Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्र पाए गए 66 हजार 256 हितग्राहियों के खाते में 16 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इन हितग्राहियों के खाते में 25 सौ रूपए अंतरित किए गए, जो प्रतिमाह दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भत्ते की राशि आप सभी की उच्च शिक्षा में, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में तथा प्रशिक्षण के दौरान उपयोगी होगी। आप सभी के रोजगार की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए भी हमने कार्य योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बहुत स्वाभिमानी है, चूंकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं अथवा स्वरोजगार के लिए अपने को तैयार कर रहे हैं। इस अवधि में जरूरी खर्चों के लिए आप को इस मासिक भत्ते से सहयोग मिल पाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा जैसा कि युवाओं से चर्चा की सभी के मन में भविष्य को लेकर बहुत से सपने हैं। उन सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए। वे अपने परिवार का बोझ बांटना चाहते है। अब वे न केवल अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। साथ ही उचित रोजगार के लिए अपने को तैयार भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन बेहद सरल है, इसके लिए केवल ऑनलाईन आवेदन करना होता है। डीबीटी से राशि चली जाती है। एक महीने में हमने 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित कर दी है। पहले इसके पात्रता नियम काफी कठिन थे, अब यह सरल हैं। ढाई लाख रुपये तक के आय वाले इसके पात्र हैं। मैं आज इस राशि का वितरण कर रहा हूं लेकिन सच्ची खुशी तब होगी जब आपको रोजगार मिलेगा। इसके लिए भी 6 महीने की कार्य योजना बनाई है। आपके प्रशिक्षण के लिए भी पूरी व्यवस्था है। भर्तियों की हमारी तैयारी पूरी है।
मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 मार्च को बजट पारित हुआ और 1 अप्रैल से ऑनलाईन आवेदन लेना शुरू कर दिया। 67 हजार लोगों को आज राशि अंतरित कर दी है। एक महीने के भीतर इतना बड़ा काम करना बहुत कठिन था। रिकॉर्ड समय में काम कैसे हो सकता है। यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। मैं इससे जुड़े मंत्री श्री उमेश पटेल, प्रमुख सचिव श्री आलोक शुक्ला और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। यह बड़ा टास्क था जो पूरा हुआ। मैंने उन्हें समय-सीमा दी थी और उन्होंने इसे पूरे मनोयोग से कर दिखाया।
इस मौके पर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री उमेश पटेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग डॉ. आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, विभाग के संचालक श्री अवनीश शरण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। भी जुड़े रहे।
प्रत्यक्ष रूप से तथा वर्चुअल रूप से जुड़े हितग्राहियों से की चर्चा- मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रत्यक्ष रूप से तथा वर्चुअल रूप से प्रदेशभर के बेरोजगारी भत्ता से जुड़े हितग्राहियों से चर्चा की। सरगुजा के हितेश ने बताया कि इस राशि से आगे पढ़ाई में मदद मिलेगी। मेघा खांडेकर ने बताया कि मम्मी हाउसवाइफ हैं। मुझे इन पैसों से अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। हम आपके द्वारा दिये गए पैसों का बेहतर उपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को रोजगार दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं। रायगढ़ से जुड़ी ईश्वरी साहू ने कहा कि मैं पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही हूं। मम्मी सिलाई करती हैं। पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वेतन काफी कम है। मुझे आगे की पढ़ाई के लिए काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ते की पात्रता को काफी शिथिल किया, इससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिला है।
कोरिया की कोमल ने बताया कि मैं एमएससी कर रही हूं। आगे शिक्षिका बनना चाहती हूं। कोमल ने बताया कि अपनी पढ़ाई के लिए इस राशि का उपयोग करूंगी। दुर्ग की ऐश्वर्या साहू ने बताया कि उसने बीएड किया है। अब आगे की पढ़ाई करूंगी। रोजगार के लिए बहुत से फॉर्म आते हैं उन्हें भरूँगी। ऐश्वर्या ने मुख्यमंत्री को अपना एसएमएस भी दिखाया जिसमें भत्ते की राशि डीबीटी से आई थी। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। सरगुजा की प्रियंका पैकरा ने बताया कि मैं इस पैसे से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करूंगी। आपको वादा करती हूं कि डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टर बनूंगी। बिलासपुर से आये वैभव ने बताया कि पूरे देश भर में परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरता हूँ। आपने तो व्यापम और पीएससी के लिए फॉर्म का शुल्क मुफ्त कर दिया है पर शेष राज्यों में यह अब भी है।
