Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुरू किए गए मिलेट मिशन का सार्थक परिणाम दिखने लगा है। किसान अब धान की खेती के बदले रागी और कोदो, कुटकी की फसल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बेमेतरा जिले में लगभग 500 हेक्टेयर में किसानों ने पहली बार धान के बदले रागी की फसल ली है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है। कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर 3000 प्रति क्विंटल की दर से तथा रागी की खरीदी 3377 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। साथ ही धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी भी दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा धान के बदले खरीफ की अन्य फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी की फसल लेने पर 10 हजार रूपए प्रति एकड़ के मान से इनपुट सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।
विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम जिया निवासी घनश्याम वर्मा अपने 5 एकड़ खेत में बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत रागी फसल की खेती कर रहे हैं तथा बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत बीज निगम पथर्रा में पंजीकृत हैं। जिले में पूर्व वर्षाे में मिलेट अंतर्गत रागी फसल का रकबा निरंक था किंतु इस वर्ष राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत जिले में पहली बार 550 हेक्टेयर में रागी फसल की खेती की गई है तथा प्रमाणित बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत् किसानों का पंजीयन भी कराया गया है। इस प्रकार प्रमाणित रागी बीज की उपलब्धता से जिले को आत्मनिर्भर बनाने तथा रागी फसल का रकबा में वृद्धि करने का प्रयास किया गया।
पोषक तत्वों के कारण मिलेट अनाजों की लगातार डिमांड अचानक से बढ़ रही है। बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए किसान भी इन फसलों को उपजा रहे हैं। रागी, जिसका दूसरा नाम मडुआ भी है, छत्तीसगढ़ में शुरू हुए मिलेट मिशन के तहत किसानों को इन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को उन्नत बीज के साथ अन्य सहायता दी जा रही है। मंडी में रागी की कीमत भी काफी अच्छी मिल रही है और साथ ही इसकी खेती करना ज्यादा कठिन भी नहीं है। यानी रागी की खेती कर किसान कम मेहनत के ही अच्छी कमाई कर सकते हैं।
रागी में कैल्शियम की मात्रा सर्वाधिक पायी जाती है जिसका उपयोग करने पर हड्डियां मजबूत होती है। रागी बच्चों एवं बड़ों के लिये उत्तम आहार हो सकता है। प्रोटीन, वसा, रेशा, व कार्बाेहाइड्रेट्स इन फसलों में प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। महत्वपूर्ण विटामिन्स जैसे थायमीन, रिवोफ्लेविन, नियासिन एवं आवश्यक अमीनो अम्ल की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जोकि विभिन्न शारीरिक क्रियाओं के लिये आवश्यक होते है। रागी युक्त आहार कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है। कैल्शियम व अन्य खनिज तत्वों की प्रचुर मात्रा होने के कारण ओस्टियोपोरोसिस से संबंधित बीमारियों तथा बच्चों के आहार (बेबी फूड) हेतु विशेष रूप से लाभदायक होता है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव रहे गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष की हैसियत से ये इस्तीफा स्वीकृत किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मंत्रालय ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी भेज दी है।
इसके बाद होरा की जगह अब भिलाई नगर के MLA देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। एक विवादित ऑडियो टेप आने के बाद 20 सितम्बर 2022 को गुरुचरण सिंह होरा ने अपना इस्तीफा दे दिया था हांलाकि इस्तीफे में किसी वायरल ऑडियो टेप की जगह स्वास्थगत कारणों का हवाला उन्होनें दिया गया था। काफी दिनों तक जब होरा का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ,तब ओलम्पिक संघ के सदस्यों ने बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव लाया और होरा को पद से हटाकर देवेन्द्र यादव को नया महासचिव बनाया था। संघ से हटाने की भनक लगने पर होरा ने बैठक को असंवैधानिक करार देते हुए, ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास जाने की बात कही थी लेकिन अब सीएम ने ही होरा के इस्तीफे पर अपनी स्वीकृति दे दी है।
 
