Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक चुनाव के रुझानों से कांग्रेस को मिली बढ़त से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी का माहौल नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लड्डू बाँटकर खुशियां मनाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को, कर्नाटक की जनता को बधाई देते के साथ भार जताया. उन्होंने कहा कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक की हार को मोदी का हार करार दिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हिमाचल जीते, और अब कर्नाटक जीते हैं. हिमालय से लेकर समुद्र तट तक कांग्रेस की जीत है. भाजपा की हार के बाद अब टीवी पर मोदी की जगह जेपी नड्डा की फोटो दिख रही है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया. जनता इस मुद्दे के साथ खड़ी हुई. 40 प्रतिशत कमीशन पर जनता ने करारा तमाचा मारा है. महंगाई के मुद्दे पर भी जनता का साथ मिला.
कर्नाटक चुनाव की जीत की खुशियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बांटने के बाद ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार’ करार देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है. 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी.
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। ED के खिलाफ आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे है. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने कल अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन्हें महाराष्ट्र से पकड़ा गया। देर शाम इन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया जहां विशेष न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में अरुण पति त्रिपाठी मामले में सुनवाई हुई।
प्रवर्तन निदेशालय ने अरुण पति त्रिपाठी की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने तथ्यों को सुनने के बाद 3 दिन यानी कि 15 मई तक के लिए उन्हें ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लो, नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है । अब सभी को 15 मई को एक साथ फिर से पेश किया जाएगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में सोचते भी नहीं थे। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चलते किसान अब धान के बदले दूसरी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे है। क्योंकि धान के अलावा अन्य फसलों को उगाने के लिए शासन छत्तीसगढ़ के किसानों को 9 से 10 हजार प्रति एकड़ सब्सिडी दे रही है। 
 छत्तीसगढ़ में किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित है। प्रदेश में किसानों को पिछले चार वर्षाे में 18,208 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। राज्य के अन्नदाताओं की बेहतरी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने राज्य सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने का निर्णय लिया है। योजना से प्रोत्साहित होकर रायगढ़ जिला स्थित ग्राम बोन्दा विकासखण्ड पुसौर के किसान श्री तेजराम गुप्ता द्वारा अपने खेतों में सूरजमुखी की फसल लगाकर दोहरा लाभ ले रहे हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि उनके पास कुल 4.130 हेक्टेयर जमीन है। जिसमें वे खरीफ में धान की खेती करते हैं एवं रबी में 2 हेक्टेयर में धान की खेती करते थे। इस रबी के मौसम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एच.के.साहु द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताया गया तथा उनके द्वारा दी गई जानकारी से प्रभावित होकर उन्होंने 2 हैक्टेयर में सूरजमुखी लगाने का निश्चय किया। कृषि विभाग से उन्हें बीज सुक्ष्म पोषक तत्व एवं कीटनाशक निःशुल्क प्रदाय किया गया। उन्होंने 5 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट स्वयं से क्रय करके उपयोग किया। 3 गहरी जुताई एवं 2 बार रोटावेटर से जुताई करके खेत तैयार किया गया। बीज की बुवाई के समय वर्मी कम्पोस्ट को अच्छी तरह खेत में मिलाने के बाद बीज की लाईन से बुवाई किया गया। बीज बुवाई के 25-30 दिन बाद निंदाई गुडाई एवं मिट्टी चढ़ाने का काम किया गया। समय-समय पर आवश्यकता अनुसार सिंचाई किया गया। इसमें धान की तुलना में बहुत की कम मात्रा में पानी की आवश्यकता हुई। वर्तमान में फसल काटने योग्य हो चुका है एवं फसल की उपज काफी अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि इस फसल से काफी मात्रा में लाभ होने की उम्मीद है। किसान श्री तेजराम गुप्ता द्वारा सूरजमुखी की फसल अपनाने में उनकी आय में वृद्धि होगी एवं फसल चक्र होने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि हुई है। साथ ही साथ खेती की वैज्ञानिक विधियों को किसानों के द्वारा अपनाया जा रहा है। 
 कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सूरजमुखी की खेती लाभदायक होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है। सूरजमुखी के 100 ग्राम बीज में 21 ग्राम प्रोटीन, 51 ग्राम वसा के साथ विटामिन ई, विटामिन सी, मिनरल और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसके बीजों में कोलेस्ट्राल नहीं पाया जाता है, इसलिये ये स्वास्थ्य के लिये उत्तम है। महिलाओं और बच्चों में कुपोषण, खून की कमी को दूर करने में सूरजमुखी बहुत लाभदायक है। सूरजमुखी की खेती खरीफ और ग्रीष्म दोनों सीजन में की जा सकती है। हल्की भूमि में सूरजमुखी की अंतरवर्तीय फसल लगाकर कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसके बीजों में 40 से 50 फीसदी तेल पाया जाता है, जिसमें मौजूद लिनोलिइक अम्ल शरीर में फैट को बढ़ने से रोकता है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आज शनिवार 13 मई को कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर मतगणना चल रही है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस जीत का जादूई आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसके बाद केशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में भी मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
कर्नाटक में कांग्रेस की भारी बढ़त पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक है। विकास के एजेंडे पर कांग्रेस को वोट मिला है। इसी के साथ खड़गे को धमकी देने वालों को भी करारा जवाब मिला है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 12वीं कक्षा की प्रवीण्य सूची में अपना स्थान बनाने वाले रायपुर के विद्यार्थियों से उनके निवास पहुंचकर भेंट की और इस उपलब्धि के लिए उपहार के साथ बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं कक्षा की प्रवीण्य सूची में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की प्रियदर्शनी नगर निवासी छात्रा मुस्कान सिंह इसी स्कूल के छात्र प्रियदर्शनी नगर निवासी कुंदन बियानी, कुशालपुर में रहने वाली जेआर दानी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा न्यासा देवांगन
एवं छत्रपति शिवाजी स्कूल में पढ़ने वाली टिकरा पारा की झरना साहू ने स्थान बनाया है। बीती संध्या बृजमोहन अग्रवाल विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनसे और परिवारजनों से भेंट की। बातचीत में श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों से भविष्य की पढ़ाई एवं तैयारियों के बारे में भी चर्चा की। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीण्य ने सूची में स्थान बनाने वाले ये बच्चें मध्यम वर्ग और गरीब परिवार से हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी 10-11 घंटे पढ़ाई करके यह शानदार सफलता अर्जित की है।बच्चों की इस सफलता में परिवार का भी अमूल्य योगदान है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज अपने एक हजार समर्थकों के साथ राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे है. जहां वे फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देख रहे है. दरअसल केरल में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के साथ ही उन्हें आतंकी बनाने से संबंधित घटनाओं पर आधरित इस फिल्म की विषय वस्तु को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने फिल्म के प्रदर्शन पर अपने-अपने राज्यों में जहां प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं बीजेपी मुख्यमंत्री इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर चुके हैं।
‘द केरल स्‍टोरी’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। 7 दिन में इस फिल्‍म की कमाई ने हर किसी को चौंकाया है। फर्स्‍ट वीकेंड के बाद भी हर दिन फिल्‍म की कमाई लगातार बढ़ रही है। यह स‍िलस‍िला गुरुवार को 7वें दिन कायम रहा। बुधवार को इस फिल्‍म ने 11.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया था, जबकि गुरुवार को एक बार फिर इसकी कमाई में हल्‍की ग‍िरावट दर्ज की गई है। सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने पहले हफ्ते में शानदार 77.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत हितग्राहियों को समाग्री वितरण किया। उन्होंने 5 हितग्राहियों को नेपसेक स्पेयर, 5 हितग्राहियों को कृषि यांत्रिकीकरण मशीन राशि 59 हजार, 5 हितग्राहियों को फुटकर मत्सय विक्रय एवं नाव जाल, 2 हितग्राहियों को नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 40 हजार रूपए, 1 हितग्राही को मुख्यमंत्री निर्माण, श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 1 लाख रूपए, महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजित सुरक्षा योजना के तहत 2 लाख रूपए और तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 का पारिश्रमिक भुगतान 52 हजार 880 रूपए का चेक वितरण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने यहां 72 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा भी वितरण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वन अधिकारों के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। वनांचल और जंगलों के बीच रहने वाले राज्य के प्रत्येक परिवारों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष पहल और प्रयास किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ ने लघु वनोपज के संग्रहण में देश में पहले स्थान पर अपनी पहचान बनाई है।
