Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं लेकिन उनके इस दौरे से ज्यादा चर्चा किराए के उस हेलीकॉप्टर की है, जिसमें बैठकर माथुर बस्तर की सियासी जमीन नाप रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर बस्तर संभाग के एक मात्र मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है।
लखमा का कहना है कि ओम माथुर को रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेताओं पर भरोसा ही नहीं रहा। इसलिए वे अपने साथ उन्हें हेलीकॉप्टर में बैठाकर दौरे के लिए नहीं लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में रमन और बृजमोहन जैसे नेताओं की उपेक्षा हो रही है इसलिए ये दोनों कांग्रेस को सहयोग करेंगे।
कवासी बोले कि ओम माथुर बस्तर घूम रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं लेकिन हिंदुस्तान का पहला ऐसा प्रदेश प्रभारी हमने देखा है, जो अकेले घूमते हैं। आमतौर पर प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री साथ घूमते है लेकिन इनके प्रभारी भीतर की गुटबाजी की वजह से अकेले घूम रहे हैं और किसी को साथ लेकर नहीं जाते। रमन सिंह 15 सालों से मुख्यमंत्री और बृजमोहन अग्रवाल मंत्री रहें हैं, ये प्रदेश के स्थानीय नेता हैं। ओम माथुर थोड़े ही मुख्यमंत्री बन जाएंगे लेकिन माथुर को भाजपा नेताओं पर भरोसा ही नहीं रह गया है। हमारी सरकार में आम लोग भी हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री के साथ बैठ रहे हैं। लेकिन माथुर अपने ही नेताओं को हेलीकॉप्टर में नहीं बिठा रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बाल सुरक्षा दिवस ऐसा ही अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के नौनिहाल ही कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार करना चाहिए। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। बघेल ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश भर से कई युवा मौजूद रहे. इस दौरान वादे के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 5 हजार 395 बेरोजगार युवाओं के खाते में 32 करोड़ 38 लाख की राशि अंतरित कर दी है. जहां सीएम बघेल ने कहा, पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था आरक्षण पर रोक हटते ही अखबार में नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है. विभिन्न विभागों में लगातार वैकेंसी आ रही हैं।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने साल 2018 में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. जिसे सीएम बघेल ने पूरा करते हुए लाखों बेरोजगारों के खाते में बेरोजगारी भत्ता के रूप में दी जाने वाली अंतरित किया है. इतना ही नहीं योजना के तहत 33 संस्थाओं में 1701 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. अब तक सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ते के रूप में युवाओं के खाते में कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से हितग्राही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे थे। इसके साथ ही जिलों से भी हितग्राही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
राशि अंतरण के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने हितग्राहियों से योजना के बारे में पूछा।  रायपुर की रहने  वाली पूनम सोनी ने मुख्यमंत्री से  कहा कि बेरोजगारी एक अभिशाप है और आप हमें भत्ता देने के साथ ही हमें स्किल डेवलप के लिए ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। पूनम ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ से इस अभिशाप को दूर कर रहे हैं जिसकी वजह से मेरे जैसे युवाओं को नया संबल मिल रहा है और रोजगार मिलने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
कांकेर की रहने वाली रेणुका साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके घर की आर्थिक हालत काफी खराब  है। बेरोजगारी भत्ते से वो अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही है और साथ में शासन द्वारा उन्हें सिक्यूरिटी गार्ड की ट्रेनिंग भी करायी जा रही है जिसके बाद वो अपने परिवार की आर्थिक समस्या को दूर करेंगी।
इसी तरह से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले से आए आदित्य राज नाम के युवा ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसके पिता की दुर्घटना के बाद वो निराश हो गया था क्योंकि आगे की पढ़ाई के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। आदित्य ने मुख्यमंत्री से कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना से मिलने वाली ये राशि उसके लिए काफी ज्यादा महत्व रखती है और इसी राशि के दम पर मैने फिर से नौकरी के लिए अपनी पढ़ाई और तैयारी शुरू कर दी है।
बिलासपुर के रहने वाले लालाराम कर्ष ने बताया कि वो बेरोजगार हैं और तकनीकी दक्षता नहीं होने की वजह से उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिल पा रही है। लालाराम ने बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने योजना के अंतर्गत सहायक इलेक्ट्रीशियन कोर्स में प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके और खुद को व्यवसाय शुर कर वो दूसरो को भी रोजगार से जोड़ सकें।
कुछ इसी तरह से अनेक युवाओं ने मुख्यमंत्री के सामने अपने मन की बात रखी और उन्हें बेरोजगारी भत्ता योजना और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस पहल पर अभी तक 1701 युवाओं को 33 अलग अलग संस्थानों में रोजागर मूलक प्रशिक्षण मिलना शुरू हो गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवाओं को इस योजना से लाभ मिल रहा है लेकिन मुझे इससे भी ज्यादा खुशी तब होगी प्रत्येक बेरोजगार युवा के हाथ में रोजगार होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  हम सरकारी नौकरी के लिए लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं, इसके साथ ही आपको भी कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारों को बेराजगारी भत्ता योजना की राशि जारी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल ने हितग्राहियों से कहा कि मुझे भत्ता देने से ज्यादा खुशी रोजगार देने में होगी। हम सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाल रहे है। बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है। जिससे आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 38 लाख रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण किया। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो गई।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। देश के कई राज्यों में मौसम में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गर्मी के मौसम में कई राज्यों में बारिश जैसा माहौल बना हुआ है। बीते कई दिनों से इन राज्यों में बरसात हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून के आगमन को लेकर बड़ी जानकारी दी हैं मौसम विभाग की मानें तो देश के अधिकतर राज्यों में 15 जून तक मानसून की दस्तक हो जाएगी। बता दें कि 9 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि मई के महीने में लू नहीं चली और तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने मानसून की गति को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि एक जून को केरल और तमिलनाडु में पांच जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र व तेलंगाना तक पहुंच जाएगा। 15 जून से गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश होने लगेगी। 20 जून से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर तक बारिश होगी। मानसून का यह दौर आठ जुलाई तक जारी रहेगा।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। ठगी के दो मामलों में ठगों ने 6.88 लाख रूपए पर हाथ साफ किया। इसमें एक बैंक कर्मी भी ठगों कि शिकार हुआ। पुलिस के मुताबिक पहली ठगी एसबीआई मुख्य शाखा जयस्तंभ चौक की है। जुगनीकलार कोंडागांव निवासी अंकुर समद्दार के पैन कार्ड और अन्य कागजात का इस्तेमाल कर किसी अनजान व्यक्ति ने कार लोन के नाम पर बैंक से 6.36 लाख रूपए निकाले । यह रकम बीते पांच वर्ष में नवंबर-17 से मई-23 के बीच निकाले गए। अंकुर की रिपोर्ट पर मौदहापारा पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज किया है। 
 दूसरी घटना समता कालोनी निवासी नरेश अग्रवाल के साथ हुई। नरेश को मुंबई से किसी सामान का कोरियर आना था। नहीं आने पर नरेश ने गूगल सर्च कर कंपनी के कर्मी के फोन 98271-56516 पर कॉल किया। कर्मी ने कहा कि नरेश का पता बदल गया है । और एक लिंक भेजकर ट्रायल बतौर पहले 5 रुपए मंगवाया और नरेश के एकाउंट से तीन अलग,अलग दिनों में 52 हजार रूपए निकाल लिए । नरेश ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अग्यात व्यक्ति को साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे आजाद चौक पुलिस ने धारा420 के तहत मामला दर्ज किया है।
 

