Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दुर्ग

panchayattantra24.com, दुर्ग। भिलाई-दुर्ग के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘THANK YOU CM’ लिखते हुए गुब्बारे छोड़े. इसके लिए भिलाई-दुर्ग के सभी ब्लॉक और वार्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने सीएम से कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण से सबको राहत मिली है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक बंद कॉलेज के खुल जाने से सरकार को राजस्व की हानि नहीं हुई. हर साल 150 डॉक्टर चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज से पढ़कर निकलेंगे, जो देश की सेवा करेंगे।
विधायक देवेंद्र यादव के निर्देशन में सेक्टर-7 में पार्षद लक्ष्मीपति राजू के साथ कांग्रेसियों ने गुब्बारे छोड़े. लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि कोरोना काल में सीएम भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है. इससे प्रदेश के साथ-साथ दुर्ग जिले में चिकित्सा व्यवस्था दुरूस्त होगी।
प्रदेश की भूपेश सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर फोकस करते हुए कॉलेज का अधिग्रहण किया है. दुर्ग में एनएसयूआई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोनू साहू के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग में सीएम का आभार जताया. इस दौरान कॉलेज के स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।
बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सेक्टर-7 समेत टाउनशिप-खुर्सीपार, वैशालीनगर, हाउसिंग बोर्ड में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया।
चंदूलाल चंद्राकर के अधिग्रहण पर दुर्ग-भिलाई के कांग्रेसियों ने ‘THANK YOU CM’ कहते छोड़े गुब्बारे
गुब्बारे में भूपेश सरकार का आभार और धन्यवाद लिखकर कांग्रेसियों ने किया कार्यक्रम
दुर्ग-भिलाई के सभी ब्लॉक और वार्डों में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कांग्रेसियों ने कहा- दुर्ग समेत प्रदेश को हर साल मिलेंगे 150 डॉक्टर
कोरोनाकाल में मेडिकल कॉलेज की सौगात बड़ी बात है
विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सेक्टर-7 समेत टाउनशिप-खुर्सीपार, वैशालीनगर, हाउसिंग बोर्ड में आयोजित हुआ कार्यक्रम

panchayattantra24.com,भिलाई। रिसाली नगर पालिका निगम के सभी 8 एल्डरमैन हटाए गए हैं. राज्य सरकार ने नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी किया है. 10 महीने पहले ही राज्य सरकार ने एल्डरमैन की नियुक्ति की थी. अब चुनाव के बाद ही एल्डरमैन की नियुक्ति होगी।
राज्य सरकार की ओर से नगर पालिक निगम, रिसाली के लिए विलास बोरकर, प्रेम साहू, फकीर राम ठाकुर, तरुण बंजारे, अनुप डे, किर्ती लता वर्मा, संगीता सिंह व डोमार देशमुख को मनोनीत किया गया था. अब इन सभी की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।
नगर पालिक निगम, रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि शासन से निर्देश आया है कि सदन गठन के बाद ही नामांकित पार्षदों का मनोनयन किया जाना है. मनोनीत किए गए नामांकित पार्षदों की नियुक्ति को रद्द कर दिए हैं. चुनाव के बाद मनोनयन होगा।
बता दें कि भिलाई से अलग कर रिसाली को नय निगम बनाया गया है।
आदेश की कॉपी-


panchayattantra24.com, भिलाई। निलंबित एडीजी जीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. एसीबी के मामले दर्ज होने के बाद पूर्व में पीड़ित रहे लोग अब सामने आने लगे हैं. ताजा मामले में जीपी सिंह के खिलाफ स्मृति नगर पुलिस चौकी में फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए ऐंठने की शिकायत दर्ज कराई गई है। सूर्या विहार निवासी एक उद्यमी ने जीपी सिंह के साथ-साथ उनके सहयोगी रायपुर निवासी रणजीत सिंह सैनी के खिलाफ स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. मामला वर्ष 2016 का है. शिकायत पर मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 388, 506, 34 का अपराध दर्ज़ जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि एक जुलाई की सुबह 6 बजे ACB और EOW की जांच टीम जीपी सिंह के सरकारी बंगले में दाखिल हुई थी. करीब 75 घंटे की छापेमार कार्रवाई में करोड़ों रुपये बरामद किए गए थे, जिसके बाद ACB की टीम ने जीपी सिंह पर धारा 13 (1)बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यथा संशोधित 2018 के तहत केस पंजीबद्ध किया था।
ACB की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने निलंबित करने की कार्रवाई की थी. यही नहीं बाद में जीपी सिंह की डायरी से खुले राज के बाद जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का भी मामला दर्ज किया गया. इस मामले में जीपी सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली थी.
ACB की कार्रवाई के दौरान जहां जीपी सिंह की काली कमाई की परत दर परत खुलासा होता गया, वहीं सरकार की सख्त रुख को देख कार्रवाई का भरोसा कर पुराने पीड़ित लोग भी सामने आने लगे हैं, इनमें से एक भिलाई फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐेंठने की शिकायत है।

