Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगातार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों युवा उत्साहित है और भर्ती परीक्षाओं के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप अभ्यर्थी व्यापमं की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क आवेदन कर पा रहे हैं। साथ ही ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने से अभ्यर्थियों को आवेदन करने में बड़ी आसानी हो रही है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों को प्रोफाइल बनाने की सुविधा दी गई है, अपनी प्रोफाइल के माध्यम से अभ्यर्थी अनेक परीक्षाओं के लिए आसानी से आवेदन भर सकेंगे। इस व्यवस्था से अभ्यर्थी को आवेदन करते समय बार-बार अपनी मूल जानकारी आवेदन में भरने की आवश्यकता नहीं होगी। युवाओं के हित में लिए गए इन फैसलों का सकारात्मक परिणाम यह है कि व्यापमं की वेबसाईट पर अब तक अभ्यर्थियों के 7 लाख 80 हजार 117 प्रोफाइल बन चुके हैं और इसके माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 12 लाख 26 हजार आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं।
प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार के लिए 20 दिनों का समय
व्यापमं द्वारा ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए भी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा वेबसाईट पर बनाए गए प्रोफाइल में त्रुटि होने की स्थिति में 20 दिनों के भीतर सुधारने का अवसर दिया जा रहा है। व्यापमं के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि आवेदन सुधारने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद प्रोफाइल सुधारना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे आवेदन पत्र में गलती रह जाने की संभावना बनी रहेगी। 20 दिनों के भीतर प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार न करने पर अभ्यर्थी को व्यापमं आकर ऑफलाईन सुधार कराना होगा। साथ ही इन 20 दिनों में प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार न करने पर ही आवेदक को 200 रूपए देने होंगे और ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अभ्यर्थी आवेदन करने में पर्याप्त सावधानी बरतें और लापरवाही की वजह से सेवा में नियुक्ति के दौरान आने वाली समस्याओं से बच सके।
गौरतलब है कि अब तक केवल 2 हजार 182 आवेदकों को ही व्यापमं आकर ऑफलाईन प्रोफाइल में त्रुटि सुधार की आवश्यकता पड़ी है, जो व्यापमं में आवेदकों द्वारा बनाए द्वारा प्रोफाइल का मात्र 0.002 प्रतिशत है।
व्यापमं में बने अभ्यर्थियों के प्रोफाइल जल्द जुड़ेंगे आधार से
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा अभ्यर्थियों के प्रोफाइल को जल्द ही आधार से जोड़ने की सुविधा शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था से किसी भी आवदेक को ऑफलाईन प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक ऑनलाईन घर बैठे ही अपने प्रोफाइल में सुधार कर सकेंगे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई. जिससे तापमान में गिरावट आई है. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बता दें कि मौसम विभाग ने सुबह ही बुलेटिन जारी कर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई थी.
मौसम वैज्ञानि के मुताबिक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे कई प्रदेशों में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते कल कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। रायपुर, बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आने वाले 24 घंटो के दौरान हो सकती है। प्री मानसून के 10 जून के बाद आने की संभावना है। मुख्य मानसून 15 जून के बाद आने का अनुमान है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। 
 इसी तारतम्य एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत तरूण नगर बाजार पास दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दीपक बारले एवं तुका राम साहू निवासी टिकरापारा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी तिलक वैष्णव एवं राकेश बाघ के साथ मिलकर रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से कुल 36 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी तिलक वैष्णव एवं राकेश बाघ की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। 
 चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी के कुछ वाहनों को उड़ीसा, धमतरी एवं रायपुर में तरूण सेन, तोषण उर्फ लस्सु कोसले, चरण दास सतनामी एवं दिनेश कुमार निषाद के पास बिक्री करना तथा कुछ वाहनों को अलग-अलग स्थानों में छिपा कर रखना बताया गया। जिस पर चोरी के वाहन क्रय करने पर आरोपी तरूण सेन, तोषण उर्फ लस्सु कोसले, चरण दास सतनामी एवं दिनेश कुमार निषाद को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 36 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 21,00,000/- रूपये जप्त किया गया।
