नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है। दो नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, 4 बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और 2 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 से बाहर हो चुकी है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बुधवार रात मिली हार के बाद केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में से कोई भी टीम प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होगी। आइए तीनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं-
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। आईपीएल 2022 के पहले 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अभी तक खेले 13 मैच में से एमआई 3 ही मैच जीत पाई है और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। मुंबई प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम थी।
सीएसके के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन के शुरू होने पहले कप्तानी का पद छोड़ने का फैसला किया। फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को नए कप्तान के रूप में चुना और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और इस हरफनमौला ने बीच सीजन में वापस धोनी को कप्तानी सौंप दी। इसके बाद जडेजा चोट के चलते टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। गत चैंपियन सीएसके 13 में से 4 मैच जीतकर 9वें पायदान पर है।
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 के दौरान सबसे अधिक बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए नजर आई। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में भी टीम ने तीन बदलाव किए। टीम ना तो परफेक्ट ओपनिंग कॉम्बिनेशन ढूढने में सफल रही और ना ही उनकी बॉलिंग यूनिट मजबूत दिखी। सीजन के अंत तक केकेआर परफेक्ट प्लेइंग इलेवन नहीं तलाश पाई। नतीजा यह रहा कि 14 मैचों में 8 मुकाबले हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: खेल
रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वे अपने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को क्रिकेट खेलते हुए फिर देखने वाले है। वे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के 12 वें मैच में राजधानी रायपुर में इंग्लैंड के साथ खेलने वाले मैच में दिखाई देंगे। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये मैच संभावित 15 जून को रायपुर में खेला जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ इसी स्टेडियम पर दूसरा मैच 18 जून को खेला जा सकता है।
रायपुर के अलावा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन रायपुर के अलावा लखनऊ, हैदराबाद, विशाखापट्नम समेत अन्य कुछ जगहों पर किए जाने की तैयारी है। बता दें कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। टूर्नामेंट का पहला सीजन सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय सितारों से सजी टीम ने जीता था।


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इस वक्त स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। अब तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाना है और इस मैच में भारत के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली के खेलने की पूरी संभावना है। वहीं इस मैच के लिए क्या द्रविड़ और कप्तान कोहली कुछ कड़े फैसलें लेंगे। क्या रिषभ पंत प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे या फिर मो. सिराज की जगह किसे मौका मिलेगा। इन सब बातों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। 


