Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक़ फर्म मैनेजर ने होटल में युवती का बलात्कार किया है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मैनेजर ने होटल में गंदा काम किया। जिसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने पास रखा है. इतना ही नहीं आरोपी अब वायरल करने धमकी भी दे रहा है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से अमित जोगी आज करेंगे मुलाकात, (BRS) के साथ कर सकते गठबंधन
K.W.N.S.-रायपुर। जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी तेलंगाना की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस नई सियासी पार्टी की प्रदेश के सियासी रण में एंट्री हो सकती है। अमित जोगी गुरुवार को हैदराबाद रवाना हो गए। खबर है कि वो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात करने गए हैं।
इसी साल फरवरी के महीने में भी अमित जोगी और केसीआर की मुलाकात हो चुकी है। जानकार मानते हैं कि ये भी संभव है कि अमित जोगी, कुछ अन्य दलों के साथ भी गठबंधन करें पिछला विधानसभा चुनाव जनता कांग्रेस ने बसपा के साथ लड़ा था।
अमित जोगी ने हैदराबाद रवाना हाेने से पहले एक चिट्ठी अपनी पार्टी जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नाम लिखी थी। इसमें जोगी ने उल्लेख किया था कि इस सप्ताह पार्टी के सियासी भविष्य को लेकर फैसला होगा, जो भी फैसला होगा साथ दें। अब हैदराबाद दौरे के बाद जनता कांग्रेस जल्द ही गठबंधन का ऐलान कर सकती है।
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में लोगों को समय, पैसे और श्रम से राहत देने मुख्यमंत्री मितान योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना का संचालन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से संचालित इन योजनाओं के माध्यम से अब तक 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोगों को मोहल्ले में ही एम्बुलेंस के जरिए निःशुल्क इलाज मिला है। इन योजनाओं से अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लाइन में खड़े होने और अनावश्यक खर्चों से लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि लोगों को घर बैठे शासकीय दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मितान योजना का मई 2022 को शुभारंभ किया गया है।
घर तक पहुंच रहे मितान-
लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार नगर निगमों, तहसीलों और अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता न पड़े। इसलिए राज्य सरकार ने प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू किया है, जिसमें योजना के प्रथम चरण में 17 नागरिक सेवाओं को प्रारंभ किया गया है। योजना के अंतर्गत 92 हजार 172 नागरिकों को उनकी आवश्यकता के शासकीय दस्तावेज घर बैठे ही प्रदान किए गए हैं। अब तक एक लाख 05 हजार 821 नागरिकों ने योजना के लिए जारी टोल फ्री नंबर 14545 पर दस्तावेज बनाने कॉल किया है। योजना का उद्देश्य एक प्रभावी होम डिलीवरी मॉडल की मदद से नागरिकों को लगभग 100 सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। इसीलिए यह योजना मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को अपना बहुमूल्य समय, धन तथा ऊर्जा बचाने में मददगार है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग कार्यालयों में जाने से असमर्थ होने के कारण, इस योजना से अत्याधिक लाभान्वित हो रहा है।
मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शासकीय सेवाओं को नागरिकों के घर पर उपलब्ध कराने के लिए राज्य के बेरोजगार युवाओं को मितान एजेंट के रूप में तैनात करके लाभान्वित किया जा रहा है, जो आवश्यक दस्तावेज लेने और प्रमाण पत्र पहुंचाने के लिए नागरिकों के घर जा रहे हैं। यह योजना युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है, साथ ही आम नागरिकों को उनके घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान कर रही है।
यह योजना राज्य सरकार द्वारा एक अनुकरणीय पहल है। इस योजना के तहत नागरिकों को उनके घरों में आराम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना, आधार कार्ड पंजीकरण (5 वर्ष तक के बच्चों के लिए) आधार के मोबाइल नंबर में सुधार आदि जैसे प्रासंगिक प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। उन्हें विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदक को मितान की सेवा लेने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है और आवश्यकतानुसार प्रमाणपत्र के लिए कॉल सेंटर प्रतिनिधि को निवेदन करते है। कॉल करने पर मितान प्रतिनिधि बताते है कि सेवाओं का लाभ लेने के लिए आप 50 रूपए सेवा शुल्क के साथ संबंधित दस्तावेज तैयार रखे। इसके बाद मितान के प्रतिनिधि तय समय और तिथि पर आवेदक के घर पहुंचते है। दस्तावेज लेकर वे प्रमाण पत्र बनने के बाद मितान प्रतिनिधि घर पहुंचाने आते है।
1.31 करोड़ से ज्यादा मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज-
