Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। महिलाओं को सशक्त बनाना है तो स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अधिकार और आगे बढ़ने के सुरक्षित अवसर देने होंगे। उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए नये रास्ते बनाना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनकी सृजन क्षमता को स्थानीय संसाधनों के साथ जोड़ा गया है। महिलाओं की व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ा यह दृष्टिकोण उनके लिए विकास के नये आयाम खोलता है। नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2020-21 की इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। कुपोषण और एनीमिया से लड़ाई में भी छत्तीसगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपाषण अभियान से अब तक 2 लाख 65 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त तथा एक लाख 50 लाख महिलाएं एनीमिया मुक्त हो चुकी हैं। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों, किशोरों, गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को आईएफए (आयरन फोलिक एसिड) सप्लीमेंटेशन उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है। 
छत्तीसगढ़ में महिलाओं की प्रगति के लिए अपनाई गई नीतियों और उनके संरक्षण का ही परिणाम है, कि यहां वनोपज के कारोबार से 50 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर छत्तीसगढ़ की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दे रहींे हैं, वहीं जिला खनिज न्यास निधि बोर्ड में ग्रामीण महिलाएं, ग्राम सभा सदस्यों के रूप में खुद के लिए नीतियां भी तैयार कर रही हैं। प्रदेश में करीब 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा चुके हैं, जहां महिलाओं को अच्छा रोजगार और अच्छी आय मिल रही है। महिलाओं को बैंकिंग प्रक्रिया से जोड़ने लगभग चार हजार बहनें बीसी सखी के रूप में चलते-फिरते बैंक के रूप में बैंकिंग सुविधाएं दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचा रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से करीब 27 लाख गरीब परिवारों की महिलाएं 02 लाख 54 हजार स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हैं। बस्तर के घने जंगलों में नक्सलियों से साहस के साथ मोर्चा ले रहीं बस्तर की दंतेश्वरी फाइटर्स अपने पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। गोधन न्याय योजना के तहत गांव-गांव में बनाए गए गौठानों में लगभग 45 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है। ये महिलाएं गौठानों में आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से न सिर्फ सशक्त बन रही हैं, बल्कि अपने परिवारों के लिए भी संबल बन गई हैं। गोठानों बनाए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और सी-मार्ट स्टोर जैसी नई अवधारणा से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा हैं। महिलाओं द्वारा तैयार सामाग्री को बाजार मिल रहा हैं। बस्तर के आदिवासी जिले दंतेवाड़ा की डेनेक्स गारमेंट फैक्टरी में काम कर रही महिलाओं ने देश-विदेश में डेनेक्स ब्रांड को लोकप्रिय बनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है। बीजापुर की महिलाओं का महुआ लड्ड, कोंडागांव का तिखुर शेक, सुकमा की ईमली-कैंडी और नारायणपुर का फूल झाडू भी प्रसिद्ध हो चुका है। 
महिला कोष का बजट 25 करोड़ 
महिला कोष से ऋण लेकर आर्थिक गतिविधि जुड़ी महिला समूहों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से समूह द्वारा लिए गए पुराने 12 करोड़ रूपये के ऋण माफ कर दिये हैं। साथ ही ऋण लेने की सीमा को भी दो से चार गुना तक बढ़ा दिया है। महिला कोष द्वारा दिए जाने वाले ऋण सीमा में भी दोगुनी वृद्धि की गई है। महिला कोष के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। पूर्व वर्षों में महिला कोष को एक या दो करोड़ वार्षिक आबंटन उपलब्ध होता था मगर वर्ष 2023-24 में 25 करोड़ रूपए का वार्षिक बजट उपलब्ध कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ महिला कोष के द्वारा 10 हजार 500 से अधिक महिलाओं के लिए पिछले 5 सालों में सर्वाधिक 10 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक ऋण राशि स्वीकृत की गई है। नई कौशल्या समृद्धि योजना शुरू करने की योजना है, इसमें महिलाओं को व्यवसाय के लिए आसान शर्तों पर 3 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। इसके लिए 25 करोड़ रूपए का बजट अतिरिक्त रूप से स्वीकृत किया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के बीचोबीच स्थित लाखे नगर चौक में 70 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ दिया गया है। हनुमान मंदिर को सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने तोड़ा है। बताया जा रहा है कि BJP पार्षदों ने CM भूपेश बघेल से सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 साल से सड़क चौड़ीकरण की मांग लंबित थी। फिलहाल इस प्राचीन हनुमान मंदिर की प्रतिमाओं को माई की बगिया में स्थापित किया गया है। इसके पहले इस मंदिर को तोड़ने को लेकर विवाद हो चुका है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत दुर्ग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे और केश-शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नन्द कुमार सेन मौजूद थे। मुख्यमंत्री बघेल ने पुष्पा भुनेश्वर यादव को दुर्ग जिला पंचायत के अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत दुर्ग के सदस्यगण शमशीर कुरैशी, आकाश कुर्रे, योगिता चंद्राकर, दुर्गा कमलेश नेताम, मोरध्वज साहू के अलावा जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ मौजूद थे।