Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। पेयजल संकट के निराकरण को लेकर आम आदमी पार्टी ने मटका फोड़कर प्रदर्शन किया. राजधानी के अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर जल संकट से ग्रसित गांवों में पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे आम आदमी पार्टी के मुख्य सूरज उपाध्याय ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. इससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों को पानी के लिये काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही रायपुर जिले के उरला, सेजबहार, कबीरनगर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में दिनों-दिन गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिये दौड़-भाग करनी पड़ रही है. भूजल स्तर गिरने के कारण कई इलाके में जल संकट की चपेट में आ आये हैं. आम आदमी पार्टी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार से जल संकट प्रभावित गांवों में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को दोपहर 1.10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.35 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे। वे ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल इसे पश्चात् ग्राम सिंघोला से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे बेमेतरा जिले के भिंभौरी तहसील अंतर्गत ग्राम हसदा पहुंचेंगे। वे हसदा के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के तत्वाधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय संत गाडगे जी जयंती एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन-2023 में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 4.40 बजे हसदा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के IAS-IPS की जोड़ी कपिल शर्मा शो में पहुंची। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की इस अफसर जोड़ी ने कपिल शर्मा से मुलाकात की और अब इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल यह अफसर हैं छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS आरिफ शेख और उनकी पत्नी IAS शम्मी आबिदी।
आरिफ शेख हाल ही में मुंबई गए हुए थे। यहां उन्होंने कपिल शर्मा के लाइव शो को देखा। जिसे शूट करने के बाद टेलीविजन पर भी प्रसारित किया जाता है। इस शो में मौजूद ऑडियंस के बीच आईजी आरिफ शेख और उनकी पत्नी शम्मी आबिदी भी थीं। परिवार के साथ पहुंचे अफसर ने कपिल से मुलाकात की। इसके बाद आरिफ शेख ने अपना अनुभव साझा करते हुए ट्वीट किया- कपिल शर्मा से मिलना सुखद रहा, वह बहुत ही जमीन से जुड़े इंसान हैं उनका शो देखा, हम सभी ने एंजॉय किया। IPS आरिफ शेख और उनकी पत्नी IAS शम्मी आबिदी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अक्सर दोनों वर्कआउट करते हुए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते हैं, ताकि यूथ भी फिटनेस को लेकर मोटिवेट हो सकें। इसके अलावा इनकी कई दिलचस्प तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पसंद की जाती हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। पाकिस्तान में हालत बिगड़ने पर सिंधी परिवार को वीजा देने पत्र सांसद सुनील सोनी को दिया गया. सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सिंध पाकिस्तान में पिछले काफी समय से खराब हालात एवम लूटमार से परेशान सिंधी हिंदू परिवार जो इच्छुक है भारत आने को उनको तत्काल वीजा देने भारत सरकार से आग्रह किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया लगातार पाकिस्तान के सिंध प्रदेश में हालत बहुत खराब होते जा रहे है।
ढ़ती मंहगाई एवम लूटमार से परेशान सिंधी एवम हिंदू परिवार को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पाकिस्तान में सिंधी परिवार में डर का माहोल बना हुआ है भारत सरकार एवम रायपुर सांसद सुनील से आग्रह है की पाकिस्तान सरकार एवम संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान सिंध प्रदेश में परेशान सिंधी परिवार की रक्षा की जाए आपसे आग्रह की पाकिस्तान में भारत आने के इच्छुक परिवार जो भारत आना चाहता है उसको तत्काल वीजा दिया जाए भारत सरकार से अपील की गई रायपुर सांसद सुनील सोनी एवम रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल,सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने ज्ञापन दिया।
 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। इन दिनों सिविल लाइन रायपुर के गॉस मेमोरियल चर्च मैदान,इनकम टैक्स ऑफिस के सामने में काफी चहलकदमी और रौनक का बाजार देखने को मिल रहा है। जी हाँ सच सुना अपने गॉस मेमोरियल चर्च मैदान (इनकम टैक्स ऑफिस के सामने) रायपुर देश के विभिन्न राज्यों से आये हुवे बुनकरों और कलाकारों द्वारा तरासी गई बस्तुओं से पूरी तरह सज गई है, हथकरघा और हस्तशिल्प की नायाब बस्तुओं का विशाल संग्रह शहरवासियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
यह आयोजन प्रसिद्ध बुनकरों द्वारा स्वदेशी खादी महोत्सव के रूप में किया जा रहा है।जिसमें अलग-अलग प्रांतों के अलग-अलग किस्म के मटेरियल के साथ साथ बीभीन्न प्रकार सिल्क मटेरियल एवम कपड़े ड्रेस मटेरियल ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे ।इस सिल्क फैब प्रदर्शनी में कश्मीरी सिल्क, मलवरी सिल्क ,बनारसी सिल्क,मणिपुरी सिल्क पशमीना सिल्क- साड़ी भागलपुरी सिल्क ,कोसा सिल्क सहित सैकड़ों अन्य घरेलू उपयोगिता की बस्तुओं से गॉस मेमोरियल मैदान इस बार पूरी तरह से सज गया है। प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक नयाब कलेक्शन तकरीबन 80हजार व्हेराइरियों का संग्रह है। इसके साथ ही साथ घरेलू उपयोगिता के आधार पर और भी बहुत सारी वस्तुओं का समावेश किया गया है प्रदर्शनी में हैंडलूम सिल्क एवं कॉटन वस्तुओं पर 10% से लेकर के 20% तक की विशेष छूट दी जा रही है प्रदर्शनी में क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधा सभी स्टालों पर उपलब्ध है.
