Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र । सीएम भूपेश बघेल ने इस वर्ष बजट में 15 नए कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप प्रदेश में जल्द ही 15 नए कॉलेज खोले जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने 15 नये कॉलेजों के लिए पदों का सृजन कर दिया है। इन कॉलेजों के लिए 495 नये पदों पर भर्ती किया जायेगा। जिस पर नियुक्ति नये कॉलेज के अस्तित्व में आने के बाद किया जायेगा। जिन जगहों पर कॉलेज खुलना है, उसमें बालोद में एक, बलरामपुर में 2, कोंडागांव में 1, बीजापुर में 1, नारायणपुर में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 1, बेमेतरा में 3, जांजगी में 1 और राजनांदगांव में 2 कॉलेज खुलेंगे। इन कालेजों के लिए 1-1 प्रचार्य के पद के अलावा 180 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 495 पदों पर भर्तियां होगी। जिसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

पंचायत तंत्र । गोधन न्याय योजना में गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रहे हितग्राहियों को अब तक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक गोबर विक्रेताओं को 237.28 करोड़ रूपए तथा स्व- सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को 223.60 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह ही नवनिर्मित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में भी गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही ग्रामीण अंचालों में रोजगार के नये अवसर के रास्ते भी खुलते जा रहे हैं। गौठानों में गोबर विक्रय, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी से आय अर्जन करना, पशु-पालकों एवं महिला समूह के लिए योजना अंतर्गत पशु-पालक एवं महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सक्रियता की ओर बढ रहे हैं।विशेष तौर पर महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही स्वालंम्बन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। समूह के माध्यम से महिलाएं गौठानों में कार्य करते हुए अपने आर्थिक विकास के लिए अतिरिक्त नवीन गतिविधियों को अपनाकर आर्थिक सशक्तीकरण के नये सोपान तय करने की दिशा में भी अग्रसर है। वर्मी खाद उत्पादन एवं विक्रय वर्तमान में जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे कृषकों के लिए सबसे अनिवार्य अवयव है, जो महिला समूहों के लिए अतिरिक्त आमदानी का सबसे सफल माध्यम है।जिले के विकासखंड खैरागढ़ के घोठिया गौठान की पद्म जय मां भवानी स्वयं सहायता समूह ने इस अवसर को पहचाना है और वैज्ञानिक तरीके से वर्मी खाद उत्पादन कर किसानों को अब तक 400 क्विंटल खाद का विक्रय कर 4 लाख रूपए एवं गौठानों को वर्मी खाद उत्पादन हेतु केंचुवा उपलब्ध कराते हुए 1 लाख रूपए की आय अर्जित की है।समूह की अध्यक्ष श्रीमती दीपा बाई साहू के अनुसार शासन व प्रशासन की मदद से प्रांरभिक तौर पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन के कारण ही महिला समूह इस कार्य में पारंगत हुई हैं। आर्थिक रूप से सशक्त होने से समूह के सभी सदस्य लाभांश को बच्चों के उत्कृष्ट शिक्षा व स्वयं की अनिवार्य जरूरतें पूरी करने जैसे आवश्यक कार्य को करने में खर्च कर रही हैं।

पंचायत तंत्र, रायपुर  । चुनाव करीब आते-आते कांग्रेस और भाजपा में राजनीतिक जंग तेज हो गई है. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नंद कुमार साय ने आरोप लगाया कि भाजपा तानाशाह रवैये से चल रही है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा में वापस नहीं जाने की बात कही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नंद कुमार साय का बयान ट्वीट कर उनके हवाले से बताया कि भाजपा तानाशाह रवैये से चल रही है. भाजपा आदिवासी विरोधी होने के साथ-साथ जनविरोधी भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में व्यक्ति मजबूत हो रहे हैं, पार्टी कमजोर हो रही है। वरिष्ठ नेता डॉ नंद कुमार साय जी ने बताया कि भाजपा “तानाशाह” रवैया से चल रही है। भाजपा आदिवासी विरोधी भी है और जनविरोधी भी।