महासमुंद से ऋषभ चंद्राकर ने बताया कि कोचिंग करना है तो फीस देना है। अब हम लोगों की फीस की व्यवस्था हो जाएंगी। मितांजली ने बताया कि आपके पैसे से ट्यूशन क्लास चलाउंगी और लोगों को मुफ्त में गणित पढ़ाऊंगी। रायपुर की संजना तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए घर पर निर्भर रहते हैं। अब इस भत्ते से हम घर वालों पर निर्भर नहीं रहे और पूरे मनोयोग से तैयारी करूंगी और डिप्टी कलेक्टर बनूंगी। गजानंद ने बताया कि मेरे मम्मी-पापा मजदूर हैं। मैं परीक्षा की तैयारी करना चाहता हूं। खैरागढ़ के एक युवक ने बताया कि अपने गांव में मैं इकलौता बीएड हूँ। अब भत्ता मिलेगा तो शिक्षक भर्ती के लिए तैयारी करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि आप सभी को रोजगार के लिए तैयारी करने मौका मिले, प्रशिक्षण मिले। अब आप अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। बोरे बासी क्या है यदि जानने की कोशिश करे, तो हम पाएंगे कि यह वास्तव में फ़रमेंटेड चावल होता है। पके चावल को माड़ और पानी के साथ रात को भिगोकर रख दिया जाता है और सुबह इसका सेवन किया जाता है, इसे बोरे बासी कहते हैं। इस प्रक्रिया में चावल में कई स्वास्थ्य वर्धक गुणों का समावेश हो जाता है और यह नियमित सामान्य चावल की तुलना में अधिक लाभकारी हो जाता है। यदि कोई डायबिटिक पेशेंट है, तो सामान्य चावल की जगह कोदो चावल का प्रयोग कर सकते हैं और हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट सामान्य नमक की जगह कम मात्रा मे सेंधा नमक का प्रयोग करके बोरे-बासी खा सकते हैं। कुल मिलाकर बोरे-बासी एक सस्ता पौष्टिक सुपर फ़ूड है।
गणेश विनायक नेत्र चिकित्सालय रायपुर के डायरेक्टर डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फ़र्मेंटेशन की प्रक्रिया इसमें से अतिरिक्त वसा को हटा देती है। बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और सेलेनियम को बढ़ा देती है। फ़र्मेंटेशन की प्रक्रिया से बोरे बासी लैक्टोबैसिलस, लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया जैसे लाभकारी प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं। फर्मेंट करने की प्रक्रिया से प्रोबायोटिक बनते है जिससे पाचन मजबूत होता है और पाचन तंत्र की बहुत सी बीमारियों में लाभ मिलता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि एक शोध के अनुसार 100 ग्राम चावल में 3.4 मिलीग्राम आयरन होता है। अगर इसे 12 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखा जाए तो आयरन की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है, जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। इसमें सोडियम के अलावा, पोटेशियम, कैल्शियम होता है। इसे पचाना भी आसान है। शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के बासी भरपूर मदद करता है। गर्मियों में शरीर और मन दोनों को ठंडा ठंडा कूल कूल रखने में बोरे बासी मदद करता है। यदि स्वास्थ्य के अतिरिक्त लाभ की बात करें तो यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ कम बजट पौष्टिक खाना है। जो ना केवल श्रमिकों के लिए एक एनर्जी फूड अपितु सभी लोगोँ के एक सुपर फूड है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव में आमजनों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा और मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोलने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड़ 35 लाख रूपए के शिलान्यास कार्य तथा एक करोड़ 67 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य शामिल हैं।
