Browsing: मध्य प्रदेश

 
 panchayattantra24.-मध्य प्रदेश: केदारनाथ धाम में बारिश के बीच यात्रियों के फंसे होने की खबर मिली है। भारी बारिश के कारण केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे यात्री कई जगह फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों के फंसे होने की खबर मिली है। इनके रेस्क्यू को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहम जानकारी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचा दिया गया है। 
शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र से कुल 61 लोग बस और अन्य चार पहिया वाहनों से केदारनाथ दर्शन को गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए थे। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी न हो। यह घटना हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान बारिश से संबंधित कठिनाइयों के कारण हुई है। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।
 

 
panchayattantra24.-नीमच। एमपी के नीमच में युवक कांग्रेस के नेता ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ एक के बाद एक 7 वार किए। युवती गंभीर घायल होने के बाद सड़क पर गिर गई तो नेता ने उस पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। फिर वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत स्थिर है। यहां से परिजन युवती को निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी कुलदीप वर्मा (23) को हिरासत में ले लिया है। ASP नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वारदात नीमच के कैंट थाना इलाके में गांधी वाटिका के बाहर 
बुधवार दोपहर की है। 20 वर्षीय युवती बोहरा बाजार की रहने वाली है। केसरपुरा निवासी कुलदीप वर्मा कॉलेज स्टूडेंट है। वारदात के चश्मदीदों ने बताया कि कुलदीप युवती के साथ पार्क के बाहर खड़ा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच कुलदीप ने चाकू से हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर लोग मौके पर जुटे। कुलदीप ने लोगों के सामने चिल्लाते हुए कहा, ‘प्यार करके धोखा देती है। ये लड़कियां पैसा खाती हैं। तुमने मुझे छोड़ा। कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे। अयान, रियान, आजाद, हर्षित।’ फिर भाग गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि कुलदीप ज्ञानोदय महाविद्यालय में NSUI का कॉलेज अध्यक्ष रहा है। वहीं, पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं का कहना है कि कुलदीप को हाल ही में यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायसेन: प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज जनपद में स्थित दाहोद डैम का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने डैम की वर्तमान स्थिति, संग्रहित जल की मात्रा आदि के बारे में जानकारी लेते हुए ऊची दिशा-निर्देश दिए। दाहोद डैम की जल संग्रहण क्षमता 26.33 एमसीएम है ।वर्तमान में 13 एमसीएम जल संग्रहित है। इस डैम से लगभग 2200 हैक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होती है। साथ ही औबेदुल्लागंज , मण्डीदीप नगरीय निकाय में पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। 
जल संसाधन मंत्री सिलावट द्वारा डैम के निरीक्षण के दौरान गेटों के जाम होने की समस्या संज्ञान में आने पर गेट बदलवाने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए गए। साथ ही रैलिंग की रिपेयर कराने, पिचिंग कार्य कराने ,800 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने डैम के कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश एसडीएम विभागीय अधिकारियों को दिए। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश में 6-7 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होती थी ।वर्तमान में लगभग 50 लाख हैक्टेयर में सिंचाई हो रही है 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक प्रदेश में 65 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता आरडी अहिरवार, कार्यपालन यंत्री प्रतिभा सिंह, एसडीएम चन्द्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जल संसाधन मंत्री ने किया पौधरोपण…..पौधों की परवरिश बच्चों की तरह करें जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा दाहोद डैम के निरीक्षण उपरांत एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत जामुन का पौध रोपा। उन्होंने कहा कि तापमान में हो रही वृद्धि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। सभी नागरिक पौधरोपण करें तथा उनकी देखभाल और सुरक्षा भी करें। जिससे पौधे वृक्ष का आकार ले सकें।
 

 

