Browsing: मध्य प्रदेश

 
अनूपपुर । जिस समय पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन की स्थिति से जूझ रहा है. ऐसे समय पर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में करीब 12 हाथियों के दल ने दस्तक दे दी है. यहां उनकी एंट्री छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की सीमा से होना बताया जा रहा है. हाथियों के अचानक धमक से आप-पास के गांव को भय का माहौल है. इसी बीच पुरगा मझौली गांव में दल ने तीन लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। 
पूरा मामला अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के पुरगा मझौली गांव का है. यहां सुबह ग्रामीण अपने खेत में काम करने गए थे. जहां करीब 12 हाथियों का दल पहुंच गया. इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते दल ने एक घंटे में 3 लोगों को रौंद दिया. जिससे दो महिला और एक पुरुष ने मौके पर दम तोड़ दिया. हाथियों का आतंक यही नहीं रुका, ग्रामीणों के फसलों को भी चौपट करते हुए आगे दूसरे गांव की ओर निकल गए। 
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम वन विभाग, राजस्व और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. हाथियों के दल को खदेड़ने विभाग जद्दोजहद कर रहा है. लेकिन अचानक हाथियों धमक और तीन ग्रामीणों की मौत से इलाके के लोग दहशत के माहौल में जीने को आमादा है. कोरोना वायरस से लोग वैसे ही दहशत में है और अब हाथी की वजह से ग्रामीणों को दोहरी समस्या झेलनी पड़ रही है। 
बता दें कि यह हाथियों का दल छत्तीसगढ़ में आतंक फैलाने के बाद मध्यप्रदेश पहुंचा हैं. यहां कई लोगों की जान ले चुका हैं. लेकिन वन विभाग इन्हें अपने काबू में आज तक नहीं कर पाई. इन्हें अपने बस में करने के लिए कुमकी हाथियों का सहारा लिया गया, लेकिन वो भी कुछ नहीं कर सकी. अब मध्यप्रदेश में भी हाथियों ने खूनी खेल खेलना शुरु कर दिया है. अब देखना यह होगा कि वन विभाग इन्हें वापस छत्तीसगढ़ भेज पाती या नहीं। 

K. W. N. S. – भोपाल l मार्च, 2020। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जनता ने पांच साल का मौका दिया था ताकि प्रदेश को सही रास्ते पर लाया जा सके। इसकी नई पहचान बने। मध्य प्रदेश की तुलना बड़े राज्यों में हो। 15 साल बीजेपी को मिले और मुझे 15 महीने मिले। इन 15 महीनों में प्रदेश की जनता गवाह किया है मेरे द्वारा किए गए काम बीजेपी को रास नहीं आए। आप जानते हैं कि जब सरकार बनी तो पहले ही दिन से साजिश शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आज हमारे 22 विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाने का काम किया गया। करोड़ो रुपये खर्च कर खेल खेला गया। एक महाराज और बीजेपी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है। प्रदेश के साथ धोखा करने वाले लोभियों और बागियों को जनता माफ नहीं करेगी। कई बार हमने विधानसभा में बहुमत साबित किया है। सीएम कमलनाथ ने कहा, ‘मेरे साथ विश्वासघात किया गया है मध्य प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया गया है’। 15 महीनों में हमने किसानों का कर्जा माफ किया। बीजेपी ने हमारी सरकार के साथ साजिश करके किसानों को धोखा दिया है l

