Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.- रायपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन एम. गडकरी से नई दिल्ली स्थित निवास में मुलाकात की। मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से अम्बिकापुर से बनारस राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का अनुरोध किया है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री नितिन एम. गडकरी से मुलाकात के दौरान सर्वे रिपोर्ट सौंपी। इस सर्वे रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़)-धनवार-बनारस (उत्तर प्रदेश) मार्ग छत्तीसगढ़ अंतर्गत कुल लम्बाई 110.60 किलो मीटर है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि यह मार्ग अत्यंत ही महत्त्वपूर्ण मार्ग है, जो छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश होते हुए सीधे दिल्ली से जुड़ता है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह मार्ग अत्यंत ही व्यस्ततम मार्ग हैं, छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश तक सब्जियों, खनिज, खनिज उत्पादन, रोजमर्रा की वस्तुएं आदि का परिवहन अत्यधिक मात्रा में होता है। इस मार्ग में अनेक छोटे-बड़े पुल-पुलिया, घाट, खतरनाक मोड़ आदि हैं। इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। अतः इस मार्ग के यातायात को सुगम बनाये जाने की दृष्टि से अंबिकापुर-धनवार-बनारस को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाना अत्यंत ही आवश्यक है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बनारस पूरे भारतवासियों की धार्मिक आस्था का एक बहुत ही बड़ा केन्द्र है। अंबिकापुर-धनवार-बनारस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से छत्तीसगढ़, झारखंड तथा बिहार जैसे राज्यों के आसपास के इलाके इससे लाभान्वित होंगे। इस मार्ग की वर्तमान ट्रैफिक सर्वे 20 जून 2022 से 26 जून 2022 तक कुल 7 दिनों में 2394 कार, जीप, वैन और तिपहिया वाहन, 198 स्कूटर मोटर सायकल, 345 बस एवं मिनी बस, 1767 ट्रकें, 6548 ट्रेक्टर ट्राली सहित, 196 सायकल और 1904 घोड़ा गाड़ी-बैलगाड़ी का आवागमन हुआ। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य पड़ोसी राज्यों को भी लाभ मिलेगा।

K.W.N.S.- रायपुर। 6 मई को बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ. वो भी तब जब खिलाड़ीयों ने बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोला. बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न, गलत तरीके से छूने सहित कई गंभीर आरोप लगे, गंभीर धराओं के तहत FIR भी दर्ज हुई. लेकिन इसके बाद भी आरोपी सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, जिसका विरोध पूरे देश में हो रहा है. इसे लेकर शहर में बृजभूषण सिंह का पुतला दहन किया गया।
21 अप्रैल को सात पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. इन शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए. लेकिन आज तक राजनीतिक दबाव के चलते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सका।
कांग्रेस नेता ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न और आरोपी सांसद बृजभूषण को अब तक गिरफ्तार ना करने के विरोध में बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण का पुतला जलाया गया. साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई और बृजभूषण को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई. विनोद तिवारी ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी तरफ इनकी ही पार्टी के सांसद जो कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर बैठकर महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न जैसे शर्मनाक कृत्य करता है. कुश्ती संघ के खिलाड़ियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए उनके अधिकारों के रक्षक ही आज भक्षक बन बैठे हैं. केन्द्र में बैठी मोदी सरकार सहित पूरी भाजपा इस मामले में खामोश बैठी है. उल्टा आरोपी बृजभूषण को अब तक गिरफ्तारी से बचा रखी है, जो की बहुत ही शर्मनाक है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथों में रोजगार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर यही खुशी आज देखने को मिली, जब उन्होंने कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा में 515 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह रही कि इनमें से 46 ऐसे युवा भी है जिन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने यह जानकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल को सराहा।
इस दौरान अपने मुख्यमंत्री से मिलने युवा जितने अधिक उत्साहित दिखे, मुख्यमंत्री बघेल भी उसी उत्साह के साथ युवाओं से मिले, उनसे चर्चा की और उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं को भावी जीवन की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह मात्र एक पड़ाव है, आप सभी खूब आगे बढ़े और तरक्की करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा ऊर्जा के साथ ही हम छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह मित्रवत और आत्मीय व्यवहार युवाओं को भा गया और उन्होंने ‘मुझे मिला रोजगार‘ के नारे के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों आज गंगा और शम्पा को भी नियुक्ति पत्र मिला। बेटियां भी परिवार को संबल दे सकती हैं। इसी उद्देश्य के साथ शम्पा और गंगा की आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की चाह ने यह राह दिखाई है।
