Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सफल, सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
बता दें कि रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राजनेता हैं तथा हरियाणा के कैथल से विधायक रह चुके हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा नीत कांग्रेस सरकार में 2009 से 2014 तक वे मन्त्रीमण्डल के सदस्य रह चुके हैं। वे हरियाणा के सबसे कम आयु के मंत्री रहे हैं। 2005 में उन्हें यातायात व संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया। बाद में उनके पास जलापूर्ति व सैनीटेशन, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रोनिक व सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, तथा जन निर्माण (भवन व सड़कें) मंत्रालय भी रहे। 2014 के चुनावों में कांग्रेस प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही किंतु रणदीप अपनी सीट से पुनः निर्वाचित होने में सफल रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। बोन कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रही एक गरीब महिला को मुख्यमंत्री मितान योजना से बड़ा सहारा मिला है । मितान द्वारा गंभीर रूप से बीमार महिला को मात्र 4 घंटे के अंदर अस्पताल में राशन कार्ड बनवाकर दिया गया है । कांशीराम नगर में रहने वालीं 60 वर्षीय सुनीता राव(बदला हुआ नाम ) की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है । करीब 15 दिन पहले जांच में पता चला कि उन्हें किडनी की में तकलीफ के साथ बोन कैंसर है । बेहतर इलाज के लिये उनके बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया । लेकिन इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड की जरूरत थी पर राशन कार्ड ना होने की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था । गुरुवार की दोपहर उनके बेटे दुर्गेश राव को किसी ने मुख्यमंत्री मितान योजना के बारे में बताया । दुर्गेश ने मुख्यमंत्री मितान योजना के नंबर 14545 पर फोन लगाया और राशन कार्ड की जरूरत बतायी । मितान ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लिये और 4 घंटे के भीतर राशन कार्ड महिला के बेटे को सौंप दिया । राशन कार्ड बनने के बाद आयुष्मान कार्ड के लिये आवेदन कर दिया है । जिससे निशुल्क इलाज हो सके । दुर्गेश ने मितान योजना के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुये कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि चार घंटे के भीतर मेरे हाथ में राशन कार्ड होगा ।
कहानी मितान की जुबानी – इलाज के लिये जरूरतमंद महिला तक तत्काल राशन कार्ड पहुंचाने वाले मितान गुलशन साहू ने बताया कि उनके पास दोपहर में करीब 2 बजे फोन आया । मैं तत्काल अस्पताल पहुंचा और वहां सारे दस्तावेज लेकर परीक्षण के लिये खाद्य विभाग को भेज दिये साथ ही मामले की संवेदनशीलता से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया । चूंकि महिला बेहद गरीब परिवार से हैं और आयुष्मान कार्ड के लिये राशन कार्ड की तत्काल जरूरत थी इसलिये मैं सारी औपचारिकताओं को जल्दी से पूरा कराकर करीब 6 बजे अस्पताल पहुंचकर उनके बेटे दुर्गेश साहू को राशन कार्ड सौंप दिया ।
राशन कार्ड के लिये जबरदस्त रिस्पॉन्स- नागरिकों को घर बैठ सुविधाएं पहुंचाने वाली मुख्यमंत्री मितान योजना की लोगों के बीच बेहद लोकप्रियता है । जबसे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस योजना में राशनकार्ड बनवाना शामिल किया है तबसे 14545 नंबर पर लगातार अप्वांटमेंट के लिये फोन आ रहे हैं । राशन कार्ड के लिये महज 6 दिन में करीब डेढ़ हजार लोगों ने अप्वाइंटमेंट लिया है । अब राशन कार्ड बनवाने हेतु मितान इनके घर जाकर आवश्यक दस्तावेज परीक्षण हेतु ले रहे हैं । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 90 हजार से अधिक नागरिकों ने घर बैठे ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 1 लाख 89 हजार से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है।
ऐसे होती है प्रक्रिया- मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये आवेदक मितान की सेवा के लिये टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होता है। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हैं। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान एजेंट द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।
