Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दुर्ग

panchayattantra24.com,दुर्ग। जिले में मंगलवार को उतई बटालियन के जवान सहित 3 नए डेंगू मरीज मिले हैं. इस तरह से जिले में 54 डेंगू मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 30 की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है, वहीं 24 लोग दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं।
सीआईएसएफ का जवान पिछले दिनों दिल्ली से लौटा है. बुखार नहीं पर वह निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था, इसके बाद जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई. वहीं बाकी के दो मरीजों में एक भिलाई के शांति नगर और दूसरा जामुल के गणेश नगर में मिला है।
शांति नगर के मरीज की रायपुर आने-जाने की ट्रेवलिंग हिस्ट्री है. इसे परिजनों ने जुनवानी के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. गणेश नगर का मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहा है. इस मरीज की अहमदाबाद से लौटने की हिस्ट्री है।

panchayattantra24.com, भिलाई। नगर निगम भिलाई में सफाई के नाम पर धांधली के आरोपों की जांच के लिए आयुक्त ने जांच समिति गठित की है. जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द सबमिट करेगी।
निगम में नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने सफाई ठेके में धांधली की शिकायत की थी. इस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जांच कमेटी बनाई है. कमेटी की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता यूके धलेंद्र करेंगे, उनके साथ उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे बतौर सचिव और लेखा अधिकारी जितेंद्र कुमार ठाकुर बतौर सदस्य मामले की जांच करेंगे।
सफाई ठेके की जांच के लिए गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करते नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन
आरोप है कि गाजियाबाद की एजेंसी बिना लेबर लाइसेंस के ही सफाई का ठेका दे दिया गया है. इस पर नेता प्रतिपक्ष रिकेश ने मंगलवार को गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करते हुए निगम प्रशासन को जगाने का प्रयास किया था।

panchayattantra24.com,भिलाई। भिलाई में महिला द्वारा एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी और थप्पड़ मारने के मामले की जानकारी अपने आला-अधिकारियों तक न पहुंचाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने कड़ी कार्रवाई की है. मीणा ने भिलाई भट्टी थाना पेट्रोलिंग के 2 आरक्षक को लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन अटैच कर दिया है।
बता दें कि विगत दिनों भिलाई के सेक्टर 1 में धर्म-समुदाय के एक व्यक्ति के साथ एक महिला ने गालीगलौच करते हुए थप्पड़ मारा था. और उस समय भिलाई भट्टी पेट्रोलिंग के आरक्षक शफीक अहमद व संजय सोनी उपस्थित थे. इसके अलावा दोनों आरक्षकों ने,
इस बात की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा ने यह कार्रवाई की है।
बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ, जिसके बाद इसको संज्ञान में लिया गया. और दोनों आरक्षकों को घोर लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन अटैच कर दिया गया।

panchayattantra24.com,बेमेतरा। प्रदेश के चिन्हांकित जिलों में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा ताकि उनका समुचित उपचार किया जा सकेगा। ऐसे लोग जिनमें कैंसर के लक्षण और संदेह होने पर कैंसर विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क जांच व इलाज हो सकता है। इस शिविर में मरीज अपनी जांच करा कर शंका को दूर कर सकते हैं। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में संचालित दीर्घायु वार्ड में आगामी 2 अक्टूबर को समय सुबह 9 से 11 बजे तक किया जाएगा। निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में दिल्ली के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर एवं उज्जैन मध्य प्रदेश के कीमोथेरेपी नोडल अधिकारी डॉ. सीएम त्रिपाठी अपनी सेवाएं देंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार घोष ने बताया, “कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका यदि समय पर पता चल जाये तो इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है और इस बीमारी से लोगों की जान बचायी जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के चिन्हित जिलों में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा ताकि उनका समुचित उपचार किया जा सके। शिविर में आने के लिए लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यम से गांव-गांव से प्रचार रथ चलाया जा रहा है।”