पल्लारी गांव की रहने वाली गंगा मरकाम को सिक्युरिटी स्टाफ के रूप में काम मिला है। नियुक्ति पत्र मिलने पर गंगा ने बताया कि उसे पिछले दो माह में बेरोजगारी भत्ता भी मिल चुका है, लेकिन अब नौकरी मिलने से वो अधिक खुश है। अपने और परिवार की जरूरतों को भी वो अब पूरा कर पाएगी।
इसी तरह कोंडागांव की रहने वाली शम्पा मुखर्जी ने बताया कि उसे सेल्समैन का काम मिला है। उसे पिछले कुछ दिनों से काम की तलाश थी और इसी दौरान प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन हुआ। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से उसे नौकरी मिल गई। शम्पा बताती है कि नौकरी से उसे बड़ा सहारा मिला है और इस बात से वो और परिवार के लोग खुश है। इस पहल के लिए उसने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बेड़मा विधानसभा केशकाल में आयोजित कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में कई घोषणाएं की गई. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में हमने बड़े फैसले लिए। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की, किसानों की ऋण माफी की। इस साल हम किसानों से 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। लॉकडाउन की विपरीत परिस्थिति में भी हमने 17 रुपये किलो महुआ को 30 रुपये प्रति किलो में खरीदने का काम किया और वनांचल के लोगों को आर्थिक स्थिरता दी। कोदो-कुटकी-रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत हमने की है और इससे किसानों की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मक्का भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले यही हमारा इस प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज बेड़मा में 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उन्हें बड़े शहरों में काम मिला है । इस तरह हमारे युवा रोजगार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे है ताकि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो। हमने पिछले 2 महीने में 48 करोड़ बेरोजगारी भत्ता देकर युवाओं को सम्बल दिया है।
1. शासकीय दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल को पी. जी. कॉलेज का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति। (विकासखण्ड केशकाल, बड़ेराजपुर व फरसगांव के छात्र लाभान्वित होंगे।
2. डडसेना कलार समाज हेतु केशकाल में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य की स्वीकृति (लगभग 8000 सामाजिक जन होंगे लाभान्वित) जमीन उपलब्ध कराने निर्देश।
3. बहीगांव में पुलिस चौकी की स्थापना।
4. ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में विश्रामगृह निर्माण की स्वीकृति।
5. रामवन गमन पथ में शामिल प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोबरहिन (गढ़धनोरा) को विकसित करने की स्वीकृति।
6. बेड़मा में सामुदायिक भवन की स्वीकृति।
7. देवतरा, भर्रीपारा, बुडराडीही, पलोरा मार्ग का पुल-पुलियों सहित 7.00 कि.मी. सड़क निर्माण की स्वीकृति।
8. कोपरा भंवरदीग नदी में वृहद पुलिया निर्माण की स्वीकृति।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत सिरली एनीकट निर्माण के लिए 2 करोड़ 63 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। सिरली एनीकट के निर्माण से भूजल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल सहित किसानों को 105 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर कोण्डागांव जिले के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने ग्राम बेड़मा के बाजार मैदान में आयोजित कार्यक्रम देवगुड़ी, मातागुड़़ी का सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किया और ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘ मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झण्डी दिखाई। साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 213 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। वे यहां कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन, मांझीनगर बायोडायवर्सिटी पार्क का परिकल्पना का प्रदर्शन और संभाग स्तरीय कलार समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