panchayattantra24.com, दुर्ग । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला प्रशासन, नगर निगम व बीएसपी के अधिकारियों की बैठक लेकर शीघ्र कार्ययोजना बनाने के दिशा में आगे बढ़ने कहा, नगर निगम रिसाली में आने वाले समय में निगम व भवन सहित सभी प्रकार की आवश्यकता वाले विकास कार्यों को जल्द ही मूर्त रूप मिलेगा। यहाँ नगर निगम अंतर्गत स्कूल, कालेज, अस्पताल सहित सड़क, पानी की मूलभूत कार्यों को गति पूर्वक करते हुए निगम क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस दिशा में आ रही जमीन संबंधी समस्या को लेकर गृह मंत्री ने जिला प्रशासन, निगम व बीएसपी के अधिकारियों की उच्च बैठक कर आ रही समस्या को सुलझाने और निगम के विकास की दिशा में कार्ययोजना बनाने कहा। मंत्री श्री साहू ने रिसाली निगम के लिए पूर्व में आबंटित भूमि के हस्तांतरण में आ रही समस्या को शीघ्र हल करने कहा। बैठक में निगम अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य व भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए बजट आबंटन किया गया है और जिसका टेंडर लिया गया है, उसे शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए जिससे निगम की मूल आवश्यकता और यहां रहने वाले नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने विकास की दृष्टि से आगामी समय के लिए रणनीति तैयार करने और इसके लिए शासन को भी अवगत कराने कहा।
बैठक में निगम क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं के लिए स्थल चयन करने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने सहित सुविकसित शहरी बसाहट के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने कहा है। शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 हेतु आवेदन आमंत्रित
दुर्ग 20 जुलाई 2021/छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकां /निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अंलकरण सें सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों/प्रशिक्षकां/निर्णायकां को प्रदान किये जाते हैं। राज्य खेल अंलकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों मंे कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कोशल यादव पुरस्कार से अंलकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत 5 वर्षा में चार बार सीनियर वर्ग राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरूष खिलाड़ियो को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों/निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जायेगा। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए उन्हे शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग मंराष्ट्रीय प्रतियोगिता पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान की जाती है। पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र मे प्रकाशित किए गए है, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु रूपये 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु रूपये 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग मे रूपये 02 लाख रूपये एवं जूनियर वर्ग मे 01 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में रूपये 05 लाख तथा जूनियर वर्ग में रूपये 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में (1 अप्रैल से 31 मार्च तक 2 वर्ष के लिए) जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाड़ी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
इसी प्रकार खेलवृत्ती (डाईट मनी) के लिए जिन खिलाड़ियों ने विगत वर्ष अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति के अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नही होने चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2019 एवं 2020 में (1 अप्रैल से 31 मार्च दो वर्ष के लिए) अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे।
पुरस्कार, नगद राशि, खेलवृत्ती प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फॉर्म संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण या विभाग के सभी जिला कार्यालय एवं राज्य खेल संघों से प्राप्त किये जा सकते है। शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार के आवेदन संघों के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुसंशा सहित प्राप्त किये जायेंगे। खेल संघ पृथक-पृथक वर्षवार दो पुरस्कारों (एक महिला, एक पुरुष खिलाड़ी) के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाड़ियों के नाम की अनुसंशा कर सकेंगे। पंकज विक्रम पुरस्कार के आवेदन संचालनालय एवं जिला कार्यालय में खिलाड़ियों से सीधे स्वीकार नही किये जायेंगे।
जिला कार्यालय/संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2021 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नहीं की गई है और तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाड़ी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 07 अगस्त 2021 तक, कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या खेल विभाग के जिला कार्यालयों में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।

