Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक चुनाव को लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने कहा कि- कर्नाटक में चुनाव है वहां की जनता के बारे में भाजपा कब बोलेगी, ये लोग तो हिंदू-मुसलमान, हिंदू-ईसाई करते हैं। यह सिर्फ समाज को आपस में लड़ाते हैं। अंग्रेजों का सिद्धांत है फूट डालो राज करो और आज भाजपा उसी सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने आज प्रदेश भर से आए कोटवार, होमगार्ड के जवान और ग्राम पटेलों स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्ष-सदस्यों ने खुलकर अपने दिल की बात रखी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को गज माला पहनाकर उनका सम्मान किया। सभी ने कहा कि श्री बघेल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने हमारे तकलीफ को समझा और मानदेय बढ़ाकर हमें बड़ी सौगात दी है। कार्यक्रम में गौठान संचालन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने भी मानदेय मिलने की शुरुआत होने पर खुशी जताई और गोबर पेंट से बनी मुख्यमंत्री की पेंटिंग भेंटकर और खुमरी पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया। 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वावलंबी गौठान संचालन समिति के अध्यक्ष-सदस्यों को 01 करोड़ 56 लाख रूपए की राशि और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर 09 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि अंतरित की, इसमें गोबर विक्रेताओं के लिए 3 करोड़ 80 लाख तथा गौठान समिति एवं स्व-सहायता समूहों के लिए 6 करोड़ रूपए शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाए कि गांवों में निरंतर गोबर की खरीदी हो और गांवों में एकत्रित होने वाले गोबर में से 50 प्रतिशत गोबर की खरीदी हो, इससे हमारे पशुपालक समृद्ध होंगे और गोबर पेंट और बिजली बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गोबर उपलब्ध हो। जिन गौठानों में प्रतिदिन 5 क्विंटल की खरीदी होगी, वहां पर उद्योगपतियों को गोबर से बिजली बनाने का संयंत्र लगाने की सुविधा मिल सकेगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम शासन के महत्वपूर्ण अंग पटेल, कोटवार, होम गार्ड और गौठान समिति के अध्यक्ष-सदस्यों से भी रू-ब-रू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके बिना सुचारू रूप से प्रशासन के संचालन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। अब एक नये संगठन के रूप में गौठान समिति की बड़ी भूमिका भी सामने आई है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोटवार, पटेल शासन के आंख और कान है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में वे पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते हैं। गांव और शासन-प्रशासन के मध्य एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी, तो उस समय महसूस किया कि गांव में कृषि यंत्रों के उपयोग से लागत बढ़ रही थी, रकबा कम हो रहा था। पशुओं के अनियंत्रित चराई की समस्या से भी हमारे गांव जूझ रहे थे। तब हमने गौठान की संकल्पना की शुरूआत की, ताकि गांव में पशु एक-दूसरे के खेतों में प्रवेश न करें और उनका सदुपयोग हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए गांवों में उन्हीं भूमि का चयन किया गया, जो अविवादित थी। हमने पंचायतों में गौठान बनाना शुरू किया। आज 10 हजार से अधिक गौठान बन गए हैं, जिसमें 5 हजार से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। इन गौठानों में गोबर खरीदी हो रही है। वर्मी कम्पोस्ट बन रहे है और साथ ही अन्य गतिविधियों के साथ यहां गोबर पेंट और बिजली बनाने के काम हो रहा है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर त्योहारी सीजन में जमकर आयोजन हुए। आयोजकों ने नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर बड़े-बड़े मंच, पंडाल, स्वागत गेट लगवा डाले। इस दौरान तेज ढोल और धुमाल बजा और खूब ध्वनि प्रदूषण किया गया। बेतहाशा आतिशबाजी से भी वायु प्रदूषण हुआ। अब आम आदमी की परेशानियों से जुड़े इन सभी मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति ने NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) का दरवाजा खटखटाया है।
छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति ने NGT के सेंट्रल जोन बेंच भोपाल के समक्ष याचिका दायर की है। जिसमें इन अव्यवस्थाओं को लेकर रायपुर कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त और विद्युत वितरण कंपनी के MD पर एनजीटी एक्ट के प्रावधान के अनुसार पेनाल्टी लगाने की मांग की गई है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एसके सिंह और एक्सपर्ट मेम्बर डॉ. अरुण कुमार वर्मा की संयुक्त पीठ ने रायपुर कलेक्टर से 17 जुलाई तक याचिका में सौंपे गए तथ्यों पर रिपोर्ट मांगी है।
 
 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्राम पटेल, कोटवार, होमगार्ड और गौठान प्रबंधन समिति के सम्मेलन कार्यक्रम में मैं आप सभी का स्वागत, अभिनन्दन करता हूँ। छत्तीसगढ़ सरकारी की ओर से मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ। पिछले 4 दिनों से लगातार कार्यक्रम चल रहा है। 30 तारीख को लगभग 70,000 बेरोजगार साथियों को राशि प्रदान की गई। 1 मई को मजदूर दिवस के दिन मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का वितरण और बोरे बासी दिवस मनाया गया। 2 मई को महिलाओं का दिन था और आज हमारे कोटवार भाई, नगर सैनिक पटेल और एक नया संगठन छत्तीसगढ़ के अलावा और दूसरी जगह ऐसा संगठन नहीं है, गौठान प्रबंधन समिति अस्तित्व में आया है, आज इस सम्मेलन में सभी शामिल है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कोटवार और पटेल का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है शासन चलाने में कानून व्यवस्था संभालने में नगर सैनिक की बड़ी भूमिका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने में हमारे किसान समिति की बड़ी भूमिका तय होने वाली है।
आगे सीएम ने कहा कि गोवंश के खुले में चराई से कृषि का रकबा कम होने लगा था किसानों को ओनहारी की फसल लेना मुश्किल हो चुका था। ऐसे समय में हमने गौठान की संकल्पना शुरू की। अब गौठान में गोबर बनाना दिया बनाना गौकाष्ठ, पेंट बनाना और अब तो बिजली बनाने का कार्य शुरू किया गया है। हमने जो व्यवस्था की उसमें 10 हजार गौठानों में से 5000 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। जिन गांव के गौठानों में रोजाना 5 क्विंटल गोबर की खरीदी की जाएगी, वहां बिजली बनाने की यूनिट स्थापित की जाएगी। लगातार हमने प्रयास किया है कि किसी न किसी प्रकार से हर परिवार में शासकीय योजना का लाभ मिले। चाहे 35 किलो चावल हो, चाहे बिजली बिल हाफ योजना हो, चाहे किसान न्याय योजना, सभी योजनाओं का मिल सके। इसी प्रकार मिलजुल कर हम सभी को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करना है।छत्तीसगढ़ में रहने वाले 2 करोड़ 85 लाख लोगों की ही सेवा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए. यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित है. बता दें कि छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर के तत्वाधान में आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिना वैज्ञानिक सोच के समाज आगे नहीं बढ़ सकता। आज जिसके पास परमाणु बम है वह पूरी दुनिया में राज कर रहा है. यदि पूरे इतिहास पर नजर डालें तो पिछले 200- 300 साल बहुत महत्त्वपूर्ण है जिसमें बिजली की खोज जैसी महत्वपूर्ण खोज हुये। 
 आगे सीएम ने कहा कि समय समय पर नई खोजों ने समाज को आज इस स्थिति में पहुंचाया है. हमारे लिए महत्वपूर्ण ये है कि हम सोचें और समस्याओं का पता लगाएं जैसे न्यूटन ने सेव के पेड़ से गिरने पर सोचा था. जो व्यक्ति सवाल नहीं करता और समाधान नहीं खोजता वो समाज में पीछे रह जाता है. राजा राममोहन राय ने अंग्रेजी और विज्ञान के लिए आंदोलन चलाया था. आज देश के विद्यार्थी देश और दुनिया में अपना स्थान बना पाए हैं. पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की सोच वैज्ञानिक थी, उनके पास विज्ञान की भी डिग्री थी. जब उन्हें अवसर मिले तो उन्होंने देश को आईआईटी और आईआईएम दिया। यदि नेहरू जी आधारभूत संरचनाएं निर्मित नहीं करते तो हम भी अपने पड़ोसी देशों की तरफ होते। लेकिन आज हम दुनिया से आंख में आंख मिलाकर बात कर पा रहे हैं। 
