Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। केशकाल विकासखंड ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना कलार समाज के कार्यक्रम में बोलबोला गौठान के दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिला सदस्यों ने बर्फी से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री ने बर्फी के स्वाद की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी बर्फी खिलवाई।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजीगांव योजना अंतर्गत स्थापित गौठान अब ग्रामीण आजीविका के केन्द्र बन रहे है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बोलबोला गौठान का मॉडल प्रदर्शित किया गया है जिसकी प्रशंसा भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गयी है। मिशन रूर्बन अंतर्गत पशुधन विकास विभाग, आदिवासी परियोजना, मनरेगा, डी.एम.एफ. एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की योजनाओं के अभिसरण से स्थापित सामुदायिक डेयरी इकाई ‘मावा बोलबोला कोण्डानार डेयरी‘ श्वेत क्रांति का प्रतीक बन चुकी है।

K.W.N.S.-रायपुर। कोंडागांव जिले बेड़मा ग्राम में डड़सेना कलार समाज ने समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपजों की खरीदी के फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को महुआ से तौल कर उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, सांसद दीपक बैज, सांसद मोहन मंडावी, विधायक सर्वश्री मोहन मरकाम, चंदन कश्यप, अनूप नाग, विधायक संगीता सिन्हा, सावित्री मंडावी,डड़सेना कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र अंतरगर्त पॉम बलेजियों बिल्डिंग के 8 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर युवती की मौत हो गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंडरी थाना क्षेत्र अंतरगर्त पॉम बलेजियों बिल्डिंग के 8वें माले से नीचे गिरकर युवती की मौत हो गई. युवती की मौत के बाद आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. मृतक की शिनाख्त भोली बघेल उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतिका फ्लैट में घरेलू काम करने जाती थी. वहीं मृतिका के परिजनों ने बिल्डिंग से धक्का दिए जाने की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में पंडरी पुलिस जांच कर रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला एक काम्प्लेक्स के 8वें माले से गिर गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला पाम ब्लाजियों कॉम्प्लेक्स के 8 वें माले से नीचे गिर गई। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गिरने के बाद आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंडागांव के दौर पर है. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दौरे के दौरान “डॉक्टर तुमचो दुआर“ मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ग्राम बेड़मा में देवगुड़ी/मायागुड़ी के सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम के शामिल होंगे. इसके अलावा करियर मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मांझीनगढ़ बायोडायवर्सिटी पार्क की परिकल्पना की प्रदर्शनी भी देखेंगे, वहीं कलार समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम तक वापस रायपुर लौट आएँगे. बीजेपी के सोशल इंजीनियरिंग की कवायद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी में लोग आ रहे हैं , यह बताने की कवायद है. अनुज शर्मा तो पहले से ही उनके साथ था. जो लोग अभी बीजेपी में आए, वो किसी पार्टी में तो नहीं थे।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोण्डागांव जिले के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉपटर द्वारा कोण्डागांव जिले के ग्राम बेड़मा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर 12.45 बजे से ग्राम बेड़मा के बाजार मैदान में आयोजित कार्यक्रम देवगुड़ी, मातागुड़़ी का सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित करेंगे और ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘ मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झण्डी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 213 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
वे यहां कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन, मांझीनगर बायोडायवर्सिटी पार्क का परिकल्पना का प्रदर्शन और संभाग स्तरीय कलार समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री बघेल ग्राम बेड़मा से दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री कोण्डागांव जिले में 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 61.83 करोड़ रूपये लागत के 445 कार्यों का लोकार्पण और 151.93 करोड़ रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस मौके पर वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। साथ ही कलार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। सोमवार को रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर हंगामा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के तमाम पार्षदों ने घेराव कर दिया। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में यह सभी निगम मुख्यालय पहुंचे और महापौर एजाज ढेबर, निगम कमिश्नर मयंत चर्तुवेदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मुद्दा शहर के बहुत से इलाकों में पानी की समस्या, सफाई, सड़कों के मेंटेनेंस से जुड़ा हुआ था। भाजपा पार्षदों ने कहा कि लगातार इन मामलों में नगर निगम की लापरवाही की वजह से जनता परेशान हो रही है। इसी बात का विरोध करने हम पहुंचे हैं। भाजपा पार्षदों से निगम के अफसरों ने मिलने से इंकार कर दिया इसके बाद विवाद और बढ़ गया। मटकियां और पानी के दूसरे स्टील के बर्तन लेकर महिला भाजपा पार्षद निगम निगम मुख्यालय में आईं थीं।
