Browsing: रायपुर

P. T. –  रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम लगातार जारी है। इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरा छत्तीसगढ़- मेरा परिवार है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मैंने विधानसभाओं में जाकर अपने जिन घरों में भोजन किया। उन सबको सपरिवार मैं मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर उनके साथ भोजन करूँगा। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

P. T. –  रायपुर । राजधानी में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 

जानकारी के अनुसार, राखी थाना क्षेत्र में सरकारी बिल्डिंग बन रही है. जहां आरोपी मजदूर करण यादव ने 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है. ये मामला 12 मई का बताया जा रहा है। 

 

मीडिया के जानकारी देते हुए ग्रामीण एएसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि, नई राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में अधीनस्थ शासकीय निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. वहां पर बाहर से आकर मजदूर रहते हैं, ओड़िशा-बंगाल से आकर मजदूर रहते हैं। 

वहीं पर 26 वर्षीय युवक करण यादव ने 3 वर्षीय बालिका के साथ में रेप किया था. जिस पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

*झूठे आरोप लगाने से कांग्रेस के पाप नहीं धुलेंगे- ओपी चौधरी*

*भूपेश बघेल कांग्रेस प्रवक्ताओं की गोद में छुप रहे हैं*

P. T. –  रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल के संरक्षण में कांग्रेस शासन में 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले का जवाब देते नहीं बन रहा तो कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा शासनकाल में 44 सौ करोड़ के शराब घोटाले का बेबुनियाद आरोप लगा कर यह मुगालता पाल रही है कि उसके पाप धुल जाएंगे। लेकिन ऐसा नामुमकिन है। कांग्रेस रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करे और इस तरह के आरोप रोज दोहराए। हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यह तो बताये कि भाजपा शासन में एक पैसे का भी शराब घोटाला हुआ तो विपक्ष में बैठकर कांग्रेस क्या कर रही थी। साढ़े चार साल से सत्ता में रहते घोटालेबाजी कर रही है तो लगे हाथ यह भी तथ्यों के साथ सामने लाती कि भाजपा के समय कोई घोटाला हुआ। उसकी जांच कराती और कोई गलती मिलती तो कार्रवाई करती। कांग्रेस को रोका किसने है? भूपेश बघेल कांग्रेस प्रवक्ताओं की गोद में छुप रहे हैं। उन्हें जनता के सामने आना चाहिए। वे शराब के संगठित घोटाले के कर्ताधर्ताओं पर कार्रवाई करने की बजाय उनकी पैरवी कर रहे हैं। जाहिर है कि यह घोटाला भी बाकी घोटालों की तरह उनके ही आशीर्वाद की छाया में हुआ है।

 

ओपी चौधरी ने कहा कि अब से पहले कांग्रेस को भाजपा शासन काल में कोई शराब घोटाला नहीं मिला। 2 हजार करोड़ का ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट शराब घोटाला ईडी ने पकड़ा और कांग्रेस के कमीशन एजेंट, आबकारी अधिकारी गिरफ्तार हो गए तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दहशत में हैं। सपने में ईडी दिख रही है। इसलिए कांग्रेस को यह सपना आ गया कि भाजपा के राज में शराब घोटाला हुआ था। इस तरह के कांग्रेसी प्रपंच छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती है। भूपेश बघेल यह समझ लें कि 2 हजार करोड़ के लोक धन की लूट उन्हें और कांग्रेस को बहुत भारी पड़ेगी। जनता का 2 हजार करोड़ रुपये उन्हें लौटाना पड़ेगा।

P. T. – रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि डॉ. रमन सिंह की सरकार ने वर्ष 2012-17 के बीच शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर लगभग 4400 करोड़ रूपयों का भ्रष्टाचार किया। रमन सरकार ने अपने कार्यकाल में दशकों से चली आ रही आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया था। वैसे ही जैसे दिल्ली की आप सरकार ने किया है। शुक्ला ने मांग की कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, तत्कालीन आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल, तत्कालीन आबकारी सचिव एवं आबकारी आयुक्त गणेशशंकर मिश्रा की कार्यप्रणाली को ईडी जांच के दायरे में ले।