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। वैचारिक तौर पर कांग्रेस के धुर विरोधी माने जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् ने छत्तीसगढ़ राज्य के भूपेश सरकार की योजनाओ की जमकर तारीफ की हैं। परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भूपेश सरकार की योजनाओं के तारीफों के पुल बांधे और कहा की जो कोई भी हिन्दुओ के लिए अच्छा काम करेगा उनकी वाह-वाह होगी। फिर वह भाजपा हो या फिर कांग्रेस।
दरअसल बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने राम पथ गमन का विकास किया, पूरे हिंदुस्तान में किसी और ने राम पथ पद गमन का विकास नहीं किया। यहां गोधन के लिए भूपेश बघेल ने जो काम किया, देश के किसी और दूसरे राज्य ने नहीं किया। किसानों के लिए भी उन्होंने अच्छा काम किया है, हिंदुओं के लिए अच्छा काम भाजपा वाला करे तो उनकी भी वाह-वाह करो, कांग्रेस वाले करें तो उनकी भी वाह-वाह करो।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में जानकारी देते हुए विधानसभा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि बीती रात 8 बजे एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर लोहे के रॉड से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने मृतक का नाम सुरेंद्र ढीढ़ी बताया है। 
सूत्रों के मुताबिक हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। सबूत उपरांत जल्द ही गिरफ्तारी होगी। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर फैसला आने के बाद भर्ती प्रक्रिया चालू हो गई है। प्रदेश में 58% आरक्षण बहाली का असर दिखाई दे रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शेड्यूल जारी किया है। जिसमें इंटरव्यू की तारीखओं की घोषणा की गई है। आरक्षण के मामले में अटकी भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है।
छग लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल में वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के इंटरव्यू की डेट की घोषणा की गई है। आगामी 18 मई से 3 जून के बीच इंटरव्यू होगा। बता दें 211 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होनी है। जिसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना जिसके मद्देनजर युवाओं को साधने के लिए अब भर्ती प्रक्रिया में ताजी आएगी।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश धु्रव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। DRI रायपुर यूनिट ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. DRI ने रायपुर के पास एक ट्रक से 1 करोड़ 5 लाख का गांजा जब्त किया है. ट्रक में 17 बोरियों में 525 किलों गांजा भरा हुआ था. गांजा तस्करी के मामले में DRI ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि गांजा कोयले के कवर कार्गो में छिपाया गया था. DRI इंदौर जोनल यूनिट के अनुसार DRI रायपुर यूनिट को ख़ुफ़िया सूचना मिली थी कि एक ट्रक में काफी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है. इस पर संदिग्ध ट्रक के लिए निगरानी बढ़ा दी गई और DRI रायपुर के अफसरों ने रायपुर के पास संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। उक्त ट्रक की तलाशी के परिणाम स्वरूप 17 एचडीपाई बैग से लगभग 525 किलों गांजा जब्त किया गया. जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 5 लाख रूपए है।
DRI के अनुसार पूछताछ में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर ने गांजा रखने और परिवहन में अपनी भूमिका कबूल की और उन्हें NDPS अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों को रायपुर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। मामले में आगे की जांच जांच जारी है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पटेल, कोटवार और होमगार्ड के आभार सम्मेलन और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेशभर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस मौके पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें गौ-उत्पादों से बने सामग्रियां उपहार स्वरूप भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा गोबर से बनाई जा रही सामग्रियों की प्रशंसा की।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पटेल, कोटवार और होमगार्ड के आभार सम्मेलन और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में पंडित झाबरमल शर्मा द्वारा लिखित ‘भारतीय गोधन‘ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक करीब सौ वर्ष पूर्व लिखी थी। इसका पुनः प्रकाशन किया गया है। साथ ही उन्होंने श्री भागवत जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘कोटवार’ का विमोचन किया।