K.W.N.S.-रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी की जयंती (01.06.2023) पर उन्हें सादर स्मरण किया गया | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शुक्ल परिवार के सदस्य पं. शरद शुक्ल, पं. संजय शुक्ल, पं. सुनील शुक्ल, पं. अरविन्द तिवारी, भावपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित हुए | सभी सदस्यों ने स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी के कार्यों की, उनके व्यवहार को बहुत अच्छे से याद किया एवं जीवन के विभिन्न संस्मरण सुनाए, एकता में ही बल होता है ये शिक्षा हमें कृपाशंकर शुक्ल जी से मिली, अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष पं. वीरेन्द्र पाण्डेय, सचिव पं. सुरेश मिश्र, पं. संजय शुक्ल, पूर्व सहसचिव पं. विजय शुक्ल, पं. कैलाश दीक्षित, पं. जी. के. बाजपेयी, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य पं. विकास तिवारी, अनुजा शुक्ला सीए, सलाहकार ममता शुक्ला, पं. चौबे जी, पं. रविन्द्र शुक्ल, पं. अमित बाजपेयी, श्रीमती सुनयना शुक्ला ने अपने संस्मरण सुनाए | के. एस. शुक्ल जी के साथ सचिव रहे पं. राघवेन्द्र मिश्र के सन्देश का पठन किया गया | समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु पूर्व सचिव पं. शरद शुक्ल जी द्वारा अपने पिता स्व. के. एस. शुक्ल जी की स्मृति में 2,11,000/- रु. की राशि दान की गई |
सभी विद्वान वक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष के योगदान को सादर नमन करते हुए ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता के विषय में बताया, सभी सम्मानित सदस्यों के बीच आशीर्वाद भवन का एक कक्ष स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी के नाम पर रखा गया | इस नामकरण पट्टिका का अनावरण शुक्ल परिवार के सभी सदस्यों के मध्य, कान्यकुब्ज सभा – शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, एवं सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया | परिवार जनों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही थी | कार्यक्रम का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी ने किया |
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी ने भी ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाया है. उन्हेंने विशेष जज की अदालत में ED पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने स्पेशल जज के सामने आरोप लगाया कि ED ने दिन-दिनभर बिठाकर उन पर कुछ लोगों का नाम लेने के लिए दबाव बनाया. यही नहीं, पत्नी को रात 3 बजे तक ईडी दफ्तर में बिठाया गया और डरा-धमकाकर कोरे कागजों पर दस्तखत भी लिए. त्रिपाठी ने यह भी कहा कि ईडी अफसरों ने उनके सामने कई लोगों को पीटा और धमकाते रहे कि आगे उनका नंबर है।
ईडी ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये की कथित शराब गड़बड़ी में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें आबकारी अफसर त्रिपाठी के अलावा बाकी तीन कारोबारी हैं. कोर्ट में त्रिपाठी ने यह आरोप भी लगाया कि ईडी ने दो दलों की राजनीतिक लड़ाई में मुझे शिकार बनाया है. इधर, कारोबारी अनवर ने विशेष कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है. इस पर 13 जून को सुनवाई होनी है।
बता दें कि एपी त्रिपाठी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित के साथ शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था. वहां से चारों को 13 जून तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए गए।

K.W.N.S.-रायपुर/जगदलपुर। मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने बस्तर में संभागीय सम्मेलन का आयोजन करके संभाग के दो हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्आओं में जोश भरा। करीब पांच घंटे चले सम्मेलन में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को याद करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इसी बस्तर में चुनाव के ठीक पहले झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में हमला कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमला किया। इस हमले में नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा जैसे नेताओं को हमने खोया है। यह कहते हुए वे भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद बस्तर में नक्सल घटनाओं में कमी आई है। आज रात 12 बजे भी यहां के लोग बिना डरे घर से निकल पाते हैं। एक वक्त था, जब बस्तर में फर्जी एकाउंटर होते थे। निर्दोष आदिवासियों को जबरन जेल में ठूंस दिया जाता था। हमारी सरकार ने सैकड़ों निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के काम को आधार बनाकर बस्तर की जनता के बीच जाएंगे और चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे। बस्तर के लिए हमने अनेक योजनाएं दी है। यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं। हमने लोगों का विश्वास जीता है। बस्तर में पहले लोग आने से डरते थे। यहां डर का माहौल था, लेकिन अब समय बदला है। जगह-जगह पर विकास के काम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में कई लोकहितकारी कार्य किए हैं, जिन्हें जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। चुनाव के पहले बूथ स्तर तक जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है, जिन्हें लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें लाभ दिलाना भी हम सबका दायित्व है। इंटरनेट मीडिया से लेकर हर माध्यम पर यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा में जीत हासिल करना लक्ष्य है, जिसमें अंतिम कार्यकर्ता तक की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहंडीगुड़ा में सैकड़ों किसानों की जमीन लौटाई है। गोधन न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा जैसी लोकहितकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। कांकेर में मेडिकल कालेज खोला, दंतेवाड़ा में प्रस्तावित किया गया है। 