Browsing: रायपुर

गोबर की आमदनी से किसान ने खरीदा ट्रैक्टर
 
 K.W.N.S.-रायपुर। किसने सोचा था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा कि जब गोबर बेचकर आमदनी की जा सकेगी। गोबर से जिंदगी बदल जाने की कल्पना भी किसी ने नहीं की थी लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना से ऐसे ही लाखों लोगों की जिंदगी बदल रही है…..संवर रही है। इसकी बानगी बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के शिवतराई गांव में देखने को मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर गोठानों में गोबर खरीदी की अभिनव योजना शुरू की गई।ग्राम शिवतराई के आदिवासी किसान गौरीशंकर सिरसो भी इस योजना का लाभ उठा रहे है। उन्होंने गोबर की आमदनी से एक ट्रैक्टर भी खरीद लिया है। जिससे खेती-किसानी में सहूलियत हो रही है। बकौल गौरीशंकर गोधन न्याय योजना ने उनके परिवार की जिंदगी बदलने का काम किया है।
अपने अनुभव साझा करते हुए गौरीशंकर सिरसो ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद उन्होंने गोबर बेचने की सोची। उनके पास लगभग एक दर्जन मवेशी है। दो से ढाई क्विंटल गोबर मिल जाता है। उन्होंने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक 55 हजार 676 किलो गोबर बेच चुके है। सिरसो ने बताया कि पहले चार महीने खेती-किसानी करने के बाद मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ता था, लेकिन अब गोधन न्याय योजना के चलते परिस्थितियां बदल गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस योजना से ‘‘पलायन के रद्दा मुंदा गे हे’’। अब हमे रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। उनकी पत्नी भी गोठान में संचालित गतिविधियों से जुड़ी हुई है। सब्जी उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण जैसी आर्थिक गतिविधियों से उन्हें भी आमदनी हो रही है। गोबर बेचकर मिले पैसे से परिवार की दैनिक जरूरतें पूरी हो रही है। उनके घर का पूरा खर्च गोबर बेच के मिले पैसों से ही चलता है। उन्होंने जिंदगी बदलने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
 

 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। छह दशकों से विश्वविद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।
बस्तर, सरगुजा के वनांचलों में जहां जरूरी हुआ वहां महाविद्यालय खोले गए।
मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता प्रो. वाई.एस. राजन का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि प्रॉफेसर राजन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) को अपने नवाचारों द्वारा नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया
हमारा सौभाग्य है कि भारतरत्न ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के निकटतम सहयोगी रह चुके प्रसिद्ध अन्तरिक्ष वैज्ञानिक पद्म श्री प्रो. राजन आज के दीक्षांत समारोह में हमारे बीच हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है, जिसके जरिये हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दीक्षांत समारोह में 76 प्रतिशत बेटियां उपस्थित हैं। यह नारी के सशक्त होने का प्रतीक है।
महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन रही हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। झीरम घाटी हमला का कल 10वीं बरसी है इसपर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि झीरम घाटी में अभी तक न्याय नहीं मिला है, इस बात का अफसोस हमें है दुख है. और यह हमारे लिए एक भावनात्मक मामला है कि न्याय उस पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए, अन्य दिवंगत आत्माओं को मिलना चाहिए जो अभी तक नहीं हो पाया है इस बात का दुख हमें है।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान दिया था कि हिम्मत है तो छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बजरंग दल को बैन करके के दिखाए तो नतीजे समझ में आ जाएंगे. उनके इस बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बजरंगबली अलग है और बजरंग दल अलग है. यह विश्व हिंदू परिषद के संगठन है. सीएम ने आगे कहा कि बैन करने की जरूरत जहां होगी वहां-वहां कर रहे हैं, हमें जरूरत नहीं है. हमें ना धमकी देने की बात है ना चुनौती देने की बात है. बृजमोहन अग्रवाल जबरदस्ती उकसाने वाली बात क्यों कर रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 01 जून 03 जून तक रामलीला मैदान, रायगढ़, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। यह एक प्रकार का प्रतियोगिता वाला कार्यक्रम होगा, इसलिए राज्यों से रामायण ‘झांकी प्रदर्शन‘ समूह के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया गया है। नृत्यनाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्यकाण्ड पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ राज्य धार्मिक व सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध एक ऐसा प्रदेश है, जिसका श्रीराम, माता कौशल्या व उनके जीवन चरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण से बहुत गहरा संबंध है। छत्तीसगढ़ राज्य को श्रीराम की माता कौशल्या की जन्मभूमि होने का विशेष गौरव प्राप्त है। माता कौशल्या का जन्म तत्कालीन दक्षिण कोसल में हुआ था, जो वर्तमान छत्तीसगढ़ में है। माता कौशल्या को उनके उदार भाव, उनके ज्ञान व श्रीराम के प्रति उनके वात्सल्य भाव के लिये जाना जाता है, यही कारण है कि उन्हें मातृत्व भाव के प्रतीक के रूप में कई स्थानों पर पूजा जाता है, परंतु छत्तीसगढ़ राज्य एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहां चन्द्रखुरी नामक स्थान पर माता कौशल्या को समर्पित मंदिर स्थापित है।
भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के लगभग 10 वर्ष अधिकांशतः दण्डकारण्य में व्यतीत किये हैं एवं उक्त सभी स्थानों पर श्रीराम की उपस्थिति से संबंधित बहुत सी कथाएं प्रचलित हैं। मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश के वनक्षेत्र के संदर्भ में ऐसी धारणा है कि श्रीराम ने अपने वनवास अवधि का एक महत्वपूर्ण भाग यहां व्यतीत किया था, इसलिए इस क्षेत्र में श्रीराम को समर्पित बहुत से मंदिर एवं पवित्र स्थल स्थित हैं । यह क्षेत्र कई आदिवासी समुदायों का भी निवास स्थान माना जाता है, जिन्होंने सदियों से अपने पूर्वजों की परंपराओं व संस्कृति को सहेज कर रखा है। श्रीराम ने छत्तीसगढ़ की दो सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदियां शिवनाथ व महानदी के तट के निकट अपने वनवास का अधिकांश समय बिताया था।
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कल अनुविभाग बेरला में नवनिर्मित अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गृहमंत्री साहू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण तथा पूजा अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया तथा नवीन अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय को क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी सौगात बताया साथ ही समस्त नागरिकों को नए कार्यालय खुलने पर हार्दिक बधाई भी प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला युगल किशोर उर्वशा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर गत गुरुवार ग्राम कुसमी में गाज से प्रभावित होकर 21 बकरियों की मृत्यु हो जाने के कारण तहसील कार्यालय बेरला से सहायता राशि जारी की गई थी, जिसे प्रभावित बकरी मालिकों को गृह मंत्री के हाथो आवंटित राशि जारी किया गया।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में टैवल्स एजेंसियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन और आरटीओ सख्त कदम उठाने जा रही है। टिकट के नाम पर चल रहे ब्लेकमेलिंग और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने अब नए नियम कानून लागू होने वाला है। बस स्टैंड में अवैध ट्रैवल्स एजेंट टिकटों की बुकिंग कर रहे है। यात्रियों को टिकट देने के नाम पर वसूली भी दोगुनी करते थे और पैसा लेकर वहां से फरार हो जाते थे। जब यात्री उक्त ट्रैवल्स की बस में बैठने पर उसे उसका कंडक्टर यह कह कर उतार देता है कि यह हमारे ट्रैवल्स का टिकट नहीं है। इस तरह अनेकों धोखाधड़ी के मामले बस स्टैंड में रोज हो रहे थेे जिसकी शिकायत से जिला प्रशासन और आरटीओ परेशान हो चुका था। इस समस्या के समाधान के लिए अब आरटीओ और जिला प्रशासन मिलकर नई व्यवस्था करने जा रीह है जिसमें ट्रैवल्स एजेंसी के नाम के साथ टिकट बुकिंग एजेंट को अधिकृत करने के लिए आईकार्ड सिस्टम लागू किया जा रहा है। फर्जी एजेंट यात्रियों से बदसलूकी करने के साथ मारपीट पर भी उतारू हो जाते थे, जिसकी सैकड़ों शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज है। अपराध का नया अड्डा बन चुके अंतरराज्यीय बस स्टैंड को अपराध मुक्त करने की दिशा में प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रही है जिससे बस स्टैंड में होने वाली घटनाओं से प्रदेश की बदनामी का काला धब्बा नहीं लगेगा। फर्जी एजेंट यात्रियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही निर्धारित किराए से ज्यादा पैसे वसूल रहे है। बात यही खत्म नहीं होती जहां बसें जाती बी नहीं है वहां की टिकट देकर पैसा बी वसूल लेते है। अपनी मर्जी की बसों में बैठने के लिए दबाव बनाया जाता है। धोखाधड़ी और गुंडागर्दी की शिकायतों के बाद ऐसे अवैध एजेंटों की बस स्टैंड परिसर में घुसपैठ बैन करने के कदम उटाए जा रहे है। इसके लिए अधिकृत एजेंट की आईडी बनाई जाएगी। आईडी वाले एजेंट ही बस स्टैंड में प्रवेश कर यात्रियों की टिकट बुक कर सकेंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग को हस्तक्षेप के बाद आरटीओ के अधिकारियों ने बस स्टैंड स्थित यातायात ताना परिसर में 24 से 31 मई तक शिविर लगाएंगे। इस शिविर में आरटीओ की ओर से टिकट बुकिंग और इंट्री के लिए आईडी बनाकर दी जाएगी। शिविर में बस ओनर व्दारा एजेंट को अधिकृत करने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो के साथ ही यानकारी देनी होगी। साथ ही संबंधित ताना क्षेत्र में उसके खिलाफ अपराध तल रहा है या नहीं जानकारी पुलिस थाना से जारी करवाना होगा। पूर्व में अगर किसी केस में सजा हो चुकी है तो उसकी इभी जानकारी देनी होगी। जीएसटी प्रमाण पत्र और गुमास्ता प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा।
अवैध ट्रेवल एजेंटों की गुंड़ा-गर्दी से यात्री हालाकान
बस स्टैंड में अवैध एजेंटों के सक्रिय होने की शिकायत बस स्टैंड शुरू होने के साथ ही मिलने लगी थी। वहां दबंग किस्म के लोग और कुछ बस मालिक के स्टाफ वाले ट्रैवल्स एजेंट बनकर टिकट बुक कर रहे है। उनके पास टिकट बुक करने का कोई लाइसेंस नहीं है। वे यात्रियों को दबाव पूर्वक अपनी मर्जी से बस में बैठाते है। यात्री यदि नहीं बैठे तो मारपीट कर देते थे।
यात्रियों को परेशानी से बचाने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से सात दिन तक वैध ट्रेवल एजेंटों का आईडी कार्ड बनाया जाएगा। वैध ट्रेवल एजेंटों को ही बस स्टैंड में काम करने की अनुमति मिलेगी जिसके पास कार्ड नहीं होगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-शैलाभ साहू आरटीओ रायपुर
अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का विवाद से पुराना नाता
बस स्टैंड का विवादों से पुराना नाता है। जब से शुरू हुआ तब से गुंड़े बदमाश और उटाई गिरों का साम्राज्य बरकरार है। यैात्रियों से मारपीट तो आम बात है। रायपुर के भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड में पार्किंग से जुड़े विवाद अक्सर सामने आते रहते हैं। जिसके चलते समाजसेवी संस्था सत्यमेव जयते फाउंडेशन ने अंतर्राज्यीय बस स्टैंड परिसर में स्थित नगर निगम के जोन-6 कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। इनकी मांग है कि जोन ऑफिस और धनवंतरी मेडिकल में दवाई लेने आने वाले लोगों के लिए अलग से रास्ता देकर, वहां पर पार्किंग निशुल्क किया जाए।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदारों द्वारा आम लोगों से जबरन वसूली की जाती है। यहां पर स्थित जोन कार्यालय और धनवंतरी मेडिकल स्टोर में आने वाले लोगों को भी बस स्टैंड के पार्किंग एजेंटों द्वारा नो पार्किंग है बोलकर भटका दिया जाता है। जिससे लोगों को जुर्माना से डरकर मजबूरी में पैसे चुकाने पड़ते हैं। इसके लिए हमारी संस्था ने 15 दिन पहले निगम कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन उसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। केवल कुछ दूरी में स्टॉपर लगाकर व्यवस्था की खानापूर्ति की गई है। साथ ही यहां पर साइन बोर्ड भी नहीं लगवाए गए है। जिससे लोगों को जानकारी नहीं मिल रही।
अग्रवाल ने कहा कि बस स्टैंड में यात्रियों को छोडऩे आने वाले परिवार वालों के लिए 10 मिनट की फ्री पिकअप ड्रॉप की सुविधा होनी चाहिए। रायपुर एयरपोर्ट में यह व्यवस्था लागू है तो बस स्टैंड में भी इसे सख्ती से लागू करवाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है। यदि व्यवस्था नहीं सुधारी जाएगी तो हम फिर से कलेक्ट्रेट और निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
इस मामले को लेकर निगम के जोन-6 के कमिश्नर रमेश जायसवाल ने कहा कि जोन कार्यालय में आने वाले लोगों को एंट्री के लिए अलग रास्ता दे दिया गया है। लोग वहां पर गाडिय़ों की निशुल्क पार्किंग कर सकते हैं। उन्हें पैसे नहीं चुकाने होंगे। इसके अलावा लोगों को जानकारी के लिए वहां पर जल्द ही संकेतक बोर्ड भी लगा दिया जाएगा।
 


 K.W.N.S.-रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एग्जाम में 278 रैंक के साथ IPS कैडर के साथ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अभिषेक चतुर्वेदी ने सफलता हासिल की है। उनका मानना है कि इंजीनियरिंग करने वाले ज्यादातर युवाओं को सर्विस तो मिल जाती है। लेकिन, जॉब ओरिएंटेड फील्ड नहीं मिल पाता, जिसके चलते प्रशासनिक सेवा की तरफ स्टूडेंट जाते हैं। अभिषेक को लगातार तीन बार असफलता हाथ लगने के बाद भी कभी निराशा नहीं हुई। बल्कि, नई चुनौती के साथ नए सिरे से डटकर तैयारी करते रहे। यही वजह है कि चौथे प्रयास में उन्हें सीधे कामयाबी के शिखर तक पहुंचा दिया। बचपन से ही पढ़ाई में होनहार अभिषेक चतुर्वेदी ने प्राइमरी एजुकेशन सेंट जेवियर स्कूल से ली। फिर बाद में हाईस्कूल और हायरसेकेंडरी की पढ़ाई डीपीएस स्कूल से किया, जिसके बाद उन्होंने एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई में इंजीनियरिंग में प्रवेश ले लिया। उन्होंने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच से 2018 में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। इंजीनियरिंग में उन्हें एग्रीगेट 72% अंक मिला।।
अभिषेक ने कहा कि उनके पिता विनय कुमार चतुर्वेदी रेलवे में चीफ कंट्रोलर हैं। ऐसे में उन्हें बचपन से अपने पिता के साथ रेलवे के अफसरों से मिलने का मौका मिलता रहा। इस बीच इंजीनियरिंग करने के साथ ही पांच लाख रुपए के पैकेज में जॉब का ऑफर मिल गया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया और दिल्ली में रहकर UPSC एग्जाम के लिए कोचिंग करते हुए तैयारी शुरू कर दी।
अभिषेक ने बताया कि साल 2018 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक साल तक दिल्ली में रहकर अपने लक्ष्य को पाने का प्रयास किया। इस दौरान शुरुआत के तीन एग्जाम में लगातार अफसलता हाथ लगी। यहां तक प्रारंभिक परीक्षा में भी कामयाबी नहीं मिल पाई। साल 2020 में कोरोना कॉल में वे बिलासपुर आ गए और यहां रहकर एग्जाम की तैयारी करते रहे। घर पर उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिला और कभी मुझे निराश नहीं होने दिया। हर बार प्रिलिम्स से बाहर होने के बाद चुनौती का सामना किया। आखिरकार, चौथी बार में न सिर्फ प्रिलिम्स एग्जाम बल्कि मेंस और इंटरव्यू के बाद सीधे सिलेक्शन हो गया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में 23 से 25 मई तक ‘मृदा एवं जल संरक्षण’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए है।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से वन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय टीम और विशेषज्ञ प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के संबंध में परिचर्चा करेंगे। कार्यशाला में वन क्षेत्र में नरवा तथा जलाशयों के पुनर्जीवन हेतु किए जाने वाले प्रयास और जीविका में सुधार के लिए लघु वनोत्पाद का सतत् प्रबंधन विषय पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव चंद्र प्रकाश गोयल, राष्ट्रीय कैंपा प्राधिकरण के सीईओ सुभाष चंद्रा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रकाश राय शामिल होंगे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की प्रथम बैठक 26 मई को दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन स्थित समिति कक्ष एस-2-12 में आयोजित की गई है।
बैठक में संबंधित विभागीय सचिव, प्रबंध संचालक राज्य विद्युत कम्पनी, सदस्य छत्तीसगढ़ भारतीय बीमा विनियामक प्राधिकरण, प्रबंधक लीड बैंक, दूरसंचार विभाग के निदेशक, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार सहित अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के चिल्हाटी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 30 लाख 4 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है।
राशनकार्डधारी सदस्य आधार सीडिंग के लिए 30 जून तक दे सकते हैं आधार नंबर
प्रदेश में पंजीकृत राशनकार्डधारी सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन सामग्री प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों को आधार नंबर प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा 30 जून 2023 तय की गई है। अतः जिले में प्रचलित पंजीकृत सभी सदस्यों का आधार नंबर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर समय-सीमा में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण की जाए।