 आरोपी दीपक बारले पूर्व में वाहन चोरी के प्रकरण में थाना गरियाबंद से, आरोपी राकेश बाघ चोरी के प्रकरण में थाना देवभोग तथा तोषण उर्फ लस्सु हत्या के प्रयास के प्रकरण में थाना गोबरानयापारा से जेल निरूद्ध रह चुके है। इसी प्रकार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत में दोपहिया वाहन की बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते आरोपी भोजराज ताण्डी एवं गोरेख मुगरी को गिरफ्तार कर दोपहिया वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक साथी जो विधि के साथ संघर्षत बालक है, के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 14 नग दोपहिया वाहन चोरी करना तथा चोरी की कुछ वाहनों को मौदहापारा रायपुर निवासी गोपाल बाघ के पास बिक्री करना तथा कुछ वाहनों को अलग- अलग स्थानों पर छिपा कर रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक तथा चोरी के वाहनों का क्रेता गोपाल बाघ को भी पकड़ा गया। सभी आरोपी/अपचपारी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 14 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी भोजराज ताण्डी पूर्व में भी थाना सिविल लाईन से वाहन चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध चोरी के कुछ वाहनों में थाना टिकरापारा, कोतवाली, अभनपुर, डी.डी.नगर, मौदहापारा एवं खम्हारडीह में धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। 
 गिरफ्तार आरोपी- (थाना टिकरापारा के प्रकरण में) 01 दीपक बारले पिता संतराम बारले उम्र 23 साल निवासी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। 02 तिलक वैष्णव पिता सहदेव दास वैष्णव उम्र 21 साल निवासी मंदरौद थाना कुरूद हाल बोरियाखुर्द टिकरापारा रायपुर। 03 तुका राम साहू पिता कमल साहू उम्र 33 साल निवासी कुकड़ी थाना कुरूद हाल मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर। 04 राकेश बाघ पिता बासु बाघ उम्र 22 साल निवासी सिनापाली थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा उड़ीसा। 05. तरुण सेन गोद पिता अवलसिंग गोद उम्र 24 साल निवासी पूजारिगुड़ा थाना चांदाहन्दी जिला नवरंगपुर उड़ीसा। 06 तोषण उर्फ लस्सु कोसले पिता ईश्वर प्रसाद कोसले उम्र 19 साल निवासी काठाडीह थाना मुजगहन रायपुर। 07 चरण दास सतनामी पिता करण दास सतनामी उम्र 21 साल निवासी ग्राम मदराउड धमतरी। 08 दिनेश कुमार निषाद पिता जगतराम निषाद उम्र 23 साल पता मंडराउड जिला धमतरी थाना कुरुद गिरफ्तार आरोपी- (थाना डी.डी.नगर के प्रकरण में) 01 भोजराज ताण्डी पिता कपिल ताण्डी उम्र 27 साल निवासी ग्राम आलण्डा थाना सिंदेकला बलांगीर उड़ीसा। 02. गोरेखा मुगरी पिता वासुदेव मुगरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम डूडूकापारा थाना मुरीबहाल जिला बलांगीर उड़ीसा हाल पता मौलीपारा तेलीबांधा रायपुर। 03 गोपाल बाघ पिता रोहित बाघ उम्र 23 साल निवासी पता मौदहपारा तालाबपार थाना मौदहापारा रायपुर। 04. विधि के साथ संघर्षरत् 01 बालक।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सरस्वती नगर में युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले तीन चाकूबाज को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक ऋषि मलिक अपने दोस्त दीपक कुमार एवं मामा नानू नेताम के साथ अपने नानी के घर से खाना खाकर अपने घर मोतीलाल नगर कोटा जा रहे थे कि कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास बैठे राज, जेडी उर्फ आकाश, अतुल तीनो प्रार्थी को देखकर पूर्व रंजीश पर से वाद विवाद कर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देने लगे जिसे प्रार्थी द्वारा मना किया। तो आरोपी राज एवं अतुल पकड लिया एवं आरोपी जेडी उर्फ आकाश ने अपने जेब मे रखे चाकू से प्रार्थी के पसली एवं कंधे पर एवं प्रार्थी के दोस्त दीपक के पेट मे हत्या करने के नियत से प्राणघातक हमला कर चोट पहुचाया।