कुछ मटकियों को यहीं तोड़कर और बर्तन पीटकर महिलाओं ने विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने ऐलान कर दिया कि यहीं बैठ कर धरना देंगे। मिनल चौबे ने कहा कि जब तक निगम के अधिकारी आकर हमसे मुलाकात नहीं करते हम यहां से हटने वाले नहीं। आयुक्त को यहां आकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए मगर उन्हें फुर्सत नहीं, हम भी यहां से हटने वाले नहीं हैं ।यहां तक कि भाजपा पार्षदों ने दोपहर का खाना भी निगम मुख्यालय गेट के बाहर बैठकर ही खाया। फिर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी में जुट गए भाजपा का कहना है कि गर्मी के दिनों में शहर की जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। डीडी नगर, समता कॉलोनी जैसे कई हिस्से हैं जहां नलों से आने वाली पतली धार के कारण टैंकरों से पानी की सप्लाय की नौबत है। पार्षद मृत्युंजय दुबे ने कहा कि, डंगनिया, सुन्दर नगर, लाखेनगर, अश्विनी नगर, हनुमान नगर, पुरानी बस्ती, चन्द्रशेखर नगर, चंगोराभाठा, ब्राम्हण पारा, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, रामनगर, गुढिय़ारी, खम्हारडीह, शंकर नगर क्षेत्र के हजारों घरों में ठीक से पानी नहीं मिल रहा है। पिछले 15 दिनों से डंगनिया क्षेत्र से अमृत मिशन की पाइप लाइनों से शाम का पानी दिया जा रहा है। कई जगहों में तो 5 से 10 मिनट में ही नल बन्द हो रहा है। इसी तरह चंगोराभाठा, अमलीडीह, फाफाडीह, लाभांडी क्षेत्र में नियमित रूप से सुबह शाम टैंकरों के माध्यम से आम जनता पानी भरने को मजबूर है। भाजपा का कहना है कि गर्मी के दिनों में शहर की जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
K.W.N.S.-रायपुर। रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा। रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे। यूट्यूब चैनल्सऔर ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े। गौरतलब है इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जिसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।
ट्विटर पर पूरे देश में ट्रेंड करता रहा रामायण महोत्सव
रामायण महोत्सव के आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी काफी चर्चा में रहा। आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव का हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल को 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन विश्व रिकार्ड प्राप्त हुए। इनमें गोबर पेंट से 3600 स्क्वैयर फीट की कैनवास पेंटिंग बनाये जाने पर लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिये जाने पर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और वर्ल्ड रिकार्ड बुक की ट्राफियॉं व प्रमाण-पत्र मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा मण्डल के अध्यक्ष श्री सुब्रत साहू को प्रदान किए। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में जन-भागीदारी को जरूरी बताते हुए मण्डल के जन-जागरूकता अभियान की प्रशंसा की। मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु हम सबकी भागीदारी जरूरी है। हमारे पूर्वजों ने विरासत में स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सौंपा है। हम सब का दायित्व है कि उसे और बेहतर करते हुए भावी पीढ़ी को सौंपे। श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’’व्यक्तिगत आदतों और व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’ विषय पर आधारित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और जीवन के बीच गहरा संबंध होता है। इसके संरंक्षण तथा संवर्धन में ही जीवन की सुरक्षा और हमारे भविष्य की खुशहाली निर्भर है। वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण व प्रदूषण पर रोकथाम अत्यंत आवश्यक है और इसमें हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। मण्डल के सदस्य सचिव आर.पी. तिवारी ने कहा कि मण्डल द्वारा चलित प्रयोगशाला वाहन शीघ्र ही प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने मण्डल द्वारा तैयार की जा रही अत्याधुनिक पर्यावरणीय प्रयोगशाला का उल्लेख करते हुए इसे अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला बताया। उन्होंने मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय के नवनिर्मित भवन के संबंध में भी जानकारी दी। मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी ए.पी. सावंत ने मण्डल को प्राप्त वर्ल्ड रिकार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें मुख्यमंत्री की जनभागीदारी अपील का प्रभाव पड़ा और हर समुदाय व हर वर्ग के लोगों ने मण्डल की इस मुहिम का साथ दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 6 जून को कोण्डागांव जिले में 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 61.83 करोड़ रूपये लागत के 445 कार्यों का लोकार्पण और 151.93 करोड़ रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस मौके पर वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। साथ ही कलार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जिन नए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से 20.86 करोड़ रूपए की लागत से 34.45 किलोमीटर लम्बी 5 नई सड़कों