200 से अधिक बंद स्कूलों को खोलकर आदिवासी बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिया है। देवगुड़ी बनाकर गांव-गांव में आदिवासी आस्था और संस्कृति का संरक्षण किया है। इन्हीं सब काम को जनता के बीच ले जाना होगा।
भाजपा नफरत और राहुल गांधी बांट रहे प्यार: शैलजा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में छत्तीसगढ़ नंबर एक है। यहां हमारी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचने का काम किया है। रोजगार, शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य पर यहां काम किए गए हैं। विकास के इस छत्तीसगढ़ माडल को पूरा देश देख रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि फिर एक बार लड़ाई का वक्त आ गया है। कार्यकर्ता चुनाव को लेकर तैयार हो जाएं। मंच से भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी से बनी सरकार है। भाजपा नफरत फैलाती है, राहुल गांधी अंतिम व्यक्ति तक प्यार बांटते हुए पहुंच रहे हैं। इससे घबराकर भाजपा उनको निशाना बना रही है पर राहुल का मुकाबला वे नहीं कर सकते। कर्नाटक की जीत इस बात को साबित करती है। इसी तरह अब छत्तीसगढ़ में भी दोबारा सरकार बनाएंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। केंद्र सरकार के रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन (आरईसी-ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) नई दिल्ली के चेयरमेन सह प्रबंध निदेशक विवेक कुमार देवांगन (आईएएस) ने छत्तीसगढ़ में विद्युत विकास की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) व स्मार्ट मीटरिंग योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास ओर अग्रसर है। यहां विकास की बहुत अधिक संभावना है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे राज्यों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। अधोसंरचना विकास की नई योजनाओं से भविष्य में लाइन लॉस में कमी आएगी, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली के रूप में मिलेगा।
आरईसी के चेयरमेन देवांगन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के डगनिया स्थिति मुख्यालय सेवा भवन में उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे के साथ आरईसी के निदेशक संजय बंसल और चीफ प्रोग्रामिंग मैनेजर श्री प्रदीप फैलोस विशेष रूप से उपस्थित थे। एमडी खरे ने बताया कि प्रदेश में आठ क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जिनके माध्यम से 60 लाख से अधिक उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने का विशाल तंत्र है। वर्तमान में प्रदेश में विद्युत की अधिकतम मांग 5878 मेगावाट पहुंच चुकी है। इतनी अधिक मांग को भी बिना किसी कटौती के पूरी की गई।
आरईसी के चेयरमेन देवांगन ने छत्तीसगढ़ में विद्युत आपूर्ति को उत्कृष्ट बताते हुए संतोष जताया और विद्युत अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए आरईसी से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग, कृषि पंपों के फीडर पृथकीकरण, वितरण हानि दूर करने की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरडीएसएस के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को अच्छा कार्य करना है।
मुख्य अभियंता (परियोजना) राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर के लिए तीन पैकेज में निविदा प्रक्रिया की जा रही है, जिसमें से पैकेज-01 में अंबिकापुर, रायगढ़ व बिलासपुर क्षेत्र तथा पैकेज-02 में रायपुर के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पैकेज-03 में राजनांदगांव,दुर्ग और जगदलपुर क्षेत्र के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की जा रही है। पहले चरण में शासकीय संस्थाओं में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने राजधानी रायपुर में अंडरग्राउंड केबलिंग के प्रस्ताव पर भी चर्चा की।