panchayattantra24.com,दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ना केवल डकैती की बड़ी योजना को नाकाम दिया, बल्कि 7 हथियार बंद आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. उससे पहले ही पुलिस ने इनको धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल, राउंड मैगजीन, धारदार हथियार और एक नकली पिस्टल बरामद किया है. आरोपियों की पहले से ही अपराधिक मामलों में संलिप्त रही है।
पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ हथियार बंद लोग खुर्सीपार केनाल रोड किनारे स्थित एक घर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल पुलिस की टीम गठित किया. आरोपी इंदर उर्फ टकली के घर पर छापेमार कार्रवाई की गई।
घर से मिले कई हथियार
छापेमारी में पुलिस ने पाया कि 7 आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे. जिनके पास से धारदार हथियार, मिर्च पावडर, रॉड, चाकू, 2 ऑटोमेटिक पिस्टल 7.65 बोर, 4 मैगजीन और 14 जिंदा राउंड भी बरामद किया गया है. पकड़े गए आरोपियों के पहले से ही कई आपराधिक रिकार्ड रहे हैं. इस पूरे ऑपरेशन को एसपी खुद मॉनिटर कर रहे थे।
बिहार से लाया गया था पिस्टल
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद किए गए दोनों पिस्टल 4 मैगजीन और राउंड बिहार राज्य से लाया गया था. पुलिस इनके सोर्स की सूचना इकठ्ठा कर रही है. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 399 भादवि 25 आर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इस तरह पुलिस की सक्रियता से एक बड़े वारदात को रोके जाने में सफलता मिली है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने जिन हथियार बंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनमें अमित कुमार (19 वर्ष), इंदर सिंह उर्फ सन्नी उर्फ टकली (21 वर्ष), सलमान अंसारी (21 वर्ष), अरबाज सिद्धीकी उर्फ दत्ता (24 वर्ष), सुमित सिंह (22 वर्ष), रूपेश सिंह (20 वर्ष) और जोश मोरिश उर्फ अमित (29 वर्ष) शामिल है।
गैंगस्टर विनोद बिहारी भी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने पुराना गैंगस्टर विनोद बिहारी (52 वर्ष) को अवैध रूप से रकम वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है. अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था. आरोपी को जिला सतना मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक विनोद बिहारी और सोमू बिहारी ने पीड़ित को डरा धमका कर अवैध रूप से 8 लाख रुपए हड़प लिए थे. प्रकरण में एक अन्य आरोपी सोमू बिहारी की तलाश जारी है।

panchayattantra24.com, भिलाई। नगर निगम भिलाई के सहायक जनसंपर्क अधिकारी व जनसंपर्क अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर का आज निधन हो गया. वे वरिष्ठ पत्रकार स्व. चतुरसिंह ठाकुर के पुत्र थे।
28 जून से सुभाष सिंह ठाकुर की तबीयत खराब हुई थी. उन्हें पीलिया ने अपनी चपेट में लिया था. जिसके बाद रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचार जारी था. लेकिन ठाकुर दुनिया से अलविदा हो गए. लिवर, किडनी और आर्गन फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया।
दुर्ग जिले में पीलिया से इस सीजन में पहली मौत है. इससे पहले 2015-16 में पांच से ज्यादा लोगों की मौत पीलिया से हुई थी. नगर निगम परिवार के साथ-साथ पत्रकार बिरादरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. अंतिम संस्कार 13 जुलाई को दोपहर गृहग्राम सेलूद में किया गया।

panchayattantra24.com,दुर्ग। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर थाना प्रभारियों को आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वालो के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी तारतम्य में 7 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार एंव सभी CSP/SDOP के पर्यवेक्षण थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 83 प्रकरण दर्ज कर, 84 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