देऊरबाल से तरईबेड़ा, मोहलई से चेराकुर-गुमगा, माकड़ी से ओटेंडा, कोरमेल से परोदा, बादालूर-कांगा सड़क शामिल है। इसी प्रकार 24 गांवों में जिल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर,पाटला,छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में निर्मित नलजल प्रदाय योजना का शुभारंभ होगा। कोण्डागांव के महात्मा गांधी वार्ड में 1.50 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित स्वामी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, इसके अलावा कोण्डागांव मेें डडसेना कलार समाज लोहार समाज, भोजपुरी संगम समाज केशकाल में निर्मित सतनामी समाज भवन एवं बंगीय समाज कलार समाज भवन फरसगांव में निर्मित आहाता का लोकार्पण होगा। इसी प्रकार 25 लाख रूपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रूपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रूपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा हेतु शौचालय एवं कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्य तथा जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित अन्य कार्य शामिल है।
इसी प्रकार जिले के बड़ेराजपुर, फरसगांव एवं केशकाल ब्लॉक में 57 लाख रुपये की लागत से 32 देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य, 20 लाख रूपये की लागत से फरसगांव में निर्मित खण्ड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण भवन, 46 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुंभी नाला एवं लकड़ी बहार नाला में निर्मित स्टॉपडैम, 39 लाख रुपये की लागत से केशकाल एवं फरसगांव में वन धन केंद्र गोदाम निर्माण, 61 लाख 96 हजार रूपये की लागत से कोनगुड़ में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित हमर लैब, एक करोड़ एक लाख रूपये की लागत से जिले के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित 04 स्वास्थ्य केन्द्रों बड़ेकनेरा पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेकनेरा सहित कमेला एवं करंजी और बड़ेओड़ागांव में सोलर होम लाइट स्थापना सहित सौर गर्म जल सयंत्र तथा सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का लोकार्पण होगा।
मुख्यमंत्री जिन नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। उनमें 17.60 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया, 12.72 करोड़ रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण, 11.15 करोड़ रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 10 .43 करोड़ रूपए की लागत से कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 71 नग आवासीय भवन निर्माण, 8.49 करोड़ रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 7.17 करोड़ रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 5.02 करोड़रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण, 4.72 करोड़ रूपए की लागत से उड़िदगांव में 4.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सड़क निर्माण, 4.36 करोड़ रूपये की लागत से घोटियामुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग पर चांदा बेड़ा नाला में पुल निर्माण, 3.08 करोड़ रूपये की लागत से जड़कोंगा से उदेंगा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 3.05 करोड़ रूपये की लागत से सिंघनपुर-बेड़ापारा 3 किलोमीटर सड़क निर्माण, 2.78 करोड़ रूपये की लागत से छोटेबंजोड़ा-बोलबोला तक 2.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2.77 करोड़ रूपये की लागत से डोंगरसिलाटी-कावरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2.73 करोड़ रूपये की लागत से मालगांव-सिवनापदर तक 2.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2.53 करोड़ रूपये की लागत से लॉइवलीहुड कॉलेज कोण्डगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षक सह चौकीदार आवास निर्माण, 2.24 करोड़ रूपये की लागत से बफना-छोटेबंजोड़ा तक 2.40 सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2.14 करोड़ रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदाला-मुनगापदर मार्ग पर घुमरनाला में मध्यम पुल निर्माण, 2.10 करोड़ रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन आवसीय विद्यालय निर्माण, एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी में 4 नग सोलर सिंचाई पम्प स्थापना कार्य, 1.74 करोड़ रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदला से मुनगापदर मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण, 1.35 करोड़ रूपये की लागत से कांगा से ठोंडापारा मार्ग पर ठोंडानाला में मध्यम पुल निर्माण, 1.10 करोड़ रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन छात्रावास भवन निर्माण, 1.42 करोड़ रूपये की लागत से केशकाल एवं धनोरा में नवीन तहसील भवन निर्माण, 1.03 करोड़ रूपये की लागत से बयानार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36.54 करोड़ रूपये की लागत से 44 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना स्थापना, 1.04 करोड़ रूपये की लागत से केलाली नाला, भुमका नाला, भंडारवंडी नाला, हमोड़ी एवं तुर्की नाला में चौक डैम निर्माण तथा चिंगनार में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भवन निर्माण, 69.38 लाख रूपये की लागत से बड़ेराजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण तथा 32.28 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में 20 शैय्यायुक्त वार्ड निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।