Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने mint INDIA Public Policy Summit को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा मैं कल बस्तर में था। साढ़े चार साल पहले जब हमारी सरकार बनी तब हमने संकल्प लिया, हम नक्सलवाद का जड़ से खात्मा करेंगे। जिस बस्तर को पहले नक्सलवाद के नाम पर जाना जाता था, आज वहां के उत्पाद वहां की पहचान बन रहे हैं। हमने राज्य में मिलेट मिशन की शुरूआत की। राज्य में समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी-रागी का भरपूर उत्पादन और संग्रहण हो रहा है। स्थानीय स्तर पर ही इसकी प्रोसेसिंग करके इसे देश और दुनिया के बाजारों में बेचा जा रहा है।
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में संचालित हमर लैब से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही अनेक तरह की जांच की सुविधाएं मिल रही हैं। ‘हमर लैब’ वाले जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की सुविधाओं में खासी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित जिला अस्पतालों के हमर लैब में 120 तरह की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के हमर लैब में 60 प्रकार की जांच की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। राज्य के 16 हमर लैब में 1 अप्रैल 2022 से अब तक कुल 57 लाख 46 हजार पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री जांच की गई हैं।
राज्य का पहला हमर लैब फरवरी-2020 में रायपुर जिला चिकित्सालय में शुरू किया गया था। 1 अप्रैल 2022 से अब तक यहां सात लाख 48 हजार 128 जांचें की जा चुकी हैं। सुदूर वनांचल बीजापुर के जिला अस्पताल के हमर लैब में छह लाख 96 हजार 357, जगदलपुर जिला अस्पताल के हमर लैब में छह लाख 55 हजार 812, कांकेर जिला अस्पताल में छह लाख 52 हजार 698, दुर्ग जिला अस्पताल में पांच लाख 48 हजार 951, बालोद जिला अस्पताल में चार लाख 63 हजार 330, सुकमा जिला अस्पताल में तीन लाख 69 हजार 621, बलौदाबाजार जिला अस्पताल में तीन लाख चार हजार 028, राजनांदगांव जिला अस्पताल में दो लाख 38 हजार 195, कोंडागांव जिला अस्पताल में दो लाख 12 हजार 439 और बलरामपुर जिला अस्पताल के हमर लैब में इस दौरान एक लाख 74 हजार 589 जांचें की गई हैं।
पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हमर लैब में अप्रैल-2022 से अब तक दो लाख 23 हजार 356 जांचें की गई हैं। इस दौरान मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हमर लैब में एक लाख 12 हजार 839, पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 हजार 052 और खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 हजार 603 जांचें की गई हैं। अंबिकापुर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में भी इस वर्ष 6 फरवरी से हमर लैब संचालित है। 6 फरवरी 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक वहां दो लाख 55 हजार 738 जांचें की जा चुकी हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। अगले लोकसभा चुनाव मई 2024 या इससे से पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है। वर्तमान प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी हैं। वैसे बता दें कि इस साल यानी 2023 कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन 9 में से 5 राज्यों की मौजूदा सरकार का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है. जबकि चार अन्य राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म होगा, इसलिए उनके चुनाव भी इसी साल के अंत में होंगे। इन चुनावों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमी-फाइनल माना जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच छग के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने UPA की 2024 में 300+ सीट जीतने का दावा किया है।

K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मनोनित सदस्यों और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हितों और अधिकारों के संरक्षण हेतु परिषद के गठन के लिए धन्वाद दिया।
खाद्य मंत्री भगत ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य सरकार उपभोक्ता संरक्षण परिषद् का गठन कर उपभोक्ताओं के हितों और अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे बढ़कर काम कर रही है। हम सबको सहभागिता के साथ उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर काम करना है।
मंत्री भगत ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों एवं अधिकारों के संरक्षण का दायित्व राज्य शासन का होता है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में सलाह देने के लिए राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् का गठन किया गया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि आप राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् में उपभोक्ताओं के मूलभूत हितों से जुडे़ सभी आवश्यक कार्य करेंगे। राज्य परिषद् की बैठक में उपभोक्ता हितों के संरक्षण एवं उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने के लिए की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में राज्य शासन को सलाह देने के लिए परिषद् के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया। राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् राज्य में उपभोक्ता हितों के संबंध में समय-समय पर राज्य शासन को सलाह देती रहेगी।