 भूपेश बघेल ने COA के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर किया
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। ग्रीष्म ऋतु के मौसम में तापमान में वृद्वि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील आम नागरिकों से की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। लू के लक्षण – सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना आदि लक्षण शामिल है।
लू से बचाव के उपाय- इसके लिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाये। धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध ले। पानी अधिक मात्रा में पिये। अधिक समय तक धूप में न रहे। गर्मी के दौरान मुलायम सूती कपड़े पहने ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ. आर. एस. घोल पिये। चक्कर, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें। शीतल पेय जल पिये, फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श ले। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह ले।
लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार – बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगायें, कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटायें, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जायें, आंगनबाड़ी मितानिन तथा ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट के लिए संपर्क करें।
क्या करें – भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु पर्याप्त पानी पीये भले ही प्यास न लगे, मिर्गी या हृदय, गुर्दे या लीवर से संभावित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो या जिनको द्रव्य प्रतिधारण की समस्या है, उनको तरल सेवन बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस घोल, घर के बने पेय जैसे- लस्सी, नींबू का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
क्या न करें- धूप में बाहर जाने से बचे, नंगे पाँव बाहर न जाए, दोपहर के समय खाना पकाने से बचे, शराब, चाय, कॉफी और कार्बाेनेटेड शीतल पेय से बचे, ये शरीर को निर्जलित करते हैं। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचे।
सावधानियां- जितना हो सके घर के अंदर रहे, नमक, जीरा, प्याज का सलाद और कच्चे आम जैसे पारंपरिक उपचार हीट स्ट्रोक को रोक सकते हैं। बंद वाहन में बच्चे और पालतू जानवरों को अकेला न छोडे, पंखे और नम कपड़े का प्रयोग करे। डंडे पानी में स्नान करे। अपने घर या कार्यालय में आने वाले विक्रेताओं तथा सामान पहुंचाने वाले लोगों को पानी पिलाये और पेड़ लगाये, सूखी पत्तियों, कृषि अवशेषों तथा कचरें को न जलायें।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में CGPSC 2021 के परिणाम आने के बाद विवाद की स्थिति बन गई है. परिणाम में हुए कई इत्तेफाक को लेकर विपक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी और ABVP दोबारा जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं आज ABVP कार्यकर्ता के साथ PSC की परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस ज्ञापन सौंपने निकलने. इस दौरान ABVP और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई. रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल में ABVP ने CGPSC 2021 के परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने छात्र हित में फैसला लेने की मांग कही. इस प्रदर्शन में CGPSC की परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी भी मौजूद रहे. अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सीट की कार्बन कॉपी, मॉडल आंसर की ट्रांसपेरेंसी की मांग की है. इस दौरान मुख्यमंत्री निवास ज्ञापन देने जा रहे ABVP के छात्रों को बड़ी संख्या में तैनात पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोका. इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी देखने को मिला. फिलहाल, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के कांकेर जिले के आदिवासी बहुल अंतागढ़ के गोटुल रच्चा समिति को इंडोनेशिया के भ्रमण का महत्वपूर्ण अवसर मिला। अध्ययन भ्रमण पर गए समिति के सदस्यों का यह सफर इतना रोचक और अनुभव भरा था कि वे वापस लौटते ही मुख्यमंत्री से विधायक श्री अनूप नाग के नेतृत्व में सीधे मुलाकात करने पहुंचे और अपने अनुभवों को सहजता के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान सदस्यों ने उन्हें यह खुशी-खुशी बताया कि प्रदेश से बाहर की यात्रा हमारे लिए एक सपना और असंभव सा था, ऐसे में आपने हम आदिवासियों को विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति, कृषि, परंपरा के प्रदर्शन और उन देशों की कृषि तथा वनोपज में हो रहे नवाचारों को सिखने-समझने का जो महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया, यह हमारे लिए हमेशा के लिए यादगार हो गया है।