panchayattantra24.com, भिलाई। इंडियन ओपन एमएमए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के बच्चों ने कमाल किया है. इस प्रतियोगिता में भिलाई से 12 खिलाड़ी शामिल हुए. जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने 4 ने स्वर्ण और 5 ने कांस्य पदक जीत लिया है. यह प्रतियोगिता मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित की गई थी।
वहीं, इस प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मयूर चंद प्रसाद, प्रियरंजन साहनी, ईशान कुमार, मोहित अग्रवाल, आकाश यादव और मुस्कान रात्रे का चयन हुआ है. यह खिलाड़ी नवंबर में कजाकिस्तान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होंगे. इसका नेतृत्व एमएमए इंडिया के अध्यक्ष शरीफ बापू और महासचिव प्रसाद गायतोंडे, ईस्ट जोन के डायरेक्टर नितिन सिंह और डॉ. दिव्या नितिन सिंह करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में देश के कुल 23 राज्यों की टीम शामिल हुई. इसमें छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला. पहले स्थान पर मध्यप्रदेश और दूसरे स्थान पर तमिलनाडु रही है. यह प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई है. छत्तीसगढ़ से इसके जूनियर वर्ग के बैटम वेट वर्ग में वाई अंकित, लाइट हैवीवेट में ओवेस, सीनियर वर्ग के लाइट हैवी वेट प्रियरंजन साहनी और सीनियर वर्ग के हैवी वेट में मोहित अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता है।
इसी तरह जूनियर वर्ग के लाइट वेट में क्षितिज यादव, सीनियर वर्ग बैंटम वेट में आकाश यादव, सीनियर वर्ग लाइट वेट में मयूर चंद्र और वेल्टर वेट में धनुष सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है. महिला वर्ग फ्लाई वेट में मुस्कान रात्रे ने कांस्य पदक जीता है. खिलाड़ियों की जीत पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है. उन्होंने उनके परिजनों को बधाई भी दी है. प्रतियोगिता मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित की गई थी।

panchayattantra24.com,दुर्ग। 4 बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रामचरित मान की कुछ पक्तियों का जिक्र किया. न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी ने फैसले में कहा है कि अनुज वधु भगिनी सुत नारी, सुनुन सठ कन्या सम ए चारी. इन्हीं कृदृष्टि विलाकई जोई, ताहि बंदे कछु पाप न होई. अर्थात-छोटे भाई की पत्नी, बहन, बहू और कन्या ये चारों समान हैं. इन पर बुरी नजर रखने वाले का संहार पाप नहीं है।
5 साल पहले भिलाई के सेक्टर-6 स्थित एमजीएम स्कूल (MGM SCHOOL) में चार नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में सोमवार को न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी की कोर्ट ने फैसला सुनाया।
कोर्ट ने बच्चियों के साथ बाथरुम में अश्लील हरकत करने वाले स्कूल के सफाई कर्मी एस सुनील दास को आजीवन कारावास से दंडित किया. इसके साथ पॉक्सों एक्ट के मामले में गंभीरता नहीं दिखाने वाली नर्सरी क्लास की इंचार्ज प्रतिभा होलकर, महिला शिक्षक सुंदरी नायक और स्कूल प्रबंधक साजन थामस को 6-6 महीने की सजा सुनाई. तीनों पर 10-10 हजार की अर्थदंड भी लगाया. स्कूल के डेनियल वर्गीस को 1 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए के अर्थदंड लगाया. यह अपने तरह का संभवत: पहला मामला है जब न्यायालय ने आरोपी के अलावा स्कूल प्रबंधन के चार अन्य लोगों को जिम्मेदार मानते हुए सजा सुनाई है।
पीड़ित पक्षों की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक एमए खान ने पैरवी की
घटना वर्ष 2016 की है. चार वर्षीय छात्रा के परिजन ने 25 फरवरी 2016 को थाने में सफाईकर्मी एस. सुनील के खिलाफ शिकायत की थी. बच्चियों ने बताया कि चार पांच दिन से सफाई करने वाले अंकल उसके साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन सबसे पहले स्कूल प्रबंधन को शिकायत की. परिजन की शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय इंचार्ज प्रतिभा और शिक्षक सुंदरी ने स्कूल में ऐसी घटना होने से इंकार करते हुए परिजन को भगा दिया. जिसके बाद परिजन ने इसकी शिकायत थाने में की. अगले दिन एक केजी 2 की छात्रा के परिजनों की शिकायत पर प्राचार्य डेनियल और प्रबंधक साजन थामस पर केस दर्ज हुआ।
लोक अभियोजक के मुताबिक चौथी एफआईआर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक साजन थामस और प्रिसिंपल डेनियल वर्गीस के खिलाफ दर्ज किया गया. यह एफआईआर इसलिए दर्ज की गई कि परिजन घटना का पता लगने के बाद स्कूल में शिकायत करने गए थे. गंभीर घटना की जानकारी लगने के बाद भी प्रिंसिपल और प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी नहीं दी. मामलों को दबाने के लिए स्कूल मैनेजमेंट ने पीड़ितों के परिजन को धमकाकर भगा दिया था. उन पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाकर केस में फंसाने की धमकी दी।
लोक अभियोजक बालमुकुंद चंद्राकर ने मीडिया को बताया कि कोर्ट ने आदेश में लिखा है कि एमजीएम स्कूल जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय में नाबालिग बच्चियों के साथ इस प्रकार का जघन्य अपराध कारित होने की इस घटने से संपूर्ण मानवता को शर्मसार किया है. विद्यालय जैसी पवित्र संस्था को लेकर सामान्य जन के मन में एक अविश्वास उत्पन्न किया है. ऐसे में इस निर्णय की प्रति जिला कलेक्टर को भेजी जाए. कोर्ट ने विधि अनुसार अपेक्षित कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. जिससे प्रशासन द्वारा समय रहते उचित एवं आवश्यक कदम यथा स्कूल की कार्यप्रणाली में बच्चों की सुरक्षा की व्यापक जिम्मेदारी को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करवाया जाने की बात कही गई है. ताकि जघन्य अपराधों को रोका जा सके।
एक से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर/किशोरियों को खिलाया जायेगा कृमि नाशक दवा

panchayattantra24.com-बेमेतरा। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 13 सितम्बर से 23 सितम्बर तक समुदाय स्तर पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर/किशोरियों को कृमि नाशक दवा एल्बेन्डाजॉल की गोली मितानिन दीदी और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के द्वारा गृह भ्रमण करके खिलाई जायेगी। कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए जिले में 4 लाख 2 सौ बैसठ बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। कृमि की दवाई 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चुरा करके, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा करके पालकगण की उपस्थिति में खिलाया जायेगा एवं 3 से 19 वर्ष बच्चों किशोर/किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर दवा सेवन कराने की गतिविधि की जावेगी। कार्यक्रम से संबंधित समस्त तैयारीयां स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से पूरी की जा चूकि है, जिला नोडल अधिकारी ने बताया की जिले को कृमि मुक्त करने विशेष रूप से कार्ययोजना बनाया गया है, इसमें जिले के ऐसे स्कूल जो वर्तमान में संचालित हो रहे है, ऐसे स्कूलांें/शिक्षण संस्थानों शासकीय/निजी स्कूलों, नवोदय विद्यालय, आई.टी.आई. कॉलेज को शामिल किया गया है। बच्चों को दवा खिलाने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्यविभाग की टीम बनाई गई है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार घोष ने बताया की कृमि के वजह से बच्चों में कुपोषण व खून की कमी हो जाती है। इस वजह से बच्चों में हमेशा थकावट रहती है। कृमि नाशक दवा खाने से पेट में पनप रहे कृमि को खत्म होगें, साथ साथ कृमि से बचाव के तरीको के बारे में भी जानकारी दी गई, कृमि से बचाव हेतु आसपास साफ सफाई, नाखुन छोटे रखना, खुले भोजन नही करना, खुले में शौच न जाना, शौच के पश्चात हाथ धोना, साफ पानी से फल एवं सब्जियों को धोकर खाना आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 13 सितम्बर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक श्री आशीष छाबड़ा एवं अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा।
जिलाधीश विलास भोसकर संदीपान ने जिले के समस्त पालकगण व जनसामान्य को अपील करते हुए कहा कि 13 सितम्बर 2021 से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम पर अपने सभी एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों, किशोर/किशोरियों को अपने ग्राम के मितानिन दीदी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के सहयोग से वितरण करने वाले कृमि नाशक दवा एल्बेण्डाजॉल को अवश्य खिलाये।