 C. M. कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने किया इस्तीफे का ऐलान. कहा- मैं राज्यपाल को इस्तीफा दूंगा

  • मैंने राजनीतिक जीवन में कुछ मूल्यों का पालन किया है और मैं मूल्यों का पालन करते रहेंगे. मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि वह कभी सफल नहीं होंगे: कमलनाथ
  • हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार पर आरोप नहीं है. हमने प्रदेश को माफिया मुक्त कराने का प्रयास किया. बीजेपी नहीं चाहती थी कि माफिया खत्म हो: कमलनाथ
  • कई बार हमने विधानसभा में बहुमत साबित किया है. 15 महीनों में हमने किसानों का कर्जा माफ किया. बीजेपी ने हमारी सरकार के साथ साजिश करके किसानों को धोखा दिया है: कमलनाथ
  • आप जानते हैं कि जब सरकार बनी तो पहले ही दिन से साजिश शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि आज हमारे 22 विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाने का काम किया गया. करोड़ो रुपये खर्च कर खेल खेला गया. एक महाराज और बीजेपी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है. प्रदेश के साथ धोखा करने वाले लोभियों और बागियों को जनता माफ नहीं करेगी: कमलनाथ
  • मैं चाहता था कि कांग्रेस को लहर मिले और लहर कांग्रेस में आए. हमने अपनी बहुमत साबित की. बीजेपी यह विश्वासघात मेरे साथ नहीं, मध्यप्रदेश की जनता के साथ की: सीएम कमलनाथ
  • भाजपा ने लोकतांत्रिक की हत्या की. प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने वाले जनता और प्रदेश के लोग कभी माफ नहीं करेगी: कमलनाथ
  • बीजेपी निरंतर साजिश करते रहे और 25 दिसंबर को मंत्री बनने के बाद से बीजेपी लगातार षणयंत्र रचती रही l              कमलनाथ

K. W. N. S. – रायपुर l मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम की आंच छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी पड़ रही है. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी ज्वाइनिंग के बाद से ही मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भूचाल मच गया है. रविवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मध्य प्रदेश के रीवा और सतना के दौरे पर गए हुए हैं. वहां वे धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे. इसके बाद वे रविवार की देर शाम तक रायपुर लौटेंगे l

मध्यप्रदेश के लिए रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा. सीएम भूपेश ने मीडिया से चर्चा में कहा- बीजेपी ने अपने स्वार्थ के चलते मध्यप्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया है. उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग की जा रही है. विधायकों का अपहरण किया गया है. प्रजातंत्र की संवैधानिक व्यवस्था तार-तार हो चुकी है. बीजेपी ने जो कृत्य किया है, वह बेहद निंदनीय है. जो धुंध एमपी की राजनीति पर छाई है जल्द छंट जाएगी. कमलनाथ सरकार बहुमत साबित करके फिर से अपनी सरकार बनाएगी l

K. W. N. S. – भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं. जबकि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. दिग्विजय सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनकी पत्नी अमृता राय, बेटा जयवर्धन सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी मौजूद रहे l

राज्यसभा नामांकन भरने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये लड़ाई नेहरू-गांधी और गोडसे की विचारधारा की लड़ाई है. इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोडसे को चुना है. इस बात का हमें दुख है. उन्होंने कहा कि सिंधिया के कहने पर सैंकड़ों तबादले हुए है. मेरे गृह जिले में कलेक्टर-एसपी बदले गए l

बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं. अभी बीजेपी के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का राज्यसभा में कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है. इन तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है l

 K. W. N. S. – कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे  ज्योतिराज सिंधिया द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में जारी Political Crisis ने नया मोड़ ले लिया है। सिंधिया का इस्तीफा होने के बाद ही उनके गुट के 19 विधायकों और मंत्रियों ने भी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद विधानसभा में पहले ही परेशानियों का सामना कर रही Kamalnath सरकार के सामने अब वर्चस्व का संकट पैदा हो गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर है कि कमलनाथ अपनी सरकार को बचाने के लिए क्या करते हैं। हालांकि, वर्तमान हालातों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि कमलनाथ सरकार का बचना मुश्किल है लेकिन फिर भी आखिर तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

अगर नजर डालें प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सरकार पर तो उनकी हालत खराब है। सिंधिया और उनके विधायकों के इस्तीफे के बाद आब आगे क्या समीकरण बन सकते हैं हम उन्हीं का एक अनुमानिक खांका आपके लिए लाए हैं।

अभी ये है स्थिति

फिलहाल विधानसभा में 230 सीटें हैं लेकिन दो रिक्त सिटों के कारण प्रभावी संख्या 228 है। इस हिसाब से सदन में बहुमत के लिए 115 विधायकों का समर्थन चाहिए।

जहां तक सत्ता पक्ष की बात है तो 19 विधायकों के इस्तीफे के पहले तक उसके पास 121 विधायक थे जिनमें 114 खुद के, 2 बसपा के, 4 निर्दलीय और 1 सपा का था। वहीं विपक्षी दल भाजपा के पास 107 विधायक थे।
[10/03, 6:25 PM] Pawan News: शिवराज ने कांग्रेस के बागी विधायक के साथ की प्रेस कांफ्रेंस
शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के विधयकों में से एक बुसाहू लाल ने कांफ्रेंस में कहा कि मैंने कांग्रेस से और साथ ही राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।