K.W.N.S.-रायपुर। केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर जिला प्रशासन की नवीन पहल ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ का शुभारंभ किया। इस पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के बड़ेराजपुर एवं फरसगांव विकासखण्डों के पहुंचविहीन ग्रामों में चिकित्सा सुविधाएँ टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना और कॉल सेंटर में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्युटी लगायी जायेगी। कॉल सेंटर से कॉल प्राप्त करते ही डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के बने दल को सूचित किया जायेगा। डॉक्टर द्वारा बीमार व्यक्ति एवं उनके परिजनों से चर्चा कर टेली कॉन्फ्रेसिंग से परामर्श दिया जायेगा एवं गंभीर रोगी जिन्हे तुरंत इलाज की आवश्यकता होगी उनके लिए वाहन के साथ डॉक्टर एवं उनका दल घर पहुंच कर रोगी का इलाज करेंगे। आवश्यक होने पर उन्हे अस्पताल लाकर उपचार भी किया जायेगा।
जिले में दूरस्थ इलाकों में उपचार हेतु हाट बाजार क्लिनिक योजना पहले ही सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है। ऐसे में डॉक्टर तुमचो दुआर द्वारा जिले के पहुंच विहीन ग्रामों में भी सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा टेली मेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के सफल होने पर अन्य विकासखण्डों में भी योजना का प्रसार किया जायेगा। यह योजना शासन की सबके लिए समान न्याय, समान सुविधाओं की पहल पर आधारित है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। जिसमें 61करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 445 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें 6 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित देऊरबाल से तरईबेड़ा 13.85 किलोमीटर सड़क निर्माण, 5 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से निर्मित मोहलई से चेराकुर-गुमगा 6 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 04 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से निर्मित माकड़ी से ओटेंडा 6.78 किलोमीटर सड़क निर्माण, 02 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से कोरमेल से परोदा 5.20 किलोमीटर सड़क निर्माण, एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित बादालूर-कांगा तक 2.70 किलोमीटर सड़क, 25 लाख रूपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रूपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रूपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा हेतु शौचालय एवं कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्य तथा जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित जल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर,पाटला,छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में नल जल प्रदाय योजना, 25 लाख रुपये की लागत से डडसेना कलार समाज भवन निर्माण कोण्डागांव सहित 60 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में नवनिर्मित लोहार समाज, भोजपुरी संगम समाज एवं बंगीय समाज हेतु सामाजिक भवन, 10 लाख रूपये की लागत से कलार समाज भवन फरसगांव में निर्मित आहाता, 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में निर्मित सतनामी समाज भवन, एक करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, तहसीलपारा कोण्डागांव एवं मर्दापाल का उन्नयन कार्य, जिले के बड़ेराजपुर, फरसगांव एवं केशकाल ब्लॉक में 57 लाख रुपये की लागत से 32 देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य,20 लाख रूपये की लागत से फरसगांव में निर्मित खण्ड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण भवन, 46 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुंभी नाला एवं लकड़ी बहार नाला में निर्मित स्टॉपडैम, 39 लाख रुपये की लागत से केशकाल एवं फरसगांव में वन धन केंद्र गोदाम निर्माण, 61 लाख 96 हजार रूपये की लागत से कोनगुड़ में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित हमर लैब, एक करोड़ एक लाख रूपये की लागत से जिले के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित 04 स्वास्थ्य केन्द्रों बड़ेकनेरा पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेकनेरा सहित कमेला एवं करंजी और बड़ेओड़ागांव में सोलर होम लाइट स्थापना सहित सौर गर्म जल सयंत्र तथा सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य शामिल है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया। जिसके तहत 17 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया, 12 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण, 11 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 10 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 71 नग आवासीय भवन निर्माण, 8 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 7 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 5 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण, 4 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से उड़िदगांव में 4.