गोटुल रच्चा समिति अंतागढ़ का यह 13 सदस्यीय अध्ययन दल 8 मई से 18 मई तक छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय अनुदान से इंडोनेशिया में आदिवासी संस्कृति, परंपरागत कृषि, वनोपज संग्रहण के अध्ययन हेतु इंडोनेशिया के भ्रमण पर था। दल ने प्रदेश के सुदूर वनांचल स्थित अंतागढ़ क्षेत्र के विभिन्न जगहों से सदस्य शामिल थे। इनमें गोटुल रच्चा समिति अंतागढ़ के अध्यक्ष परमानंद उईके सहित सर्वश्री राजूराम उसेण्डी, रामसिंह मरकाम, कंगलू राम कोमरा, सतीश टेकाम, अघन सिंह सलाम, मानिक लाल कोमरा, सुरेश कुमार मण्डावी, जुगल राम उसेण्डी, खेमन कुमार उसेण्डी, बीरसिंह मण्डावी, अनिल कुमार दुग्गा और दिनेश कुमार दुग्गा शामिल थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण पार्क अब मूर्त रूप ले चुका है। यहां 20 ग्रामीण महिलाएं सिलाई मशीन द्वारा कपड़ा सिलने का काम बखूबी तरीके से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के काम की सराहना करते हुए बधाई दी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज उन्हें यह गर्व हो रहा है कि अब वे सामूहिक तौर पर ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क में कार्य कर रहे हैं। इससे ना केवल उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है बल्कि सामाजिकता की भावना भी विकसित हुई है।
ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण पार्क
उज्जवल महिला समूह ग्राम आछोटा की अध्यक्ष श्रीमती जयंती नागरची ने बताया कि पहले केवल छोटे-छोटे कार्यों को करते थे लेकिन अब एक साथ स्कूल ड्रेस सिलाई का काम कर रहे हैं। अब हमारी आमदनी ₹200 से 250 रुपए प्रति दिन हो जा रही है। इसी तरह अन्य महिलाएं भी रीपा में काम करते हुए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं । पूर्व में व्यक्तिगत रूप से हस्तचलित सिलाई मशीन के द्वारा शर्ट ट्यूनिक आदि कपड़े का सिलाई कार्य किया जाता था। जो कि वेंडर द्वारा थोक में कपड़ा प्राप्त कर सिलाई कार्य पूर्ण किया जाता था । वे हस्तचलित सिलाई मशीन से 01 दिन में 15-20 नग ही सिलाई कर पाते थे, जिससे उन्हे एक दिन में 100-150 रुपए तक की आमदनी हो जाती थी।
गौठान में सिलाई कार्य में प्रगति लाने के लिए महात्मागांधी औद्योगिक पार्क योजना अंतर्गत इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन की स्थापना रीपा गौठान के वस्त्र  / सिलाई इकाई में की गई तत्पश्चात बड़ौदा आर-सेटी से 30 दिवसीय निःशुल्क उन्नत सिलाई प्रशिक्षण प्रदान कर इन्हें प्रशिक्षित किया गया। अब वे 01 दिवस में 30-40 नग शर्ट ट्युनिक आदि कपड़े का सिलाई कर 200-250 रुपए प्रतिदिन की आमदनी कर लेते है। समूह ने अभी तक 8800 नग कपड़े की सिलाई कर 48 हजार 400 रुपए की आमदनी अर्जित की है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत की। इससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यरत लोगों को एवं गढ़कलेवा में आने वाले लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वे यहां अध्धयन भी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की 5 तारीख को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान रीपा को वाई-फाई सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी। आज यहां वाई-फाई सुविधा के शुभारंभ से रीपा इस सुविधा से लैस जिले का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बन गया है।
