Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: खेल
मल्टीमीडिया डेस्क। भारत रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा। रोहित शर्मा की टीम इस मैच में पाकिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी के लिए बेताब रहेगी, इसके लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना होगा या फिर इस मैच को रद्द होना होगा।
इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज में अपराजेय रहने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर है। पाकिस्तान लगातार 11 सीरीज में अपराजित रहा था। भारत में 2016 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान अपराजेय रहा और उसका यह क्रम पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार के साथ टूटा था। भारत इस समय पिछली 10 टी20 सीरीज से अपराजेय बना हुआ है और यदि वह कीवी टीम के खिलाफ इस टी20 सीरीज को जीत ले या ड्रॉ भी करवा ले तो वह पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। इसके बाद भारत को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है जिसमें उसके पास पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्तमान सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में पहले मैच में रिकॉर्ड 80 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद भारत पलटवार कर ऑकलैंड में दूसरा मैच 7 विकेट से जीत सीरीज में बराबरी पर आया था। भारतीय टीम को यह सीरीज जीतनी होगी या किसी कारण से सीरीज बराबर भी रही तो वह पाकिस्तान के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।
भारत ने पिछली बार 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के हाथों 1 टी20 मैच की सीरीज गंवाई थी, उसके बाद से टीम इंडिया लगातार 10 टी20 सीरीज में अपराजेय बनी गई हैं। इस दौरान उसने 8 सीरीज में जीत दर्ज की जबकि उसकी 2 सीरीज ड्रॉ रही है। भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों सीरीज ड्रॉ रही। उसने 2017-18 में दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली और फिर 2018-19 में उसकी 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही।
भारत की पिछली 10 टी20 सीरीज
भारत ने श्रीलंका को 1-0 से हराया
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 1-1 से ड्रॉ
भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया
भारत ने श्रीलंका को 3-0 से रौंदा
भारत ने द. अफ्रीका को 2-1 से हराया
भारत ने निदाहास ट्राई सीरीज का खिताब जीता
भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हराया
भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से पराजित किया
भारत ने विंडीज को 3-0 से रौंदा
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 1-1 से ड्रॉ
वेलिंगटन। दिनेश कार्तिक वैसे तो विकेटकीपर है लेकिन वे आउटफील्ड में भी जबर्दस्त फील्डिंग करते हैं। कार्तिक ने इसका उदाहरण बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पेश किया जब उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा कैच लपका जिसे फैंस सालों तक याद रखेंगे।
इस कैच के दौरान कार्तिक के पास सोचने समझने का ज्यादा समय नहीं था लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाकर इसे यादगार कैच के रूप में बदल दिया। हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड की पारी का 15वां ओवर डाल रहे थे, उनकी अंतिम गेंद पर लांग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला। ऐसा लग रहा था कि छक्का हो जाएगा तभी कार्तिक ने थोड़ा सा उछलकर कैच पकड़ा लेकिन उन्हें लगा कि वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे और बाउंड्री के बाहर निकल जाएंगे इसलिए उन्होंने हवा में रहते हुए गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दिया। वे इसके बाद बाउंड्री के बाहर नीचे आए लेकिन वे तुंरत बाउंड्री के अंदर आए और उन्होंने छलांग लगाते हुए कैच लपक लिया।
यह सबकुछ इतनी जल्दी हो गया कि अंपायर और कार्तिक भी समझ नहीं पाए कि यह कैच ‘क्लीन’ था या नहीं। इसके चलते थर्ड अंपायर की मदद ली गई और उन्होंने भी कई बार रिप्ले देखने के बाद डेरिल मिचेल को कैच आउट करार दिया। मिचेल और स्टेडियम में मौजूद कीवी फैंस तो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि कार्तिक ने ऐसा कैच लपका है, उनका यह फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा।
मल्टीमीडिया डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने शुक्रवार को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान इतिहास रच दिया। भारत को इस मैच में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी लेकिन मिताली 200 इंटरनेशनल वनडे खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई। मिताली ने इस उपलब्धि पर साथियों के साथ केक काटा।
36 वर्षीया मिताली ने 26 जून 1999 को मिल्टन किन्स में आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल वनडे डेब्यू किया था। वे इस मैच से पहले 199 वनडे मैचों में 51.66 की औसत से 6613 रन बना चुकी थी। उन्होंने इस दौरान 7 शतक और 52 अर्द्धशतक जड़े थे। मिताली जैसे ही शुक्रवार को न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सैटरवेट के साथ टॉस के लिए मैदान में उतरी, उन्होंने इतिहास रच दिया। वैसे मिताली अपने इस यादगार मैच में प्रदर्शन नहीं कर पाई और मात्र 9 रन बनाकर कास्पेरेक की गेंद पर पीटरसन को कैच थमा बैठी। अब उनके नाम 200 इंटरनेशनल वनडे मैचों में 51.33 की औसत से 6622 रन दर्ज है।
अपने 19 वर्ष के इंटरनेशनल करियर में मिताली ने 10 टेस्ट मैच और 85 टी20 मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम 10 टेस्ट मैचों में 51 की औसत से 663 रन और 85 टी20 मैचों में 37.42 की औसत से 2283 रन दर्ज हैं।
मिताली के रिकॉर्ड को खतरा नहीं :