वनांचल और जंगलों में बीच रहकर वनोजप संग्रहण करने वाले परिवारों को विकास की मुख्यधारा में लाते हुए उन्हें स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भी बनया जा रहा है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद वनोपज संग्राहक परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक फैसले लिए गए हैं। पहले छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपज संघ द्वारा सात लघु वनोपजों की ही न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीदी की जाती थी, जिसे बढ़ाकर 65 वनोपजों का क्रय स्व-सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा है। इससे राज्य में लाखों वनोपज संग्राहकों का परिवार सीधे लाभ उठा रहा है।
 

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम अकलतरी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर संचालित व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले उनके पास रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं था, बाजार भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। राज्य शासन के सहयोग से उनके उत्पाद को बाजार में उपलब्ध कराने एग्जीबिशन, सी मार्ट, एवं अन्य हाट बाजार व मड़ई मेला में स्थान उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। महिलाओं ने कहा कि इससे उनके उत्पादों को अच्छा बाजार मिल रहा है, उनकी आमदनी भी बढ़ी है। इस मौके पर राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
महिला समूह को 20 हजार बल्ब सप्लाई का मिला आर्डर मुख्यमंत्री श्री बघेल अकलतरी रीपा में बिजली के बल्ब तैयार करने वाले नर्मदा महिला स्व सहायता की महिलाओं से भी रूबरू हुए। इस समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके समूह को 20 हजार बल्ब सप्लाई का आर्डर मिला है। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं गैर परम्परागत कार्य का प्रशिक्षण लेकर अच्छी गुणवत्ता के बल्ब तैयार कर रही है। बाजार से बल्ब सप्लाई का ऑडर मिलना एक अच्छा संकेत है। 
इस समूह की सदस्य कुसुम निर्मलकर और मधुरिमा धीवर ने बताया कि उनके समूह में 14 सदस्य हैं। वे बल्ब निर्माण का कार्य करती हैं। पहले वे बल्ब निर्माण का कार्य नहीं जानती थी। गौठान में प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग लेकर बल्ब निर्माण का कार्य कर रही हैं। समूह के सदस्यों ने बताया कि समूह को शासन के सहयोग से 60 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ है। ऋण राशि में से 10 हजार रुपए का मशीन क्रय किया, फिर कच्चा सामग्री खरीद कर बल्ब निर्माण का कार्य शुरू किया। अब तक 80 हजार रुपए का बल्ब बेच चुके हैं। साठ हजार रूपए का ऋण राशि बैंक को अदा कर दिया है। 20 हजार रुपए बैंक में जमा हैं। इसके अतिरिक्त 25 से 30 हजार का बल्ब उनके पास अभी भी उपलब्ध है। महिलाओं ने बताया कि पहले रोजी-मजदूरी का काम करके कुछ ज्यादा नहीं मिल पाता था। अब उनके पास स्थाई पूंजी भी एकत्र होने लगी है। जरूरत के समय में बैंक से राशि निकालकर सदस्यों द्वारा उपयोग किया जाता है, उसके बाद पुनः पैसे वापस बैंक में जमा करा देते हैं। इस तरह से जरूरत में भी अब हमें किसी साहूकार के पास ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
बांस शिल्प के उत्पादों को मिल रहा अच्छा बाजार इस दौरान बूढ़ी माई स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बांस के पैरा से बने मुख्यमंत्री का पेंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट किया। समूह की सदस्य श्रीमती लक्ष्मीन बाई ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं बांस शिल्प का कार्य परंपरागत रूप से करते आ रही हैं । इस कार्य में उनके पति और परिवार वाले भी सहयोग करते हैं। वे स्वयं बांस शिल्प कला में प्रशिक्षण देने का भी काम करती हैं। समूह की महिलाओं द्वारा कमंडल, टोकरी, गुलदस्ता, टेबल लैंप ,एंगल, स्टैंड, दीवान, हैंगर, सूपा, झेंझरी, डस्टबिन आदि अनेक उत्पाद बनाते हैं। लक्ष्मीन बाई ने बताया कि पहले भी बांस शिल्प का कार्य करते थे किंतु व्यवसाय अच्छे से नहीं हो पाता था। अब शासन द्वारा बाजार उपलब्ध कराने और सहयोग प्रदान करने के कारण हमें अच्छा बाजार मिल रहा है, आमदनी बढ़ी है, बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में भी अब कोई परेशानी नहीं हो रही है। लक्ष्मीन ने बताया कि उनके समूह को शासन द्वारा 50 हजार रुपए का ऋण भी उपलब्ध कराया गया है। बूढ़ी माई स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अकलतरी आने और उनके व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद दिया।