panchayattantra24.com-बेमेतरा। जिले के चंदनु चौकी क्षेत्र में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर बीते दिवस दोपहर को अपने मां के साथ खेत में काम कर युवती घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसकी मां तालाब में नहाने चली गई इधर युवती को अकेली देख गांव के दो युवकों ने उनका अपहरण कर दूर खेत में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उसके बाद युवती की हत्या कर दी गई।
इधर जब मां घर पहुंची तो युवती के घर नहीं पहुंचने पर छानबीन की गई तो पता चला दो युवकों द्वारा युवती को जबरदस्ती खींचते हुए खेत की ओर ले गए थे। जानकारी के बाद परिजनों ने युवती की अपहरण की सूचना थाने को दी, परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी टिकेंद्र कोसले और भूपेंद्र सतनामी को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने उनका अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करना स्वीकार कर लिया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

panchayattantra24.com-बेमेतरा। कृषि एवं कृषि आधारित कार्यों को बढ़ावा देने में महात्मा गांधी नरेगा के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य जिले में सतत् रूप से किया जाता रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम से मिले संसाधनों और परस्पर सहकार की भावना ने ग्राम मुंगेली ग्राम पंचायत बाराडेरा विकासखंड एवं जिला बेमेतरा के किसान श्रीमति कुंज बाई पति उमाषंकर साहू की जिंदगी बदल दी।

विकासखण्ड मुख्यालय से लगभग 24 किमी दूर बसा यह गांव, जहां किसान अभी भी पुरानी पद्धति से खेती करते है वहां श्रीमति कुंज बाई और उमाशंकर साहू ने करीब 2 एकड़ भूमि में महात्मा गांधी नरेगाके माध्यम से पपीता के दो हजार पौधों लगाए थे। 1 साल पहले 13 अगस्त 2020 को यह कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसमें रोपे गए पौधांे से लगभग तीन लाख रूपये का पपीता इनके द्वारा बेचा गया है और पुनः दो हजार छः सौ पौधे निजी व्यय लगाया गया है। श्रीमति कुंजबाई साहू एवं उनका परिवार एक लघु कृषक परिवार है जो कि खेती कार्य में रूचि रखते है। उनके द्वारा 4 एकड़ रकबे में प्रचलित फसल धान की खेती कर जीवन यापन किया जाता रहा है। महात्मा गांधी नरेगा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण में सब्जी एवं फल की खेती से होने वाले लाभ के बार में जानकर उनका रूझान इस ओर बढा परन्तु आथर््िाक रूप से सक्षम नही होने के कारण शासकीय अनुदान प्राप्त करने विभाग से संपर्क स्थापित किया गया । इसके लिए उद्यानिकी विभाग एवं महात्मा गांधी नरेगा से संयुक्त रूप से लाभ प्राप्त करने हितग्राही द्वारा प्रयास किया गया।
परम्परागत खेती से हटकर किसी अन्य प्रकार की खेती के लिए ग्रामीण कृषक त्वरित रूप से तैयार नही होते उन्हे नये प्रकार की खेती से प्रत्यक्ष रूप से लाभ एवं हानि के विषय में स्पष्ट जानकारी नही होने से उन्हे अपनी जमीन एवं फसल को नुकसान पहुचाना, महसूस होता है जो कि हितग्राही को विभिन्न प्रषिक्षण एवं अन्य हितग्राहियों से सम्पर्क स्थापित कर हितग्राही को उसके प्रत्यक्ष लाभ के बारे में अवगत कराया गया ।
श्रीमति कुंजबाई एवं इनका परिवार महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत पंजीकृत है और इनका जॉबकार्ड सीएच-03-002-044-003/182-ए है, इनके निजी भूमि में पपीता बाड़ी की स्वीकृति हेतु उद्यानिकी विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महात्मा गांधी नरेगा मद से संयुक्त अभिसरण कर कार्य की स्वीकृति प्रदाय की गई थी। जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय मद से राशि रू 0.40 लाख रूपये एवं राशि रू. 0.87 लाख रूपये मनरेगा से स्वीकृति दी गई थी।
कृषक द्वारा पपीते की खेती के दौरान ही मिक्स क्राफट के सिद्वांत का पालन करते हुए पपीते के पौधे के बीच में खाली स्थान पर भुटटा (मक्का), कोचई के साथ अन्य सब्जी की भी खेती की गई। अनुमान से अधिक 01 वर्ष में ही लगभग रू 2.00 लाख से अधिक का लाभ श्रीमति कुंजबाई साहू एवं उनके परिवार को हुआ। हितग्राही आज आर्थिक रूप से सशक्त है एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए स्वतः सक्षम होने के साथ-साथ गांव के श्रमिकों को भी अपनी खेती के माध्यम से रोजगार प्रदाय कर रहे है । इनके द्वारा किये जा रहे इस अभिनव प्रयास और उत्तम कार्य को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा इनको पुरस्कृत भी किया गया है। जिससे ग्रामीण स्तर पर अब इनकी पहचान सम्पन्न किसान के तौर पर होने लगी है और इनका मान-सम्मान बढ़ा है।

