Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए छग के मंत्री टीएस सिंहदेव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मंत्री सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया में स्काई ड्राइविंग करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी जमकर तारीफ की है. दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री अपने विभाग के स्टाफ के साथ इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एयरक्रॉफ्ट से अपने एक सहयोगी के साथ हजारों फीट उपर से छलांग लगाई. इस दौरान उन्होंने पूरा वीडियो भी बनाया. वीडियों में साफ-तौर पर देखा जा सकता है कि, वह हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हुए जमीन पर आते हैं।
टीएस सिंहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो को देखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी तारीफ की. उन्होंने लिखा कि वाह महाराज साहब…आपने तो कमाल कर दिया हौसला यूं ही बुलंद रहें. शुभकामनाएं.
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल जिन नये कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख 34 हजार रूपए के 13 सड़क नवीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण पंहडोर, एक करोड़ तीन लाख 19 हजार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रानीतराई, 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण करसा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत एक करोड़ 18 लाख रूपए के ग्लेजिंग यूनिट (माटी कला सेंटर) निर्माण सोनपुर, 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण जामगांव(आर), 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण सेलूद, 7 लाख 63 हजार रूपए के शासकीय नवीन हाई स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण खुडमुडी एवं 25 लाख रूपए के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल है।
इसी प्रकार छ.ग.राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के अंतर्गत 19 करोड़ 60 लाख रूपए के ग्राम अमलेश्वर(खम्हरिया) दुर्ग मंे 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ 43 लाख रूपए के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया(अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही.डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन(19 कि.मी.), 2 करोड़ 21 लाख रूपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बा का निर्माण कार्य, तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करोड़ 95 लाख रूपए के पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए के मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख 42 हजार रूपए के निपानी एनीकट निर्माण कार्य, एक करोड़ 2 लाख 69 हजार रूपए के कसही स्टापडेम निर्माण कार्य एवं एक करोड़ 71 लाख 12 हजार रूपए के ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास स्टापडेम निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन नये कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख 40 हजार रूपए के बटरेल से कोसागोंदी सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 37 लाख 68 हजार रूपए के झीट से रूही जामगांव(एम) सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 39 लाख 71 हजार रूपए के नगपुरा से डांडेसरा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 28 लाख 86 हजार रूपए के निकुम रूदा भोथली खाड़ा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 25 लाख तीन हजार रूपए के मेनरोड से सुखरीकला सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 13 लाख 85 हजार रूपए के मोहदी से नंदौरी सड़क नवीनीकरण कार्य, 33 लाख 34 हजार रूपए के ओटेबंध कपसदा से अकोला सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार रूपए के मेनरोड से घोटवानी वृहद पुल निर्माण कार्य, एक करोड़ 92 लाख 40 हजार रूपए के डत्स्.11 मेनरोड से दानीकोकड़ी वृहद पुल निर्माण कार्य, 3 करोड़ 84 लाख 80 हजार रूपए के राजपुर से परसकोल वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 94 हजार रूपए के मोहंदी से जरवाए वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 83 लाख 3 हजार रूपए के अछोटी से मलपुरीकला वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 84 लाख 15 हजार रूपए के औसर से कुर्मीगुण्डरा वृहद पुल निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन अंतर्गत 12 लाख 40 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य जामगांव(आर), 16 लाख 10 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन संधारण एवं 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण सोनपुर, 11 लाख 30 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य गोड़पेण्ड्री, 11 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य आगेसरा, 14 लाख 40 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य भनसुली आर, 20 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य खुड़मुड़ा, 11 लाख 20 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा, 10 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा शामिल है।