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक के अंतर्गत स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। इन योजनाओं के जरिए अब तक 1.31 करोड़ से ज्यादा मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ है। स्लम स्वास्थ्य योजना के जरिए प्रदेश में अब तक 58 हजार से ज्यादा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और 44 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया है। साथ ही 10.69 लाख मरीजों का निशुल्क पैथालौजी टेस्ट और करीब 37.71 लाख मरीजों को दवा वितरण किया गया है। अब इस सेवा को विस्तार देते हुए 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से झुग्गी बस्तियों में ही मरीजों का निःशुल्क परामर्श, ईलाज, दवाईयां और पैथालॉजी लैब की सुविधा सभी नगरीय निकायों में उपलब्ध है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के नगरीय निकायों में निवासरत शहरी गरीब परिवारों को उनके घरों के समीप ही मुफ्त चिकित्सीय जांच, लैब टेस्ट एवं मुफ्त दवाईयां मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना का विस्तार करने के उद्देश्य सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में 31 मार्च 2022 से प्रारंभ किया गया है। योजना के पात्र हितग्राही निकाय क्षेत्र के सभी नागरिक है। स्लम क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
60 लाख लोगों को मिली सस्ती दवाईयां-
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना अंतर्गत प्रदेश के सभी 169 नगरीय निकायों में 195 दुकानें शुरू की जा चुकी हैं। इन दुकानों में 329 जेनेरिक दवाएं, 28 सर्जिकल आइटम आदि उपलब्ध है। यह योजना आमजनों को ब्रांडेड जेनेरिक दवाईयां और सर्जिकल आइटम्स की सस्ती दरों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इन दुकानों में शासकीय चिकित्सकों को पर्ची पर जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना के तहत 167.52 करोड़ रूपए एमआरपी की दवाइयों के विक्रय पर 60 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को 101.89 करोड़ रूपए की राशि की बचत का लाभ मिल चुका है। दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इन दुकानों में देश की ख्यातिप्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने की शर्त रखी गई है। उपलब्ध दवाइयों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इंसुलीन आदि सम्मिलित रहेगी। साथ ही साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी न्यूनतम 50 प्रतिशत की भारी छूट के साथ उपलब्ध है।
1.52 लाख महिलाओं को मिली घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा-
दाई-दीदी क्लीनिक योजना अंतर्गत संपूर्ण महिला स्टाफ के साथ मेडिकल यूनिट झुग्गी-बस्तियों में जाकर महिलाओं का इलाज कर रही है। अब तक 2,036 शिविरों के माध्यम से 1.52 लाख हजार महिलाओं को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। योजना अंतर्गत शिविर लगाकर अब तक 29 हजार से ज्यादा महिलाओं का लैब टेस्ट और 1.44 लाख से ज्यादा महिलाओं को निशुल्क दवा का वितरण किया जा चुका है।
हाट बाजार क्लीनिक योजना से 84 लाख लाभान्वित
राज्य के ग्रामीण अंचलों के विशेषकर पहाड़ी और दूरस्त वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग का अमला हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 1.50 लाख से अधिक हाट बाजार क्लीनिक का आयोजन किया जा चुका है और इसके माध्यम से 84 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
प्रदेश के हाट बाजार में आयोजित किए जा रहे क्लीनिकों में लोगों को उपचार के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां और पैथोलॉजी की सुविधाएं मिल रही है। योजना के अंतर्गत राज्य में 429 डेडिकेटेड ब्राडिंग वाहन और चिकित्सा दलों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में लोगों का इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से बस्तर-सरगुजा सहित राज्य के अन्य दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी कम हुई है। इस योजना से महिलाओं और बच्चों के पोषण में सतत् निगरानी तो हो ही रही है साथ ही बस्तर में मलेरिया उन्मूलन अभियान को गति मिली है। इन इलाकों में महिलाओं और बच्चों में पोषण स्तर की जांच और कुपोषण के रोकथाम के लिए भी यह योजना सहायक साबित हुई है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं के टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सबको निपटाते जा रही है. दरअसल, चुनाव से पहले बीजेपी पुराने नेताओं से इस मसले पर चर्चा करेगी. इसे लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा सबको निपटाते जा रही है. इन 14 लोगों को भी टिकट नहीं मिलने वाली है. नंद कुमार साय भी तो हमारी तरफ आ गए हैं. बता दें कि आज जगदलपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर हैं।
जहां वे दुर्ग और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. रायपुर से रवाना होने से पहले सीएम ने बयान दिया. वहीं राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि रायगढ़ जिले में भव्य आयोजन का आज दूसरा दिन है. विदेशी कलाकार भी आए हैं. आज भी भजन का कार्यक्रम है. कल भी हम कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग हजारों सालों से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को लेकर चल रहे हैं. पूरी दुनिया में यहां की खूबसूरती को पहुंचा रहे है।

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. यहां वे अलग अलग कार्यक्रमों में जाकर बीजेपी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर जमकर हमलावर हैं. वही बीजेपी पार्टी के नेता भी उन पर पलटवार करने से पीछे नहीं है.
