Browsing: दुर्ग

 
K.W.N.S.- बेमेतरा। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकगण कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। हांलाकि कोविड के प्रकरण कम हो रहे हैं, पर संक्रमण का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें, नियमित रूप से हाथ को सेनिटाईज करते रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में अनावश्यक रूप से जाने से बचने कहा है। आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्होंने वैक्सीनेशन को सबसे जरूरी बताया और कहा सभी लोग अपने दोनों डोज वैक्सीनेशन का पूरा करें। जो बुजुर्ग हैं और जो डोज लेने के पात्र है वो अपना टीका जरुर लगवा लें। कलेक्टर ने सभी को आने वाले समय में कोरोना को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहने कहा है।
 

K.W.N.S.-दुर्ग। यूक्रेन में एमबीबीएस की की पढ़ाई करने के लिए गए विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने आपरेशन गंगा शुरू किया है। इस ऑपरेशन में पुष्पक नगर दुर्ग की एक छात्रा जागृति त्रिवेदी मंगलवार को वापस घर लौटी है। वो यूक्रेन के उजरोड शहर स्थित उजरोड मेडिकल कालेज में एमबीबीएएस की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बेटी के यूक्रेन के युद्धग्रस्त स्थिति में फंसे होने से माता रितु त्रिवेदी और पिता जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी की चिंता दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी। अन्य मेडिकल छात्रों के साथ बेटी के बंकर में छिपे होने और मोबाइल से बात करने के बाद वे परेशान थे। घर वापस आने के बाद बेटी जागृति के साथ माता-पिता ने केद्र सरकार की प्रशंसा की।
 रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के चलते वहां गए सभी विद्यार्थियों को वापस भारत लाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन गंगा के तहत जागृति को भी भारत लाया गया। उसे उजरोड से पहले हंगरी लाया गया। वहां से दिल्ली और दिल्ली से दुर्ग पहुंंची है। छात्रा जागृति त्रिवेदी का कहना है कि उनके साथ 500 विद्यार्थी भारत लाए गए हैं। जागृति ने कहा कि सरकार ने निवेदन है कि यूक्रेन में अन्य भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।
 

 K.W.N.S.-दुर्ग। कार के अंदर आरक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक कांस्टेबल का नाम पीयूष सिंह बैस था, जो IUCAW में पदस्थ था। घटना मोहननगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल पीयूष सिंह बैस शुक्रवार की दोपहर अपनी कार में बैठकर दुर्ग राजनांदगांव बाईपास शराब भट्टी के सामने शराब पी रहा था। इस दौरान वो कार में अकेले ही था। बताया जा रहा है कि, शराब के अत्यधिक नशे के चलते आरक्षक कार में ही शुक्रवार की रात सोया हुआ था। सुबह जब आने जाने वाले लोगों ने कार के अंदर जवान को देखा तो इसकी जानकारी मोहन नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कॉन्स्टेबल के मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

 
K.W.N.S,-भिलाई। लिव इन रिलेशन में रहने के बाद कपड़ा व्यवसायी ने शादी करने से इंकार करने का मामला सामने आया है. कपड़ा व्यवसायी ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाया, जब शादी की बात आई तो मुकर गया. युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. बता दें कि भिलाई में एक कपड़ा व्यापारी साजिद खान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ लिव इन में रहकर 4 साल तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. हालांकि जब युवती ने शादी की बात की तो शादी करने से मुकर गया.वहीं शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की. युवती की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 (2) एन, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

 
 K.W.N.S.-भिलाई। छत्तीसगढ़ में आज एक बार फिर सेक्टर-9 अस्पताल से राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पीटल तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा की पहल पर यह ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मरीज को महज 35 मिनट में सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई से रायपुर रामकृष्ण अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मरीज का उपचार शुरू भी हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-1 के रहने वाले आर. मोहन की तबीयत बिगड़ गई। सेक्टर-9 अस्पताल में पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा उपचार के लिए ओपीडी लेकर गए। 
 रामकृष्ण केयर के डॉक्टर जो कि सेक्टर-9 अस्पताल में ओपीडी लेते हैं, उन्होंने मरीज का चेकअप किया। स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से तत्काल रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाने की सलाह दी। रेफर करने के लिए मेडिकल बोर्ड बैठी। बोर्ड ने तत्काल रेफर किया। पार्षद मिश्रा ने ग्रीन कॉरिडोर के लिए समन्वय शुरू किया। ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी गुरजीत सिंह से संपर्क किया। बिना देरी किए हाइवे पेट्रोलिंग मुहैया कराई गई। 12.30 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सेक्टर-9 अस्पताल से रामकृष्ण केयर रायपुर के लिए शिफ्ट किया गया। पार्षद श्री मिश्रा ने बताया कि, मरीज का उपचार शुरू हो गया है। एंजियोग्रॉफी हो रही है। एक्सपर्ट्स डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है।
 

