद थोड़ी देर बाद बच्चों ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। बारी-बारी से सभी बच्चे इसी तरह की समस्या बताने लगे। चिक्की खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे के आसपास दोपहर में खाने की छुट्टी के समय स्कूल की ओर से बच्चों को चिक्की दी गई थी। सरकारी योजना के तहत पौैष्टिक चिक्की स्कूल के सभी बच्चों को बांटी गई। आधे घंटे के बाद बच्चों ने शिक्षकों से पेट में दर्द होने की समस्या बताई। पहले तो शिक्षकों ने सोचा कोई सामान्य बात होगी। लेकिन थोड़ी देर बाद जितने बच्चों ने चिक्की खाई थी सभी ने पेट में तेज दर्द होने की समस्या बताने लगे।
सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख ने बताया कि प्रभारी प्रधान पाठक सपना यदु द्वारा जानकारी देने के बाद बच्चों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया l घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, बीईओ केवी राव सहित अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे l आरएमओ डॉक्टर अखिलेश यादव ने बताया कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है और सभी की स्थिति ठीक है l जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पौष्टिक चिक्की की सप्लाई शासन के द्वारा की जाती है l जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दिया जाता है l मामले में स्कूल प्रबंधन से और जानकारी ली जा रही है।

panchayattantra24.com,भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 3 में दोपहर करीब तीन बजे एसएमएस तीन में रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। कास्टर 3 में लेडल कार में हॉट मेटल ले जाया जा रहा था। अचानक हुक टूटने से झटके से लैडल पंचर हो गया । इससे लैडल के बड़े होल से बड़ी मात्रा में पिघला हुआ हॉट मेटल छलककर ट्रैक के आसपास फैल गया। एसएमएस के कास्टर एरिया के करीब तीस से पैंतीस मीटर तक आसपास लगभग 180 टन हॉट मैटल गिरकर फैल गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारियों के बीच चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी कर्मचारी के घाटल होने की जानकारी नहीं है।
हॉट मैटल के फैलने से ट्रैक जाम हो गया वहीं आसपास रखे टेबल और चेयर और फट्टे जल गए । एसएमएस के कास्टर में क्रूड स्टील से ब्लूम और बिलेड तैयार किए जाते हैं। दुर्घटना के बाद अलार्म बचते ही दमकल गाड़ियां और डिजास्टर टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाया गया। यूनियन सूत्रों के मुताबिक यदि समय रहते सजगता नहीं बरती गई होती तो एक बड़ी दुर्घटना हो जाती और जनहानि भी होती। यूनियनों ने इसे प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा चौकस करने की मांग की है।

panchayattantra24.com,दुर्ग। दुर्ग जिले में भी विदेश से सैकड़ों लोग आ रहे हैं. ऐसे में जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैयार है. अब तक इस जिले में 208 लोग विदेश से आ चुके हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग ने 154 लोगों का पता लगाकर उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की नसीहत दी है. हालांकि, चिंता की बात है कि इनमें से 28 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम खोज नहीं सकी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 28 लोगों के नाम और नंबर गलत होने की वजह से उन्हें अब तक नहीं खोजा जा सका है. दूसरी ओर दुर्ग कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि अभी दुर्ग जिले में ओमिक्रोन के मरीज की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. हालांकि कुछ लोग दूसरे राज्य से और विदेशों से आ रहे हैं उस पर हमारी टीम नजर बनाए हुए हैं. इन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
11 लोगों में कोरोना के लक्षण – विदेश से आए 11 लोगों में कोरोना के लक्षण देखे गए हैं. संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. दरअसल, विदेश से आये 11 लोगों को सर्दी-खांसी की शिकायत थी, जिसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

panchayattantra24.com,दुर्ग। इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से युवती को अश्लील तस्वीर तस्वीर भेजने वाले के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने युवती को मैसेज के साथ अश्लील तस्वीर भेजकर धमकी दी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने के दर्ज किया है. बता दें कि ये पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

panchayattantra24.com,भिलाई। चार माह पूर्व पॉवर हाउस निवासी महिला ने दहेज और ससुरालियों की शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करवाया है। शिकायत के बाद संबंधित परिवार के साथ काउंसलिंग पर भी जब बात नहीं बनी तो महिला पुलिस ने नवविवाहिता के नागपुर निवासी ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त 30 वर्षीय दुर्गा मेश्राम 5 अक्टूबर से किशन चौक शारदा पारा में माता-पिता के साथ रह रही है। उसका विवाह इसी वर्ष 13 जुलाई को मेघराज मेश्राम निवासी रामकृष्ण नगर उमरेड रोड दिघोरी नागपुर के साथ हुआ। शादी में दुर्गा के माता-पिता ने अपनी हैसियत अनुसार जेवर, सभी आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिये थे। शादी के बाद बिदा होकर अपने ससुराल पहुंची दुर्गा 5 दिन ठीक से रही। उसके बाद पति मेघराज, सास ताराबाई और ससुर तेजराम दहेज कम दिये हैं, कहकर छोटी-छोटी बातों पर गाली गलौज करने लगे।
मेघराज रोज शराब पीकर मारपीट कर पत्नी के चरित्र पर संदेह जाने लगा। बड़ी ननद मनीषा सुरूंदकर और ननदोई प्रांजन जो कि नागपुर में ही रहते हैं, बीच-बीच में आकर घरेलू बात पर गाली गलौज कर झगड़ते रहे। छोटी ननद सुषमा उके भी ससुराल से आकर न सिर्फ ताना मारती, बल्कि मारपीट भी करती थी। दो अक्टूबर को कम दहेज लाने के नाम से काफी प्रताडि़त करने पर दुर्गा के मौसी-मौसा, जो नागपुर में रहते हैं, उन्हें जैसे तैसे दुर्गा ने सूचित किया। जब मौसा मौसी दुर्गा के सुसराल आये तो उनसे भी मेघराज ने विवाद कर घर से भगाने लगे तो दुर्गा को मौसा मौसी लेकर नागपुर वाठोडा थाना पहुंच रिपोर्ट करवायी। मौसी के घर से दुर्गा अगले दिन भाई के साथ भिलाई आ गई। महिला थाना दुर्ग में शिकायती आवेदन देने पर काउंसलिंग की गई मगर समझौता नहीं हुआ। अंतत: दुर्गा ने पति मेघराज मेश्राम, सास ताराबाई, ससुर तेजराम मेश्राम, बड़ी ननद मनीषा सुरूंदकर, ननदोई प्रांजन सुरूंदकर एवं छोटी ननद सुषमा उके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है।