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सड़क निर्माण, 4 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से घोटियामुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग पर चांदा बेड़ा नाला में पुल निर्माण, 3 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से जड़कोंगा से उदेंगा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 3 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से सिंघनपुर-बेड़ापारा 3 किलोमीटर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से छोटेबंजोड़ा-बोलबोला तक 2.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से डोंगरसिलाटी-कावरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 73 लाखा रूपये की लागत से मालगांव-सिवनापदर तक 2.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से लॉइवलीहुड कॉलेज कोण्डगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षक सह चौकीदार आवास निर्माण, 2 करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से बफना-छोटेबंजोड़ा तक 2.40 सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदाला-मुनगापदर मार्ग पर घुमरनाला में मध्यम पुल निर्माण, 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन आवसीय विद्यालय निर्माण, एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी में 4 नग सोलर सिंचाई पम्प स्थापना कार्य, एक करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदला से मुनगापदर मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से कांगा से ठोंडापारा मार्ग पर ठोंडानाला में मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन छात्रावास भवन निर्माण, एक करोड़ 42 लाख 44 हजार रूपये की लागत से केशकाल एवं धनोरा में नवीन तहसील भवन निर्माण, एक करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से बयानार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से 44 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना स्थापना, एक करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से केलाली नाला, भुमका नाला, भंडारवंडी नाला, हमोड़ी एवं तुर्की नाला में चौक डैम निर्माण तथा चिंगनार में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भवन निर्माण, 69 लाख 38 हजार रूपये की लागत से बड़ेराजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण तथा 32 लाख 28 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में 20 बिस्तर वाले वार्ड निर्माण का कार्य सम्मिलित हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को देखते हुए प्रदेश की दोनों ही पार्टियां एक्टिव मोड पर है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर रहा है। इसी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा को घेरा है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, मैं जब बस्तर गया था तब कहा गया कि प्रधानमंत्री आएंगे, फिर बोला गया अमित शाह आएंगे, अब बता रहे नड्डा आ रहे। चुनाव आ रहा है सब तो आएंगे ही, चार महीने घूमेंगे। अच्छा है इसी बहाने भाजपा के लोग हमारे द्वारा किए गए कार्यों को देखेंगे। इतना ही नहीं सीएम बघेल ने आगे कहा कि, चुनाव आते तक और प्रभारी ना बदल जाए। बहुत प्रयास के बावजूद भी नए प्रभारी ओम माथुर इन लोगों को एक मंच में नहीं ला पाए। इसलिए वो अकेले ही हेलीकॉप्टर से बस्तर का दौरा कर आए।
सीएम भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह पर तंज कस्ते हुए कहा कि, रमन कार्यकर्ताओं और जनता से दूर हो गए हैं। रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री है लेकिन उनके पास सीएम से भी ज्यादा सुरक्षा है। उनके कमांडो का घेरा लगातार मजबूत होते जा रहा है।
K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी के घोटालों की बारात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 15 सालों वाली निकालेंगे. ठीक है, कुछ छूट जाएगा तो हम बताएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आशंका जताई कि चुनाव आते-आते कहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी ना बदल जाएं. पहले दग्गुबती (परमेश्वरी) बदल दी गई थीं. ओम माथुर काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो भी कार्यकर्ताओं को एक नहीं कर पा रहे हैं. डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं से, जनता से दूर हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हैं, पर मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा है. लगातार उनके कमांडो का घेरा मजबूत होते जा रहा है.
बीजेपी के सोशल इंजीनियरिंग की कवायद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी में लोग आ रहे हैं, यह बताने की कवायद है. अनुज शर्मा तो पहले से ही उनके साथ था. जो लोग अभी बीजेपी में आए, वो किसी पार्टी में तो नहीं थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब मैं बस्तर गया था, तो पहले बोले प्रधानमंत्री आएंगे, फिर बोले अमित शाह आएंगे, अब आप बता रहे हैं कि नड्डा आ रहे हैं. चुनाव आ रहा है, सब तो आएंगे ही, चार महीने घूमेंगे. अच्छा है जो हमने काम किया वो देखेंगे. केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे तो कर्नाटक का चुनाव लड़ा था, क्या हश्र हुआ.