एक से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर/किशोरियों को खिलाया जायेगा कृमि नाशक दवा

panchayattantra24.com-बेमेतरा। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 13 सितम्बर से 23 सितम्बर तक समुदाय स्तर पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर/किशोरियों को कृमि नाशक दवा एल्बेन्डाजॉल की गोली मितानिन दीदी और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के द्वारा गृह भ्रमण करके खिलाई जायेगी। कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए जिले में 4 लाख 2 सौ बैसठ बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। कृमि की दवाई 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चुरा करके, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा करके पालकगण की उपस्थिति में खिलाया जायेगा एवं 3 से 19 वर्ष बच्चों किशोर/किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर दवा सेवन कराने की गतिविधि की जावेगी। कार्यक्रम से संबंधित समस्त तैयारीयां स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से पूरी की जा चूकि है, जिला नोडल अधिकारी ने बताया की जिले को कृमि मुक्त करने विशेष रूप से कार्ययोजना बनाया गया है, इसमें जिले के ऐसे स्कूल जो वर्तमान में संचालित हो रहे है, ऐसे स्कूलांें/शिक्षण संस्थानों शासकीय/निजी स्कूलों, नवोदय विद्यालय, आई.टी.आई. कॉलेज को शामिल किया गया है। बच्चों को दवा खिलाने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्यविभाग की टीम बनाई गई है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार घोष ने बताया की कृमि के वजह से बच्चों में कुपोषण व खून की कमी हो जाती है। इस वजह से बच्चों में हमेशा थकावट रहती है। कृमि नाशक दवा खाने से पेट में पनप रहे कृमि को खत्म होगें, साथ साथ कृमि से बचाव के तरीको के बारे में भी जानकारी दी गई, कृमि से बचाव हेतु आसपास साफ सफाई, नाखुन छोटे रखना, खुले भोजन नही करना, खुले में शौच न जाना, शौच के पश्चात हाथ धोना, साफ पानी से फल एवं सब्जियों को धोकर खाना आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 13 सितम्बर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक श्री आशीष छाबड़ा एवं अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा।
जिलाधीश विलास भोसकर संदीपान ने जिले के समस्त पालकगण व जनसामान्य को अपील करते हुए कहा कि 13 सितम्बर 2021 से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम पर अपने सभी एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों, किशोर/किशोरियों को अपने ग्राम के मितानिन दीदी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के सहयोग से वितरण करने वाले कृमि नाशक दवा एल्बेण्डाजॉल को अवश्य खिलाये।
