Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाले दो मासूम भाई घर में बिना किसी को बताए घर से निकले थे. बहुत देर तक नहीं आने पर बच्चों की तलाश की गई. जिसके बाद दोनों भाईयों का शव तालाब से बरामद किया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद दोनों भाइयों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। 
थाना प्रभारी ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाले यादव परिवार के दो सगे भाई आयुष सिंह यादव 6 वर्ष और आदर्श यादव 4 वर्ष है. दोनों भाई गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे घर में बिना किसी को कुछ बताएं घर के बाहर खेलने चले गए. इस दौरान उसकी मां घर में बर्तन धोने का काम कर रही थी. काफी देर होने के बाद जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजन आसपास के इलाकों में दोनों बच्चों को ढूंढने लगे. दोनों बच्चों के नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. कुछ देर बाद तालाब से शव को बाहर निकालने के बाद बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों सगे भाइयों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
 

 

panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज की नयी कार्यसमिति की प्रथम बैठक मुख्य कार्यालय कूर्मि भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष एवं सांसद दुर्ग विजय बघेल ने की। बैठक का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा समाज के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। बैठक के प्रारंभ में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न हो पाये कार्यसमिति के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समाज के संरक्षक मन्नू लाल परगनिहा ने दिलवायी।
बैठक के एजेंडे के अंतर्गत जिलाध्यक्षों के चुनाव विषय पर उच्चाधिकार समिति के सदस्य ललित बघेल ने विस्तार से बात रखी। उन्होंने ने बताया कि पूर्व कार्यकाल की भांति पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सिलसिलेवार तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाया जायेगा। चुनाव सिर्फ जिलाध्यक्ष का होगा, अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति जिलाध्यक्ष प्रांतीय अध्यक्ष की अनुमति से करेंगे। प्रयास किया जायेगा कि मतदान की स्थिति न आये, सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न करवाने की भरसक कोशिश की जायेगी। ललित बघेल ने प्रकोष्ठों के गठन पर भी विचार रखे ।कोषाध्यक्ष कमल वर्मा ने आय व्यय प्रस्तुत किया, उन्होंने बताया कि सामाजिक भवन के लिए क्रय की गई जमीन की पूरी राशि अदा की जा चुकी है और मालिकाना संबंधी सभी कागजात भी समाज को प्राप्त हो चुका है। कर्मचारी – अधिकारी प्रकोष्ठ के संयोजक युगलकिशोर वर्मा ने एक लाख रुपए भवन निर्माण मद में दान करने की घोषणा की।
कार्यकारी अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों में समाज की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सामुहिक प्रयास किया जायेगा। प्रदेश के सभी फिरकों को शामिल कर गठित की गई छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का कार्य बहुत ही सराहनीय है । इस संगठन के बैनर तले हम सभी फिरकों के अध्यक्ष बैठकर समाज के विकास के लिए बेहतरीन योजना बनायेंगे।वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र हरमुख ने कहा कि हमारे समाज में अंतरफिरका वैवाहिक संबंधों में बढ़ोतरी हुई जो अच्छी बात है। लेकिन ऐसे विवाह के पश्चात कभी कोई समस्या आती है तो उसके निराकरण के लिए बेहतर न्याय प्रक्रिया होनी चाहिए।वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन चन्द्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कूर्मि समाज का निवास है और छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज बड़ा संगठन है इसलिए अधिक परिणाम प्राप्त करने के लिए हमें संभागवार बैठकें करना चाहिए। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लताऋषि चन्द्राकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समाज में महिला गृह उद्योग को अधिकाधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जा रहा है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ शारदा कश्यप ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ना चाहिए, इसके लिए हमें योजनबद्ध ढंग से काम करना होगा। संरक्षक मन्नू लाल परगनिहा ने 2008 की तरह एक बार पुनः विराट कूर्मि सम्मेलन आयोजित करने की बात रखी।
पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने कहा की समाज के सहयोग से ही वे विधायक बने थे । समाज के प्रति उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त की। उपाध्यक्ष एवं सिंघरौर कूर्मि फिरका के अध्यक्ष कौशल सिंह वर्मा ने कहा कि उनका फिरका कबीर पंथी होने के कारण शाकाहारी है इसलिए अन्य फिरकों में वैवाहिक संबंध स्थापित करने में थोड़ी झिझक होती है , लेकिन अन्य फिरकों में भी शाकाहारियों की संख्या बहुत है इसलिए अंतरफिरका शादी में कोई समस्या नहीं है।उपाध्यक्ष रामावतार वर्मा ने विचार व्यक्त किया कि अंतरफिरका शादी करने जा रहे परिवारों को शादी से पहले ही अपने – अपने फिरकों से प्रमाणपत्र प्राप्त कर संबंधित फिरके के पदाधिकारियों को सौंप देना चाहिए ताकि भविष्य में फिरके की सदस्यता संबंधी प्रश्न न उठे। संरक्षक लालजी चंद्रवंशी ने कहा कि संगठित समाज ही उन्नति कर सकता है इसलिए हमारा ध्यान हमेशा समाज की मजबूती पर रहना चाहिए। युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने बताया कि वे अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति के पूर्व विभिन्न फिरकों के युवा अध्यक्षों से संपर्क कर चर्चा कर रहे हैं। शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललित बिजौरा ने सुझाव दिया कि वार्षिक कैलेंडर बना कर हमें कार्य करना चाहिए। सुनील नायक ने आजीवन सदस्यों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में उपाध्यक्ष नर्मदाशंकर राजवाड़े, चंद्रशेखर कश्यप, शिव प्रसाद वर्मा, ललित कांकड़े सहित लीलाधर चन्द्रा, सुजीत पटेल, शिव कश्यप, भक्तभूषण चन्द्रवंशी, नन्दलाल चन्द्राकर, प्रेम कश्यप, राजदेव पटेल ने भी अपनी बात रखी।