कमलनाथ सरकार के कामकाज से तंग आकर कांग्रेस के अधिकांश विधायक आने वाले दिनों में कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। मुझे कांग्रेस द्वारा प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। मैंने किसी के दबाव में इस्तीफा नहीं दिया।

01:23 PM, 10-MAR-2020
माफियाओं पर कार्रवाई से डरी भाजपा: दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जिस तरह से मध्यप्रदेश के माफियाओं पर कार्रवाई की है, उससे भाजपा डर गई है। इसी कारण सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। सिंधिया समर्थक विधायकों के बंगलूरू जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे पास ये जानकारी और प्रमाण हैं कि जो तीन चार्टर्ड प्लेन बेंगलूरू गए थे, उसकी व्यवस्था भाजपा ने की थी। प्लेन में भाजपा के विधायक भी बैठे थे।

उन्होंने कहा, भाजपा हर काम में बंगलूरू का ही क्यों इस्तेमाल करती है, वहां की सरकार क्यों सुरक्षा में लगाई जाती है? यह जनादेश को पलटने का संकेत है। एमपी में माफिया पर कार्रवाई के कारण भाजपा के नेता घबराए हुए हैं। शिवराज सरकार ने 15 साल तक घोटाले किए, इसकी परतें खुल रही हैं। हनी ट्रैप की भी परतें खुलेंगी, इसलिए ये साजिश की जा रही है।

01:13 PM, 10-MAR-2020
19 कांग्रेस विधायकों ने भी दिया इस्तीफा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश के छह राज्य मंत्री सहित 19 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

01:07 PM, 10-MAR-2020
सिंधिया खानदान ने अंग्रेज हुकूमत की मदद की थी
मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के बेटे और पूर्व सांसद अरुण यादव ने कहा कि आने वाला वक़्त अपने स्वार्थों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 15 वर्षों तक किए गए ईमानदारी पूर्ण जमीनी संघर्ष के बाद पाई सत्ता को अपने निजी स्वार्थों के लिए झोंक देने वाले जयचंदों-मीर जाफरों को कड़ा सबक सिखाएगा।

आज ज्योतिरादित्य ने उसी घिनौनी विचारधारा के साथ एक बार पुनः खड़े होकर अपने पूर्वजों को सलामी दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपनाए गए चरित्र को लेकर मुझे जरा भी अफसोस नहीं है। सिंधिया खानदान ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी अंग्रेज हुकूमत और उनका साथ देने वाली विचारधारा की पंक्ति में खड़े होकर उनकी मदद की थी।

01:00 PM, 10-MAR-2020
मुझे नहीं लगता मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बच पाएगी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सिंधिया जी कांग्रेस पार्टी में कई वरिष्ठ पदों पर रहे और उनका सम्मान किया, शायद मोदी जी द्वारा दिए गए मंत्रियों के प्रस्ताव के कारण उन्हें लालच आ गया। हम जानते हैं कि उनका परिवार दशकों से भाजपा से जुड़ा हुआ है, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा नुकसान है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, यह वास्तव में हमारी पार्टी के लिए एक नुकसान होगा और मुझे नहीं लगता कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बच पाएगी। यह भाजपा की वर्तमान राजनीति है, हमेशा विपक्षी दलों को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश करती है।

12:56 PM, 10-MAR-2020
शिवराज सिंह का कांग्रेस पर पलटवार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया कांग्रेस में थे तो महाराजा थे, कांग्रेस छोड़ी तो माफिया हो गए?

12:39 PM, 10-MAR-2020
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों का इस्तीफा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद उनके समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

12:36 PM, 10-MAR-2020
कांग्रेस ने सिंधिया को पार्टी से किया निष्कासित
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निष्कासित करने की मंजूरी दे दी है।

12:33 PM, 10-MAR-2020
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि “बड़े भाई स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन। रिश्तों की पाठशाला में भाई-बहन ही पहले ऐसे सहपाठी होते हैं जो जीवन के हर पड़ाव पर हमेशा सुख-दुःख के साथी होते हैं। दादा, आपकी कमी जीवन में हमेशा बनी रहेगी।”

12:06 PM, 10-MAR-2020
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में नौ मार्च की तारीख लिखी हुई है यानी उन्होंने कल ही इस्तीफा तैयार कर लिया था।

