Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
P. T. – रायपुर । भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने भाजपा को परेशान करने वाला एक और दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि और कुछ भाजपा नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाईन करने वाले है।
मैं किसी बीजेपी नेता से नहीं कह रहा कांग्रेस में आओ, लेकिन कुछ लोग इस बारे में मुझसे फ़ोन पर बात करते है।
उन्होंने कहा कि संभावना है आने वाले दिनों में कुछ भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि नंद कुमार साय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जल्द दिल्ली जाकर कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकत करने वाले है।
‘भाजपा को जिस रूप में होना चाहिए वह छत्तीसगढ़ में नहीं है’
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे को लेकर नंदकुमार साय ने अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में जिस रूप में होना चाहिए वह नहीं है, भाजपा क्या करेगी उसके कार्यकर्ता और नेता बताएंगे. उन्होंने कहा कि जैसे सक्रियता विपक्ष की होनी चाहिए वह नहीं है. यही कारण है कि यहां भाजपा की स्थिति पहले जैसे दिखाई नहीं दे रही है।
P. T. – रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले में गिरफ़्तार लोगों को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। आज की पेशी में शराब और होटल कारोबारी अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी अरुण पति त्रिपाठी, नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू को कोर्ट लाया गया था।
जहाँ कोर्ट ने उक्त आरोपियों को अगले चार दिन तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में सौप दिया है। चारों आरोपियों को ईडी ने आज स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के कोर्ट में पेश किया और जांच व पूछताछ के लिए फिर रिमांड की मांग की। स्पेशल जज ने इसे मंजूर कर लिया। अनवर ढेबर को तीसरी बार रिमांड मंजूर की गई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापे के बाद ईडी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके शराब घोटाले की जानकारी दी है। ईडी का दावा है कि साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ है। जिसमें 2 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं।
उन्होंने अपनी जांच में ये खुलासा किया है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक सिंडिकेट चला रहे हैं, और उसमें बड़े नेताओं के अलावा सीनियर अफसरों का भी सपोर्ट है। जिसमें एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया है कि, छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जा रही थी। ईडी ने कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है।
P. T. – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच पार्टी किसे चुनेगी? इसी बीच डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने अपने भाई को सीएम बनाने की इच्छा जताई है।
उन्होंने कहा कि अगर डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाता है तो वह बेहद खुश होंगे. कांग्रेस विधानसभा दल ने आज बेंगलुरु में साढ़े पांच बजे विधायकों की मीटिंग रखी है, जिसमें सभी विधायक राज्य के नए सीएम के लिए अपना वोट देंगे।
आठ बार के विधायक रहे डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो लिंगायतों के बाद दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है. अपने छात्रवस्था से ही शिवकुमार कट्टर कांग्रेस समर्थक थे. उन्होंने महज 27 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव लड़ा था।
कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जीत के बाद डीके शिवकुमार ने कहा- “मैं पार्टी के इस जीत का श्रेय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देता हूं. लोगों ने हमपर भरोसा जताया और नेताओं ने हमलोगों का समर्थन किया. हम सामूहिक लीडरशिप में एकसाथ मिलकर काम करेंगे. मैने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा था कि कर्नाटक को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे.” ।
2013 से 2018 तक कर्नाटक के सीएम रहे सिद्धारमैया ने 2006 में जेडीएस का साथ छोड़कर कांग्रेस से जुड़े थे. कर्नाटक की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कुर्बा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले सिद्धारमैया ने 2013 में सीएम पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे को पछाड़ा था. 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धारमैया ने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी चुनावी साल होगा।
P. T. – रायपुर, 14 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर ऐसे महान संत थे, जिन्होंने समाज में फैले सामाजिक आडम्बर व अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया और समाज को जागरूक कर एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 650 वर्ष बीतने के बाद भी उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक है। श्री बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद के सद्गुरू कबीर आश्रम में आयोजित संत समागम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सद्गुरू कबीर आश्रम में डोम निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्गुरू कबीर प्रेम के अनुरागी थे। वे जाति, धर्म से परे मानव से मानव को जोड़ने और उन्हें एकसूत्र में बांधने का काम किया। संत कबीर की वाणी, दोहों के माध्यम से अनंत काल तक समाज के पथ प्रदर्शन करते रहेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी सन्तांे के बताए मार्ग पर चल कर शिक्षा, स्वास्थ व संस्कृति आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही है। इससे पहले संत समागम में मुख्यमंत्री ने सद्गुरू कबीर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम स्थल में साहित्य वेदान्ताचार्य सुकृत साहेब शास्त्री, संचालक छोटे महन्त परमेश्वर दास साहेब, अध्यक्ष सन्त भूपत साहेब, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्विनी साहू व अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।