इसी प्रकार 48 लाख रूपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य जमराव, 13 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 34 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 11 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य औंधी, 10 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कापसी, 12 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 19 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 24 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य अमलेश्वर, 15 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य बजरंगपारा अमलेश्वर, 12 लाख रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य गभरा, 12 लाख 90 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य करसा, 13 लाख 20 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भोथली में भवन जीर्णोद्धार कार्य शामिल है।
छ.ग. राज्य विद्युत पारेषण कंपनी अंतर्गत 36 करोड़ रूपए के ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही.उपकेन्द्र का निर्माण कार्य(विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22 करोड़ 33 लाख रूपए के 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन (24 किमी.), 25 करोड़ 23 लाख रूपए के ग्राम जामगाव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रूपए के 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18 किमी.), 2 करोड़ 50 लाख रूपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132/के.व्ही.पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही.फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करेाड़ 58 लाख 30 हजार रूपए के कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 58 लाख 34 हजार रूपए के गुण्डी नाले में अमेरी के पास स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख 90 हजार रूपए के गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य शामिल है।
ग्राम सांकरा में महात्मा गांधी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत 44 करोड़ 52 लाख 64 हजार रूपए के अकादमिक ब्लॉक भवन, 10 करोड़ एक लाख 43 हजार रूपए के डायरेक्टोरेट ब्लॉक भवन, 9 करोड़ 98 लाख 68 हजार रूपए के प्रशासनिक ब्लॉक भवन, 95 लाख 59 हजार रूपए के वाईस चांसलर बंगला, 6 करोड़ 6 लाख 90 हजार रूपए के ई टाईप बंगला, 3 करोड़ 47 लाख 53 हजार रूपए के बालिका छात्रावास(100 बिस्तर) भवन, 4 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के पीजी बालक छात्रावास, 3 करोड़ 47 हजार 53 हजार रूपए के यूजी बालक छात्रावास(100 बिस्तर) भवन, 2 करोड़ 68 लाख 49 हजार रूपए के किसान छात्रावास, 48 लाख 3 हजार रूपए के सामुदायिक भवन, 56 लाख 4 हजार रूपए के बैंक एवं पोस्ट ऑफिस भवन, 3 करोड़ 51 लाख 80 हजार रूपए के इंडोर ब्लॉक, 3 करोड़ 53 लाख 78 हजार रूपए के बाउण्ड्री वॉल एवं गार्ड रूम के साथ प्रवेश द्वार, 7 करोड़ 81 लाख रूपए के वानिकी कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 7 करोड़ 81 लाख रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर) शामिल है।
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 5 करोड़ 56 लाख 6 हजार रूपए के जिला दुर्ग के असोगा कौही मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.55 किलोमीटर, 11 करोड़ सात लाख 92 हजार रुपए के छाटा से अचानकपुर मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 7 करोड़ 49 लाख 15 हजार रूपए के गाडाडी से कानाकोट मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 2.20 किलोमीटर, 4 करोड़ 57 लाख 21 हजार रूपए के नवागांव गातापार मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.40 किलोमीटर, 5 करोड़ 38 लाख 91 हजार रूपए के खोरपा से खम्हरिया पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.50 किलोमीटर, 10 करोड़ 70 लाख 70 हजार रूपए के चीचा से चंगोरी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.60 किलोमीटर, 9 करोड़ 99 लाख 30 हजार रूपए के खपरी से बलोदी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 13 करोड़ 60 लाख 72 हजार रूपए के परसाही सिर्री मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 4 किलोमीटर, 75 लाख 23 हजार रूपए के पाटन के बठेना में शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण, 38 करोड़ 77 लाख 79 हजार रूपए के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टाफ क्वार्टर एवं अन्य निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 93 लाख 49 हजार रूपए के फारेस्ट वंडरलैंड पार्क का निर्माण कार्य शामिल है।

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। शनिवार को मंत्री सिंह देव ने अध्ययन भ्रमण गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने वहां के अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान टीम ने अस्पताल की अधोसंरचना, अस्पताल प्रबंधन एवं गुणवत्ता के साथ इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था देखी।लगभग 1000 बिस्तरों का गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैंड के सबसे बड़े अस्पतालों के साथ प्रमुख शिक्षण अस्पतालों में से एक है। गोल्ड कोस्ट हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम आगामी 22 मई को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों और अधिकारियों से आज भ्रमण के दौरान देखी गई व्यवस्थाओं के साथ इलाज एवं मरीजों के प्रबंधन संबंधी जानकारियों पर विस्तृत चर्चा करेगी। साथ ही प्रबंधन संबंधी अन्य जानकारियों का भी आदान-प्रदान किया जाएगा। अध्ययन दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन शामिल हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को राजाभोज कृषि महाविद्यालय, बालाघाट, मध्य प्रदेश में आयोजित “विश्व मधुमक्खी दिवस” कार्यक्रम व किसान सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शामिल हुए। इस दौरान राजा भोज कृषि महाविद्यालय भवन एवं अधोसंरचना विकास का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आई है तब से किसानों की तरक्की उनकी खुशहाली का मार्ग बनता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों की बेहतरी के लिए नित नई योजनाओं के साथ काम कर रहे हैं। वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी किसान और किसान परिवार के उत्थान को प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रहे हैं।
बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दो अलग अलग राज्य बन गए परंतु रिश्ता अटूट है। अविभाजित मध्यप्रदेश में सुंदरलाल पटवा की सरकार में मुझे महज 29 साल की उम्र में मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मध्य प्रदेश से राजनीतिक संस्कारों को लेकर आगे बढ़ते हुए आज मैं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 7 बार के विधायक हूं। सौभाग्य से कृषि और जल संसाधन मंत्री के रूप में सीधे तौर पर किसानों की सेवा का अवसर भी मुझे मिल चुका है। बृजमोहन ने किसानों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है। भारत सरकार हो या मध्य प्रदेश सरकार आपको हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व के दशकों में मध्य प्रदेश के किसानों की बदहाली उन्होंने देखी है आज किसानों की खुशहाली देखकर खुशी महसूस होती है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग मध्य प्रदेश के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान मौजूद थे।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे के सम्मेलन‘‘ में क्षेत्र के विकास के लिए 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बघेल इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 19.60 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 14.43 करोड़ रूपए की लागत से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया (अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही. 19 किलोमीटर डीसीडीएस पारेषण लाईन, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट, 1 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित कसही स्टापडेम, 1 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास निर्मित स्टापडेम शामिल है।
बघेल इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से 13 सड़कों के पूर्ण हो चुका नवीनीकरण का कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 60.70 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंहडोर, 1 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से ग्राम रानीतराई, ग्राम करसा में 60.70 लाख रूपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण के कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 1 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से ग्राम सोनपुर के माटीकला सेंटर में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट, ग्राम जामगांव आर और सेलूद में 30-30 लाख रूपए की लागत से सतनामी समाज के नवनिर्मित सभागार भवन, 7.63 लाख लागत से शासकीय नवीन हाई स्कूल खुड़मुड़ी में निर्मित प्रयोगशाला कक्ष, 25 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रानीतराई में निर्मित 3 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री इसी तरह जिन कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे उनमें मुख्य रूप से 38.77 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय चंदुलाल चंद्राकर पी.जी. महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस, ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टॉफ क्वार्टर एवं अन्य निर्माण कार्य, 36 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य (विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22.33 करोड़ रूपए की लागत से 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पारेषण लाईन (24.00 किमी), 25.23 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम जामगांव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रूपए की लागत से 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18.00 कि.मी.), 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री 3 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से बनने वाले फॉरेस्ट वंडर लैंड पार्क का भी भूमिपूजन करेंगे।
इसी तरह मुख्यमंत्री 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से गुण्डी नाला में अमेरी के पास स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से 7 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 18 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से 6 विभिन्न सड़कों पर बनने वाले वृहद पुलों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन द्वारा 3 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से 20 शाला भवनों के कराए जाने वाले जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 68 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 6 सड़कों का भूमिपूजन करेंगे। इन सड़कों में छाटा से अचानकपुर मार्ग लम्बाई 3.30 किमी का निर्माण 11.07 करोड़ रूपए, चीचा से चंगोरी मार्ग लम्बाई 3.60 किमी का निर्माण 10.70 करोड़ रूपए, परसाही सिर्री मार्ग लम्बाई 4.00 किमी का निर्माण 13.60 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। श्री बघेल ने 