11:47 AM, 10-MAR-2020
कमलनाथ सरकार गिर रही है: नरोत्तम मिश्रा
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह मत सोचो मध्यप्रदेश सरकार बच रही है। ऐसा लगता है कि कमलनाथ सरकार गिर रही है।

11:37 AM, 10-MAR-2020
भोपाल में भाजपा कार्यालय में बैठक
भोपाल में भाजपा कार्यालय में बैठक जारी है। शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं।

11:33 AM, 10-MAR-2020
एक ही गाड़ी में दिखे अमित शाह और सिंधिया
पीएम मोदी से मिलने के बाद सिंधिया अमित शाह के साथ एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास से निकल गए हैं।

11:30 AM, 10-MAR-2020
जो भी सच्चा कांग्रेसी होगा, वह पार्टी नहीं छोड़ेगा
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जो भी सच्चा कांग्रेसी होगा, वह पार्टी नहीं छोड़ेगा।

11:29 AM, 10-MAR-2020
मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की आपात बैठक
मध्यप्रदेश के सियासी घमासान को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की आपात बैठक चल रही है।

11:20 AM, 10-MAR-2020
Madhya Pradesh Live: ज्योतिरादित्य दिल्ली आवास और इधर भाजपा नेता विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे
मध्यप्रदेश में सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है। नाराज चल रहे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री आवास पर तीनों के बीच बातचीत चल रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिंधिया भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के बागी विधायक भी अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

 मध्य प्रदेश । आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को क्या-क्या जतन नहीं करने पड़ते इसका उदाहरण मध्य प्रदेश में पेश हुआ. हत्या, लूट जैसे और भी कई अपराधों में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ने के लिए एक महिला पुलिसकर्मी ने दुल्हन बनकर नाटक रचा।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक महिला पुलिसकर्मी ने दुलहन बनकर एक खूंखार हत्या आरोपी को चकमा दिया और धर दबोचा। सब-इंस्पेक्टर माधवी अग्हिहोत्री (28) ने ‘राधा’ बनकर बालकिशन चौबे से फोन पर तीन दिन बात की और अपने जाल में फंसाया। बालकिशन को यह नहीं पता था कि गुरुवार को मंदिर में जिस राधा से मिलने वह पहुंचा था वह एक पुलिसकर्मी है।
जिस बालकिशन को लोग सीधा गोली चलाने के लिए जानते हैं, उसे जब पुलिसवालों ने जमीन पर गिरा लिया तो माधवी ने सामने आकर कहा- ‘राधा आ गई’ पुलिस को चौबे की तलाश उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हत्या और डकैती के 15 मामलों में थी। हर बार छत्तरपुर की पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बेहद करीब पहुंच जाती थी लेकिन हर बार वह बच निकलता था।
पुलिस ने चौबे को फेसबुक अकाउंट के जरिए ट्रैक करना शुरू किया। माधवी ने फेसबुक पर ही उसका नंबर मांगा और राधा लोधी बनकर उससे बात की। माधवी ने उसे बताया कि वह छतरपुर से है और दिल्ली में मजदूरी करती है। सिर्फ तीन दिन चैटिंग करने के बाद बालकिशन ने ‘राधा’ के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। चौबे ने उससे शादी से पहले एक बार मिलने के लिए कहा और यूपी-एमपी की सीमा पर एक गांव के मंदिर में मिलना तय हुआ।
चौबे बाइक पर आया और गुलाबी सलवार-कुर्ता पहने एक महिला को देखकर उसकी तरफ बढ़ा। पहले से ही इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे धर दबोचा। माधवी ने बताया, ‘जैसे ही मैंने उससे कहा ‘राधा आ गई’ उसके होश उड़ गए।’

 

 

 

 

