Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलिपैड से बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी के लिए रवाना हुए। बेलटुकरी में रीपा का अवलोकन करेंगे। महिला समूहों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल सीपत में आमजनता से भेंट-मुलकात करेंगे। एनटीपीसी गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। जहां वे दोपहर 12.35 बजे सीपत में मंदिर दर्शन कर भागवत कथा में शामिल होंगे। इसके बाद 4.50 बजे वे सीपत हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.20 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनपद पंचायत मस्तूरी के बेलटूकरी स्थित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने बेकरी उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया और यहां उत्पादन के कार्य में लगी सदस्य से बात भी की। आदर्श स्व-सहायता समूह की सदस्य निर्मला पटेल बताया कि यहां पर 1 महीने पूर्व शासन की मदद से 03 लाख की लागत से बेकरी यूनिट स्थापित किया गया है। निर्मला ने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से ब्रेड, केक और कुकीज़ का निर्माण कर आसपास के होटल और गांव में बिक्री करते हैं पिछले 15 दिनों में लगभग 10 हजार के बेकरी उत्पाद की बिक्री कर चुके हैं जिससे 5 हजार का फायदा हुआ है। निर्मला ने बताया कि समूह में 10 सदस्य हैं। बिलासपुर के सी-मार्ट और आसपास के होटलों से 80 हजार का आर्डर मिला है।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर। ईडी ने एक बड़े शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को उठा लिया है। इसके कई बड़े राजनीतिक दलों से निकटता के संबंध है। इसका झारखंड और पंजाब के शराब कारोबार में बड़ा स्टेक है। खबर लिखे जाने तक भिलाई के शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को कोर्ट में पेश किया गया है।
कल अनवर की रिमांड पांच दिन और बढ़ी –
बता दें कि बिल्डर और शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर को कल फिर विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया गया था। चार दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने 10 दिनों की रिमांड की मांग की है। पिछले सप्ताह ईडी ने अनवर को 15 दिन की रिमांड पर मांगा था और 4 दिन की मिली थी। और आज भी 5 दिन की रिमांड मंजूर की गई। ईडी ने अनवर और साथियों पर सरकारी दुकानों से शराब की अवैध बिक्री कर दो हजार करोड़ रूपए कमाई कर राजनीतिक आकाओं तक पहुंचाने की बात कही है । ईडी ने बकायदा अपने प्रेस नोट में भी उल्लेख किया है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी पहुंचे है। यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मस्तूरी पाराघाट के करमा नर्तक दल द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। हेलीपैड पर मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी बीएन मीना, कलेक्टर सौरभ कुमार, एसपी संतोष सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 

   

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कथित शराब घोटाले में मेरा भी नाम जोडऩे की कोशिश हो रही है। मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि अब तक जो हमने ईडी को भाजपा के एजेंट के रूप में काम करना बताया था वह सही था। अब घोटालों में मेरा नाम भी जोडऩे की कोशिश हो रही है भाजपा ईडी को अपने अधीनस्थ संस्था के रूप में देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि एक्साइज ड्यूटी पटाए बिना शराब बेचने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन डिस्टलर अपराधी बनेंगे या गवाह बनेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। सीएम ने आगे कहा कि ईडी और डिस्टलर के बीच सांठ गांठ है, या इन डिस्टलर को भाजपा बचा रही है इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। इस मामले में एसीबी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि एक्सटोशन और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई ईडी के तहत नहीं की जा सकती। ये कार्य संघीय ढांचे के मूल भावना के विपरीत है। विधि विशेषज्ञों से हम सलाह ले रहे है। जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जायेगी।
 

  
K.W.N.S.- रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में सीपत पहुंचेंगे. जहां वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 12.35 बजे सीपत में मंदिर दर्शन कर भागवत कथा में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सीपत के महाविद्यालय मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। इसके बाद 4.50 बजे वे सीपत हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.20 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।
 

