Browsing: रायपुर

   K.W.N.S-रायपुर। गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया। मंत्री श्री साहू ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बोरे-बासी तिहार की शुरूआत की है। श्री साहू ने कहा कि आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें पौष्टिक तत्वों का समावेश होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है।
 

 

K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमवीरों के सम्मान में प्रदेश भर से आये हज़ारों श्रमिकों के साथ आज बोरे-बासी का आनंद लिया। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बोरे-बासी तिहार के सामूहिक भोज में मुख्यमंत्री ने अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ जमीन में बैठकर बोरे-बासी खाई और श्रमिक दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़िया श्रमिकों की संस्कृति का अहम हिस्सा है और उनके सम्मान और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही बोरे-बासी तिहार मनाया जा रहा है। बोरे-बासी श्रमिकों का प्रिय आहार भी है और उनके जीवन का अहम हिस्सा भी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य है और उनके प्रयासों से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे है।
 

 
 K.W.N.S-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा वितरित किए, इनमें राधिका देवांगन लाखे नगर एवं श्रीमती वैष्णवी सिंदूर शामिल हैं। निर्माण श्रमिक ई रिक्शा सहायता योजना के तहत निर्माण महिला श्रमिकों को यह रिक्शा प्रदान किया गया है। इस योजना में एक लाख रुपये का अनुदान शामिल है। इस मौके पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व सांसद नंदकुमार साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साइंस कॉलेज मैदान में श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई इनमें मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इसके जरिए श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओ एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
 

 
K.W.N.S-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कई मंत्रियों और बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली. साय ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा भेजा था. सीएम भूपेश बघेल ने फोटो शेयर किया है।
नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने का असर अब सरगुजा की राजनीति पर पड़ेगा। साय सरगुजा से वर्ष 2004 में सांसद रहे। इससे पहले साय 1989 और 1996 में रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वर्तमान में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीट में से एक पर भी भाजपा के विधायक नहीं हैं।
 

K.W.N.S-रायपुर। राजीव भवन पहुंचकर नंदकुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहे. नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने का असर अब सरगुजा की राजनीति पर पड़ेगा। साय सरगुजा से वर्ष 2004 में सांसद रहे। इससे पहले साय 1989 और 1996 में रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वर्तमान में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीट में से एक पर भी भाजपा के विधायक नहीं हैं।
राजनीतिक सफर
छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय
1977 में पहली बार विधायक बने
छत्तीसगढ़ के पहले नेता प्रतिपक्ष रहे
2 बार राज्यसभा सदस्य रहे
3 बार लोकसभा सदस्य रहे
3 बार विधायक रहे हैं
छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष रहे चुके हैं
अविभाजित मध्यप्रदेश के बीजेपी के अध्यक्ष
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रहे
छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका
 

 

K.W.N.S- रायपुर। मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरुआत की. आज देशभर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है। राज्य भर में आज बोरे बासी तिहार की कई तस्वीरे सामने आ रही है। आम जनता आज बढ़ चढ़कर इस तिहार को सेलिब्रेट कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मंत्री और विधायक भी श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी का आनंद ले रहे है।
 वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरुआत की। मोहन मरकाम के साथ उनके दो बेटों ने भी बोरे बासी का स्वाद चखा। मोहन मरकाम की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। मोहन मरकाम ने सोशल मीडिया में इसे शेयर भी किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि बोरे – बासी के साथ मढिया पेज, कोलियारी भाजी, इमली चटनी, प्याज, मिर्च…सपरिवार हम सब अपने खानपान में श्रम के सम्मान को शामिल कर रहे हैं।
 