इस अवसर पर विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन श्री रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारे मौजूद थे।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ में 01 से 03 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 में उनसे उनके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की भागीदारी का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी। श्री बघेल ने पत्र में यह भी लिखा है कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य धार्मिक व सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध एक ऐसा प्रदेश है, जिसका श्रीराम, माता कौशल्या व उनके जीवन चरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण से बहुत गहरा संबंध है। हमारे राज्य को श्रीराम की माता कौशल्या की जन्मभूमि होने का विशेष गौरव प्राप्त है। माता कौशल्या का जन्म तत्कालीन दक्षिण कोसल में हुआ था, जो वर्तमान छत्तीसगढ़ में है। माता कौशल्या को उनके उदार भाव, उनके ज्ञान व श्रीराम के प्रति उनके वात्सल्य भाव के लिये जाना जाता है, यही कारण है कि उन्हें मातृत्व भाव के प्रतीक के रूप में कई स्थानों पर पूजा जाता है, परंतु छत्तीसगढ़ राज्य एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहां माता कौशल्या को समर्पित मंदिर स्थापित है, यह मंदिर रायपुर जिले में चन्द्रखुरी नामक स्थान पर स्थित है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि भगवान राम धर्म व सदाचार के प्रतीक के रूप में हमारे देश सहित विदेशों में भी सर्वाधिक पूजनीय देवता है। श्रीराम के चरित्र को सदैव ही एक आदर्श राजा, एक आदर्श पति, एक आदर्श भाई व एक आदर्श पुत्र के रूप में चित्रित किया गया है। रामायण में उनके द्वारा किये गये कार्यों व उनकी शिक्षाओं ने प्राचीन काल से पीढ़ियों को नैतिकता के मार्ग पर चलने व उनका अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के लगभग 10 वर्ष अधिकांशतः दण्डकारण्य (ज्यादातर वर्तमान छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा, तेलंगाना व आंध्रप्रदेश भी) में व्यतीत किये हैं एवं उक्त सभी स्थानों पर श्रीराम की उपस्थिति से संबंधित बहुत सी कथाएं प्रचलित हैं। मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश के वनक्षेत्र के संदर्भ में ऐसी धारणा है कि श्रीराम ने अपने वनवास अवधि का एक महत्वपूर्ण भाग यहां व्यतीत किया था, इसलिए इस क्षेत्र में श्रीराम को समर्पित बहुत से मंदिर एवं पवित्र स्थल स्थित हैं एवं इन स्थलों को तीर्थ स्थली भी माना जाता है। यह क्षेत्र कई आदिवासी समुदायों का भी निवास स्थान माना जाता है, जिन्होंने सदियों से अपने पूर्वजों की परंपराओं व संस्कृति को सहेज कर रखा है। श्रीराम ने छत्तीसगढ़ की दो सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदियां शिवनाथ व महानदी के तट के निकट अपने वनवास का अधिकांश समय बिताया था।
श्री बघेल ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार प्रदेश के समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक विरासतों के संरक्षण व प्रचार प्रसार के लिए पूर्णतया समर्पित है। श्रीराम तथा रामायण हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा हैं। अपनी विरासतों एवं श्रीराम से अपने संबंधों के संरक्षण हेतु अपने सतत् प्रयासों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा माता कौशल्या को समर्पित मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्य किया गया है तथा वार्षिक कौशल्या महोत्सव भी मनाया जा रहा है। साथ ही भगवान श्रीराम की यात्रा से जुड़े स्थलों को एकक्रम में व्यवस्थित कर ‘राम वन गमन पथ‘ के रूप में मान्यता देने का कार्य भी राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता 08 अप्रैल 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक जिला जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण नामक नगर में आयोजित किया गया एवं द्वितीय राज्य स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी 2023 से 18 फरवरी 2023 तक गरियाबंद जिला के राजिम में आयोजित किया गया, जिसमें वियतनाम व श्रीलंका केे विदेशी सांस्कृतिक दलों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि इसी अनुक्रम में हमारे राज्य द्वारा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जो 01 जून 2023 से 03 जून 2023 तक राम लीला मैदान, रायगढ़, छत्तीसगढ़ में आयोजित होना प्रस्तावित है। यह एक प्रकार का प्रतियोगिता वाला कार्यक्रम होगा, अतएव आपके राज्य से रामायण ‘झांकी प्रदर्शन‘ समूह के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित करते हुए हमें अत्यन्त हर्ष का अनुभव हो रहा है। नृत्यनाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्यकाण्ड पर आधारित होगा। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में आपके राज्य की गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता व उत्साह में और अधिक वृद्धि होगी।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बठेना धमतरी की कक्षा 11 वीं की छात्रा फाल्गुनी साहू ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भेंट किया 