panchayattantra24.com-बेमेतरा। मछली पालन विभाग द्वारा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मौसमी तालाबों मे मत्स्य बीज संवर्धन योजना के अन्तर्गत लोगों की आय मे वृद्धि की जा रही है। ऐसे ही बेमेतरा जिले के ग्राम गांगपुर के मत्स्य कृषक अश्वनी कुर्रे ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत मछली पालन कर 03 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ। अश्वनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरों की कमी से खेती बाड़ी में बहुत दिक्कत होने लगा था। अच्छा फसल भी नहीं हो रहा था। उन्होने कहा कि मछली पालन से आमदनी दोगुनी कैसे होगी के संबंध में स्वयं के जमीन में बैंक ऋण अथवा स्वयं के व्यय से तालाब निर्माण कर मछली पालन की विधियों एवं योजनाओं से विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया तथा तालाब के मेंढ़ में फलोद्यान कर अतिरिक्त लाभ लेने का तरकीब सुझाया गया।
अधिकारियों द्वारा संबंधित की जमीन का अवलोकन किया गया पास में नहर एवं छोटी नाला से पानी पर्याप्त मात्रा में उपयोग हेतु लिया जा सकता है जो मछली पालन के लिए उपयुक्त पाये जाने पर चयनित किया गया। संबंधित को मछली पालन हेतु भारतीय स्टेट बैंक, छिरहा से कुल 3.50 लाख का ऋण दिलाया गया। जिसमें 40 प्रतिशत् अथवा 1.40 लाख अनुदान के रूप में प्रदान किया गया। वर्ष 2015-16 में तालाब निर्माण पूर्ण होने के पश्चात् अधिकारियांे के मार्गदर्शन में पानी भरकर उन्नत किस्म की बढ़ने वाली मछली ग्रासकार्प, रोहा, कतला, मृगल, पंकाश एवं रूपचंदा तथा हाईब्रिड तेलपिया भी डाला गया। विभाग द्वारा मिलने वाला प्रोटीन फिड (तैरने वाली आहार) दिया गया था। साथ में यह बताया गया कि ग्रासकार्प, रूपचंदा आदि मछली, साग सब्जी का वेस्ट का उपयोग चारे के रूप में करती है। किसान द्वारा तालाब के मेढ़ में पपीते एवं साग-सब्जी लगाने का अवगत कराया गया, जिससे अतिरिक्त लाभ हो सके। इस तरह किसान को प्रथम वर्ष 30 क्विंटल मछली 10-12 माह में प्राप्त हुआ, किसान द्वारा मछलियांे को 115-120 रू. प्रति किलो से स्थानीय मछुवारों को विक्रय कर रू. 3.00 लाख का फायदा शुध्द रूप से प्राप्त हुआ।
किसान को पपीता एवं साग-सब्जी से अन्य मजदूरी खर्च के रूप में अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हुआ। इस प्रकार किसान मछली पालन कर अपनी आय को दोगुनी से भी अधिक कर लिया। किसान द्वारा आगामी वर्ष में 0.60 हे. का स्वयं के व्यय से तालाब बनाया गया। अब वह 50-60 क्विंटल मछली उत्पादन कर रहा है। किसान द्वारा अपना बैंक का कर्ज अदा कर लिया गया। अपने रहने का मकान भी पक्का बना लिया। साथ ही शेष बचे जमीन में तालाब बनाने प्रगतिरत् है।