प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद दुर्ग विजय बघेल ने सभी पदाधिकारियों की बातें सुनने के बाद अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समयबद्ध कार्यक्रम तय कर तेज गति से कार्य करेंगे ताकि पिछले एक वर्ष के दौरान जो काम नहीं कर पाये हैं उसकी भरपाई कर सकें। सभी प्रकोष्ठों को ऐसे कार्यक्रम तय करने होंगे जिसके माध्यम से हम समाज के प्रत्येक सदस्य तक पहुंच सकें। उन्होंने युवा और महिला संगठन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ये दोनों प्रकोष्ठ समाज के अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ें। सभी प्रकोष्ठों के प्रमुखों को प्रदेशाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी अपने – अपने प्रकोष्ठों का गठन शीघ्र पूर्ण कर लें।
इस अवसर पर उच्चाधिकार समिति के सदस्य पूरनसिंह बैस , के एल वर्मा, टेसू लाल धुरंधर, डॉ जितेन्द्र सिंगरौल, बलदाऊ भंवर, भोजराम राजवाड़े, अनिरूद्ध चंद्रा, भारत लाल वर्मा, श्रीमती सरिता वर्मा, प्रेमलता मढ़रिया , नेमीचंद वर्मा , उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, पवन चन्द्रौल, योगेश्वरी चन्द्रा, महामंत्री संगठन सरिता बघेल, सुषमा नायक, दिनेश वर्मा, मंत्री संगठन ऋषि कश्यप, दिनेश चंद्रवंशी, मंत्री गोपालकृष्ण वर्मा, पुष्पकराज देशमुख, सचिव डाकेश्वर परगनिहा, अजय चंद्राकर, कार्यालय सचिव बंशी लाल वर्मा, सह कार्यालय सचिव सुदर्शन वर्मा, शंकर वर्मा पार्थ, सलाहकार सत्यनारायण चन्द्रा, शीला बैस, कृष्ण कुमार बैस, अन्नू कश्यप, शांति लाल वर्मा, महेश वर्मा, आकाश चन्द्रवंशी, डॉ प्रदीप सिंगरौल, बद्री प्रसाद वर्मा, व्यास नारायण कश्यप, प्रदेश संगठन सचिव राजेंद्र चंद्रवंशी, मंत्री सिंह वर्मा, भूषण लाल चन्द्रा, परदेशी राम चन्द्रा , रश्मि देशमुख, उपकार चन्द्राकर, गोपालकृष्ण देशमुख, प्रशांत चन्द्राकर, मनोज वर्मा, जगेश्वर वर्मा, रामशरण वर्मा, महेन्द्र कश्यप बंटू, प्रीति टिकरिहा, स्थायी आमंत्रित सदस्य प्रमोद राजवाड़े, विशिष्ट आमंत्रित सदस्य केमल प्रसाद वर्मा, लालबहादुर चन्द्रवंशी , ईश्वरी वर्मा, मिलाप देशमुख, यशवंत दिल्लीवार, कार्यकारिणी सदस्य अनुपमा राजवाड़े, आदित्य कश्यप , रामशरण कश्यप, लेखराम मढ़रिया, संस्कृति एवं लोककला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ पुरूषोत्तम चन्द्राकर, साहित्य प्रकाशन एवं लोक खेल समिति संयोजक चंद्रशेखर चकोर, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सत्यदेव खिचरिया, अनुपम पटेल, पुरंदर वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मोरध्वज चन्द्राकर ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुक्ति बैस ने की।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।. बता दें कि, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसा प्रदेश के कई जिलों में आज तापमान 42 डिग्री से अधिक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में अंधड के साथ हल्की बारीश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर आज सबसे ज्यादा गर्म रह सकती है। राजधानी रायपुर में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं शाम को राजधानी में बादल छाने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के मोतीबाग बंजारी चौक के पास स्थित बैंक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. कॉम्प्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम भी आग की चपेट में आ गई है. बताया जा रहा कि कॉम्प्लेक्स के उपर मंजिला में कुछ लोग फंसे हुए हैं।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि कॉम्प्लेक्स में लगातार आग बढती जा रही है. कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई है. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहां कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को छला है। सभी की आंखों में धूल झोंककर जमकर भ्रष्टाचार किया है। शराबबंदी का वादा करके यह कांग्रेसी शराब में ही दो हजार करोड़ का घोटाला 1 साल में कर गए। कोयले की कालिख से भी भूपेश सरकार की हाथ रंगे हुए हैं। उन्होंने यह बात भाटापारा में भाजपा के मोर्चा -प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक एवं वरिष्ठ जनों के साथ परिचर्चा के दौरान यह विचार रखें। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में केवल लूट ही मचाई है और जनता के अधिकारों का हनन किया है। मोदी प्रधानमंत्री आवास दे रहे हैं और भूपेश बघेल जनता से उनकी आवास का हक छीनने की कोशिश में लगे है।