पंचायत तंत्र। विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में हो रहे अवैध कब्जा, अवैधानिक निर्माण व यात्रियों व आम जनता से की जा रही गुण्डागर्दी तत्काल रोक लगाने के लिए एसपी, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। बृजमोहन ने लिखे अपने पत्र में कहा है कि जनसंपर्क के दौरान यह बात स्पष्ट रूप से दिखा की अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड जलगृह मार्ग. रावण भाठा, रायपुर में नगर निगम द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के नक्शे के विपरीत एवं नियमों के विरूद्ध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बस स्टैण्ड के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए चबुतरों का निर्माण किया गया था, उद्घाटन के उपरांत उन चबुतरों पर दुकान का निर्माण कर किराये पर दे दिया गया है।बृजमोहन ने लिखा है कि बस स्टैण्ड के एक किनारे पर बस स्टैण्ड के प्लान के विरुद्ध छोटी छोटी गुमटियों का निर्माण कर कुछ विशेष लोगों को देने की तैयारी नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने कर रखी है। व्यापक पैमाने पर इन दुकानों को देने के लिए निगम के जोन कार्यालय में पुराने कब्जों की पर्चियां / रसीद भी बड़े पैमाने पर लेन देन कर दिया जा रहा हैसाथ ही पत्र में उन्होंने कहा कि बस स्टैण्ड के पार्किंग पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है। बस स्टैण्ड आने वाले यात्रियों एवं उनके परिवारजनों के साथ सरेराह अभद्रता की जाती है। नगर निगम के जोन कार्यालय में व रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए आए लोगों से भी बल पूर्वक पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है, चाहे पार्किंग मैं गाड़ी रखे या न रखे। असामाजिक तत्वों द्वारा बस स्टैण्ड में ट्रैवल्स का काम करने वाले क्लीनर, टिकट बुक करने वाले एजेन्ट जैसे कर्मचारियों से भी अभद्रता एवं मारपीट की जा रही है। यह शिकायत रोजाना ही आ रही है। बस स्टैण्ड पर अवैध शराब, गांजा एवं नशीली वस्तुओं का धंधा करने वाले अपराधियों ने कब्जा कर रखा है।अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड जिस ड्राईंग व डिजाईन से निर्मित किया गया था उस पर नये नये निर्माण किया जाना कहीं से भी उपयुक्त नहीं है। अधिकारियों की मनमानी के कारण अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड की पूरी व्यवस्था ध्वस्त है एवं आम यात्रियों तथा आसपास के लोगों में इस सभी विषयों को लेकर भारी नाराजगी है। इन सभी विषयों पर तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए की गई कार्यवाही से 7 दिवस में अवगत करावे।

 
panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कवर्धा के कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।
 

 
panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कवर्धा में अंतर्राज्यीय हाइटेक बस स्टैंड का लोकार्पण किया। हाइटेक बस स्टैंड की सुविधा मिलने से कबीरधाम जिले से चलने वाली अंतर्राज्यीय बस सुविधाओं का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री के साथ लोकार्पण समारोह में परिवहन एवं वन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, शामिल हुए। इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल , राज्य योग आयोग सदस्य डॉ गणेश नाथ योगी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ,नीलकंठ चंद्रवंशी सहित कलेक्टर जनमेजय महोबे, एस. पी डॉ अभिषेक पल्लव लोकार्पण समारोह में उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.रायपुर। अधिवक्ता संघ रायपुर के सम्माननीय सदस्य अधिवक्ता कलिका प्रसाद मिश्रा का आकस्मिक निधन 8 जून को हो गया। मृतात्मा की शांति और सद्गति की प्रार्थना के लिए अधिवक्ता संघ रायपुर ने आज दोपहर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही 2 मिनट का मौन रखा गया,. बता दें कि नई बिल्डिंग के द्वितीय तल पर कक्ष क्रमांक 210 में शोक सभा रखी गई थी।
 

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के पुलिस लाईन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर एवं जनप्रतिनिधियों ने बैगा एवं आदिवासियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी कवर्धा पहुंची।
पुलिस लाईन हेलीपैड पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष कवर्धा ऋषि शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा अगम अनंत, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष चोवा साहू, लालजी चंद्रवंशी, लाल बहादुर चंद्रवंशी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भीखम कोशाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 

 

panchayattantra24.रायपुर। जिले में 16 जून को लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 11 बजे शासकीय आई.टी.आई सड्डू में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को उनकी योग्यता एवं रूचि के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर रायपुर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने विभाग के स्वरोजगार मूलक योजनाआंे की जानकारी एवं आवेदन पत्र के साथ मेले में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के न्युनतम 12वीं कक्षा उर्तीण एवं रोजगार कार्यालय में विगत 02 वर्षो से पंजीकृत युवाओं को अन्य शर्ते पूर्ण करने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस समय जिले के 48 सौ युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इसमें 12वीं कक्षा उर्तीर्ण युवा के साथ आई.टी.आइर्, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग , स्नातक स्तर के युवा शामिल है।
 

 
 
panchayattantra24.रायपुर। कनाडा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मौत को झांकी के तौर पर प्रदर्शित किये जानें पर भारत में इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रियाए देखने को मिल रही है। इन मसले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा की यह सीधे तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा मामला है, लिहाजा भारत सरकार इस पर अपनी कड़ी आपत्ति जाहिर करें। उन्होंने कहा की कनाडा राष्ट्राध्यक्ष को भी जानकारी देनी चाहिए।
दरअसल ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी (छह जून) से कुछ दिन पहले कनाडा के ब्रैंपटन शहर में पांच किलोमीटर लंबी एक यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के दौरान एक चलती हुई गाड़ी पर इंदिरा गांधी की हत्या का दृश्य दिखाया गया था। इसी पर अब देश के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की। मिलिंद देवरा ने इस झांकी का वीडियों भी पोस्ट किया हैं। बता दे की तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर 1984 को उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।