इस बीच छग के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि BJP खुद ही मानती है कि राहुल गांधी सबसे बड़े नेता हैं।…वे(मोहन भागवत) कहते हैं कि विदेश में जाकर जो देश का अपमान करते हैं वे देश विरोधी हैं। जब PM विदेश जाकर कहते हैं कि भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है तब क्या मोहन भागवत कुंभकर्णी नींद में सोए थे?.

K.W.N.S.-रायपुर। नया बस स्टैंड भाठागांव में गुरुवार को निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने जिन ट्रैवल्स कंपनी वालों ने आफिस के सामने टेबल लगाकर टिकट बुकिंग कर रहे थे उन्हें टेबल अंदर करने की समझाइश दी है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक ट्रैवल्स कंपनी के मालिक से इसी बात को लेकर कमिश्नर से बहस हो गई । तत्काल कमिश्नर ने दिनांक 1 मार्च 2022 और 27 मार्च 2023 को हुए अनुबंध का हवाला देते हुए तत्काल 13 बस कंपनियों व्दारा संचालित आफिस को सील कर दिया गया।
ट्रैवल्स कंपनियों के लोगों ने कहा कि शासन की मंशा यात्रियों को सुविधा देना था और अवैध ट्रैवल्स एजेंटों पर अंकुश लगाना था, इसके बजाय कमिश्नर ने वैध ट्रैवल्स कंपनी के आफिस में सील लगा दिया इससे क्या शासन की मंशा पूरी हो जाएगी। शासन की मंशा यात्रियों के साथ हो रहे गुंडागर्दी और लूट को रोकना था, और यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा दिलाना था,साथ ही अवैध टिकट दलालों पर शिकंजा कसना था, न कि वैध ट्रैवल्स कंपनी को परेशान करना था, ट्रैवल्स कंपनी वाले चाहते है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराए और व्यापार बढ़े और नाम बढ़े। कमिश्नर ने उक्त सभी 13 ट्रैवल्स कंपनी महेश ट्रैवल्स, कांकेर रोड लाइंस, कांकेर रोडवेज, सकील अहमद सिद्दकी मेट्रो टै्रवल्स, सांई ट्रैवल्स, जसविंदर सिंह साहनी, न्यू रायल ट्रैवल्स, राजधानी ट्रैवल्स, नवीन ट्रांसपोर्ट राधेकृष्ण ट्रैवल्स, तिवारी टूर एंड टै्रवल्स सहित सिल्की ट्रैवल्स के मालिकों को उक्त दिनांक के अनुबंध का हवाला देते हुए 100 रुपए के स्टाम्प पेपर में शपथ पत्र प्रस्तुत करने कहा कि भविष्य में अपनी दुकान के बाहर टेबल कुर्सी लगाकर अनाधिकृकत रूप से कार्य नहीं करेंगे अब सवाल उठता है कि प्रशासन और आरटीओ व्दारा अवैध ट्रैवल्स एजेंटों के खिलाफ मुहिम चलाकर उनको नए बस स्टैंड से खदेडऩा था, ताकि यात्रियों के साथ किसी प्रकार की गुंडागर्दी और लूटखसोट न हो सके। लेकिन यहां तो उल्टा हो गया।
भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में टैवल्स एजेंसियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन और आरटीओ द्वारा सख्त कदम उठाया गया था। सभी अवैध ट्रेवल्स एजेंटो को बस स्टैंड से बाहर करने और वैध एजेंटो को आई डी कार्ड देकर टिकट बुकिंग करने की सख्त हिदायत दी गई। रायपुर आरटीओ शैलाभ साहू ने कहा की किसी भी सूरत में अवैध बुकिंग एजेंटो को टिकट बुकिंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रेवल्स कंपनी के स्टफजिसके पास आई डी कार्ड होगा वही एजेंट वहां काम कर सकते हैं। गौरतलब है कि जब से नया बस स्टैंड भटगांव में खुला है तब से यात्रियों के साथ बदसलूकी की खबरें और शिकायत मिल रही थी। टिकट के नाम पर चल रहे ब्लेकमेलिंग और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने अब नए नियम कानून लागू हो चुका है।
K.W.N.S.-रायपुर। आधार कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए रायपुर के शहीद स्मारक भवन में चिप्स तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह शिविर 2 जून को प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक संचालित होगा। जिसमें यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद से अधिकारीयों द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
शिविर में ऐसे नागरिक जिनके आधार नहीं बन पाए हैं, आधार गुम हो गए, बायोमेट्रिक्स व डेमोग्राफिक्स (निवास व पता) अपडेट, जन्मतिथि, नाम, लिंग अपडेट, ई-आधार डाउनलोड करने में परेशानी, मोबाइल अपडेट होने के बावजूद ओटीपी नहीं आने सहित अनेक समस्याओं का निराकरण शहीद स्मारक रायपुर में आयोजित शिविर में किया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में परिचय पत्र यथा- वोटर आई.डी., राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, राशन कार्ड आदि शिविर में साथ लाना होगा। आज आयोजित शिविर में समस्या निराकरण के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के उप महानिदेशक, हैदराबाद, श्री शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के निदेशक श्री श्रीनिवास नायक, डाक विभाग के संयुक्त संचालक नरेन्द्र कुमार नागपाल और चिप्स एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के रायपुर के अधिकारियों ने भाग लिया।