 पहले टीवी और मोबाइल के नाम पर भी लोग हंसते थे. लेकिन आज वैज्ञानिक सोच की वजह से मोबाइल में ही लोग टीवी देख रहे हैं. पहले मौसम वैज्ञानिक से जानकारी लेनी पड़ती थी, आज मोबाइल में ही सब कुछ है. लेकिन हम संसाधनों का सही से इस्तेमाल न करें तो इसका दुरूपयोग भी होता है. जितना शोध हमारे ऋषि मुनियों ने किया है उतने शोध पूरी दुनिया में कहीं नहीं हुए हैं. वर्तमान समस्याओं को पुराने शोध के आधार पर खोजेंगे तो नए शोध समाज में कैसे आएंगे। आज मौसम में बदलाव हो रहा है, ये क्यों हो रहा है इसके आधार में नहीं जाएंगे तो पता कैसे चलेगा।
 हमने नरवा गरूआ घुरूआ बारी योजना की शुरूआत की है. छत्तीसगढ़ सरकार दुनिया की पहली सरकार है जो गोबर खरीद रही है. इसके लिए लोगों ने मजाक भी बनाया और योजना की सफलता पर सवाल उठाए। अब गोबर से वर्मी कंपोस्ट बन रहा है, पराली को जला नहीं रहे गौठानों में पहुंचा रहे हैं. जितना हम धरती से ले रहे हैं उतना हमें धरती को वापस भी करना है. इस योजना से धरती उर्वर हो रही है, उत्पादन बेहतर हो रहा है. प्रकृति ने छत्तीसगढ़ में हमें बहुत कुछ दिया है, इसका इस्तेमाल कर हम रोजगार भी उत्पन्न कर रहे हैं. गोबर से कई उत्पाद बन रहे हैं, खाद बना रहे हैं, प्राकृतिक पेंट बना रहे हैं, गोबर से बिजली उत्पादन कर रहे हैं. गांव की महिलाएं बहने गोबर से बिजली उत्पादन कर रही हैं। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, वरिष्ठ एवं अनुभवी कांग्रेस नेता श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सुदीर्घ, सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले सरकार ने पशुपालकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गोवंश के साथ अब दुधारू भैंस का भी बीमा सरकार मुफ्त में करेगी। महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रुपये तक का बीमा पूरी तरह निःशुल्क होगा। राज्य सरकार के इस फैसले को पशुपालकों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है।
 

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर में आज के श्रमण संस्कार शिक्षण शिविर में सांगानेर से आए विद्वान पं. अंश शास्त्री और पं. आदिश शास्त्री ने बच्चों-बड़ों सभी को धर्म और नैतिकता की शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि इस आधुनिकता के युग में बढ़ती हुई बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है बच्चों का घर से अधिक बाहर का फास्ट फूड पसंद कर सेवन करना। बच्चे को घर से ज्यादा आज बाजार के खाने की आदत डाल दी गई है। आज हर एक बच्चा चाहे वह छोटा हो या बड़ा सभी बाहर के खाने की ओर आकर्षित होते हैं और अपनी जिह्वा की लुलुपता के कारण ही बढ़ते हुए रोगों का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि रोगों की मुख्य जड़ भोजन है। जैसा भोजन होगा, वैसा ही व्यक्ति का मन होगा। एक कहावत भी है कि “जैसा खाए अन्न वैसा होवे मन“। हम आज जो बच्चों को खिला रहे हैं वह उसकी बॉडी के अनुसार, उसकी पाचन शक्ति के अनुसार है भी या नहीं यह एक विचारणीय बिंदु है। अब छोटे-छोटे से बच्चों को मैगी, नूडल्स, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि खिलाते हैं क्या यह खाने योग्य पदार्थ है। हम कितना ही देखते हैं कि किस प्रकार एक ब्रेड को बनाया जाता है। व्यक्ति को स्वयं से सोचना चाहिए जब हम घर में भोजन बनाते तो इतनी सावधानियाँ बरतने के बाद भी कुछ ना कुछ उस खाने में कभी-कभी गिर ही जाता। फिर उस फैक्ट्री का विचार करे जहाँ क्विंटलों में पूरे देश भर में वह पदार्थ बन कर का बाजार में बिकता है। क्या उसमें इतनी शुद्धता होगी? कभी नहीं हो सकती।
पं. अंश और पं. आदिश ने कहा कि, यदि आप एक-एक अभिभावक है तो आप अपने बच्चे को बाजार के मिल रहे फास्ट फूड वगेहरा नहीं खिलाएँगे। आपको चाहिए की आप उस चीज को स्वयं घर में बनाए। आज हर एक चीज खाने संबंधित घर में बड़ी आसानी से बनाए जा सकती है। आज शिविर में आए अभिभावक और बच्चों सभी ने पंडित जी की बातें ध्यान सें सुनी। सभी उपस्थित महिलाओं ने अपने बच्चों को शुरुआत में सप्ताह में एक दिन फास्ट फूड के त्याग का नियम भी लिया। साथ ही भविष्य में बाहरी फास्ट फूड ना खाने के लिए पूरा प्रयास सभी की ओर से किया जाएगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए. यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित है. बता दें कि छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर के तत्वाधान में आयोजन हो रहा है। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए. यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित है. बता दें कि छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर के तत्वाधान में आयोजन हो रहा है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिना वैज्ञानिक सोच के समाज आगे नहीं बढ़ सकता। आज जिसके पास परमाणु बम है वह पूरी दुनिया में राज कर रहा है।  यदि पूरे इतिहास पर नजर डालें तो पिछले 200- 300 साल बहुत महत्त्वपूर्ण है जिसमें बिजली की खोज जैसी महत्वपूर्ण खोज हुये। आगे सीएम ने कहा कि समय समय पर नई खोजों ने समाज को आज इस स्थिति में पहुंचाया है. हमारे लिए महत्वपूर्ण ये है कि हम सोचें और समस्याओं का पता लगाएं जैसे न्यूटन ने सेव के पेड़ से गिरने पर सोचा था. जो व्यक्ति सवाल नहीं करता और समाधान नहीं खोजता वो समाज में पीछे रह जाता है। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। आभार सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की है. आभार सम्मेलन में सीएम ने कहा – हमने शासकीय कर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया है, श्रमिकों को भी 7000 सालाना देने की शुरूआत की है. बेरोजगार साथियों को हम 2500 रूपए प्रतिमाह दे रहे हैं।
मई दिवस पर हमने श्रमिकों के लिए बड़े फैसले लिए हैं. श्रमिक, शासकीय कर्मचारी, किसान व बहनों के सम्मान में हमने कोई कसर नहीं छोड़ा है. हमारी बहनों की वजह से कुपोषण 37 फीसदी से घटकर 31 फीसदी हो गया है. प्रारंक्षिक शिक्षा और प्रारंभिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती है जिसमें आप बहनों के सहयोग की अपेक्षा होगी। जिस प्रकार से कुपोषण के खिलाफ आपने लड़ाई लड़ी उसी प्रकार से हमने मलेरिया के खिलाफ संघर्ष किया है. छत्तीसगढ़ में कभी लिंग भेद नहीं रहा और केरल के बाद हमारा प्रदेश दूसरे स्थान पर है. यहां कभी भी बेटियों को बोझ नहीं समझा गया, आज महिलाएं घर की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में लगी हुयी हैं।
1. 5000 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा
2. पूरे प्रदेश में 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का सम्मान किया जाएगा
3. सक्षम योजना के अंतर्गत 1 लाख वार्षिक आय की सीमा को बढ़ाकर दो लाख किया जाएगा
4. महिला स्व सहायता समूह को अधिकतम 4 लाख ऋण की सीमा को बढ़ाकर 6 लाख रूपए किया जाएगा
 

 K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय का बयान सामने आया है. नंदकुमार साय ने कहा कि, कुछ वर्षों से मुझे ऐसा लगा की बीजेपी कमजोर होने लगी है. मेरी यही कोशिश रही कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर मजबूत रहे. आगे साय ने कहा, हमारी वहां चिट्ठी गई, कोई तवज्जो नहीं मिला. कोई जवाब नहीं आया. ओम माथुर से हमारा संपर्क नहीं हो पाया, किसी ने हमसे बात किया ही नहीं, केंद्र से और यहां से किसी से कोई रिप्लाई नहीं आया. सभी से संपर्क करने की कोशिश की गई।
आगे उन्होंने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता नाराज लगे, मैं चिंतित होता रहा. एक बार मैने प्रेस वार्ता कर कहा, पुराने नए सभी लोगों को आगे बढ़ने की ओर अग्रसर करें. मुझे ऐसा लगा कि, भाजपा में हमारी भूमिका कमजोर है. सक्रियता कि दृष्टि से तमाम लोग नए थे. मैं केंद्र को निर्देशित भी किया, मैं मिलने की कोशिश भी किया, लेकिन मिलना नहीं हो पाया. कभी कोई बात नहीं हुई. कोई चर्चा नहीं हुई. मुझे ऐसा लगा पार्टी कमजोर हुई. अंत में मैने यह निर्णय किया और लिखित में रिजाइन दिया. रिजाइन पर किसी ने कुछ पूछा नहीं. विषय भी बता दिया, उसके बाद भी कोई बात सामने नहीं आई. पार्टी में बहुत समय हमने कार्य किया. सारी गतिविधियों के चलते मैने पार्टी छोड़ दी. आगे साय ने कहा, चुनाव में कांग्रेस जीते ये हमारी कोशिश रहेगी. बाकी फैसला जनता करेगी. डिकिस्टिंग जो स्थिति में पहले थी, जो अपने धर्म से विचलित हो गए हो, उसे डिलिस्टिंग किया जाए. आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा, 58 प्रतिशत का निर्णय जो आया है, वो ठीक दिशा में है।