राजीव भवन में आज प्रेस वार्ता में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने आबकारी नीति में परिवर्तन किया तो भाजपा ने आरोप लगाया कि घोटाला करने के उद्देश्य से शराब निर्माताओं को फायदा पहुंचाने के लिये यह नीति परिवर्तित की गई। वहां के उप मुख्यमंत्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। वे जेल में हैं। ऐसे ही नीति परिवर्तन के लिये रमन सिंह की तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिये। शराब घोटाले से मिलने वाली 4400 करोड़ की कमीशन की राशि किस खाते में जायेगी इस बात को लेकर रमन सरकार की कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों में विवाद हुआ था। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2012 से 2017 के बीच शराब उत्पादकों को फायदा पहुंचाने एवं करोड़ों के कमीशनखोरी किये जाने के उद्देश्य से बिना मापदण्डों का पालन किये उनके उत्पाद को IMFL (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) की केटेगरी में शामिल किया गया। ठेकेदारों को अधिक मुनाफा दिया जाकर इन अवैधानिक तरीके से IMFL श्रेणी की केटेगरी में रखी गयी शराब को प्रदेश में ऊंची दरों पर बेचने का कार्य करते हुए कई सौ करोड़ रूपयों की कमीशनखोरी कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया था। रमन सरकार द्वारा मदिरा के सेल प्राईज फिक्सेशन में देशी शराब के निविदाकर्ता/लाइसेंसी को वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में 60 प्रतिशत तथा वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक 50 प्रतिशत का मुनाफा प्रदान किया गया जो कि अन्य राज्यों से ढाई गुना अधिक था। सीएजी ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। रमन सरकार द्वारा देशी/विदेशी मदिरा के निविदाकर्ताओं को अत्यधिक मुनाफा दिए जाने के कारण वर्ष 2012-13 से 2016-17 के मध्य विदेशी शराब के रिटेलर्स को 946.79 करोड़ तथा इसी अवधि में देशी शराब के रिटेलर्स को 567.13 करोड़ का अवैध लाभ पहुंचाया गया।

शुक्ला ने कहा कि इस महाघोटाले को अंजाम देने के लिये डॉ. रमन सिंह ने अपने खास अधिकारी समुन्द सिंह को रिटार्यमेंट के बाद नियमों के खिलाफ जाकर 9 साल लगातार सेवा वृद्धि देते हुये आबकारी विभाग में ओएसडी के पद पर कार्यरत रखा। शासन के इशारे पर उक्त अधिकारी ने इस हजारों करोड़ के आबकारी घोटाले को अंजाम दिया। संविदा पर पदस्थ अधिकारी को नियमानुसार वित्तीय अधिकार नहीं होता। तत्कालीन सरकार के संरक्षण में उक्त अधिकारी ने नियमों की अवहेलना करते हुये वित्तीय अधिकारों का दुरूपयोग करते हुये महाघोटाले में सरकार का साथ दिया। वर्ष 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी संविदा पर पदस्थ ओएसडी समुन्द सिंह इस्तीफा देकर फरार हो गये। उक्त भ्रष्टाचार की शिकायत दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किये जाने पर जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई। ईओडब्ल्यू ने जांच कर इस महाघोटाले पर मोहर लगाते हुये 26 अप्रैल 2019 को समुन्द सिंह के आठ ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही की। 10 माह तक फरार रहने के बाद ईओडब्ल्यू ने समुंद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। समुन्द सिंह की जमानत एक बार सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के 2 वर्ष बाद हुयी। वर्तमान यह प्रकरण अदालत में जारी हैं।

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 2017 में बनाई गयी आबकारी नीति में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। रमन सरकार के समय वर्ष 2017-18 में छत्तीसगढ़ की आबकारी से राजस्व प्राप्ति 3900 करोड़ रू. थी जो कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वर्ष 2019-20 में 6000 करोड़ रू. हो गयी। रमन सरकार की तुलना में राजस्व प्राप्ति दुगुनी हो गयी। इस प्रकार स्पष्ट हो रहा है कि रमन सरकार के समय सुनियोजित आबकारी घोटाला हो रहा था जिससे सरकार के राजस्व में हानि हो रही थी। हमारी सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा के इशारे पर ईडी घोटाले के मिथ्या आरोप लगा रही है जबकि हमारी सरकार के समय राजस्व बढ़ा है। 

प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, अजय साहू, नितिन भंसाली, मणी प्रकाश वैष्णव उपस्थित थे।

P. T.  –  रायपुर, 14 मई 2023 राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह 1282 के केन्द्रीय महिला मंडल के द्वारा महिला /युवती सम्मेलन का आयोजन रायपुर कोटा छात्रावास भवन मे केन्द्रीय महिला वंदना राजपूत के अध्यक्षता मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. महाराणा प्रताप जी की पूजा एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रांरभ किया गया. मुख्य अतिथि ठा.बंजरग सिंह बैंस महासभा अध्यक्ष के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिला बहनें उपस्थिति ये दर्शाता है कि महिलाएं घर के साथ साथ समाज के उन्नति के लिए कार्य कर रहे है समाज तभी उन्नत हो सकता है जब महिला बहनें साथ दे.

अति विशिष्ट अतिथि खनिज विभाग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जी ने संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार देखा कि समाज के आयोजन में महिलाओं को सशक्त करने के लिये शासकीय योजनाओं का लाभ कैसा लिया इस पर चर्चा हो रही है.स्वं सहायता समूह एवं SHG के गठन पर विस्तार से चर्चा किये. 

अति विशिष्ट अतिथि पूर्व महासभा अध्यक्ष श्री होरी सिंह डौड ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन मजबूत हो तो कितना भी बड़ी विपत्ति हो विपत्ति से मुकाबला किया जा सकता है.समाज के विभिन्न बिन्दु पर अपना विचार रखें एवं केन्द्रीय महिला मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिये.

विशिष्ट अतिथि महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किये.