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्योग विभाग के संचालनालय में पदस्थ एडिशनल डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का जुर्म दर्ज किया है. एडिशनल डायरेक्टर संतोष भगत के खिलाफ डायरेक्ट्रेट में पदस्थ एक मातहत महिला अधिकारी ने ही छेड़खानी करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और रास्ता रोकने की रिपोर्ट लिखाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. फिलहाल अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक महिला अधिकारी के साथ यह घटना हफ्तेभर पहले की है. इस मामले में महिला अधिकारी ने पहले विशाखा कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसमें अधिकारी ने समझौते की कोशिश की. हालांकि महिला अधिकारी समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी और तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट लिखाई के लिए पहुंची. जानकारी के मुताबिक हफ्तेभर पहले जब महिला अधिकारी कार्यालयीय अवधि खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकल रही थी, तब एडिशनल डायरेक्टर ने रास्ता रोका. अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके आधार पर तेलीबांधा थाने की पुलिस ने 31 मई को धारा 341, 354 और 509 के तहत अपराध दर्ज किया है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट कोंडागाँव जिले के ग्राम कोकोड़ी में बन रहा है। आज निर्माणाधीन मां दन्तेश्वरी मक्का प्रसंस्करण सहकारी समिति द्वारा संचालित इथेनॉल संयत्र निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे बस्तर के कमिश्नर श्याम धावड़े ने बताया कि इस प्लांट में पूरे बस्तर संभाग के मक्के का उपयोग होगा। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से 60 से 70 हजार किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नए रोजगार का सृजन होने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तकनीकी मापदण्डों का परिपालन करने सहित गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए प्लांट निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया और प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर रायगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने यहां स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही रीपा के कार्यों का अवलोकन कर इससे जुड़े समूहों के कार्यों को सराहा। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दिया । जिनमें 258 करोड़ 74 लाख 26 हजार रुपये की लागत वाले 59 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 207 करोड़ 4 लाख 49 हजार रुपये की लागत से निर्मित 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल दूरस्थ अंचलों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ एवं पुसौर विकासखण्ड में 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 2 हमर लैब का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय रायगढ़ में सस्ती दवा दुकान धन्वंतरी मेडिकल का भी शुभारंभ किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन और उन्हें तैयारी के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरघोड़ा स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र में सुविधाओं का विस्तार किया गया है, यहां के उन्नयन कार्यों का भी लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। रायगढ़ में संचालित जिला ग्रन्थालय का उन्नयन करते हुए हाईटेक बनाया गया है और छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ायी गयी है। इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।
इसी तरह अन्य लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास के तहत निर्माण विभागों के 186 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से 62 कार्य शामिल है। जिसमें सड़कों, स्कूल भवन व अन्य भवनों के निर्माण और जीर्णाेद्धार/उन्नयन कार्य शामिल है। नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत 14 करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत के सड़क सुधार कार्य, वार्डाे में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 38 करोड़ 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत के कार्य शामिल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 107 करोड़ 68 लाख 20 हजार रूपये की लागत से 27 समूह नलजल, सोलर आधारित नलजल कार्य शामिल है। परिवहन विभाग अंतर्गत 95 लाख 95 हजार रुपये की लागत से जिला परिवहन कार्यालय का भूमिपूजन कार्य शामिल है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये की लागत से 12 कार्य शामिल है। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 68 लाख 70 हजार रुपये की लागत से 3 जगहों पर 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास तथा लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अंतर्गत 108 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 5 पुल का निर्माण कार्य भी शामिल है।