Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। गीता आर्ट एक्ट व नृत्य एसोसिएशन एवं रबिन्द्र निकेतन कालीबाड़ी, हुडको, भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 7वां गीतांश उत्सव का आयोजन दिनांक 26 से 28 मई को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, गायन, वादन, ड्राईंग-पंेटिंग में विभिन्न आयु वर्ग के समूह के बीच प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था। उक्त आयोजन में देश के 15 राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आसाम, सिक्किम, उड़िसा, बिहार, झारखण्ड से 150 प्रतिभागी एवं कलाकारों ने भाग लिया। इस आयोजन में रायपुर की मिताली दासगुप्ता एवं उनकी टीम को सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान मिला वहीं एकल नृत्य भरतनाट्यम में भी मिताली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मिताली के नृत्य में से उपस्थित सभी अतिथिगण, निर्णायक मंडल एवम् दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गए एवं सभी ने उनकी प्रशंसा की। सामूहिक नृत्य में मिताली की टीम में अनन्या, ईषा दाधुलकर, शाम्भवि शुक्ला एवं अन्य थे। मिताली 03 वर्ष की उम्र से ही भरतनाट्यम सीख रही हैं साथ ही पारम्परिक नृत्य तथा वेस्टर्न डांस भी करती हैं। इसके पूर्व भी कलकत्ता में आयोजित अंतराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतनाट्यम नृत्य शैली में मिताली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। साथ ही विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताओं में भी वे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी है।
वर्तमान में मिताली के.पी.एस. रायपुर में कक्षा 12 वीं में अध्यनरत है एवं खैरागढ़ संगीत विश्विद्यालय में नृत्य शैली की पढाई कर रही है। मिताली ने बताया कि नृत्यकला में डॉ. राखी रॉय उनकी प्रेरणास्त्रोत है। वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु व मार्गदर्शक नृत्यांजलि डांस एकेडमी के संचालक कमलेश मरकाम, पिता सुब्रत दासगुप्ता एवं माता पायल दासगुप्ता को देतीं हैं। मिताली के पिता सुब्रत ने भी 1992 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से संगीत एवं ड्रामा का कोर्स किया था और वे बचपन से ही अपनी बेटी मिताली को संगीत एवं नृत्य कला के विषय में शिक्षा देते रहें है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आरंग पहुंचे है. जहां उन्होंने राजीव भवन का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मंत्री और विधायक मौजूद है। 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे अपने साथी चिकित्सकों के बीच शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करें, जिससे रोगियों को सही उपचार मिल सके। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज छत्तीसगढ़ ओबेसिटी डायबिटीज एंड एंडोक्राइन सोसाइटी के पहले वार्षिक सम्मेलन ‘‘कोडकाॅन-2023‘‘ का उद्घाटन करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मधुमेह, थायरॉयड, मोटापा, बांझपन, पिट्यूटरी, अधिवृक्क आदि हार्मोन से संबंधित विकार हैं। देश भर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी होने के कारण निदान और उपचार करने में डॉक्टरों को कई दुविधाओं का सामना करना पड़ता है। शीघ्र निदान और उपचार से इन रोगों से संबंधित कई जटिलताओं को ठीक किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में लगभग 70 मिलियन मधुमेह रोगी हैं। मधुमेह शरीर में कई जटिलताओं को जन्म देता है, जिससे न केवल रोगी के जीवन की गुणवत्ता खराब होती है बल्कि परिवार और समाज दोनों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है।
इस बीमारी का शीघ्र पता लगाने, रोकथाम और शीघ्र चिकित्सा की आवश्यकता होती है जिससे रोगी का स्वस्थ जीवन सुनिश्चित कर मधुमेह मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। इसी तरह थायरॉइड विकार, मोटापा आम हैं लेकिन फिर भी इसका निदान नहीं हो पाता है और क्षेत्र में अपडेट की कमी के कारण उचित उपचार नहीं हो पाता है। इस संबंध मंे जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने चाहिए जिससे चिकित्सकों के साथ-साथ रोगियों को भी लाभ मिल सके। राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सकों अपनी जिम्मेदारी के प्रति सर्तक होना चाहिए। वे मरीजो के लिए भगवान होते है। वे मानवता, विश्व और समाज की रक्षा के लिए काम करते है। कोविड महामारी के दौरान डाॅक्टर, नर्स, हेल्थ वर्करों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इन लोगो ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगो की जान बचाने के लिए जिस तरह कार्य किया, उसकी प्रशंसा देश के बाहर भी हुई।