 

K.W.N.S.- रायपुर। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने आरएसएस और बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बस्तर में  (RSS) का राज नहीं चलेगा. लखमा ने कहा हमने बस्तर में 1 सीट से 12 सीटें बनाई है. हमारे बस्तर में एक भी सीट कोई दूसरी पार्टी नहीं जीत सकती है।  वहीं बस्तर में होने वाले संभागीय सम्मेलन को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि हमारे बस्तर में 2 तारीख को कार्यक्रम किया जाना है. बस्तर में हुए विकासकार्यों की समीक्षा की जानी है. प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम दिग्गज नेता जुटेंगे। 
 मंत्री ने बीजेपी संगठन पर चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी में गुटबाजी इतनी है कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष को लेकर दौरे पर नहीं गए हैं. प्रदेश प्रभारी अपने मर्जी से घूम रहे हैं. लखमा ने कहा कि रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर भरोसा नहीं है. बीजेपी नेताओं की उपेक्षा हो रही है इसलिए अब वे कांग्रेस के लिए सहयोग करेंगे. कवासी लखमा ने कहा कि हिंदुस्तान का पहला प्रभारी हमने देखा है जो अकेले घूमता है. प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री साथ घूमता है. लेकिन इनके प्रभारी तो अकेले घूमते रहते हैं. इनके अंदर गुटबाजी चल रही है. प्रभारी किसी को अपने साथ लेकर नहीं जाते हैं. आखिर प्रदेश के नेता तो यहां के स्थानीय लोग हैं. ओम माथुर मुख्यमंत्री थोड़ी बन जाएंगे. ओम माथुर को भाजपा नेताओं पर भरोसा नहीं रह गया है। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर डॉ. आलोक शुक्ला की संविदा अवधि एक साल और बढ़ा दी गई है। प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला को पहले तीन साल की संविदा नियुक्ति दी गई थी। भाप्रसे के 1986 बैच के अफसर डॉ. शुक्ला को रिटायर होने के बाद 2020 में 3 साल की संविदा दी गई थी। उनकी संविदा अवधि 31 मई को खत्म हो रही है। सरकार ने उनकी संविदा अवधि एक साल और बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएम भूपेश बघेल की सहमित के बाद विधिवत आदेश एक दो दिनों में जारी होने की उम्मीद है।
 
 
 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2000 करोड़ रु के शराब घोटाले के आरोपियों ने ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका वापस ली। SC ने सख्त टिप्पणी करते कहा कि- PMLA एक्ट के प्रावधानों को सही ठहराया जा चुका है। फिर भी आरोपी गिरफ्तारी से राहत के लिए उन्हें चुनौती दे रहे हैं। यह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।
गौरतलब है कि ईडी ने शराब में राज्य में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक रुपए के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का दावा किया है. इसमें अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया है.ईडी ने दावा किया है कि राज्य में 2019 से 2022 तक 2 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. इसमें राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों का समर्थन था. कच्ची शराब सरकारी शराब दुकान बेचने और इससे मुनाफा कमाने का आरोप अनवर ढेबर पर लगाया गया है।
त्रिलोक सिंह ढिल्लों पर आरोप लगे है कि उसने अपने स्वेच्छा से और जानबूझकर अपने बैंक खातों और फर्मों को बड़ी मात्रा में घोटाले पैसे के लिए उपयोग करने की अनुमति दी है. इस मामले में प्रमुख लाभार्थी है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल उनके फर्मों के नाम पर 27.5 करोड़ रुपए की एफडी फ्रिज कर दी है और 52 लाख रुपए नगदी भी जब्त की है।