केन्द्रीय महिला अध्यक्ष वंदना राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं मे अो शक्ति होती है तो कभी दुर्गा तो कभी पार्वती तो कभी काली बन जाती है.जब हमारे पास इतनी शक्ति है तो क्यों ना समाज के उन्नति की बात करें समाज को आगे बढाने का काम करें.

महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में महासभा के समस्त पदाधिकारियों का,विभिन्न उपसमिति के महिला अध्यक्ष एवं सचिव एवं वर्तमान में psc में चयनित झरना राजपूत ,co कविता राजपूत , ग्राफिक्स डिजाइनर उन्नति ठाकुर,स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष गीता राजपूत का केन्द्रीय महिला मंडल के द्वारा सम्मान किया गया.

 

कोरबा के अध्यक्ष श्रीमती चित्रांगना जी ने वर्तमान में हो रहे शादी के बाद संबंध विच्छेद पर अपने विचार व्यक्त किये .co कविता राजपूत ने स्वयं सहायता समूह एवं SHG के गठन एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिये है.

 

डॉ प्रीति सिंह राजपूत ,डॉ रंजीता राजपूत ,प्रोफेसर प्राची सिंह राजपूत ,डॉ मंजू सिंह ठाकुर,हेमकांता गौतम,अारती राजपूत ने सभा को संबोधित किये.

 महासभा से महासचिव विष्णु सिंह बघेल,सहसचिव कमलेश सिंह राजपूत ,युवा अध्यक्ष प्रशांत सिंह रायपुर,उपसमिति रायपुर केन्द्रीय निर्णायक सदस्य डॉ .शेर सिंह राजपूत, उपसमिति अध्यक्ष पंकज भुवाल जी ,महिला सचिव श्रीमती सरला सिंह डौड, रितु ठाकुर.ममता राजपूत ,पुष्पा राजपूत,नमिता राजपूत ,रेणुका ठाकुर ,रंजीता राजपूत ,मनीषा राजपूत ,अल्का राजपूत,मधुबाला ठाकुर ,निशा ठाकुर ,शशि चौहान,

केन्द्रीय प्रतिनिधित्व रमा क्षत्रिय एवं समस्त उपसमिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे.

केन्द्रीय महिला मंडल से सचिव श्रीमती छाया ठाकुर एवं उप सचिव ममता राजपूत ने मंच का संचालन एवं स्वागत की व्यवस्था ज्योति राजपूत ,विभिन्न व्यवस्था में मिनी राजपूत , शशि बघेल, संतोषी राजपूत ,मीना ठाकुर ,नंदनी ठाकुर,.

P. T. –  रायपुर, 15 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है। 

P. T. – रायपुर, 15 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में फ्रांस के कौंसल जनरल श्री जीन-मार्क सेरे-शार्लेट ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान कौंसल जनरल को छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पाद, राजकीय गमछा और राजकीय पशु ’वनभैंसा’ का बेलमेटल से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।

P. T. –  रायपुर, 15 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में फ्रांस के कौंसल जनरल श्री जीन-मार्क सेरे-शार्लेट ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान कौंसल जनरल को छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पाद, राजकीय गमछा और राजकीय पशु ’वनभैंसा’ का बेलमेटल से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।

P. T. –  रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि परिणाम से भाजपा के शीर्ष के नेता अब तक उबर नहीं पाए हैं। हिंसक प्राणी जब घायल हो जाता है, तो और ताबड़तोड़ हमला करता है। अब ईडी के ताबड़तोड़ छापे पड़ेंगे।

बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से चर्चा में भाजपा के चावल घोटाले के आरोप को नकारते हुए कहा कि हम पर लगाया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं बचा है। रमन सिंह की सरकार में हजारों करोड़ों का घोटाला हुआ। चुनाव के बाद 12 से 14 लाख राशन कार्ड काटा, फिर रमन सिंह बताएं कि वसूली के लिए क्या कार्रवाई की।

 

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की उपलब्धि नोट बंदी है. काला धन से लेकर नोट बंदी पर कोई जवाब नहीं दे रहे. कितना काला धन आया इस पर कोई आंकड़े नहीं दे रहे. महंगाई से हाहाकार मचा है. जिसमें हाथ डाले वो नुकसान हुआ।

P. T. –  पटना। बिहार राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा चल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन रविवार को बहुत जल्द हनुमंत कथा का समापन समय से पहले कर दिया गया। इसके अलावा 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित कर दिया गया है। बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा में नहीं आने की अपील की है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है, ऊपर से भीषण गर्मी। भीड़ के कारण धूल उड़ने से लोगों को घूटन महसूस हो रही है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको देखते हुए कल यानी 15 मई को दिव्य दरबार नहीं लगेगा।

 बागेश्वर बाबा ने कहा कि भीषण गर्मी में करीब 5 लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालु हनुमंत कथा सुनने यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वो कथा किसी काम की नहीं है, जिससे किसी की हानि हो जाए। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसलिए दिव्य दरबार को विराम रखना होगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पांचों दिन कथा चलती रहेगी, सिर्फ दिव्य दरबार नहीं लगेगा।