राज्यपाल ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हमारे देश के विभिन्न हिस्सों के एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों के साथ अपने ज्ञान को साझा करने के लिए एक मंच पर आए हैं जो उन्हें दिन-प्रतिदिन के अभ्यास में मदद करेगा। कोडकाॅन-2023 सम्मेलन की अध्यक्ष डाॅ. कल्पना दास ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मारिका का विमोचन किया और देश के विभिन्न हिस्सों से आये हुए प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सको को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। कोड सोसायटी की ओर से राज्यपाल को सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन डाॅ. अमृत घोष ने किया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ओबेसिटी डायबिटीज एंड एंडोक्राइन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. बिप्लब बंद्योपाध्याय, पीजीआई चंडीगढ़ के एच.ओ.डी. डाॅ. संजय भड़ाडा, सहित देश भर से आये हुए विशेषज्ञ चिकित्सक एवं ‘‘कोड‘‘ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं वे भाजपा के महा जन संपर्क अभियान के तहत आ रहे हैं। उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा। वे भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा भी लेंगे। इस अभियान के तहत अब तक केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, अश्विनी चौबे रायपुर, बिलासपुर आ चुके हैं। वैसे शाह पिछले छह-आठ महीने से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पहले कोरबा, रायपुर और बस्तर आ चुके हैं। बस्तर में तो वे सीआरपीएफ का राष्ट्रीय कार्यक्रम कर चुके हैं। बता दें कि ठीक एक माह बाद 7 जुलाई को पीएम मोदी भी भिलाई प्रवास पर आ रहे हैं। 
 


K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को रायगढ़ में केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाकर गोधन समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर गोबर से बने रंग-बिरंगे दिए से दीपदान किया। जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती की भव्यता ने बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। ऐसा लग रहा था मानो गंगा मैय्या साक्षात् रायगढ़ की धरती पर उतर कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हो। इस अवसर पर केलो मैय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गुंजायमान हो गया और महौल भक्तिमय हुआ। मुख्यमंत्री बघेल के केलो महाआरती कार्यक्रम में पहंुचने पर स्थिति केलो उद्धार समिति और सर्व समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महाआरती कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक चक्रधर सिंह, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुन्दर दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ जिसमे सैकड़ो लोगो हताहत हुए। पूरा देश इस दर्दनाक दुर्घटना से स्तब्ध है भाजपा रायपुर शहर जिला ने वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और अध्यक्ष जयंती पटेल की की अगुवाई में रायपुर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर दिप जलाकर माल्यार्पण किया और मृतात्माओ की शांति के लिए मौन धारण किया। मिली जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 288 लोगों की मौत हो गई , बालासोर में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओडिशा पहुँचे। 
जयस्तंभ चौक पर श्रद्धांजलि देने पहुँचे वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायी और झकझोर देने वाली है सैकड़ो परिवारों में शोक पसरा हुआ है। निश्चित रूप से इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। हम सभी शोकसंतप्त परिवार को संबल और शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। हमारे साथ ओडिशा के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती भी उपस्थित है। जयस्तंभ चौक पर आयोजित श्रधांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव , नलिनेश ठोकने , मोहन एंटी, जिला उपाध्यक्ष श्यामा चक्रवर्ती , अकबर अली , ललित जयसिंघ , राहुल राय , सोनू सलूजा , पुष्पेंद्र उपाध्याय, राजेश पाण्डेय , रिजवान पटवा, नवीन शर्मा ,विश्वदिनी पाण्डेय , संदीप जंघेल उमेश घोरमोड़े , सिमा संतोष साहू , मोना सेन , तोषण साहू , ओमप्रकाश साहू , अर्पित सूर्यवंशी , आकाश शर्मा सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को सर्किट हाउस रायगढ़ में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केला मईय्या’ का विमोचन किया। प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने माली समाज की मांग पर उन्हें भवन के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर वत्सल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री बघेल को उनका स्कैच भेंट किया। मुख्यमंत्री से कान्य कुब्ज ब्राम्हण कल्याण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, चौहान समाज, देवांगन समाज सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन में आज ओड़िशा रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई. मिडिया से बातचीत करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – यह इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना है। मैं मृतक परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैंने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है। छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें हर संभव सहायता को करने को तैयार है.
बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में ढाई सौ से अधिक यात्रियों की जान जा चुकी है जबकि करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं. तीन ट्रेन की इस भीषण टक्कर के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. इन सबके बीच हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई है. इस जांच रिपोर्ट में इस भीषण घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक बहानगा बाजार स्टेशन पर मालगाड़ी लूप लाइन में खड़ी थी. इसी बीच चेन्नई से हावड़ा जा रही 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन पर पहुंची. हर स्टेशन पर दूसरी ट्रेन पास कराने के लिए लूप लाइन होती है. बहानगा बाजार स्टेशन पर अप और डाउन, दो लूप लाइन हैं. किसी भी ट्रेन को लूप लाइन पर तब खड़ा किया जाता है, जब किसी ट्रेन को स्टेशन से पास कराया जाना हो.
बहानगा बाजार स्टेशन पर भी कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस को पास कराने के लिए मालगाड़ी को कॉमन लूप लाइन पर खड़ा कराया गया था. कोरोमंडल एक्सप्रेस तेज रफ्तार से मेन अप लाइन से गुजर रही थी. उस समय डाउन लाइन से यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भी गुजर रही थी. बहानगा बाजार स्टेशन पर इन ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है. ऐसे में दोनों ही ट्रेन की रफ्तार तेज थी. बहानगा बाजार स्टेशन से गुजर रही कोरोमंडल एक्सप्रेस अचानक पटरी से उतर गई. पटरी से उतरी कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे मालगाड़ी से जा भिड़े. हादसे के समय डाउन लाइन से गुजर रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के पीछे के दो डिब्बे भी पटरी से उतरी कोरोमंडल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12864 यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के पीछे के दो डिब्बे भी पटरी से उतर गए. कोरोमंडल एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए और तीन डिब्बे छिटककर डाउन लाइन पर चले गए. हादसा भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से करीब 171 किलोमीटर और खड़गपुर रेलवे स्टेशन से करीब 166 किलोमीटर दूर स्थित बालासोर जिले के बहानगा बाजार स्टेशन पर हुआ.
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगे। अधिवक्ता संघ रायपुर के आमंत्रण पर वे रायपुर आ रहे हैं। रायपुर अधिवक्ता संघ ने उनके आगमन को लेकर जिला न्यायालय परिसर रायपुर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया है।
बता दें कि न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ के प्रथम निवासी हैं जो इस सर्वोच्च पद पर सुशोभित कर रहे हैं।अधिवक्ता संघ रायपुर के अनुसार, यह अत्यंत गर्व की बात है। आज होने वाले उनके आगमन और सम्मान कार्यक्रम में रायपुर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य शामिल रहेंगे। कोर्ट परिसर में आज दोपहर 2 बजे कक्ष क्रमांक 210 न्यायालय परिसर पर उनकी अगुवानी और सम्मान का कार्यक्रम होगा। अधिवक्ता संघ रायपुर के सचिव ने सभी सदस्यों से आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। शेयर मार्केट में निवेश पर एक माह के भीतर दोगुना पैसा देने का झांसा देकर राजस्थान और गुजरात के दो ठगों ने रायपुर के कारोबारी से 25.40 लाख की ठगी कर ली।
आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी की है। हालांकि कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी फिरोज उस्मान लखानी को एसीसीयू ने चना सप्लाई के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज की गई है। फिरोज हवाला के कारोबार से भी जुड़ा है। उसने यहां के कुछ कारोबारियों का पैसा हवाला किया था। उसमें हेरफेर की चर्चा है। पुलिस अफसरों ने बताया कि अमलीडीह निवासी राहुल डोडवानी की 2021 में राजस्थान के बबलू शर्मा से मुलाकात हुई। उसने खुद को शेयर ट्रेडिंग करने वाला बताया।
उसने बताया कि उसका साथी फिरोज उस्मान लखानी बड़ा कारोबारी है। रायपुर के एक दर्जन लोगों के शेयर का काम देखता है। उसी के जरिये वह एक महीने में ही पैसे दोगुने मुनाफे के साथ लौटाता है।राहुल झांसे में आ गया। उसने अलग-अलग किश्त में 25.40 लाख जमा कर दिया। आरोपी पैसा लेकर भाग निकले। पुलिस बबलू की तलाश कर रही है।