panchayattantra24.-मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला स्थित सलवाह, बम्हनी एवं गोपालपुर में मुख्यमंत्री ने आमसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के संदर्भ में कहा कि उन्होंने जब केंद्र में राज्यमंत्री के रूप में काम किया तब कुलस्ते जी मंत्री थे ।तब कुलस्ते जी ने संसद में कहा था कि यह सरकार गांव के लिए समर्पित सरकार रहेगी। आप लोगों ने देखा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि पहले 5 साल में मोदी जी ने गरीबों के लिए काम किया l गरीबों को पक्का मकान देने का काम, गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का काम, गरीबों का खाता खोलने का काम किया l पहले हर गरीब का खुद का बैंक खाता भी नहीं होता था और इससे सरकारी पैसा सीधे उन तक पहुंचता भी नहीं था l कांग्रेस के जमाने में तो बहुत पैसा लीकेज हो जाता था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार करते हुए कहा था कि हम 1 रु दिल्ली से भेजते हैं, तो जनता तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है, 85 पैसे का लीकेज हो जाता हैl इसीलिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सबका जन-धन खाता खुलवाया गया, ताकि शत-प्रतिशत पैसा जनता तक पहुंचे। 
 उन्होंने कहा कि हमारी माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर देने का काम किया, आज इसका नाम सभी जानते हैंl पहला 5 साल गरीबों का खूब काम हुआ और जब दूसरा लोकसभा चुनाव आया, तब जनता ने उनको खूब आशीर्वाद दिया l पहला 5 साल उन्होंने जनता का विश्वास बटोरा और दूसरे कार्यकाल में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बड़े – बड़े निर्णय लिए। श्री साय ने कहा कि जनसंघ के समय हम लोग राम मंदिर के लिए नारा लगाते थे, जम्मू -कश्मीर से धारा 370 हटाने कि बात करते थे। 
मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ट्रिपल तलाक हटाने की बात करते थे, तो ये सब काम पूरा करने बड़े निर्णय दूसरे कार्यकाल में आदरणीय मोदी जी ने लिया l 500 वर्षों के संघर्ष एवं लाखों हिंदुओं की कुर्बानी के बाद हमारे देश के सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का निर्णय दिया, पर इसे लागू कराने का काम हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने किया l आज भगवान राम भव्य मंदिर में विराज रहे हैंl हमारे विरोधी लोग बोलते थे कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट ही नहीं सकता, खून की नदियां बह जायेंगी, पर आपने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री के सूझ-बूझ के कारण धारा 370 शांतिपूर्वक हट गयाl इस तरह से बड़े-बड़े काम हुए और आज उनका चुनाव है।
श्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि वे 24 में से 18 घंटा जनता के लिए काम करते हैंl आज दुनिया में भारत का डंका मोदी जी के कारण बज रहा हैl 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा हैl आप लोग देखते होंगे कि विदेशों में जब बैठक होता है तब रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति भी ढूंढते रहते हैं कि मोदी जी कहाँ हैं, उनसे हाथ मिलाने के लिए आतुर रहते हैंl कई देश के प्रधानमंत्री हमारे देश के प्रधानमंत्री का चरण छूते हैं। ये भारत का मान और सम्मान बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि आप सब लोग देखते हैं कि पहले पाकिस्तान लगातार भारत को गीदड़भभकी देता था। 
पाकिस्तानी यहां के सैनिकों का सर कलम करके फुटबाल जैसे खेलते थे। तब भारत में शांतियात्रा करके काम समाप्त हो जाता था, लेकिन जबसे मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे पाकिस्तान की गीदड़भभकी बंद हो गई है। आज सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को अपनी औकात पता चल गई है और उसने गीदड़भभकी देना बंद कर दिया हैl यह हम 140 करोड़ देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी मिले हैंl इसलिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और आपके क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को अपना बहुमूल्य मत आने वाले 19 अप्रैल को कमल छाप में बटन दबाकर देना होगा। 
उन्होंने कहा कि आदरणीय फग्गन सिंह कुलस्ते जी हमारे बड़े भाई के समान हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में 1990 से हम भी विधायक थे,और फग्गन सिंह कुलस्ते जी भी विधायक थे और 1990 से 1998 तक हम दो बार प्रदेश में विधायक रहेl हमने मिलकर एक साथ काम किया, फिर आपने लगातार इनको 6 बार सांसद बनाया। लोकसभा और राज्यसभा सांसद के रूप में ये लगातार आप लोगों की सेवा में लगे हैंl अटल बिहारी वाजपेयी जी के सरकार में भी आप मंत्री रहे, उस समय मैं सांसद के रूप में कार्य करता था। तब से उनका प्यार एक बड़े भाई के रूप में मुझे मिलता रहा है। आपसे एक लंबा परिचय रहा है l मृदुभाषी, मिलनसार, लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए चिंता करने वाले और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मे आदिवासियों के बीच जाने का काम आदरणीय फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया है। ऐसे व्यक्तित्व के धनी आप लोगों के प्रत्याशी के लिए हम आप लोगों से आशीर्वाद मांगने आए हैं। 
मोदी ने बढ़ाया आदिवासियों का सम्मान 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासियों का जितना विकास और सम्मान भाजपा में हुआ है, उतना सम्मान कांग्रेस में कभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आज हमारे देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आसीन हैंl अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने देश के 12 करोड़ से भी अधिक आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया, तब कुलसते जी ने उस विभाग के राज्यमंत्री के रूप में काम किया। 
एक आदिवासी बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही कियाl ये भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती हैl मध्यप्रदेश सरकार जबलपुर मे 100 करोड़ से अधिक की राशि से रानी दुर्गवाती जी का बड़ा स्मारक बनवा रही हैl हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों को सामने लाने का काम भाजपा सरकार ही कर रही है, जिन्हें कांग्रेस ने अब तक छुपा कर रखा थाl विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए पीएम जन-मन योजना के माध्यम से सुविधाएं देने का काम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार कर रही हैl मैं आप सभी से एक छोटे भाई के रूप में बड़े भाई फग्गन सिंह कुलस्ते जी के लिए आशीर्वाद माँगता हूँ।
 

 
K.W.N.S.-मध्य प्रदेश। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की. बजरंग दल के कार्यकर्ता जबलपुर में कांग्रेस ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। 
बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया था, जिसके बाद बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस की इस घोषणा पर कांग्रेस को घेरा। 
 

