Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत सेजबहार स्थित गुलशन वाटिका के पीछे खाली स्थान में 02 नग चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा थाना प्रभारी मुजगहन निरीक्षक दीपेश जायसवाल एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
जिस पर थाना मुजगहन एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए वाहनों व हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धनीराम सोनवानी उर्फ बंटी सोनवानी, संजय विश्वकर्मा, विवेक वर्मा, मोह0 शाहिद, आशीष मार्को उर्फ लक्की मार्को, जाफर अली निवासी रायपुर होना बताया गया तथा एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके एवं कार की तलाशी लेने पर उनके पास एवं कार में निट्रावेट-10 एवं अल्प्राजोलम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में सभी से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर उक्त 06 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 07 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1520 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रावेट-10 एवं अल्प्राजोलम कीमती लगभग 7,000/- रूपये, बिक्री रकम 1400/- रूपये, घटना से संबंधित 05 नग मोबाईल फोन तथा वेन्यू कार क्रमांक सी जी/04/एन डी/9182 तथा स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी/04/एन यू/4374 को जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 125/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपियों/अपचारियों द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रावेट-10 एवं अल्प्राजोलम को उडीसा से लाना बताया गया है। आरोपी जाफर अली पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के प्ररकण में थाना तेलीबांधा से जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार
01. धनीराम सोनवानी उर्फ बंटी सोनवानी पिता चण्डी सोनवानी उम्र 33 साल निवासी एल आई जी 110 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।
02. संजय विश्वकर्मा पिता तेजराम विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी छोटी किराना स्टोर्स के पास सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।
03. विवेक वर्मा पिता सरदार वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम खिलोर हाऊसिंग बोर्ड कालोनी एल आई जी 303 थाना मुजगहन रायपुर।
04. मोह0 शाहिद पिता नयाजुद्दीन उम्र 23 साल निवासी सुभाष नगर नहरपारा थाना गंज रायपुर।
05. आशीष मार्को उर्फ लक्की मार्को पिता भगवान दास मार्को उम्र 22 साल निवासी एल आई जी 1126 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।
06. जाफर अली पिता मुस्ताक अली उम्र 29 साल निवासी लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर।
07. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर बद्रीनाथ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज आज पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। अग्रवाल परिवार ने शंकराचार्य द्वय का अभिनंदन करते हुए उनका चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सरगुजा संभाग में जिन ग्रामीण परिवारों के घर भोजन किया था, मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने निवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सब के घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे मैं अभिभूत हूं। सरगुजा और जशपुर में आप सभी ने अनेक तरह के फल और भाजियां परोसी थी, उनका स्वाद आज तक मैं नहीं भूला हूं। आज मुझे आप सभी को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत करने का अवसर मिला है। भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनके घर-परिवार का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सरगुजा से आए मेहमानों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, मूंग भाटा आलू की सब्जी, टमाटर चटनी और आम के पना के जायके के साथ स्वागत किया।