K.W.N.S.-रायपुर। कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के परलकोट जलाशय में गिरा मोबाइल ढूंढने के लिए पानी बहाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए संबंधित खाद्य निरीक्षक को कलेक्टर कांकेर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पखांजूर में पदस्थ जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा इस घटना की जानकारी मिलने पर पखांजूर में पदस्थ खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि खाद्य निरीक्षक पखांजूर राजेश विश्वास द्वारा परलकोट जलाशय, पखांजूर में उनका मोबाईल पानी में गिर जाने के कारण, मोबाईल ढूंढने के लिए 21 मई 2023 से लगातार 04 दिनों तक परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से स्केल वाय के बीच लगभग 21 लाख लीटर पानी डीजल पंप के द्वारा बहा दिया गया, यह जानकारी मिलने पर इस घटना के संबंध में 26 मई 2023 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर से प्रतिवेदन लिया गया, प्रतिवेदन अनुसार राजेश विश्वास खाद्य निरीक्षक, पखांजूर द्वारा परलकोट जलाशय पखांजूर में अपना मोबाईल ढूंढने के लिए बिना अनुमति के जलाशय के वेस्ट वियर का 41104 क्यूबिक मीटर पानी खाली कराया गया है।
प्रतिवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर द्वारा विश्वास खाद्य निरीक्षक, पखांजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि अपना मोबाईल ढूंढने के लिए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना परलकोट जलाशय से भीषण गर्मी में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा देना, उनके अशोभनीय आचरण का द्योतक है, जो अस्वीकार्य है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के विपरीत होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में खाद्य निरीक्षक श्री राजेश विश्वास का मुख्यालय जिला कार्यालय खाद्य शाखा कांकेर रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
कलेक्टर कांकेर द्वारा पखांजूर में पदस्थ जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर.सी. धीवर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि खाद्य निरीक्षक पखांजूर श्री राजेश विश्वास ने मीडिया में दिए गए अपने वक्तव्य में कहा है कि उन्हें मोबाइल ढूंढने के लिए परलकोट जलाशय से लाखों लीटर पानी खाली करने के लिए आपके द्वारा मौखिक अनुमति दी गई है। उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त किए बिना परलकोट जलाशय से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा देने की मौखिक अनुमति देना कदाचरण की श्रेणी में आता है जो छत्तीसगढ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत है। उक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। समयावधि में एवं समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब राशन कार्ड बनवाने वालों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। दरअसल, सीएम भूपेश बघेल के पहल पर मितान योजना की सेवाओं का विस्तार किया गया है। इसके मुताबिक अब आप घर बैठे ही अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर डायल करना होगा। इसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।
सीएम भूपेश ने कहा कि प्रदेश में नागरिक सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। मितान योजना के तहत लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। राज्य सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखकर कार्य कर रही है।
सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया पर लिखा-
जुड़ा एक और नया अध्याय…
आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।
अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें ?14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड.
राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा
मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना राशन कार्ड
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। सीजी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते है। इसमें अंत्योदय, निराश्रित, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एपीएल (समान्य परिवार) राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक कर सकते हैं-
1. khadya.cg.nic.in में जाएं
2. जनभागीदारी विकल्प को चुनें
3. राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी को चुनें
4. अपने जिला का नाम चुनें
5. अपने विकासखंड का नाम चुनें
6. राशन कार्ड का प्रकार चुनें
7. राशन कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ चेक करें
8. राशन कार्ड का पूर्ण विवरण देखें
9. परिवार के सदस्यों की जानकारी देखें

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानि 26 मई को नई दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दोपहर 2.10 बजे नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस में आयोजित ’मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी चोरी, डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने 2 युवकों को चाकू से हमला कर दिया है। जिसके बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आनन फानन में घायल युवक को मेकाहरा में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में कल से नौतपा शुरू हो गया है। इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। नौतपा का असर सबसे ज्यादा मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में आज लू चलने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के जांजगीर जिले का सक्ती सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना की सेवाओं का विस्तार किया गया है. अब घर बैठे राशन कार्ड बनवाए जा सकेंगे. राशन-कार्ड बनवाने के लिए आप टोल फ्री नंबर 14545 डायल कर सकते हैं. बता दें कि राज्य सरकार द्वारा नागरिक सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. लोगों को घर बैठे ही शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि ‘आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है. अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड.