Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। संबंधों को निभाना किसी से सीखना है तो बृजमोहन अग्रवाल से सीखिए। यही उनकी खासियत है और यही उनकी सफलता का राज भी। यूं ही नही बृजमोहन अग्रवाल लोगों के दिलों में बसते हैं। क्योंकि रिश्ता निभाने में बृजमोहन जी का कोई मुकाबला ही नही है।यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज जो वाकया सामने आया वह बेहद भावुकता से भरा था। 1989-90 में बृजमोहन अग्रवाल सर्वप्रथम विधायक बनकर रायपुर से भोपाल पहुंचे तो उनके सुरक्षा अधिकारी थे राम नारायण मिश्रा. तब से रिटायरमेंट तक मिश्रा तत्कालीन मंत्री बृजमोहन के ही साथ रहे। अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अलग अलग राज्य बन गया। भोपाल छोड़कर बृजमोहन जी छत्तीसगढ़ की राजनीति में व्यस्त रहें।
23 साल बाद अभी आरएन मिश्रा ने अपने पौत्र के उपनयन संस्कार में बृजमोहन अग्रवाल जी को आमंत्रित किया था। पर यह सोंचा नही था कि इतनी व्यस्तताओं के बीच वो इतनी दूर उनके गांव आ जायेंगे। परंतु बृजमोहन अग्रवाल जी संबंधों की महत्ता को समझते हैं। उन्हें सम्मान देना जानते हैं। आज वो मध्य प्रदेश के सीधी जिले के गांव चुरहट के निकट स्थित भीतरी डोंडीटोला पहुंचे और मिश्रा परिवार के शुभ कार्य में शामिल हुए। इस दौरान उनके पुत्र नरेंद्र मिश्रा,शैलेंद्र मिश्रा सहित पूरे मिश्रा परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि उनके घर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति के धुरंधर बृजमोहन अग्रवाल संक्षिप्त आमंत्रण में ही पहुंच गए थे।
यहां भी बृजमोहन बेहद सादगी के साथ परिवार के बीच घंटों बैठे रहे और ब्राह्मण परिवार के पूजा संस्कारों को देखते रहे पश्चात सभी बड़ों का उन्होंने आशीर्वाद भी लिया। बटुकों को भी सगुन भेट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राजनीति और सामाजिक जीवन में आप बहुत से लोगों से मिलते होंगे परंतु बृजमोहन अग्रवाल जैसे विरले ही मिलेंगे हैं। स्वार्थ के इस दौर में कौन किसी की परवाह करता है। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल जी का लोगों के साथ संबंध को निभाते हुए आगे बढ़ना प्रेरणा देता है। शायद यही उनकी सफलता का राज भी है।
K.W.N.S.-रायपुर। छग के सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को एक दिवसीय निजी दौरे पर मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे। जहां एयरस्ट्रिप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तरह इस बार एमपी में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सीएम भूपेश ने कहा कि कर्नाटक में पिछली बार भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। वहां बीजेपी ने तोड़फोड़ कर सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान को पिछली बार ही जनता ने नकार दिया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तोड़फोड़ कर फिर थोप दिया। इस बार उनको तोड़फोड़ करने का मौका नहीं मिलेगा। भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पत्रकारों से चर्चा करने के बाद सीएम भूपेश बघेल नकटी गांव के लिए रवाना हो गए। यहां सीएम बघेल देवी मंदिर में पूजा पाठ करेंगे। नकटी गांव से सीएम नागौद तहसील के खेरूआ सरकार हनुमान मंदिर में पूजा करेंगे। वहां से सिंहपुर में मजार में चादर चढ़ाएंगे। शाम 4 बजे वापस छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर नए संसद भवन के लोकार्पण और 2 हजार के नोट बदलने जाने पर बड़ा बयान दिया है। संसद भवन के लोकार्पण को लेकर CM भूपेश ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बयान दिया है, उसके बाद हम इस विषय पर कुछ नही बोलेंगे। हम उन्हीं की लाइन पर बोलेंगे।
दो हजार के नोट बदलने पर सीएम भूपेश ने कहा कि 2000 के नोटो के लिए फिर से लाइन लगनी शुरू हो गई है। इन्हें लोगों को बस बैंको में लाइन लगाने में मजा आता है। जरूरत नहीं थी तो क्यों लेके आए, अब चल रहा था क्यों बंद किए? BJP नेता बताएं कि इस तरह से नोट बंद करने से क्या फायदा हुआ?
वहीं राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर अरुण साव के बयान पर सीएम भूपेश ने कहा कि यह शासकीय कार्यक्रम है और इसके लिए सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा। अरुण साव चाहते हैं कि अतिरिक्त कार्ड भेजा जाए तो हम उनको अतिरिक्त कार्ड भी भेज देंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है. उत्तर पश्चिम से लगातार आ रही गर्म हवा से पारा बढ़ रहा है. जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार हो चुका है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
वहीं रायपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. अंबिकापुर में 41.8, कोरबा में 41.3, बिलासपुर में 43.4, रायगढ़ में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया किया गया है. जगदलपुर में 36.2, दुर्ग में 42 और राजनांदगांव में 39.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
जानकारों के मुताबिक 90 दिनों की गर्मी में छत्तीसगढ़ के मध्यक्षेत्र का आधे से ज्यादा दिन तपता है. जिसमें बिलासपुर 48 दिनों तक गर्म रहता है. रायपुर 45 दिनों तक, दुर्ग 42 दिनों तक, जगदलपुर 10 दिनों तक गर्म रहता है. सबसे ज्यादा लू 16 दिनों तक राजनांदगांव में चलती है।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल 24 और 25 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता बस्तर पहुचेंगे। 25 को खड़गे के साथ होने वाली बैठक रद्द हो सकती है। 10 वीं बरसी पर जगदलपुर के लालबाग़ में बने झीरम घाटी स्मारक में, हमले में मारे गए कांग्रेसियों और शहीद जवानो को श्रद्धांजलि देंगे. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
25 मई को इस हमले के 10 साल पूरे होगे। मुख्यमंत्री समेत प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के तमाम बड़े नेता 25 मई को बस्तर पहुंचेंगे. जहां हमले में मारे गए लोगों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाएगी. इससे पहले प्रियंका गांधी भी अपने बस्तर प्रवास के दौरान झीरम शहीद स्मारक में पहुंच कर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी. बड़े स्तर पर होने वाले श्रद्धांजलि सभा को देखते हुए बस्तर कांग्रेस कमेटी अभी से ही आयोजन की तैयारी में जुट गयी है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना गोधन न्याय योजना से गौपालकों एवं किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो रही है। यहां के किसान गोबर बेचकर सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। राज्य के भूमिहीन मजदूरों, गौपालकों, किसानों, गौठान समितियों, गौशाला और महिला समूहों के लिए यह योजना लाभकारी साबित हो रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य सरकार किसानों से गोबर खरीद रही है, जिससे किसानों की कमाई हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ साथ आय के अन्य स्रोतों में इजाफा हो रहा है।
इसी क्रम में गोधन न्याय योजना से बेमेतरा जिले के ग्राम भांड़ (रामपुर) के लघु कृषक परिवार के जीवन शैली में भी बदलाव आया। किसान राकेश यादव ने बताया कि गोधन न्याय योजना शुरु होने से पहले घर के मवेशियों के गोबर का कोई हिसाब-किताब नही था, न ही गोबर एकत्र करने में कोई खास रुचि थी। गोबर को सिर्फ घुरवा में डाल दिया जाता था। मगर गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने से मवेशियों के गोबर का महत्व बढ़ गया है, अब वे अपने कुल 20 मवेशियों का गोबर गांव के गौठान में नियमित रूप से बेच रहे हैं और 15 दिवस के भीतर उनके बैंक खाते में पैसे भी आ रहे हैं। जिससे उनकी आमदनी अच्छी हो रही है एवं आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
अब तक कृषक राकेश यादव ने 22684 किलो गोबर बेचा है और उससे 45368 रुपए उनके खाते में आ चुके हैं। इस रुपये से सबसे पहले राकेश यादव ने एक अच्छी नस्ल की जर्सी गाय खरीदा। यह गाय औसतन 8 से 10 लीटर दूध प्रतिदिन देती है, जिससे मासिक 12 हजार से 15 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में यूनीपोल में हो रहे करोड़ों के भ्रष्टाचार के विषय में महापौर एजाज ढेबर को भाजपा पार्षद दल के साथ मिलकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया। नेता प्रतिपक्ष श्रीमती चौबे ने कहा कि शहर के प्रथम नागरिक अगर यूनीपोल में भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं तो तथ्यात्मक जानकारी के साथ ही कह रहे होंगे। जांच कमेटी में भी वे अपने ही सदस्यों को रखे हैं तो आप भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं करा रहे है। हम समस्त भाजपा के पार्षद दल इस भ्रष्टाचार का कड़ा विरोध करते है, लेकिन महापौर कार्रवाई करते हुए दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाएं। इस अवसर पर मनोज वर्मा, मृत्युंजय दुबे, डॉ. प्रमोद साहू, विनोद अग्रवाल, सरिता वर्मा, सीमा संतोष साहू, सीमा मुकेश कंदोई आदि उपस्थित थे।
राज्य शासन ने सोमवार को नगर निगम के तीन अफसरों को हटा दिया है। ये अधिकारी जांच के घेरे में थे। शासन की इस कार्रवाई को यूनीपोल घोटाले से जोडक़र देखा जा रहा है। शासन की ओर से आदेश जारी होने के कुछ घंटों के भीतर ही अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी को मूल विभाग सामान्य प्रशासन में भेजने के लिए पत्र लिख दिया गया है। प्रतिनियुक्ति पर निगम में नगर निवेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे बीआर अग्रवाल को राजनांदगांव नगर निगम के लिए रिलीव कर दिया गया है। नगर निवेश विभाग में ही सहायक अभियंता रहे आभाष को भी मंत्रालय अटैच करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यूनीपोल लगाने में धांधली सामने आने के बाद से ही नगर निवेश विभाग के अफसरों के खिलाफ जांच चल रही है। महापौर की अध्यक्षता में बनी समिति इसकी जांच कर रही है। चौंकाने वाली बात है कि निगम से सामान्य प्रशासन विभाग भेजे गए अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी खुद इस समिति के सदस्य हैं। अपर आयुक्त चंद्रवंशी को पिछले साल ही प्रतिनियुक्ति पर रायपुर आया गया था। करीब सवा साल के कार्यकाल के बाद उनके मूल विभाग मंत्रालय सामान्य प्रशासन भेज दिया गया है।
अधिकारियों पर कंपनी को फायदा पहुंचाया का आरोप
नगर निगम में करीब 27 करोड़ का मिनी यूनिपोल घोटाला फूटा है। अफसरों पर यूनिपोल लगाने वाली कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप है। इसकी जांच के लिए महापौर की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति कई बिंदुओं पर घोटाले की जांच कर रही है। समिति ने अफसरों से 17 बिंदुओं पर जवाब मांगा है। उनके जवाब के बाद मामले में प्रतिपरीक्षण और फिर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जानी है। इससे पहले ही अफसरों पर कार्रवाई कर दी गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा जरूरत मंद को पुराना राजेंद्र नगर में चरण पादुका वितरित की गई. बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला मौजूद थे, और सभी ने दिल से आशीर्वाद दिए और कहा आज तक किसी ने ऐसा कार्य नहीं किया है. शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी ने अपने उद्बोधन में कहा लगातार तपते धूप में चरण पादुका देना सिंधी काउंसिल का बड़ा नेक कार्य है और लगातार जन सेवा में सिंधी कॉन्सिल जुड़ा हुआ है सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा दूसरे दिन बहुत जरूरत मंद को बड़ी संख्या में चप्पल वितरित किए और बुजुर्ग एवम महिला उपस्थित हुए और सबको चरण पादुका पहनाकर आशीर्वाद लिया सिंधी एकेडमी के अध्यक्ष राम गिडलानी ने कहा पहली बार कोई संस्था चरण पादुका वितरित कर रही है।
और लगातार सिंधी काउंसिल जन सेवा से जुड़ा हुआ है महिला वकील निधि बुधवानी ने बुजुर्ग महिला को अपने हाथो से चप्पल पहनाया और आशिर्वाद लिया सिंधी काउंसिल के उपाध्यक्ष नितिन कृष्णानी ने जब बुजुर्ग से आशीर्वाद लिया और कहा मेरे जीवन में पल बड़ा अमूल्य है. इस दौरान सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ,शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी,सिंधी एकेडमी अध्यक्ष राम गिडलानी,नितिन कृष्णानी,न्यू राजेंद्र नगर के मुखी डॉ एन डी गजवानी,बॉबी खनुजा, कृपा राम चतुर्वेदी , गौरव कुमार , प्रताप महानंद, गणेश गुप्ता , कौस्तुभ पेडसे , कमल रन्धावा,राजकुमार हरचंदानी और महेश बम्बनी मौजूद रहे.

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता और हाल ही के भाजपा का दामन छोड़कर हाथ के साथ गए नंदकुमार साय ने राष्ट्रपति के हाथों संसद भवन के लोकार्पण की मांग उठाई है. साय ने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. साय ने लिखा है कि देश को पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति मिली है, इसलिए संसद भवन का लोकार्पण उनके हाथों ही होना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर आदिवासी कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। साय ने पत्र में संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की बात कही है। कांग्रेस नेता साय ने कहा, राष्ट्रपति देश की संवैधानिक प्रमुख है। राष्ट्रपति नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे तो अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण करने का लोभ संवरण करें। इससे पहले राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने का आग्रह कर चुके हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। ED ने छत्तीसगढ़ के ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में IAS अनिल टूटेजा, अनवर ढेबर, अरूणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल की ₹121.87 करोड़ की 119 संपत्ति अटैच की है। इसमें 14 संपत्ति IAS अनिल टूटेजा की है जिसकी क़ीमत ₹8.883 करोड़ है। इसमें पहले एजेंसी नें ₹58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी यानी अब तक ₹180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है। यह जानकारी ED ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
वही ED की गिरफ्त के बाद अब जेल में मौजूद काराेबारी अनवर ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मीटिंग्स भी इनके बीच हुई करती थीं। इसमें कारोबारी और कुछ कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। चैट में कोडवर्ड में बात होने की खबर सामने आई है। इसकी जांच ED कर रही है। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है।
ED के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने अदालत में पिछली बार ये भी कहा था कि अरुणपति (एपी) त्रिपाठी ने पति धर्म भी निभाया। उन्होंने पत्नी के नाम पर कंपनी खड़ी की। इसी कंपनी ने प्रदेश में खपने वाली शराब का होलोग्राम तैयार किया। इसका भुगतान पत्नी के नाम वाली कंपनी को त्रिपाठी ने करवाया।