 
 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में ED की कार्रवाई लगातार जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बड़ा बयान दिया है. बता दें कि आज बिल्डर और शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर को आज फिर विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया गया। पीएमएलए के तहत पिछले सप्ताह एक होटल से भागते हुए ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया था। चार दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने आज और 10 दिनों की रिमांड की मांग की है। पिछले सप्ताह ईडी ने अनवर को 15 दिन की रिमांड पर मांगा था और 4 दिन की मिली थी। और आज भी 5 दिन की रिमांड मंजूर की गई । ईडी ने अनवर और साथियों पर सरकारी दुकानों से शराब की अवैध बिक्री कर दो हजार करोड़ रूपए कमाई कर राजनीतिक आकाओं तक पहुंचाने की बात कही है । ईडी ने बकायदा अपने प्रेस नोट में भी उल्लेख किया है।
ईडी ने आज एक और होटल कारोबारी नितेश पुरोहित को भी गिरफ्तार कर कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगा । इस पर बहस के पहले ही नितेश बेहोश होकर कोर्ट में गिर पड़ा और उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया गया। दो घंटे से अधिक चली सुनवाई में अनवर ने कहा कि ईड़ी सीएम भूपेश बघेल और उनके परिजनों का नाम लेने के लिए दबाव बना रहा है।बहस के दौरान ईडी द्वारा प्रताड़ित करने की बहस के दौरान जज के बुलाकर पूछने पर प्रताड़ना से ज्यादा परेशान करने की कही बात अनवर ढेबर ने जज के सामने ख़ुदकुशी करने की चेतावनी दी और ईडी अफसरों की ओर इशारा कर जज अजय सिंह राजपूत से कहा कि इसके लिए ये जिम्मेदार होंगे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बिल्डर और शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर को आज फिर विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया गया। पीएमएलए के तहत पिछले सप्ताह एक होटल से भागते हुए ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया था। चार दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने आज और 10 दिनों की रिमांड की मांग की है। पिछले सप्ताह ईडी ने अनवर को 15 दिन की रिमांड पर मांगा था और 4 दिन की मिली थी। और आज भी 5 दिन की रिमांड मंजूर की गई । ईडी ने अनवर और साथियों पर सरकारी दुकानों से शराब की अवैध बिक्री कर दो हजार करोड़ रूपए कमाई कर राजनीतिक आकाओं तक पहुंचाने की बात कही है । ईडी ने बकायदा अपने प्रेस नोट में भी उल्लेख किया है।
ईडी ने आज एक और होटल कारोबारी नितेश पुरोहित को भी गिरफ्तार कर कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगा । इस पर बहस के पहले ही नितेश बेहोश होकर कोर्ट में गिर पड़ा और उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया गया। दो घंटे से अधिक चली सुनवाई में अनवर ने कहा कि ईड़ी सीएम भूपेश बघेल और उनके परिजनों का नाम लेने के लिए दबाव बना रहा है।बहस के दौरान ईडी द्वारा प्रताड़ित करने की बहस के दौरान जज के बुलाकर पूछने पर प्रताड़ना से ज्यादा परेशान करने की कही बात अनवर ढेबर ने जज के सामने ख़ुदकुशी करने की चेतावनी दी और ईडी अफसरों की ओर इशारा कर जज अजय सिंह राजपूत से कहा कि इसके लिए ये जिम्मेदार होंगे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। गोधन न्याय योजना ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक आजादी के नए सोपान गढ़े हैं। योजना के तहत गौठानों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। गोबर का उपयोग जैविक खाद के अलावा गोबर से पेंट बनाने में किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं। प्राकृतिक पेंट निर्माण को बढ़ावा देने के लिए गाय के गोबर से पेंट निर्माण करने की इकाई राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित की जा चुकी है। इसी तरह की गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की इकाई कोण्डागांव जिले के मर्दापाल रोड स्थित शहरी गौठान में 26 जनवरी 2023 को शुरू की गई है। यहां 3 महीने में ही 7 हजार 368 लीटर से अधिक पेंट का निर्माण किया जा चुका है। इकाई में स्व-सहायता समूह की 10 महिलाओं द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 17 लाख 43 हजार रुपये के 7 हजार 351 लीटर गोबर पेंट का विक्रय किया जा चुका है।
कोण्डागांव जिले में गोबर से बने पेंट का उपयोग सरकारी भवनों, स्कूलों एवं छात्रावासों की पुताई के लिए किया जा रहा है। कलेक्टोरेट बिल्डिंग सहित अन्य भवनों की गोबर पेंट से पुताई की गयी है, जिससे ये भवन अधिक सुन्दर और आकर्षक दिखने लगे हैं। प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल से पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा हैं जिससे उनकी आय में वृद्धि भी हो रही है।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती मीना विश्वास बताती हैं कि वे गोबर से डिस्टेंपर एवं इमल्शन पेंट का निर्माण बना रही हैं। इकाई को लोक निर्माण एवं जिला निर्माण समिति द्वारा गोबर पेंट क्रय हेतु अग्रिम आर्डर दिया गया है। गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध गोबर का सदुपयोग होने के साथ ही युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर गोबर के पेंट निर्माण से स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों, शासकीय भवनों तथा आम लोगों के घरों के लिए किफायती दर पर इमल्शन एवं डिस्टेंपर आसानी से मिल रहा है।
 

 K.W.N.S.-महासमुंद। प्रदेश में गांजे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कड़े कदम उठा रही है। प्रदेश की सीमा में लगातार चेकिंग अभियान जारी है और इस दौरान पुलिस टीम को कई बड़ी सफलता भी मिली है। इसी कड़ी में पुलिस टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांजा तस्करी पर शिकंजा कस्ते हुए बसना पुलिस ने एक तस्कर को पदमपुर रोड़ बंसूला चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सत्या नायक है और यह उड़ीसा के सोनपुर जिले का निवासी है।