75.23 लाख रूपए की लागत से पाटन विकासखण्ड के बठेना में शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएम आवास का कार्य निरंतर ही जारी है। हितग्राहियों को ध्यान में रखते हुए आवेदन भरवाए और सूची में नाम आने पर प्रमाण पत्र भी बांटे जा रहे है। इसी बीच नगर पालिका परिषद बेमेतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 415 हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र बाटा गया। मुख्य अतिथियो का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आपको बता दें कि नगर पालिका में विधायक आशीष छाबड़ा साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष मंगत शकुंतला साहू व वार्ड के पार्षद गण सहित नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय व नगर पालिका के पार्षदों के द्वारा शहर के 415 हितग्राहियों को आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुज्ञा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है।
इससे शहर के 415 घरो के लिए आज मानो ऐतिहासिक दिन व सौगात के दिन रहा,अनुज्ञा प्रमाण पत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी देखी गई वही विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कुछ दिन पहले 250 लोगो को और भवन के लिए अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरण किया गया था और वही बताया गया कि सभी पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में केंद्रांश और राज्यांश की मदद से प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2015-16 से अब तक 1.40 लाख मकानों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, वहीं 85 हजार मकानों की और सौगात मिलने वाली है। वर्तमान में राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा ) द्वारा राज्य के 33 जिलों के सभी 170 नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सबके लिए आवास मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
योजना अंतर्गत अब तक 2 लाख 62 हजार से अधिक आवासों की स्वीकृति प्राप्त है। अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत राज्य सरकार के राज्यांश से कई मकानों का निर्माण प्रगतिशील है। ऐसे में आंकड़े और बढ़ेंगे। सूडा के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सबके लिए आवास मिशन के क्रियान्वयन में लगभग 4200 करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है, जिसमें 2769 करोड़ केंद्रांश और 2388 करोड रुपये राज्यांश की राशि शामिल हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं तथा हायर सेकेन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को कहा कि वे निराश ना हो फिर से मेहनत से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संस्कृत विषय की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, राज्य गो सेवक आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दर दास, सदस्य छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव पूर्णिमा पाण्डेय, सहायक संचालक परीक्षा लक्ष्मण प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सदस्य निवेदिता चटर्जी सहित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की कर्मचारी, प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया की कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष 9वीं में शामिल 847 परीक्षार्थियों में से 829 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 97.87 प्र्रतिशत रहा। इसमें 519 छात्र और 310 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष 10वीं में शामिल 627 परीक्षार्थियों में से 622 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 99.20 प्र्रतिशत रहा। इसमें 342 छात्र और 280 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार कक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष 11वीं में शामिल 724 परीक्षार्थियों में से 710 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.34 प्र्रतिशत रहा। इसमें 413 छात्र और 297 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं में शामिल 750 परीक्षार्थियों में से 738 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.40 प्र्रतिशत रहा। इसमें 429 छात्र और 309 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इस प्रकार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शामिल 2948 परीक्षार्थियों में से 2899 उत्तीर्ण हुए। इसमें 1703 छात्र और 1196 छात्राएं शामिल है। प्रथम श्रेणी में 1881, द्वितीय श्रेणी में 956 और तृतीय श्रेणी में 62 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। 28 परीक्षार्थियों को पूरक और 21 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। हालांकि इस मूल्य के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकेंगे। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैध मुद्रा बने रहेंगे। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है।
वहीं, अब इस मामले को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल के नेता इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है और लाइन में लगकर नोट बदलने की बात कही है। 2000 रुपए का नोट बंद होने के मुद्दे पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा है कि मेरे पास भी 2000 रुपए के 5 नोट काफी समय से रखे हुए हैं। अब सारे काम छोड़ मुझे बैंक की कतार में खड़ा होना पड़ेगा। मोदी सरकार के इस फैसले से आम जनता परेशान होगी। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने यह निर्णय लिया गया। पीएम मोदी को देश से माफी मांगना चाहिए।