प्रदेश के 4 लाख शहरी और 16 लाख ग्रामीण परिवारों को बेघर करने की मंशा मुख्यमंत्री रखते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो पैसा यहां भेज रहे हैं वह तो अफसरों नेताओं के घरों से निकल रहा है। प्रदेश के कई बड़े अफसर आज जेल में है। कई नेता और अधिकारी अभी जेल जाने की लाइन में हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के निष्ठावान समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर रही कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने संकल्प के साथ आगे बढ़े और कमल फूल की सरकार बनाए। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक शिवरतन शर्मा, राकेश तिवारी,मोहन बांधे, सुनील यदु,अनिल पांडेय, पूनम मारकंडेय, विजय केशरवानी,आनंद यादव, समस्त मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं भाजपा संगठन के सभी मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि 9 जून के अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने मुण्डा को नमन करते हुए कहा कि मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से एक थे। उन्होंने आदिवासियों को एकत्र कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन चलाया।

उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुण्डा ने हमें सिखाया कि सामूहिक इच्छाशक्ति, हथियारों की शक्ति पर भी भारी पड़ती है। उनका अदम्य साहस हम सबके लिए प्रेरणादायी है। बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और स्वाभिमान की रक्षा बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के पुरोधा स्वर्गीय खुमान साव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि श्री साव ने ‘चंदैनी गोंदा‘ के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक कला को संवारने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। लोक कला की सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकार कभी दुनिया से विदा नहीं लेते बल्कि, अपनी कला के माध्यम से वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहते हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित कर रहे मन्नू नत्थानी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी में अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर ऑनलाईन सट्टा का सिंडिकेट संचालन कर रहा है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी तथा कैलाश ठाकरे होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा जेम्स-777, लकीबुक91 डॉटकॉम एवं अन्य ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. बनाकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा अपने साथी अश्वनी शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अश्वनी शर्मा की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप, मैकबुक, 01 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2,80,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये तथा 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल का रिकॉर्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 179/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 एवं 66डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों से सट्टा सिंडीकेट के व्यवसाय में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, मन्नू नत्थानी के भाई लालू नत्थानी भी पुलिस की गिरफ्त में है. पूछताछ में जिनके भी नाम सामने आयेंगे उन पर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में जितने चर्च बने, उतने कभी नहीं बने. 15 सालों में जितना धर्मांतरण हुआ, उतना कभी नहीं हुआ. धर्मांतरण पर कानून मध्यप्रदेश के समय का बना हुआ है. जहां जबरन धर्मांतरण होगा, वहां कार्रवाई हुई है, और होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित होने वाले कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में भाग लेने से पहले हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि पिछले बार प्लानिंग थी कि ब्लॉक अध्यक्ष को दावेदार अपना आवेदन दें. चुनाव तो वहीं से लड़ना है. रायपुर में भीड़ काफी बढ़ जाती है. इस समय क्या व्यवस्था होगी यह आगे तय होगा? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभागीय सम्मेलन को लेकर कहा कि संगठन का काम निरंतर चलता रहता है. चुनाव सामने है. इसी महीने चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई है. मंत्रियों के साथ, विधायकों के साथ बैठक हुई है. प्रभारी का काम ही है रिपोर्ट लेना।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा हुआ है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर सत्ता में बैठी कांग्रेस के साथ ही विपक्ष भी तैयारियों में जुट गई है। चुनावी साल में जनता को साधने के लिए कांग्रेस भी संभागीय सम्मेलन का आयोजन कर ​रही है, जिसमें प्रदेश ही नहीं देश के भी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने आगामी चुनाव में विधायकों के टिकट बटवारे को लेकर बड़ी बात कह दी है।
सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित संभागीय सम्मेलन में शामिल होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे अधिकांश विधायकों की परफॉर्मेंस अच्छी है। किसी की परफॉर्मेंस अच्छी तो टिकट क्यों कटेगा? कुछ विधायकों के स्वास्थ्यगत व नाराजगी भी हैं, 4 माह समय है, परफॉर्मेंस सुधार कर सकते हैं।
इससे पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कुमारी सैलजा की नसीहत पर कहा कि 10 लोगों में किसी एक को टिकट मिलता है, जिनका नाम सर्वे में ऊपर तीन में आता है। इन नामों पर पार्टी विचार करती है और एक उम्मीदवार को टिकट दिया जाता है। बाकी सभी कार्यकर्ता जीताने में लग जाते हैं।