सीएमडी देवांगन ने आरडीएसएस की प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि प्रस्तावित नई योजनाओं के लिए भी सहयोग देने की बात कही। उन्होंने अधिक लाइन लास वाले क्षेत्रों में इसे रोकने के लिए एआई बेस्ड मानिटिरिंग के पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ करने कहा। बैठक में कार्यपालक निदेशक (संचारण एवं संधारण) श्री भीम सिंह, श्री आलोक सिंह, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती ज्योति नन्नोरे, श्रीमती शारदा रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स से लाखो के केबल वायर और बिजली तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राम अवतार तिवारी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पंडरी पुराना बस स्टैण्ड में कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें बिजली कनेक्शन के लिये केबल वायर व बिजली तार लाया गया है तथा बिजली कनेक्शन काम के दौरान केबल वायर एवं बिजली तार कॉम्पलेक्स में ही रखा हुआ है। कॉम्पलेक्स की सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ वॉच प्रेस में एक चौकीदार भी रखा गया है। दिनांक 31.05.2023 के सुबह चौकीदार ने प्रार्थी को फोन पर सूचना दी कि कॉम्पलेक्स में रखा एवं लगा केबल वायर तथा बिजली तार चोरी हो गया है। सूचना पर प्रार्थी जब कॉम्पलेक्स जाकर देखा तो पाया कि केबल वायर एवं बिजली तार रखे हुए स्थान पर नही था। कोई अज्ञात चोर निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स में रखे एवं लगे केबल वायर तथा बिजली तार को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 79/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, कॉम्पलेक्स के चौकीदार सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा कॉम्पलेक्स में कार्य कर रहे मजदूरो से भी घटना के संबंध में पृथक-पृथक व विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही तरीका वारदार के आधार पर केबल/वायर चोरी करने वाले पुराने आरोपियों के भी संबंध में जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि तरूण नगर निवासी शुभम जाल को कुछ लड़को के साथ घटना स्थल के पास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शुभम जाल की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में शुभम जाल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी नुमान अली उर्फ फैज, सरीफ खान एवं रंजीत यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी नुमान अली उर्फ फैज, रंजीत यादव एवं सरीफ खान की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का केबल वायर एवं बिजली तार कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी नुमान अली उर्फ फैज पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में थाना देवेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

K.W.N.S.-रायपुर। अशोका रतन स्थित ऑफिस से लाखों रूपये चोरी करने वाले 9 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रिंसु धनुका ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रेडिंग का काम करता है तथा उसका ऑफिस अशोका रतन बिल्डिंग नंबर 06 फ्लैट नंबर 302 रायपुर में स्थित है। प्रार्थी के ऑफिस स्टॉफ में 04 व्यक्ति सोमेन्द्र क्षत्रिय, चंद्रभूषण डनसेना (चिन्टू), विवेक सोनी एवं संदीप सोनी कार्य करते है जो ऑफिस में रहकर वहीं काम करते है। दिनांक 28.05.23 को शाम करीब 6.00 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के आफिस आये और चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्टू से बात चीत करने लगे कुछ देर पश्चात वे सभी लोग चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्टू के साथ ऑफिस से चले गये, जिसके संबंध में प्रार्थी के एक अन्य स्टाफ सोमेन्द्र ने प्रार्थी को फोन कर बताया जिस पर प्रार्थी अपने ऑफिस अशोका रतन पहुंच कर देखा तो पाया कि ऑफिस में रखे 03 नग लेपटाप, 04 नग मोबाईल तथा नगदी रकम लगभग 20 लाख रूपये को लेकर चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्टू अपने साथियों के साथ आपराधिक षडयंत्र कर चोरी कर फरार हो गया। जिस पर चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्टू तथा उसके अन्य साथियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 171/2023 धारा 381, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों के रायगढ़ में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रायगढ़ रवाना होकर आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त रायगढ़ निवासी 09 आरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ चंदू, अजय मेहर, विवेक दर्शन, गुलाब राम डनसेना, राकेश कुमार झरिया, लोकेश कुमार झरिया, ईश्वर डनसेना एवं ऋषि कुमार डनसेना की पतासाजी कर पकड़ा गया। सभी आरोपियों को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी का मास्टरमाईंड चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्टू के कहने पर उसके साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 14,00,000/- रूपये एवं 03 नग लैपटॉप जुमला कीमती लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।