रायपुर/भोपाल। गुरुवार को मध्यप्रदेश के सिहोर में रूद्राक्ष लेने पहुंचे लगभग 10 लाख लोगों में छत्तीसगढ़ से भी अनेक श्रद्धालु भीड़ में भटक गए हैं। अब तक छत्तीसगढ़ के भिलाई सहित अन्य राज्य से तीन महिलाओं के लापता होने की खबर प्रशासन को मिली है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि भिलाई की लापता महिला या उनके परिजनों से कोई ऐसी सूचना दुर्ग पुलिस को नहीं दी गई है। संभवत: मध्यप्रदेश प्रशासन या सिहोर पुलिस को भिलाई से गए लोगों के परिजनों ने जानकारी दी हो।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटना शुरु कर दिया गया था। गुरुवार को यहां करीब 10 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं और देखते ही देखते कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर बवाल मच गया है। पिछले 14 घंटों से इंदौर भोपाल हाईवे पूरी तरह से जाम पड़ा है। भारी भीड़ के कारण अब तक 3 हजार लोगों के बीमार हो जाने, 2 महिला की मृत्यु और भिलाई छत्तीसगढ़ की एक महिला सहित तीन महिलाओं के लापता हो जाने के समाचार मिले हैं।

KWNS- भोपाल।सीहोर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए उमड़ी भीड़ ने सारी व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया। अब कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण के कार्यक्रम को रोक दिया है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से रुद्राक्ष महोत्सव चल रहा है। इस दौरान रुद्राक्ष का भी वितरण करने का ऐलान किए जाने से लाखों लोग कुबेरेश्वर पहुंच गए।

बुधवार और गुरुवार को रुद्राक्ष का वितरण भी किया गया, मगर भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। रुद्राक्ष वितरण के लिए काउंटर भी बनाए गए थे।

इंदौर-भोपाल मार्ग पर तो गुरुवार को घंटों जाम रहा और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ, परंतु शुक्रवार को स्थितियां वैसी नहीं है। पं प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण का काम रोक दिया है मगर कुबेरेश्वर पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर कई श्रद्धालु अपने घरों को भी लौटने लगे हैं।

कुबेरेश्वर पहुंच रही भारी भीड़ के चलते भोपाल का भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से गुजरने वाले मार्गों पर आवागमन बाधित हो रहा है।

भोपाल। गुजरात की तरह मध्य प्रदेश में भी चुनाव से पहले सत्ता और संगठन के स्तर पर परिवर्तन की बात उठने लगी है। सतना जिले की मैहर विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कार्र्यकर्ताओं की मंशा के अनुसार सत्ता और संगठन में पूरी तरह बदलाव किया जाकर नए युग की शुरुआत करने पर विचार करने की बात कही है।उन्होंने गुजरात में पार्टी की ऐतिहासिक विजय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे जैसे कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रदेश में फिर से गुजरात की तर्ज पर सरकार बने। इसके लिए कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुसार यहां भी सत्ता और संगठन में पूरी तरह से बदलाव किया जाकर नए युग की शुरुआत हो ताकि जनता के बीच सत्ता विरोधी रुझान समाप्त हो। नए लोगों को अवसर देकर नई कार्यप्रणाली सेे सत्ता व संगठन का संचालन हो सके, जिसे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से पार्टी की सरकार बने।

 
     K.W.N.S.-भोपाल। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में वो जल, जंगल जमीन को बचाने की बात करते देखे जाते हैं। इस बार हसदेव का मामला उनतक पहुंचा है। सरगुजा के हसदेव जंगलों को काटकर कोल खदानें बनाई जाएंगी। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध की आवाज अब भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी तक पहुंची है। सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। चलते-चलते कहा कि छत्तीसगढ़ के हसदेव इलाके में कोल प्रोजेक्टस की वजह से जंगलों को बड़ा नुकसान हो रहा है। आप इस मामले में संज्ञान लें। लोग 250 दिनों से धरना दे रहे हैं, कोई राहत अब तक नहीं मिली है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा- ये मामला मेरी जानकारी में है, मैं इसे देख रहा हूं। आलोक की राहुल गांधी से ये मुलाकात एमपी के आगर इलाके में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई।
 

 
panchayattantra24.com,भोपाल। भोपाल पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सायबर क्राइम ब्रांच ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह ने 3 साल में 500 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनके निशाने पर भोले-भाले बुजुर्ग और महिलाएं रहती थी। गिरोह के सदस्य राजस्थान से आकर शहर में एटीएम फ्रॉड करने के बाद भाग जाते थे। आरोपियों से 3 मोबाइल, 61 एटीएम, 2 बाइक जब्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गिरोह राजस्थान के धौलपुर से ऑपरेट होता था। सभी आरोपी राजस्थान के ही रहने वाले हैं। आरोपी बंद एटीएम मशीन के बाहर खड़े होकर लोगों को फंसने का करते इंतजार करते थे। इन लोगों ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगड, गुजरात में वारदात को अंजाम दिया है।
इस तरह आए गिरफ्त में
पिछले दिनों कोलार निवासी के साथ एटीएम बदलकर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की थी। मामला सायबर से जुड़ा होने के कारण केस को सायबर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। सायर क्राइम ने जांच शुरू की तो मामला परत दर परत खुलते गया। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।