भाजपा नेताओं के गौठानों निरीक्षण पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा भाजपा के लोग पहले गौसेवा करने की बात करते थे। 15 साल में उन्हें ना भगवान राम याद आए, न गाय गौठान। उन्होंने कहा हमारी सरकार गायों की सेवा कर रही भाजपा को क्यों पीड़ा हो रही। मां कौशल्या की नगरी को चमका रहे BJP को तकलीफ क्यों? भाजपा नेताओं का चाल चरित्र और चेहरा जनता समझ चुकी है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां अब रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक जाना बेहद आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक के लिए नई विमान सेवा शुरू होने वाली है। इस सुविधा का बड़ा फायदा पर्यटकों के अलावा व्यापारी वर्ग को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये विमान सेवा 14 जून से शुरू होने जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो 14 जून से नए रूट पर विमान सेवा शुरू करने जा रही है। ये विमान रायपुर- लखनऊ-भुवनेश्वर के बीच चलेगी। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर से सिंगापुर और बैंकाक के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी। सिंगापुर-बैंकाक के लिए रायपुर से ही टिकट की बुकिंग हो सकेगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में लोग सिंगापुर-बैंकाक घूमने जाते हैं और व्यापारियों का भी सिंगापुर-बैंकाक से कनेक्शन है। ऐसे में जब ये फ्लाइट शुरू हो जाएगी तो पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा। अभी तक सिंगापुर-बैंकाक जाने वाले लोग कोलकाता या अन्य स्थानों से फ्लाइट पकड़ते थे, लेकिन अब रायपुर से ही फ्लाइट मिल जाएगी।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष 2023 में वर्षा ऋतु के दौरान हरियाली प्रसार एवं वन संवर्धन के लिए वृहद स्तर पर 02 करोड़ 91 लाख 20 हजार पौधे के रोपण एवं वितरण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उक्त वृहद वृक्षारोपण अंतर्गत अधिक से अधिक फलदार पौधों का रोपण के कार्य को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि विभागीय योजनांतर्गत 7065 हेक्टेयर तथा 20 कि.मी. में 64 लाख 64 हजार पौधे, मनरेगा अंतर्गत 70 हेक्टेयर एवं 60 कि.मी. में 90 हजार 800 पौधे, कैम्पा अंतर्गत 4016 हेक्टेयर में 22 लाख 27 हजार पौधे एवं अन्य योजनांतर्गत 80 हेक्टेयर में 2 लाख पौधों के रोपण से राज्य हरितिमा से आच्छादित होगा। उल्लेखनीय है कि वृक्षारोपण अंतर्गत 59 लाख 76 फलदार पौधे जिसमें आम, जामुन, बेल, कटहल, मुनगा, सीताफल, पपीता, अनार, नींबू, शहतूत, बादाम, बेर, तेन्दू, गंगा ईमली, लीची, आदि प्रजाति के पौधों का रोपण एवं 67 लाख 49 हजार लघु वनोपज एवं वनौषधि जैसे पुत्राजीवा, काला सिरस, सिंदूरी, गरूड़, रीठा, चित्राक, एलोविरा, गिलोय, अडूसा, अश्वगंधा, सर्पगंधा, तुलसी, छोटा करोंदा आदि प्रजाति तथा 30 लाख 42 हजार बांस के पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक नदी तट रोपण के तहत विगत वर्षों की भांति आगामी वर्षा ऋतु में भी प्रदेश की हसदेव, गागर, बांकी, बधुरा, बनास, जमाड़, महानदी, शिवनाथ तथा खारून नदियों के तटों पर 410 हेक्टेयर एवं 10 कि.मी. में लगभग 3 लाख 46 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा, जो न सिर्फ मृदा कटाव को रोकेगा, साथ ही छायादार, फलदार एवं अन्य बहुउद्देश्यों की पूर्ति भी भविष्य में स्थानीय नागरिकों की आवश्यकता के अनुरूप करेगा। वहीं प्रदेश के मार्गों के किनारे हरियाली को बढ़ाने की दृष्टि से सड़क किनारे वृक्षारोपण अंतर्गत 45 कि.मी. लंबाई के मार्ग में 43 हजार पौधों का रोपण भी किया जाएगा। यह वृहद वृक्षारोपण न सिर्फ वनक्षेत्र के अंदर होंगे अपितु वनक्षेत्र के बाहर निजी एवं शासकीय भूमियों जैसे आंगनबाड़ी, पुलिस चौकी, उद्यान, अस्पताल, गौठान, शमशान, शासकीय परिसर आदि स्थानों में भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देशों पर विभाग द्वारा अनूठी पहल करते हुए मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना इस वर्ष से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना का मुख्य उददेश्य कृषकों/अन्य हितग्राहियों के निजी भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण, सहयोगी संस्था, निजी कम्पनियों की सहभागिता की स्थिति में उक्त प्रजातियों के वृक्षों का वापस खरीद सुनिश्चित करना, चयनित प्रजातियों के लिए प्रति वर्ष न्यूनतम क्रय मूल्य का निर्धारण करते हुए उनके आय में बढ़ोत्तरी करना, काष्ठ एवं प्लाईवुड आधारित उद्योगों को बढ़ावा देते हुए अतिरिक्त कर के रूप में शासन के राजस्व में वृद्धि लाना, रोजगार सृजन करना, वृक्षारोपण कार्य में सहयोगी संस्थाओं की सहागिता से शासन के वित्तीय भार को कम करना है।
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनांतर्गत कुल 21640 कृषकों की निजी भूमियों पर 33800 एकड़ रकबा में 2 करोड़ 13 लाख 32 हजार 300 का पौधा का रोपण किया जाएगा, जिसमें से प्रदेश में 662 हेक्टेयर क्षेत्र में 2 लाख 84 क्लोनल बांस एवं 663 हेक्टेयर क्षेत्र में 2 लाख 98 हजार साधारण बांस का रोपण किया जाएगा। इस प्रकार वन विभाग विभिन्न संस्थानों एवं आमजन के सामूहिक प्रयासों से आगामी वर्षा ऋतु में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृहद वृक्षारोपण तो प्रदेशभर में किया ही जाएगा, भविष्य में वन आधारित निजी जरुरतों की पूर्ति और वनोपज की बिक्री से अतिरिक्त आय का साधन भी प्रदेशभर के निवासियों को प्राप्त होगा।