सरगुजा के ग्राम- करजी से आयी कुमारी मधुलिका प्रजापति ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि जब आप मेरे घर भोजन के लिए आये थे तो मैंने आपको अपने द्वारा बनाया आपका स्केच भेंट किया था। आपको स्केच भेंट करती फ़ोटो जनमन पत्रिका के कवर पर प्रकाशित हुई है। इसे देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। इसीलिये मैं आज फिर आपका स्केच बनाकर आपको भेंट करने लाई हूँ। मधुलिका ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और आगे खैरागढ़ विश्वविद्यालय से चित्रकला की पढ़ाई करना चाहती हूं। मुख्यमंत्री ने मधुलिका की कला की खूब सराहना की और खैरागढ़ विश्वविद्यालय में उसका दाखिला कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आमंत्रण पर उनके निवास पहुंचे पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बागबहार निवासी श्री गौरीशंकर यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री जी कभी हमारे यहां भोजन के लिए आएंगे। हमने उन्हें देशी खाना खिलाया था, जिसे मुख्यमंत्री जी ने बड़े प्रेम से ग्रहण किया। आज मुख्यमंत्री जी ने हमें अपने निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित कर हमें सम्मान दिया है।
सीतापुर विधानसभा के मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम राजापुर से आए राजनाथ एक्का ने बताया हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री आदिवासी किसान के घर आएंगे, उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री जी को लकड़ा की चटनी और कोइलरी भाजी खिलाई थी। आज मुख्यमंत्री निवास आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को घर से लाया गुड़ और अपने बाग की लीची भेंट की।
सामरी विधानसभा के शंकरगढ़ से आए, जहां से मुख्यमंत्री बघेल ने पिछले वर्ष 4 मई को भेंट-मुलाकात की शुरुआत की थी, शंकरगढ़ के सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए आए थे, उसे याद कर आज मुख्यमंत्री जी ने हमें भोजन के लिए बुलाकर छत्तीसगढ़ की परम्परा का निर्वाह किया और हमंे सम्मान दिया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। बस स्टैंड में अवैध एजेंटों के सक्रिय होने की शिकायत बस स्टैंड शुरू होने के साथ ही मिलने लगी थी। यात्रियों से मार-पीट आम बात हो गई है। कल ही आफरीन ट्रैवल्स के मेनेजर, कर्मचारी सहित दबंग किस्म के लोग बिहार के एक यात्री के साथ जम कर मारपीट किए। अवैध ट्रवल एजेंट और कुछ बस मालिक के स्टाफ वाले एजेंट बनकर टिकट बुक कर रहे है। उनके पास टिकट बुक करने का कोई लाइसेंस नहीं है। वे यात्रियों को दबाव पूर्वक अपनी मर्जी से बस में बैठाते है। यात्री यदि नहीं बैठे तो मारपीट कर देते हैं। प्रशासन के सख्त होने के बावजूद अवैध ट्रेवल्स एजेंटो की दादागिरी कम होने का नाम नहीं ले रही है बल्कि दिनों दिन बढ़ते ही जा रही है। रोज एक न एक यात्रियों से मारपीट की घटना हो रही है। पुलिस प्रशासन ट्रैवेल्स एजेंटो की गुंडागर्दी रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। अवैध रूप से नशे का सामन भी इन अवैध ट्रैवल एजेंटों द्वारा लाना ले जाना किया जा रहा है। कल भी बिहार के एक यात्री के साथ एक ट्रेवल कंपनी के मैनेजर ने अपनी बस में बिठाने को लेकर मारपीट की। पिछले दिनों जशपुर के एक व्यापारी के साथ भी अवैध ट्रेवल एजेंटों ने मारपीट कर उससे 8 नग बैटरी भी लूट लिए थे। गुंडागर्दी कम होने बजाय बढ़ते ही जा रही है उसका एक वजह यह भी है की नया बस स्टैंड में पुलिस चौकी का नहीं होना है साथ ही यात्री सब बाहर और दूरदराज के होते हैं और बस छूट जाने के डर में और पुलिस वालों के जटिल पूछताछ के कारण वे शिकायत नहीं करते। एक भुक्तभोगी यात्री ने जनता से रिश्ता को बताया कि पुलिस कर्मचारी भी इन अवैध ट्रेवल्स एजेंटो के पक्ष में रहते हैं ऐसी स्थिति में खामोश रहना ही उचित समझते हैं।
पुलिस चौकी का निर्माण हो 
बस ऑपरेटर संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि मात्र 13 एकड़ में फैले पंडरी के बस स्टैंड में पुलिस चौकी बनाकर 24 घंटे वहां पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लागु थी लेकिन भाटागांव स्थित नया बस स्टैंड जो लगभग 30 एक? में है पुलिस चौकी का न खुलना समझ से परे है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की अतिशीघ्र नया बस स्टैंड में पुलिस चौकी का निर्माण कर अधिकारी और कर्मचार्यो की ड्यूटी लगाई जाये ताकि इस प्रकार से यात्रियों के साथ हो रही घटनाओ में लगाम लगेगा। उन्होंने यह भी कहा की गृह मंत्री ने भी नया बस स्टैंड में पुलिस चौकी खोलने के लिए मंजूरी दे दी है तो जल्द से जल्द वहां चौकी खुलना ही चाहिए। वर्तमान में अभी ैटै्रफिक पुलिस के साथ मात्र चार या पांच पुलिस कर्मी के सहारे है सुरक्षा की जिम्मेदारी।