प्रकरण में संलिप्त घटना का मास्टरमाईंड आरोपी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्टू सहित अन्य 03 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रभु राम का जीवन चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आत्म नियंत्रण कर जीवन कैसे जिया जाए। सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए संबंधों को कैसे निभाया जाए यह प्रभु राम हमे सिखाते है। इसीलिए आज के समय में सुखी रहने के लिए उनके जीवन आदर्शों पर चलने की महती आवश्यकता है। यह विचार पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सुधी मानस मंडली जय भैरव बाबा संस्थान मठ पुरैना द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखंड रामायण के अवसर पर कही।
साथ ही उन्होंने भाई प्रेम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु राम को 14 वर्ष का वनवास जाना पड़ा परंतु उनकी जगह पर उनके छोटे भाई भरत ने राज नहीं किया बल्कि प्रभु राम की खड़ाऊ को रखकर उसे राजा मानकर राजपाट संभाला। उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष रामराज पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि रामराज का मतलब सुशासन होता है। ऐसा शासन जिसमें कोई दुखी ना हो। ऊंच नीच, छोटे बड़े का भेद ना हो। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत में रामराज लाने की सोच के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़ वालों का सौभाग्य है कि प्रभु राम की माता कौशल्य की जन्मभूमि यहां है। यही वजह है कि इस पवित्र छत्तीसगढ़ की भूमि में सभी भांजों को प्रभु राम मानकर उनका चरण स्पर्श किया जाता है।
बृजमोहन ने कहा कि सदियों के बाद हिंदू जागरण का काल अब आया है। अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य मंदिर अब बन रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है। महाकाल मंदिर की भव्यता और दिव्यता अब देखते ही बन रही है। सोमनाथ मंदिर का भी कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से वोट बैंक के लिए सनातन धर्म को ताक में रखकर शासन होता रहा। परंतु आज के दौर में सनातन धर्म व परंपराओं को आत्मसात करके सभी धर्म-समाज के हितों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार चल रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्यकर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा अर्न्तगत सृजित मानव दिवस मजदूरी के भुगतान आधार पेमेंट स्वीकृत आंगनबाड़ी पीडीएस एवं पंचायत भवन के निर्माण कार्य की प्रगति सहित मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का कार्य स्कूल खुलने से पहले सभी मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौठानों में नियमित रूप से आजीविकामूलक कार्य संचालित करने एवं महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने सभी जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से गौठानों का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शेष निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं रीपा में संचालित गतिविधियों गोबर पेंट, ईमली चपाती, पापड़, दलिया, टोरा तेल मिल का बेहतर संचालन कर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न एजेंडाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर समीक्षा किया गया जिसमें समाज कल्याण विभाग अर्न्तगत पेंशन योजना, दिव्यांगजनों की सहायक उपकरण प्रदाय, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण राशन विरतण, प्रधानमंत्री आवास, नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी, वन अधिकार पत्र वितरण, खाद-बीज का वितरण, पोषण बाड़ी विकास योजना, जिले में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं के बारें में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का समुचित क्रियान्वयन का कुपोषण में कमी लाने के आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं सड़क, पुल-पुलिया के शेष बचे निर्माण कार्यों को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण करने का निर्देश दिए।
जीवनदीप समिति की बैठक मे कायाकल्प की राशि का समुचित उपयोग करने, अस्पताल में आवश्यक मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने सहित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त स्टाफ एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के समीक्षा के दौरान विभागों एवं ऐजेंसियों को स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया, भवन मरम्मत सहित सभी प्रकार के कार्याे को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्याे की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।