इस दौरान बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बठेना धमतरी की कक्षा 11 वीं की छात्रा फाल्गुनी साहू ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भेंट किया और सेजस धमतरी की ही कक्षा 11 वीं की छात्रा श्रद्धा सिंह ने मुख्यमंत्री को उनका पोट्रेट भेंट किया।
इस दौरान बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
 

 
 
  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव पहुंचे और उन्होंने कुल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख 22 हजार रूपए के 126 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल ने 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण किया जिसमें 6.37 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जिला अस्पताल में स्टाफ क्वार्टर, गोपालपुरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र और आयुष पॉली क्लीनिक सह जिला आयुर्वेद कार्यालय निर्माण शामिल हैं। इसी प्रकार 1.46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोकुलपुर, जिला निःशक्तजन पुनर्वास केन्द्र भवन, तृतीय लिंग समुदाय हेतु सामुदायिक सह-प्रशिक्षण केन्द्र भवन और गढ़कलेवा के शेड निर्माण कार्य एवं बाह्य भित्ति चित्र का लोकार्पण। मुख्यमंत्री इसके साथ 94.30 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन धमतरी और 40 लाख रूपए की लागत के जनपद पंचायत धमतरी के 9 विभिन्न कार्यों, 4.79 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के तहत गागरा, शंकरदाह, बिरेतरा, कुर्रा, खपरी, अछोटा, परसुली, दोनर, बंजारी में पाईपलाइन विस्तार कार्य का लोकर्पण किये।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन नए स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किये। इन कार्याे में मुख्य रूप से 57.93 करोड़ रूपए की लागत से दोनर और सोरिद में 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र और अर्जुनी में अति उच्चदाब के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र, 35.74 करोड़ रूपए की लागत से भंवरमरा, देमार, खम्हरिया, डाही से डांडेसरा और मड़वापथरा से बरपानी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, 11.52 करोड़ रूपए की लागत से बीसीएस कॉलेज, नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष, शासकीय नवीन महाविद्यालय कण्डेल का भवन, नगरपालिक निगम धमतरी द्वारा 16 करोड़ 61 लाख 09 हजार रूपए की लागत से ब्राम्हणपारा, सुभाषनगर, सरदार वल्लभभाई पटेल और महिमासागर वार्ड स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण, डाक बंगला वार्ड, हटकेशर और बठेना वार्ड में मुक्तिधाम निर्माण, विकास कार्य और रामबाग चौक, विंध्यवासिनी मंदिर, पोस्ट आफिस वार्ड और गोकुलपुर वार्ड में फुटपाथ निर्माण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीटी रोड सह क्रैश बेरियर निर्माण, निगम क्षेत्र में आधुनिक शौचालय निर्माण, गोबर से पेंट निर्माण इकाई की स्थापना, विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा स्थापना धमतरी शहर के 19 स्थानों में आरसीसी नाली निर्माण, महिमासागर वार्ड में वेस्ट निपटाने के लिए वर्किंग शेड एवं मशीन स्थापना कार्य, धमतरी शहर के 26 स्थानों में सी.सी.रोड निर्माण, महिमा सागर, रिसाईपारा वार्ड में पाथवे निर्माण, औद्योगिक और रामसागरपारा वार्ड में बाउंड्रीवॉल निर्माण, बनियापारा, सुभाषनगर, नयापारा, सदर उत्तर वार्ड में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, रिसाइपारा और नयापारा में रंगमंच-चबूतरा निर्माण, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में शेड निर्माण, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण तथा विभिन्न स्थानों में एलईडी स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्ट लाईट स्थापना सहित विभिन्न कार्य का भूमिपूजन किया।