हालांकि भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में टैवल्स एजेंसियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन और आरटीओ द्वार आई डी कार्ड बनाया जा रहा है जिससे अवैध ट्रेवल्स एजेंट खुद बी खुद बहार हो जायेंगे और जो बिना आई डी कार्ड के टिकट बुकिंग करते पाया जायेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सख्त कदम उठाने जा रही है। टिकट के नाम पर चल रहे ब्लेकमेलिंग और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने अब नए नियम कानून लागू होने वाला है। बस स्टैंड में अवैध ट्रैवल्स एजेंट टिकटों की बुकिंग कर रहे है। यात्रियों को टिकट देने के नाम पर वसूली भी दोगुनी करते थे और पैसा लेकर वहां से फरार हो जाते थे। जब यात्री उक्त ट्रैवल्स की बस में बैठने पर उसे उसका कंडक्टर यह कह कर उतार देता है कि यह हमारे ट्रैवल्स का टिकट नहीं है। इस तरह अनेकों धोखाधड़ी के मामले बस स्टैंड में रोज हो रहे थेे, जिसकी शिकायत से जिला प्रशासन और आरटीओ परेशान हो चुका था।।
अपराध का नया अड्डा बन रहा नया बस स्टैंड अपराध का नया अड्डा बन चुके अंतरराज्यीय बस स्टैंड को अपराध मुक्त करने की दिशा में प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रही है जिससे बस स्टैंड में होने वाली घटनाओं से प्रदेश की बदनामी का काला धब्बा नहीं लगेगा। फर्जी एजेंट यात्रियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही निर्धारित किराए से ज्यादा पैसे वसूल रहे है। बात यही खत्म नहीं होती जहां बसें जाती भी नहीं है वहां की टिकट देकर पैसा बी वसूल लेते है। अपनी मर्जी की बसों में बैठने के लिए दबाव बनाया जाता है। धोखाधड़ी और गुंडागर्दी की शिकायतों के बाद ऐसे अवैध एजेंटों की बस स्टैंड परिसर में घुसपैठ बैन करने के कदम उटाए जा रहे है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य अर्चना उपाध्याय ने कल कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणो पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 176 वीं और जिले स्तर की 6वीं जन सुनवाई हुई। जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित आज की जनसुनवाई में कुल 40 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आज आयोजित जन सुनवाई में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं ढोंगी साधुओं के प्रभाव में आकर अपना घर और भविष्य बर्बाद न करें।
इस कड़ी में महिला ने बताया कई उनका एक बेटा है जिसकी उम्र लगभग 07 वर्ष है। जांजगीर जिले के कापन अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर है जिसका मासिक वेतन 40 हजार है उसके द्वारा लगातार आयोग के समक्ष झूठे कथन किये गये कि उसे आवेदिका द्वारा झूठा फंसाया जा रहा है। लेकिन पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि आवेदिका के बच्चे की डिलीव्हरी अकलतरा स्वास्थ्य विभाग में अनावेदक ने ही करवाया था और आवेदिका के द्वारा बच्चे के जन्म के पूर्व धारा 376 की एफआईआर थाना अकलतरा में दर्ज कराया था। इसके बाद अनावेदक ने आवेदिका को फिर बहला-फुसलाकर समझौता करने को कही और अपने साथ रखने ले गया था और अदालत में बयान बदलवाकर समझौता किया था। उसके बाद अस्पताल में बच्चे का जन्म कराया था उसके बाद आवेदिका के साथ रहना बंद कर दिया और फिर तीसरी औरत लाया और उसे भी छोड़ दिया है आवेदिका ने बताया कि उसने अपने सर्विस बुक में आवेदिका के बच्चे का नाम नहीं चढ़ाया है अपने बहन का नाम चढ़ाया है।
इस स्तर पर आवेदिका ने कहा कि अनावेदक शासकीय अभिलेख में आवेदिका के बेटे का नाम बेटे के रूप दर्ज कराया जाये और अनावेदक के वेतन से प्रति माह 1/4 भाग आवेदिका के पुत्र को सीधा बैंक खाता में दिया जाए। इस स्तर पर अनावेदक ने कहा कि उसे वैज्ञानिक प्रमाण से स्पष्ट कराना है कि आवेदिका के बेटा उसका बेटा है यह प्रमाणित हो जाने कि दशा में वह केवल बेटा को अपने साथ रखेगा और सरकारी रिकार्ड में उसका नाम चढ़ायेगा और अनावेदिका को इसलिए नहीं रखेगा क्योकि उससे लड़ाई झगड़ा होता है। वह आवेदिका और उसके बेटे का डीएनए टेस्ट और शासकीय खर्च, आने-जाने का पूरा खर्च वहन करने को तैयार है। 