वारदात की रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना मे लिया गया था। जिसके बाद पता तलाश मे आरोपियान को चंद घंटो मे पकडा गया. पूछताछ पर अपराध कबूल किये आरोपी जेडी उर्फ आकश नायक से एक बटनदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी जेडी उर्फ आकाश नायक, अतुल महानंद, राज अग्रवाल को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजी गई।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा होने वाला है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, अब तक बीजेपी ने कुछ नहीं किया और अब चुनाव आ रहा है तो दौरा चल रहा है। अमित शाह 9 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे और हम भी बताएंगे कि केन्द्र सरकार ने 9 साल में कोई उपलब्धि भरा काम नहीं किया। बृजमोहन अग्रवाल के छत्तीसगढ़ को अपहरणगढ़ बताए जाने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, मैं उन्हें तुरंत आंकड़े नहीं दे पाऊंगा। लेकिन विधानसभा में उनके प्रश्न और ध्यानाकर्षण के जरिए जवाब प्रस्तुत करता रहा हूं। छत्तीसगढ़ में क्राइम रेट कम हैं, छत्तीसगढ़ अपहरणगढ नहीं हैं। किसी भी तरह की घटना पर हम जल्दी रिकवर कर रहे हैं। वही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा, जनसंपर्क अभियान के तहत अलग-अलग नेताओं का दौरा हो रहा है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं। एक माह का अभियान है, कई लोग आते रहेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक गतिविधियों को यहां पसंद नहीं करते।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगदलपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने यहां जामुन के पौधे का रोपण किया।
उद्योग मंत्री लखमा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है, क्योंकि यह हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही उसकी देखरेख भी करना जरूरी है, जिससे वह पौधा नष्ट न हो। उन्होंने विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे शाला प्रारंभ होने अथवा बंद होने के पूर्व पौधों की देखभाल का कार्य नियमित तौर पर करें।
 

K.W.N.S.-रायपुर। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा – मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले, सुशासन और विकास के पर्याय गोरक्षपीठाधीश्वर श्री@myogiadityanathजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु राम आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज यानी 5 जून 2023 को 51 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देश भर से उन्‍हें बधाइयों और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। इस बीच सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक से अपने दिन की शुरुआत की। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में जुटे फरियादियों की समस्‍याएं सुन वहां मौजूद अधिकारियों को समाधान का आदेश दिया। विश्‍व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण कर सीएम ने देशवासियों को इसकी बधाई दी। सीएम योगी के जन्‍मदिन पर प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस उपलक्ष्‍य में काशी में विशेष गंगा आरती की गई।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया द्वारा आरएसएस पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बृजमोहन ने कहा की आरएसएस देश की ताकत है, देशभक्ति की पाठशाला है। ऐसे सामाजिक संगठन पर अशोभनीय टिप्पणी करना देशभक्तों का अपमान है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से ही सवाल पूछा कि आजादी की लड़ाई के ढाई सौ सालों के इतिहास में एक भी कांग्रेसी अगर शहीद हुआ, अपनी जान दी हुई तो हमें बताएं?
उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी मुखबिरी की बात करते हैं तो यह जान ले सारे देश को पता है कि महान देशभक्त क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मुखबिरी कर हत्या किसने करवाई है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने महात्मा गांधी के साथ कैसा व्यवहार किया। उनकी इच्छाओं को पूरा नहीं होने दिया। सुभाष चंद्र बोस के साथ कांग्रेस ने क्या किया। अगर पन्ने पलटने शुरू कर दें तो कांग्रेस के लोग मुंह दिखाने के लायक भी नहीं रहेंगे।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल भी संघ की देशभक्ति से प्रभावित थे और संघ की शाखाओं में भी गए थे। जब भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ,भारत चीन युद्ध,भारत पाक युद्ध हुआ उस दौर में भी संघ भारत के लोगों की सेवा के लिए,सैनिकों की मदद के लिए खड़ा रहा। आज भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले आरएसएस के स्वयंसेवक मोर्चे पर खड़े दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेस को आरएसएस फोबिया हो गया है। घबराकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्हें लड़ना है तो भाजपा से लड़े। देशहित में काम कर रहे सामाजिक संगठन आरएसएस पर टिप्पणी करके कांग्रेस देश के प्रति समर्पित होकर काम कर रहे लोगों का अपमान कर रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हम प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। यह दिन मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य और बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। प्रकृति के अनियंत्रित दोहन से पर्यावरण के साथ-साथ जीवन के लिए भी संकट उत्पन्न हो रहा है। अब समय आ गया है कि अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए हम संजीदगी से पर्यावरण को बचाने की दिशा में सोचें और अधिक काम करें, अन्यथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा मिलना भी दुष्कर हो जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि पिछले साढ़े चार सालों में लगातार छत्तीसगढ़ ने देश के स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हरित छत्तीसगढ़ का गठन करने वाला यह देश का पहला राज्य है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ बेहद जागरूक और गंभीर है। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई कदम उठायें हैं। जंगलों को बचाए रखने के लिए लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में वृक्षारोपण को शामिल कर किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नदियों के किनारे, जंगलों, गौठानों में बड़े स्तर पर पेड़ लागए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने के लिए कृष्ण-कुंज विकसित करने की पहल की गई है। वनांचल में वनवासियों की जरूरत के मुताबिक पौध रोपण कराने का निर्णय लिया गया है। वनाधिकार पट्टे, फलदार वृक्ष, और लघु वनोपजों के संग्रहण को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे जंगल भी सुरक्षित रहें।
बघेल ने कहा है कि धरती की उर्वरता और भूजल स्तर को बचाए रखने के लिए सुराजी गांव योजना संचालित की जा रही है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाकर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती को बड़े स्तर में लोग अपनाने लगे हैं। जैविक खेती सेे पौष्टिक आहार लोगों को मिलने लगा है और मिट्टी की गुणवत्ता भी संरक्षित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक जल स्त्रोतों और नालों के संरक्षण के लिए नरवा विकास का काम किया जा रहा है, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। अरपा और इंद्रावती जैसी नदियों को बचाए रखने के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है। शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं ताकि प्रदूषित पानी शुद्ध होकर नदियों तक पहुंचे। उद्योगों पर निगरानी के लिए ऑनलाईन व्यवस्था बनाई गई है। राज्य में अब पराली नहीं जलाई जाती बल्कि चारे के रूप में उसका उपयोग किया जाता है। ठोस अपशिष्टों को खुले में जलाना प्रतिबंधित किया गया है। जैव विविधता के संरक्षण के लिए जैव विविधता बौर्ड का गठन कर अनेक नवाचार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वृक्षों को कटने से बचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। जिससे हम प्रदूषण रहित स्वस्थ छत्तीसगढ़ और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा का काम क्या है, राम नाम जपना पराया माल अपना. भाजपा गाय के नाम से वोट मांगती है, राम के नाम से वोट मांगती है. लेकिन न गाय की सेवा करती है, न राम का काम करती है. लेकिन हम महात्मा गांधी के राम राज्य के सपना सुराजी गांव के माध्यम से पूरा कर रहे हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग में राजीव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में कही. अब चुनाव सामने आ रहा है, तो
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं. तीन साल से गौठान बना रहे हैं. लेकिन भाजपा के लोग कभी नहीं गए. अब चुनाव सामने आ रहा है, तो गाय खोजने के लिए गौठान जा रहे हैं. वे गाय खोजने नहीं वोट खोजने के लिए गए थे. लेकिन न तो गाय का आशीर्वाद मिलेगा, न राम का आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहा था कि सभी व्यक्ति को महसूस होना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार उनकी अपनी सरकार है. आज हम दावे से साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सबकी सरकार है, यही वजह है कि देश में आज गुजरात मॉडल की नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा होती है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि गरीब, किसान हो, मजदूर हो, सभी के लिए योजनाएं बनाई है. आज प्रदेश में एक लाख पांच हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है. इस महीने 32 करोड़ रुपए दिए गए हैं, पिछले महीने 16 करोड़ रुपए दिए गए थे. आज मंदी का कोई असर छत्तीसगढ़ में देखने को नहीं मिल रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने चिटफंड कंपनी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह चिटफंड का खूब प्रचार किए. चिटफंड कंपनी में सब घुम-घुम कर पैसा जमा करवाए. जमा के बाद पैसा लेकर भाग गए. इस संबंध में जांच के लिए गृहमंत्री को चिट्ठी लिखी, लेकिन आज तक जांच नहीं हुई. उस समय हम लोग आंदोलन किए. रमन सिंह ने सबका पैसा लुटवा दिया. हमने पैसा वापस कराने का काम किया।