 
 K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों यू आर महिलांगे, आर पी खांडे, भारद्वाज के साथ बोरेबासी खाया। सभी ने छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और छत्तीसगढ़ शासन के अभियान की सराहना भी की।
आज देशभर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है। राज्य भर में आज बोरे बासी तिहार की कई तस्वीरे सामने आ रही है। आम जनता आज बढ़ चढ़कर इस तिहार को सेलिब्रेट कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मंत्री और विधायक भी श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी का आनंद ले रहे है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। हर वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की पहल की है, यहां छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं के बीच अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, इसके साथ ही यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक रुचि का विकास भी हो रहा है। इसका एक और उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बीच मुंगेली जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुँचे, यहां कक्षा ग्यारहवीं के छात्र आयुष ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए गीता का श्लोक “धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय” पढ़ते हुए कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के बीच श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के ज्ञान को पंक्तिबद्ध कविता के रूप में सुनाया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र की तारीफ़ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में संस्कार और अपनी संस्कृति दोनों की चेतना आ रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक ओर जहां छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल रही है वहीं दूसरी ओर संस्कृति विषय का ज्ञान भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कक्षा दसवीं की छात्रा श्वेता लहरे से 3D प्रिंटिंग मशीन के बारे में जानकारी भी ली। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें बताया कि 3D प्रिंटिंग मशीन की सहायता से वह मनचाही आकृति 3D में, इस मशीन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें फ्लैक्सिबल तितली, गणेश भगवान की मूर्ति और खरगोश की आकृति दिखाई गई। इसके साथ ही बच्चों द्वारा उन्हें खरगोश (रैबिट) की आकृति गिफ्ट भी की गई।
मुंगेली जिले में भेंट-मुलाकात बाद मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में क्लास 09 के बच्चो द्वारा बनाए गए ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, होम आटोमेशन सिस्टम, ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट, लाइन फॉलोअर रोबोट, स्मार्ट डस्टबीन का निरीक्षण किया। ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट ने एलडीआर सेंसर लगा हुआ है, दिन में रोशनी के समय काम नही करता, अधेरा होने पर ऑटोमेटिक शुरू हो जाता है।
इसी तरह होम आटोमेशन सिस्टम घर के लाइट फैन डायरेक्टली मोबाइल से नियंत्रित होते है। यह ब्लूटूथ सेंसर और आईआर सेंसर द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट के सामने कुछ भी ओबसटिकल आने पर उस रास्ते से अलग चले जाता है, उससे टकराता नहीं है। यह रोबोट अल्ट्रासोनिक सेंसर से नियंत्रित होता है। लाइन फॉलोअर रोबोट में इस तरह से प्रोग्रामिंग की जाती है, ये निशचित पथ पर ऑटोमेटिक चलता है। स्मार्ट डस्टबीन एक ऐसा डस्ट बीन है, बिना स्पर्श के अपना ढक्कन खुल जाता है, बिना टच किए अपना कूड़ा करकट डाल सकते हैं।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। जनसेवक चाहे कितनी कोशिश कर ले , सभी को खुश नहीं कर पाता ।कोई न कोई किसी न किसी बात को लेकर असंतुष्ट रहता ही है ।यही वजह है की किसी भी जन सेवक के लिए जनप्रिय बन पाना असंभव की हद तक कठीन कार्य हो जाता है .राजनीति जिसे काजल की काली कोठरी कहा जाता है में तो बिरले ही नेता होते है जो सफलता के साथ ही लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच पाते है और हरदिल अजीज कहलाते है ।इसे ही बिरले जनप्रिय सेवकों में एक है प्रदेश के जनप्रिय नेता रायपुर से निरंतर 7 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल । 
बृजमोहन अग्रवाल एक ऐसा नाम जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है ,और उनका काम आज उन्हें उस मुकाम तक पहुंचा चूका है ,जहा तक पहुँचने का सपना हर कोई संजोता है, लेकिन अपने सपनो को साकार नहीं कर पाता। वजह साफ़ है इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति ,कर्मठता और सच्ची सेवा भावना जैसे सद्गुणों की आवश्यकता होती है वह सभी में विद्यमान नहीं होती। आज से 64 वर्ष पूर्व रायपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार में जन्मे बृजमोहन अग्रवाल ने किशोरावस्था में कदम रखते ही अपनी अलग राह चुनने का निर्णय ले लिया ।पैतृक व्यवसाय में रूचि न लेकर सामाजिक धार्मिक कार्यों में उनकी दिलचस्पी लेने के साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति में पदार्पण किया तभी उनके पिता श्री रामजी अग्रवाल समझ गए की उनका पुत्र सेठ नहीं,जनता का सेवक बनेगा।मजदूर दिवस के दिन पैदा हुआ उनका यह बेटा जन सेवा के लिए दिन और रात एक मजदूर की तरह ही खटेगा।परिजनों ने भी उन्हें रोकने टोकने की कोशिश नहीं की बल्कि समय-समय पर प्रोत्साहित भी किया। नतीजन राजनीति के क्षेत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने देखते ही देखते अपनी ऐसी विशिष्ठ पहचान बनाई की भाजपा ने 1990 में उन्हें रायपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जो कांग्रेस का अभेद गढ़ था ।पहली ही बार में बृजमोहन अग्रवाल ने किला फतह कर सबको चमत्कृत कर दिया।इसके बाद से आज तक लगातार चुनाव जीतकर उन्होंने नया इतिहास रच दिया है।
अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार से लेकर रमन सरकार तक सभी महत्वपूर्ण विभागों की उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और अपनी विशिष्ठ कार्यशैली से अनूठी छाप छोड़ी है। भाजपा सरकार के दौरान डेढ दर्जन से ज्यादा विभागों दायित्व संभालने का वृहद अनुभव उनके पास है। सत्ता और संगठन ने उन्हें जब-जब जो दायित्व सौपा उनका उन्होंने पूरी कुशलता के साथ निर्वहन किया . भाजपा सरकार के दौरान खेल मंत्री के रूप में रायपुर में अन्तराष्ट्रीय स्टेडियम बनाना ,लोकनिर्माण मंत्री के रूप में पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाना,पर्यटन मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ को अंतराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे में पर लाना, और संस्कृति मंत्री के रूप में सिरपुर को विश्व धरोहर घोषित करना, तथा राजिम कुंभ को देश के पांचवे कुंभ के रूप में प्रतिष्ठित करना और स्कूली शिक्षा मंत्री के रूप में शिक्षा क्रांति लाना ,ये ऐसे काम है जिसे लिए बृजमोहन अग्रवाल का नाम हमेशा याद रखा जाएगा।
आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है।परंतु बृजमोहन अग्रवाल लगातार सातवीं बार रायपुर दक्षिण विधानसभा से जीत दर्ज कर विधायक बने हुए हैं। वे पूरी शिद्दत के साथ विपक्ष का धर्म निभाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहे हैं एवं उनका निरंतर प्रयास है कि भारतीय जनता पार्टी के बिखरे हुए वोटों को पुनः एकजुट किया जाए। बृजमोहन अग्रवाल जितने उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ है उससे भी अच्छे एक ऐसे इंसान है जिनके लिए जनसेवा ही ईश्वर की सेवा है।एक पुरानी फिल्म का यह गीत “जीना तो है उसी का जिसने यह राज जाना है काम आदमी का औरो के काम आना “ बृजमोहन अग्रवाल के लिए लिखा गया लगता है ।जनसेवा के प्रति ऐसा समर्पण ,ऐसी निष्ठा,और लगन किसी जनसेवक में इन पंक्तियों के लेखक ने आज तक नहीं देखी। बृजमोहन के बंगले पर सुबह से देर रात तक गरीब और जरूरतमंद लोगो का तांता लगा रहता है ।ऐसा आज तक नहीं हुआ की कभी कोई उनके पास से निराश लौटा हो।हर किसी की हरसंभव सहायता करना मनो उनका धर्म हो । 