पैसा व्यवस्था करने में चार महिने का समय लगेगा। तब तक वह अपने बेटे को प्रति माह भरण पोषण का खर्च देगा तथा डीएनए टेस्ट कराने के लिए रायपुर आने जाने के लिए आवेदिका पक्ष का समस्त खर्च स्वयं वहन करेगा। आज आयोग में की गई समस्त कार्यवाही की प्रमाणित प्रति अनावेदक के विभागाध्यक्ष सीएमएचओ जांजगीर को भी भेजा जायेगा और समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति मंगायी जाये और उन्हें यह भी सूचित किया जाये कि अनावेदक का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया विभागीय तौर पर प्रारंभ करने का पत्र भी प्रेषित करें। जिसमें आवेदिका और उसके बेटे का नाम भी उल्लेखित करें। समस्त कार्यवाही की जानकारी एक माह के अंदर आयोग में प्रस्तुत करें ताकि डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया प्रारंभ की जाये। इस संपूर्ण प्रकरण में दिन प्रतिदिन की निगरानी के लिए सखी सेंटर जांजगीर की केन्द्र प्रशासिका को दी जाती है। ताकि संपूर्ण कार्यवाही पर शीघ्र कार्यवाही किया जा सके।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माहेश्वरी समाज के उद्भव दिवस और प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों विशेषकर माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। पूरे रायपुर शहर को योजनाबद्ध ढंग अवैध कामों को अंजाम देकर बेदर्दी के साथ बर्बाद किया जा रहा है। बृजमोहन ने कहा कि संतोषी नगर, मठपुरैना आदि क्षेत्र में खदानें थी। खदानें सरकारी होती है। सरकारी खदानों की जगह अब प्लाटिंग हो रही है। पचास साल के रिकार्ड के साथ ये मामला मैने विधानसभा में भी उठाया था। विभागीय मंत्री ने जांच के निर्देश भी दिए थे। बावजूद वहां अवैध प्लॉटिंग बदस्तूर जारी है। जिसके चलते कालोनी के लोग भी परेशान है। 
उन्होंने कहा कि खदानों को पाटकर पर्यावरण विभाग ने वृक्षारोपण करने के लिए पचास लाख दिए थे ताकि पर्यावरण शुद्ध करने की दिशा में कार्य हो सके। परंतु वृक्षारोपण करने की बजाय वहा नगर निगम के संरक्षण से अवैध प्लाटिंग कर पर्यावरण को भी बर्बाद किया जा रहा है। बृजमोहन ने कहा कि मठपुरैना, संतोषी नगर, संजय नगर के पूरे इलाकों का पूरा नापजोक सीमांकन होना चाहिए और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगनी चाहिए। क्योंकि शहर बर्बाद हो रहा है बस्तियों का पानी रुक गया है उनकी निकासी रुक गई है। शहर को बर्बाद करने का कोई काम कर रही है तो भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। अवैध प्लाटिंग वालों से पैसा खाकर उनको कब्जा करने का अवसर दे रही है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। ऑस्ट्रेलिया के अध्ययन दौरे पर गए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया के जीलोंग शहर के सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल का दौरा कर विशेषज्ञों से चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल में निर्धारित मानकों पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल ऑडिट प्रणाली, छात्रों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं प्रोटोकॉल के साथ ही गोल्डन ऑवर में मरीज़ को किस तरह से सेवाएँ प्रदान की जाती है, इनका अध्ययन किया। सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने राज्य की टीम को ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल में प्रमुख कॉर्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार जैन से मुलाकात की। पिछले 20 वर्षो से ऑस्ट्रेलिया में सेवा प्रदान कर रहे डॉ. जैन ने बताया की अनुशासन के साथ क्वालिटी और टीम वर्क के आधार पर ही हम अपने अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. से चर्चा के दौरान उन्होंने अस्पतालों में बेहतर स्किल के साथ ही मेडिकल ऑडिट प्रणाली विकसित करने की आवश्कता पर बल दिया। डॉ. जैन ने बताया कि मरीज़ की मृत्यु होने की स्थिति में मल्टीपल और इंडिपेंटेड ऑडिट होना चाहिए। मरीज़ के परिजनों से मेडिकल कन्सेंट के साथ ही फाइनेंसियल कन्सेंट भी लेना चाहिए। सभी मरीजों का फॉलो-अप स्वयं डॉक्टर द्वारा लिया जाना भी सुनिश्चित करना चाहिए जिससे मरीज़ व उनके परिजन बेहतर इलाज के प्रति आश्वस्त हो सकें।