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। पिछले दिनों सीएम की तरफ से प्रदेश में बजरंग दल को बैन करने के सवाल पर विचार करने की बात कही गई थी। इस बयान के बाद भाजपा, बजरंग दल ने जमकर बवाल काटा था। इस मामले में हंगामा अभी थमा भी नहीं था की अब एक बार फिर से कांग्रेस ने कहा हैं की जरूरत पड़ी तो बजरंग दल को बैन कर दिया जाएगा। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने कहा हैं की भगवान के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं जाएगी, अगर जरूरत पड़ी तो बजरंग दल को बैन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री ने इस ओर इशारा भी कर दिया हैं। देवांगन ने आरोप लगाया की बजरंग दल लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा हैं।
दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर राज्य में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात कही हैं। इसी से जुड़े सवाल पर जब पिछले दिनों सीएम बघेल से सवाल किया गया था। उन्होंने कहा था की ‘यहां बजरंगियों ने जो गड़बड़ की है, उसको हम लोगों ने ठीक कर दिया है। ज़रूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल पर बैन लगाने का सोचेंगे। अभी कर्नाटक की समस्या के हिसाब से वहां बैन करने की बात कही गई है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार और राष्ट्रगान के रचयिता गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की 7 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर एक मानवता वादी विचारक एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनका शिक्षा, साहित्य सहित कला के क्षेत्र में योगदान अद्धितीय है। वे भारत ही नही एशिया के ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री बघेल ने कहा है कि युवा पीढ़ी को गुरूदेव रविन्द्र नाथ टैगोर के विचार मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। शनिवार की दोपहर ढेबर को रायपुर की अदालत में पेश किया गया था। ED ने जज अजय सिंह की अदालत में ढेबर को पेश कर रिमांड की मांग की है। फिलहाल सुनवाई जारी है। ED सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई की और मनी लॉन्ड्रिंग की। इसी मामले की जांच चल रही है। ये प्रकरण पिछले साल सामने आए कोल मामले से अलग है। ED ने रायपुर के कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। अगले 4 दिन तक रिमांड पर रखेगी। महापौर एजाज ढेबर से अभी भी ED दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। मार्च में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ED की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। इसके बाद कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ED ने ढेबर को गिरफ्तार कर लिया। 
एक तरफ अनवर ढेबर पर गिरफ्तारी की कार्रवाई ईडी ने की है। दूसरी तरफ उनके भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर से भी पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था। इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, जैसे ही महिलाओं को महापौर के ईडी दफ्तर में पहुंचने की सूचना मिली। सभी महिलाएं दफ्तर के बाहर पहुंच गईं। ये महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। सभी महापौर एजाज ढेबर की समर्थक हैं। मंगलवार को भी जब ढेबर पूछताछ के लिए बुलाए गए तो इसी तरह से महिलाओं ने धरना दे दिया था। फिर से महिलाएं ED कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रही हैं। अंदर ED के अधिकारी एजाज ढेबर से पूछताछ कर रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल सरगुजा के लिए रवाना हुए. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पैसे की चिंता न करें, जनता को देने के लिए हमारे पास पैसे हैं. अब पनामा का दौर छत्तीसगढ़ में नहीं रहा. नारायण चंदेल जी पूछ रहे हैं कि भर्तियाँ तो हम कर रहे हैं पैसे कहाँ से देंगे? हम दे लेंगे, भारत सरकार से अच्छी अर्थव्यवस्था हमारी है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भर्ती के संबंध में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिसके बाद विभागों द्वारा भर्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार इंफारमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01, इलेक्ट्रिशियन के 51, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86, कारपेंटर के 02, टर्नर के 06, ड्राईवर कम मैकेनिक के 06, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 01, फिटर के 48, मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02, मैकेनिक डीजल के 32, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72, वायरमैन के 02, वेल्डर के 30, शीट मेटल वर्कर के 01, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02, सिविंग टेक्रॉलाजी के 06, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 और एम्लायबिलिटी स्किल के 03 को मिलाकर कुल 366 पदों पर भर्ती की जानी है।