 K.W.N.S.-दुर्ग। सीएम भूपेश बघेल 1 मार्च को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां महाशिवरात्रि पर लक्ष्मण झूला का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही पाटन के ठकुराइन टोला मे भूमिपूजन होगा। जानकारी के मुताबिक करीब 19 करोड़ की लागत से लक्ष्मण झूला बनेगा। एक अधिकारी के ने बताया कि सीएम भूपेश बघेल सोलर सामुदायिक सिंचाई योजना और हमर लेब का भी लोकार्पण करेंगे।
 

 K.W.N.S.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपराध का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. पुलिस के पास अचानक ही एक वीडियो आया, जिसमें एक युवक खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है. पुलिस ने पूरा वीडियो देखा तो हैरान रह गई. पुलिस को पड़ताल में पता चला कि युवक भिलाई स्थित सुपेला थाना क्षेत्र के फरीद नगर का रहने वाला है. युवक करीब एक महीने से लापता है. युवक को वीडियो में चार लोगों का नाम लेते सुना जा सकता है. युवक के बदन पर कपड़े नहीं हैं और वो अपनी जान बचाने की गुहार पुलिस से लगा रहा है | सुपेला पुलिस थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि एक वायरल वीडियो उनतक पहुंचा है, जिसमें युवक खुद की जान को खतरा बता रहा है. जांच में पता चला कि युवक फरीद नगर के मुरुम खदान के पास का रहने वाला सतीश गंधर्व है. सतीश पिछले करीब एक महीने से लापता है. घरवालों ने उसकी मिसिंग रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. वीडियो में युवक बता रहा है कि उसे ओडिशा में कहीं 100 किलो ग्राम गांजा के एवज में गिरवी रख दिया गया है. उसकी जान को खतरा है | वायरल वीडियो के मुताबिक खुद को गिरवी बता रहा युवक चार अन्य युवकों का नाम बार-बार ले रहा है. युवक सुपेला निवासी अयाज, परवेज, कालू और शाहरुख द्वारा उसे फंसाने का दावा कर रहा है. युवक का कहना है कि इन्होंने ही 100 किलो गांजे के बदले उसे गिरवी रख दिया है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार अन्य युवकों की तलाश शुरू की तो पता चला कि वे भी करीब एक महीने लापता हैं. थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव का कहना है कि पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है. मामला गांजा तस्करी के बड़े गैंग से जुड़ा हो सकता है।
 

जिले मे 15 से 17 वर्ष के 39 हजार 91 किशोर-किशोंरियों ने लगवाया टीका
panchayattantra24.com-बेमेतरा। बेमेतरा जिले मे 16 फरवरी तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूह के 5 लाख 80 हजार 366 लोगों को प्रथम एवं 4 लाख 2 हजार 813 लागों को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। जिसमें हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्ल्यू), फ्रंट लाईन वर्कर (एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले मे 16 फरवरी तक 6677 लोगों को प्रिकाशन डोज लगाया जा चुका है। जिले मे 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के टीकाकरण में प्रथम डोज के मामले मे बेमेतरा विकासखण्ड मे 94 प्रतिशत, बेरला मे 82 प्रतिशत, नवागढ़ मे 83 एवं साजा विकासखण्ड मे 86 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है तथा द्वितीय डोज के मामले मे विकासखण्ड बेमेतरा मे 59, नवागढ़ 49, बेरला 60 एवं साजा मे 72 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। जिले मे 15 से 17 वर्ष आयु समूह के 39091 लोगों को प्रथम डोज एवं 27565 लोगों को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज 70 प्रतिशत एवं द्वितीय डोज 49 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। जिले में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग समूह के किशोर किशोरियों मे टीकाकरण के प्रति उत्साह देखा जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जायें, दो गज की दूेरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सनेटाईसर का उपयोग करें। ताकि कोरोना का संक्रमण एवं फैलाव को रोका जा सके। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक ऐहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है।
 

 
K.W.N.S.- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज सुबह एक हादसा टला जिसमें हाईटेंशन तार की चपेट में एक हाइवा आ गया और उसमे न अचानक आग लग गयी, ये घटना बेमेतरा जिले के खुरमुडी गांव की है जब एक ट्रक सीधे रास्ते जा रहा था तभी ब्रेक फेल होने की वजह से हाईटेंशन तार ने ट्रक को अपनी चपेट में लिया और तुरंत ही ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक ने ट्रक से कूटकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कुछ घंटे बाद ही बिजली लाइन को बंद कर आग पर काबू पाया गया।
 

 
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। ऐसे में कई आपराधिक मामले में फरार चल रहे 211 वारंटियों को पुलिस ने धरदबोचा है। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.एन. मीणा ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थाई वारंटों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक, शहर, संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अनंत कुमार के पर्यवेक्षण पुलिस बल के साथ स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए फरार अरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। कई अपराधों में शामिल कुल 51 स्थाई वारंटियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं राजनांदगांव पुलिस भी फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने राजनांदगांव पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थाई वारंटों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक व समस्त एस.डी.ओ.पी. के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर, कई अपराधों में न्यायालय से जारी स्थाई और गिरफ्तारी वारंट के कुल 160 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।