डॉ. जैन ने बताया कि स्नातकोत्तर कर रहे चिकित्सा विशेषज्ञों का सर्जरी के दौरान लॉग बुक एनालिसिस होना चाहिए। इस लॉग बुक का मल्टीपल लेवल पर मूल्यांकन भी होना चाहिए जिससे कि छात्र का आत्मविश्वास कार्य के प्रति हमेशा बना रहे। उन्होंने बताया कि बिना टीम वर्क के सर्जिकल कार्य करना बहुत कठिन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. जितेंद्र जैन से सेवारत डॉक्टरों को बाहर जाने से रोकने जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इस पर डॉ. जैन ने कहा कि डॉक्टर को एक इंडिपेंडेंस और इंसेंटिवाइज्ड मोटिवेशन की जरूरत होती है। मेडिकल क्षेत्र में यह पहले नहीं था, पर अब काफी ज्यादा आ चुका है और इसे सतत बनाए रखने की जरूरत है। डॉ. जैन ने छत्तीसगढ़ से गए स्वास्थ्य विभाग की टीम से मिलकर ख़ुशी जाहिर की और मुलाकात के लिए अपना आभार व्यक्त किया। डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय के 1988 बैच के छात्र हैं और आज ऑस्ट्रेलिया के जाने माने हार्ट-की-होल (कॉर्डियोथोरेसिक) सर्जन के रूप में जाने जाते हैं। हार्ट-की-होल सर्जरी हृदय के ऑपरेशन की एक नवीनतम तकनीक है। डॉ. जैन भारत के साथ अमेरिका और न्यूजीलैंड में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
फैमिली फिजिशियन पर हुई चर्चा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में फैमिली फिजिशियन और जनरल प्रैक्टिशनर के रूप में कार्यरत डॉ. रूपाली जैन से भी चर्चा की। डॉ. रूपाली जैन ने मरीज़ों को जर्नल प्रैक्टिशनर द्वारा जांच के बाद ही चिकित्सा विशेषज्ञ तक पहुंचने की बात कही जिससे कि अस्पतालों में मरीज़ों के लोड को कम किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में दी जाने वाली फैमिली फिजिशियन सेवाओं के महत्व को रेखांकित किया और स्पेश्लिस्ट लिंक के विषय पर राज्य की टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए। 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स रायबरेली ने 176 , एम्स देवघर ने 73 और एम्स रायपुर ने 116 पदों पर भर्ती निकाली है। इंटरव्यू के द्वारा उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जून से पहले आवेदन कर सकते है, नौकरी की सारी डिटेल्स नीचे दी गई है।
कुल वैकेंसी
116 पद
पदों का विवरण
प्रोफ़ेसर
एडिशनल प्रोफेसर
असिस्टेंट प्रोफेसर
एसोसिएट प्रोफेसर
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 58 और अधिकतम आयु 70 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। कृपया AIIMS, Raipur Recruitment Age Limit में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।
योग्यता
1956 के भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम की अनुसूची I और II या तीसरे के भाग II (तीसरी अनुसूची के भाग II में शामिल योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी अधिनियम की धारा 13 (3) में निर्दिष्ट शर्तों को पूरा करना चाहिए) में शामिल एक चिकित्सा योग्यता एक स्नातकोत्तर योग्यता अर्थात MD/MS या संबंधित डिसिप्लिन / विषय में एक मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कई वादों को लेकर भाजपा सत्ताधारी कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है तो वहीं, कांग्रेस पार्टी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के अधूरे कामों को गिनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने शरबबंदी के मुद्दे को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह को आड़े हाथों लिया है।
सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि BJP अपने घोषणा पत्र में शराबबंदी करेगी? प्रदेश में 15 साल तक BJP की सरकार थी। चली आ रही शराब नीति को बदलकर शराबबंदी की बात कर रहे हैं। शराब की कोचियागिरी करने वाले BJP से जुड़े हैं। शराबबंदी की बात करके BJP घड़ियाली आंसू बहा रही है।
इससे पहले पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा था कि शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आए दाऊ भूपेश बघेल आज जिस प्रकार गली-गली में शराब बिकवा रहे हैं यह स्थिति भाजपा शासनकाल में कभी नही थी। भाजपा की सरकार ने नीति बनाकर शराबबंदी की शुरुआत कर दी थी और आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनने के बाद उसी नीति का उपयोग किया जाएगा।