रीपा में उज्जवल ज्योति महिला स्व सहायता समूह तथा राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा चैन लिंक फेंसिंग तथा आरसीसी पोल का निर्माण किया जा रहा है। उज्जवल महिला स्व सहायता समूह की सदस्य फुलेश्वरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक माह पहले ही इस इकाई को स्थापित किया गया है अब तक 22 क्विंटल चैन लिंक फेंसिंग का निर्माण कर इसे बाजार में 1 लाख 76 हजार रुपये में बेच चुके हैं जिससे हमें 11 हजार रुपये का फायदा हुआ है। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य श्री सुखदेव ने बताया कि पिछले 20 दिनों में लगभग 950 खंभों का निर्माण कर 1 लाख 90 हजार रुपये की बिक्री बाजार में कर चुके हैं। सुखदेव ने बताया कि आसपास के 4 गौठानो से 12 सौ खंभों का ऑर्डर मिला है। उन्हें गौठानो में 20 क्विंटल चैन लिंक फेंसिंग का भी आर्डर मिला है। 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अकलतरी के रीपा में पोल्ट्री कमर्शियल ब्लीडर-लेयर यूनिट का अवलोकन किया। उन्नति महिला स्व सहायता समूह की सदस्य प्रिया धीवर ने बताया की इस ब्लीडर यूनिट में आर.आई. आर. प्रकार के मुर्गे एवं मुर्गियों का पालन किया जा रहा है। इनसे अंडे का उत्पादन किया जाता है। प्रिया ने बताया आर आइ आर प्रकार की मुर्गी एक वर्ष में लगभग 200 अंडे देती है जबकि सामान्य मुर्गियां एक वर्ष में 120 से 130 अंडे देती है। प्रिया ने बताया कि इन अंडो की बिक्री बाजार में 14 रुपये प्रति नग की दर से होती है। प्रिया ने बताया कि इन अंडों को पोल्ट्री एग इनक्यूबेटर में रखते हैं जिससे चूजा निकलता है। और इन चूज़ों की बिक्री पोल्ट्री फार्म में की जाती है।
 मुख्यमंत्री ने अकलतरी रीपा में मिनी फीड मिल का किया अवलोकन 
जय भारत महिला स्व सहायता समूह की सदस्य ज्योति धीवर ने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 20 दिन पहले शासन की मदद से 09 लाख की लागत से मिनी फीड मिल इकाई स्थापित की गई है। ज्योति ने बताया कि इस यूनिट में मकई दलिया, गेहूं दलिया, कपास खली, कोड़ा खली, कैलशियम एंड विटामिन पाउडर, सरसों खली तथा गुड़ का सीरा आदि मिलाकर पशु आहार तैयार किया जाता है। ज्योति ने बताया कि मटेरियल लेने के लिए हमें शासन की ओर से शून्य प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख का लोन भी मिला है। इस यूनिट की प्रतिमाह का निर्माण क्षमता 4 सौ से 15 सौ क्विंटल है। अब तक 62 हजार 500 रुपये के पशु आहार की बिक्री आसपास के पशुपालकों को कर चुके हैं, जिससे हमें 5 हजार रुपये का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री से भूपेश बघेल ने अकलतरी रीपा में फैब्रिकेशन यूनिट का भी अवलोकन किया। वेल्डर सुदर्शन ने बताया कि यहां पर खिड़की, दरवाजा, गेट इत्यादि तैयार किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा में प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी इकाई का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अकलतरी रीपा परिसर में कदंब के पौधे का किया रोपण।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा छोड़ कांग्रेस नें आए आदिवासी दिग्गज नंदकुमार साय ने 10 मई को उद्योग मंत्री कवासी लखमा से उनके घर जाकर मुलाकात की । यह मुलाकात करीब एक घंटे से अधिक की रही। इस मुलाकात से गदगद साय ने ट्वीट कर फोटो भी टैग किया है। साय ने कवासी लखमा को बस्तर टाइगर तक कह दिया । इससे पहले पक्ष, विपक्ष के लोग स्व. महेंद्र कर्मा को बस्तर टाइगर पुकारते हैं।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के बयान पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी निकला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. अगर गड़बड़ी नहीं निकला तो क्या रमन सिंह इस्तीफा देंगे. मंत्री अमरजीत ने कहा, रमन सिंह के जमाने में नान घोटाला होता था. छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपए का घोटाला जांच के दायरे में है. हाईकोर्ट के आदेश पर जांच रुकी है. उन्होंने कहा कि बदले की कार्यवाही हो रही है. मंत्री अमरजीत ने कहा, रमन सिंह अब पलट के आरोप लगा रहे हैं चावल घोटाले का तो मैं चुनौती देता हूं. जांच में गड़बड़ी निकला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. अगर गड़बड़ी नहीं निकला तो क्या रमन सिंह इस्तीफा देंगे।