 धार्मिक और संस्कारित परिवार में जन्म लेने कि वजह से बृजमोहन अग्रवाल गीता प्रतिपादित निष्काम कर्मयोग को आत्मसात किये हुए है ।वे निःस्वार्थ भाव से अपना कर्म करते रहते है । जनहित और जन सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि है ।दरिद्र नारायण कि सेवा ही उनके लिए ईश्वर कि सेवा है ।वे हर सामजिक समरोह में यही आह्वान करते है कि गरीब परिवार कि शिक्षा,और स्वास्थ के लिए काम करे और गरीब घर कि बेटिओं के शादी- ब्याह के लिए सब मिलकर सहयोग करे ।वे इस तरह का उपदेश देते ही नहीं बल्कि इस पर खुद भी अमल करते है गरीबों कि शिक्षा और और बीमारों के उपचार के लिए मुक्त हस्त से सहायता करने के साथ ही उन्होंने गरीब परिवारों हजारों बेटिओं की शादी भी कराई है ।उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर लाखो लोगो कि दुआए पाई है ।यही वजह है कि हर साल उनके जन्म दिन पर उन्हें शुभकामनाये देने उनके निवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ता है ।वे ऐसे निर्विवाद नेता है जिनका सोशल नेट्वर्किंग साइट पर बड़ा फैन्स ग्रुप है ।जो लगातार सक्रिय रहता है और उनके कार्यों की दलगत भावना से ऊपर उठकर प्रसंसा करता है ।उनका परिवार आज भी संयूक्त परिवार है।और उनके पुत्र भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अतिथि देवों भव कि पारंपर का पालन कर रहे है .वैसे तो पूरा रायपुर शहर उनका परिवार है वे अपना जन्मदिन ही नहीं बल्कि सभी त्यौहार अपने इस विशाल परिवार के बीच ही मानते है । बृजमोहन अग्रवाल का मानना है जीवन में जीवन में यदि कुछ काम आता है तो आपका व्यवहार और आत्मीय सम्बन्ध। अपनी इसी सोंच कि वजह से जनप्रिय जनसेवक बने बृजमोहन अग्रवाल को उनके 64 जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाये ..
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। हर वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की पहल की है, यहां छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं के बीच अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, इसके साथ ही यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक रुचि का विकास भी हो रहा है।
इसका एक और उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बीच मुंगेली जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुँचे, यहां कक्षा ग्यारहवीं के छात्र आयुष ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए गीता का श्लोक “धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय” पढ़ते हुए कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के बीच श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के ज्ञान को पंक्तिबद्ध कविता के रूप में सुनाया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्र की तारीफ़ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में संस्कार और अपनी संस्कृति दोनों की चेतना आ रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक ओर जहां छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल रही है वहीं दूसरी ओर संस्कृति विषय का ज्ञान भी मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कक्षा दसवीं की छात्रा श्वेता लहरे से 3D प्रिंटिंग मशीन के बारे में जानकारी भी ली। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें बताया कि 3D प्रिंटिंग मशीन की सहायता से वह मनचाही आकृति 3D में, इस मशीन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें फ्लैक्सिबल तितली, गणेश भगवान की मूर्ति और खरगोश की आकृति दिखाई गई। इसके साथ ही बच्चों द्वारा उन्हें खरगोश (रैबिट) की आकृति गिफ्ट भी की गई।
मुंगेली जिले में भेंट-मुलाकात बाद मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में क्लास 09 के बच्चो द्वारा बनाए गए ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, होम आटोमेशन सिस्टम,  ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट, लाइन फॉलोअर रोबोट, स्मार्ट डस्टबीन का निरीक्षण किया। ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट ने एलडीआर सेंसर लगा हुआ है, दिन में रोशनी के समय काम नही करता, अधेरा होने पर ऑटोमेटिक शुरू हो जाता है।  
इसी तरह होम आटोमेशन सिस्टम घर के लाइट फैन डायरेक्टली मोबाइल से नियंत्रित होते है। यह ब्लूटूथ सेंसर और आईआर सेंसर द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट के सामने कुछ भी ओबसटिकल आने पर उस रास्ते से अलग चले जाता है, उससे टकराता नहीं है। यह रोबोट अल्ट्रासोनिक सेंसर से नियंत्रित होता है। लाइन फॉलोअर रोबोट में इस तरह से प्रोग्रामिंग की जाती है, ये निशचित पथ पर ऑटोमेटिक चलता है। स्मार्ट डस्टबीन एक ऐसा डस्ट बीन है, बिना स्पर्श के अपना ढक्कन खुल जाता है, बिना टच किए अपना कूड़ा करकट डाल सकते हैं।