panchayattantra24.com, दुर्ग। जिले में सोमवार देर रात एक कार सवार पर गोली चल गई. यह फायरिंग नेवई थाना के अंतर्गत हुई है. आरोपी गोलीबारी के बाद फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश में लगी हुई है. वहीं नेवई इलाके में सप्ताहभर में यह दूसरी बड़ी वारदात है. इससे पहले कैंप और मरोदा क्षेत्र के लड़कों के बीच मारपीट हुई थी और यह गोलीकांड हो गया।
शीतला तालाब के पास सकरी गली में चार लड़के खड़े थे. तभी कार सवार विजेंद्र राय गली के पास पहुंचा. इसी बीच रास्ता देने को लेकर युवकों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने एक बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर दी. दो राउंड हवा में एक राउंड विजेंद्र राय के कार पर लगी. फायरिंग के बाद जैसे तैसे विजेंद्र वहां से भागा, और सीधे नेवई थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित एडिशनल एसपी व नेवई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अभी आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बता दें कि एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को जिले में पदभार ग्रहण किया और देर रात ही गोलीकांड की घटना हो गई।
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नेवई थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने कल रात हवाई फायरिंग की है. जिसकी रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज की गई है. गोली चलाने वालों की पतासाजी की जा रही है. हालाकि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

panchayattantra24.com,भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार इलाके में डेंगू का एक और संदिग्ध मरीज मिला है. तकरीबन 14 साल के मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वर्ष 2018 में इस इलाके में डेंगू ने कहर बरपाया था, जिसे ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन हरकत में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय बच्चे की एंटीजेन किट जांच में रिपोर्ट एनएस-1 पॉजीटिव पाई आई है. जानकारी मिलने पर जिला मलेरिया अधिकारी ने मरीज के कंफरमेट्री टेस्ट के लिए सैंपल लिया है, जिसकी रिपोर्ट शनिवार की दोपहर बाद आने की संभावना है।
इस मरीज को 5 दिनों से बुखार आ रहा था. परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बापूनगर लेकर पहुंचे तो ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने शंका के आधार पर डेंगू की जांच कराई थी. इस सीजन में पटरी पार मिलने वाला यह दूसरा संदिग्ध मरीज है. कुछ दिन पहले को कोहका के कृपाल नगर में मिले डेंगू के पहले संदिग्ध मरीज की कंफरमेट्री रिपोर्ट निगेटिव आई है।

panchayattantra24.com,दुर्ग। दुर्ग विधायक और भंडारगृह निगम अध्यक्ष अरुण वोरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर जिला कांग्रेस पदाधिकारी गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ रैली की शक्ल में निवास पहुंचकर उनका स्वागत किया. इस दौरान 101 किलो की फूलमाला पहनाते हुए मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष अजय मिश्रा, पार्षद हमीद खोखर, जिला महामंत्री अज़हर जमील, पूर्वी ब्लॉक उपाध्यक्ष मासुब अली, युवा कांग्रेस प्रदेश आईटी सेल चेयरमैन अनूप वर्मा के अलावा महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, पार्षद अब्दुल गनी, दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, श्रद्धा सोनी, निर्मला साहू, भास्कर कुण्डले, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन उपस्थित थे।
इनके अलावा वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह भुई, दानबाई, प्रवक्ता नासिर खोखर, देवेश मिश्रा, सन्नी साहू, ज्ञानू बागड़े, शाकिर अली, राजू भाटिया, मीना पाल, आदम अली, आबिद चौहान, शिव वैष्णव, राजेश ताम्रकार, मो जुनैद, नासिर चौहान, संजय यादव, नंदू ध्रुव, मो शाहिद, शेख जलील, बाकर अली, छाया चौधरी, कादिर चौहान, वंदना चौहान, राजेश भाई, इंदर पाल भाटिया, पप्पू श्रीवास्तव, नियाज, मो अतीक, रफीक खान, निकिता मिलिंद, फ़िरोज़ खोखर, शफ़ीक़ अहमद, विमल यादव, एनी पीटर, शरीफ खान, आशुतोष श्रीवास्तव, इक़बाल सिद्दीकी, लोकेश साजिजा, शबाना निशा, इम्तियाज अंसारी, आरिफ रज़ा, अब्दुल वाहिद चौहान, रमीज रज़ा, ओमप्रकाश जोशी, मोहित वालदे, सैय्यद सैफ, विद्या यादव, मुजम्मिल खान, प्रशान्त राव, रोहन साहू, तुषार कुमार, वरुण, आयुष सोनी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।