मुंबई । महाराष्ट्र के औरंगाबाद  जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप अपना माथा पीट लेंगे। यहां एक मेडिकल स्टूडेंट आशिकी के चक्कर में पहले ही साल में फेल हो गया ।
फेल होने के बाद स्टूडेंट ने इसका सारा ठीकरा गर्लफ्रेंड पर फोड़ दिया और उससे पहले साल की दोबारा फीस भरने की मांग करने लगा। तंग आकर गर्लफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी तो स्टूडेंट को जेल जाना पड़ा ।
छात्र पर वसूली और आपराधिक इरादे से धोखाधड़ी करने का आरोप है। बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी की पढ़ाई कर रहे आरोपी छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर गर्लफ्रेंड से पढ़ाई की फीस भरने की मांग की थी। उसका कहना है कि गर्लफ्रेंड ने उसका ध्यान पढ़ाई से हटाया, जिससे वह फेल हुआ ।
आपको बता दें कि बीड जिले के रहने वाले छात्र ने बीएचएमएस कोर्स में साल 2018 में एडमिशन लिया था। पढ़ाई के दौरान मेडिकल की छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई जिसके बाद उसकी पढ़ाई ठीक से न हो सकी और वो परीक्षा में फेल हो गया।
इससे उसका दाखिला दूसरे साल के कोर्स में नहीं हो सका। इस पर छात्र ने साथी मेडिकल छात्रा से उसका पहले साल की पढ़ाई की फीस अपने परिजन से मांगकर देने की मांग करने लगा ।
इस पर छात्रा उससे दूरी बनाने लगी तो छात्र उसे फोन और मैसेज करके परेशान करने लगा। इस पर प्रेमिका ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्र को गिरफ्तार कर लिया ।

ग्वालियर । आगरा-झांसी हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक मारुती वैन दो ट्रकों की चपेट में आ गई। हादसे मे वैन में सवार सात लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य दो घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हे वैन में सवार सभी लोग डबरा निवासी मांगीलाल के एक ही परिवार के हैं। पूरा परिवार मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस डबरा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर में आगरा-झांसी हाईवे पर देर रात सिरोल के मेहरा टोल नाका के पास उनकी वैन दो ट्रकों के बीच आ गई। जिससे 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

 
 
 
 
 
 
 

 
 
 
भोपाल ।  छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता इन दिनों लोकसभा चुनाव में दूसरे प्रदेशों में जमकर प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में व्यस्त दिख रहे हैं. आज विधयाक सत्यनारायण शर्मा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां पर उन्होंने  दिग्विजय सिंह की बेटी और बहन ने साथ मिलकर लोगों से जनसम्पर्क किया। 
विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भोपाल में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी के भाषणों में झूठ का बोलबाला रहता है. अब जनता ही उन्हें सच्चाई से अवगत कराएगी. चुनाव-प्रचार के दौरान सत्यनारायण शर्मा ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। 
गौरतलब हो कि भोपाल में छठवें चरण में 12 मई को मतदान होने हैं यहां पर कांग्रेस से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में हैं तो वहीं उनके खिलाफ बीजेपी से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ताल ठोक रही है. भोपाल का चुनावी रण सियासत के रंग पूरी तरह रंग चुका है। 

भोपाल । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर अमित शाह पर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा’ हत्या के आरोपी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वाह क्या शान है. क्या आपने जय शाह का नाम सुना है, वह जादूगर है, 50 हजार रुपए को तीन महीने में 80 करोड़ बना दिया. और प्रधानमंत्री युवाओं से कहते है कि पकौड़ा बनाओ ।
राहुल गांधी के आरोप पर अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा ‘मेरे खिलाफ एक फेक केस दर्ज किया गया था, जिसमें कोर्ट का फैसला आ चुका है. फैसले में कहा गया कि यह राजनीति से प्रेरित एक केस था. इसमें कोई सबूत नहीं थे. बाकी मैं राहुल गांधी की कानूनी जानकारी पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता ।
उन्होंने कहा कि आप याद रखिए. मैं कह रहा हूं यहां से राफेल हवाई जहाज को हिन्दुस्तान का युवा बनाएगा. राफेल रवाह जहाज के कांट्रेक्ट का फायदा हिन्दुस्तान को मिलेगा, फ्रांस को नहीं मिलेगा ।
कांग्रेस अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार और राफेल मामले पर बहस करने से हमसे डरते है. आप जहां चाहें हमसे डिबेट कर लें, यदि राफेल विमान भारत में बनाया जाता तो जबलपुर के आयुध सामग्री बनाने के कारखाना को फायदा होता. और यहां के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलता ।
छत्तीसगढ़ में लगा चौकीदार चोर है के नारे
राहुल गांधी ने जबलपुर से सीरोहा में एक बार फिर चौकीदार चोर है के नारे लगाए. चौकीदार नारे के बारे में बताया कि डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ में सभा को संबोधित कर रहा था. इस दौरान कोने में खड़े तीन युवक खड़े थे. जब मैंने प्रधानमंत्री को चौकीदार कहा तो वहां से आवाज आई चौकीदार चोर है ।