मिताली महिला इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में 200 मैचों के साथ शीर्ष पर है। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स 191 मैचों के साथ दूसरे क्रम पर हैं। वे 1996 में क्रिकेट से संन्यास ले चुकी है इसलिए मिताली के रिकॉर्ड को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। भारत की झूलन गोस्वामी 174 मैचों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लेकवैल 144 मैचों के साथ चौथे क्रम पर हैं।
भारतीय महिला टीम को मिली हार :
आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से रौंदा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी 44 ओवरों में 149 रनों पर सिमट गई। दिप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। एना पीटरसन ने 28 रनों पर 4 और लिया ताहुहू ने 26 रनों पर 3 विकेट लिए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 29.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। एमी सैटरवेट ने नाबाद 66 रन बनाए जबकि सूजी बेट्स ने 57 रनों को योगदान दिया।
महिला इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच
200 मैच मिताली राज (भारत)
191 मैच चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
174 मैच झूलन गोस्वामी (भारत)
144 मैच एलेक्स ब्लेकवैल (ऑस्ट्रेलिया)
मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में हुए तीसरे टेस्ट मैच की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने औसत करार दिया। आईसीसी ने इसके पहले पर्थ की पिच को भी औसत करार दिया था। पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था।
मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला गया था। भारत ने इस मैच को 137 रनों से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में प्रकाशित खबर के अनुसार आईसीसी द्वारा औसत रेटिंग दिया जाना भी एमसीजी के लिए अच्छी खबर है क्योंकि
आईसीसी ने यहां पिछले साल ड्रॉ हुए एशेज टेस्ट के बाद पिच को खराब करार दिया था और इस सेंटर को 3 डिमैरिट अंक दिए गए थे। इस बार औसत रेटिंग के कारण मेलबर्न को कोई डिमैरिट अंक नहीं मिले। आईसीसी के नियमों के अनुसार यदि किसी केंद्र के 5 सालों के अंदर 5 डिमैरिट अंक हो जाए तो उस केंद्र का अंतरराष्ट्रीय केंद्र का दर्जा रद्द हो जाता है।
एमसीजी की पिच उस समय रडार पर आ गई थी जब भारत करीब दो दिनों में सिर्फ 443 रन ही बना पाया था। भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी कहा था कि पिच की वजह से वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। वैसे इसके बाद अगले तीन दिनों तक जब भारतीय गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला तो तेज गेंदबाजों ने 20 में से 15 विकेट झटके।
आईसीसी की औसत रेटिंग के बावजूद क्यूरेटर मैट पेज के मार्गदर्शन में पिच का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने पिच में रेत का बेस बढ़ाया है और नई तकनीक से चार पिचों को तैयार किया जाएगा।
अमित शाह की 4 को कोण्डागांव में आमसभा जगदलपुर, 2 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 04 नवम्बर को कोण्डागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही है। श्री शाह का यह दूसरा बस्तर प्रवास होगा। अब श्री शाह कोण्डागांव की सभा में शामिल होने आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा में तैयारियों को लेकर संगठन की बैठकों में समीक्षा की गयी। इस सभा का काफी बड़ा लाभ होने के दावे भाजपा नेताओं द्वारा किये जा रहे हैं लेकिन पिछले कार्यकाल में कोंडगांव विधानसभा में वर्तमान विधायक के द्वारा की गई किलेबंदी को तोडऩा इतना आसान प्रतीत नहीं होता है।
प्रधानमंत्री के हमशक्ल कर रहे पंजा का प्रचार उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से आये अभिनन्दन पाठक जगदलपुर, 2 नवम्बर। प्रदेश में चुनावी दौर जारी है दोनो प्रमुख दल एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में है दूसरी ओर आये दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरोपों की झड़ी लगाने वाले कांग्रेस के नेताओ के पास प्रचार करने के लिए प्रभावशाली चेहरा नहीं होने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डूप्लीकेट का सहारा लिया जा रहा है। ध्यान देने की बात यह है कि उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से आये अभिनन्दन पाठक जगदलपुर में कांग्रेस के प्रचार कर रहे हैं जो प्रधानमंत्री मोदी के हमशक्ल प्रतीत होते हैं। भायुमो के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा है जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डुप्लीकेट को कांग्रेस के लिए वोट मांगते देखा गया । जो जनसमान्य के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कांग्रेस के पास को अपने प्रचार के लिए मोदी के नाम व चेहरे का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को कांग्रेस ने स्वीकार कर कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है।
जकार्ता। 18वें एशियन गेम्स का आज समापन होगा। आज क्लोजिंग सेरेमनी होगी। जिसमें महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल भारत की फ्लैग बियरर होगी। रानी रामपाल की अगुआई में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में भारत को जापान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 23 वर्षीय रानी फाइनल में हार के बाद उदास दिखीं थी लेकिन वर्ष 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार टीम ने सिल्वर अपने नाम किया।
क्लिक कीजिये ! पास पोर्ट सेवा केंद्र का इंतज़ार
बता दें कि एशियन गेम्स में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रांज के साथ कुल 69 पदक जीते है। इससे पहले शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी ने कांस्य पदक जीत लिया। उसने तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। वहीं भारत के अमित पंघल ने मुक्केबाजी के 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान के दुस्मतोव हसनबॉय को हराया। इस एशियाड में वे भारत के इकलौते मुक्केबाज हैं, जो फाइनल तक पहुंचे है। साथ ही ब्रिज में भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है।
क्लिक कीजिये सिलेंडर महंगा