माता कैंसर पीड़ित है इलाज के लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रखा है, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत अब होगा इलाज – कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कोशले ने बताया कि उनके पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया है, मां कैंसर पीड़ित है। अभी आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहा हूं, लेकिन इलाज का खर्चा काफी अधिक है, इसके लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रख दिया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गंभीर बीमारियों में आज आदमी की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए हमने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना बनाई है, जिसमें 20 लाख रूपए तक का इलाज हो जाता है। आपकी माता जी का इलाज इसी योजना से हो जाएगा और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वंदना ने बताया कि मैं मुंगेली में रहती हूं। मुझे भी कैंसर की समस्या थी। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मुझे 5 लाख 50 हजार रूपए ब्लड कैंसर की इलाज के लिए प्राप्त हुए। आज जो मुझे आराम पहुंचा है वह आपकी वजह से है। शबाना कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गरम भोजन के साथ ही अण्डा भी दिया जा रहा है। मैंने देखा कि बहुत अच्छा लाभ मेरे बच्चे को मिला है। इसका वजन चार किलो बढ़ गया है। मधु ने बताया कि सोमवार को मेरे गांव में मोबाइल मेडिकल आती है और इलाज भी मिल जाती है।
तीन लाख रूपए का ऋण माफ हुआ, बच्चा पढ़ रहा है मेडिकल कॉलेज में – मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और कृषि हितैषी के संबंध में फीडबैक भी लिया। एक किसान ने बताया कि मुख्यमंत्री की कृषि हितैषी योजना से किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि के नये रास्ते खुल गए हैं। इसका सीधा लाभ खेती-किसानी मंे पहुंचा ही है। दूसरे महत्वपूर्ण परिवर्तन भी नजर आ रहे हैं। किसान ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। एक एमबीबीएस, एक नर्सिंग की पढ़ाई और एक एम.ए. कर रहा है।
आज ही आया बेरोजगारी भत्ते का पैसा – मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ते के बारे में फीडबैक लिया। फुलमनी ने बताया कि आज ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया है। हम लोगों को बेरोजगारी भत्ते मिलने से अपनी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। राजीव युवा मितान क्लब के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। लखीराम यादव ने बताया कि उन्होंने ओलम्पिक खेलों मंे भाग लिया और संभाग स्तर तक पहुंचे। उन्होंने एक सुन्दर गीत मुख्यमंत्री को सुनाया। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न सहायता योजना की समीक्षा भी की। हितग्राहियों ने बताया कि नियमित रूप से राशन मिल रहा है। गोमती साहू ने बताया कि रीपा की वजह से गांवों में पलायन रूक गया है। मोहन लाल साहू ने बताया कि 86 हजार का गोबर मैंने बेचा है और इससे मिले पैसों से बच्चों को पढ़ा रहा हूं।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं – मुख्यमंत्री ने जरहागांव में नया कॉलेज खोलने, जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा देने, जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था करने, नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन के निर्माण, मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख, जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में, ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोला, मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने, जरहागांव पीएचसी के सीएचसी में उन्न्यन, ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण, सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण, ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा की।

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल दुर्गा नगर बस्ती (राजेंद्र नगर )में हुए चाकूबाजी की घटना व हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वहां कि , यह घटना नशीली सामानों के सौदागरों के बीच हुए गैंगवार का परिणाम है जिसमें एक युवक की जान ले ली। बस्ती की महिलाएं लंबे समय से शासन प्रशासन से मांग कर रही थी कि उनके मोहल्ले में नशीली दवाओं के सौदागरों ने कब्जा कर रखा है और उस बस्ती के युवाओं को नशे के लत में डाल रहे है। मुहल्ले में खुलेआम गाजा ,शराब, ड्रग्स मिल रहा है, मोहल्ले के बच्चों को पेंडलर बनाया जा रहा है। और जो लड़कें माफियाओं की बात नहीं मानते उनके साथ गुंडागर्दी हो रही है । पर नशा माफियाओं के चलते पुलिस प्रशासन ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया और जिसका परिणाम आज एक युवक की हत्या के रूप में सामने आया है।
अग्रवाल ने कहा है कि रायपुर शहर में बड़े नशा माफियाओं के संरक्षण में चौक, गली में गांजा, शराब, ड्रग्स एवं नशीली पदार्थों को बेचने वाले सक्रिय हैं। शासन प्रशासन जिनके आगे नतमस्तक है। दुर्गा नगर की हत्या की घटना इसी का परिणाम है। अग्रवाल ने कहा कि नशे की लत में युवा चौक चौक में चाकूबाजी कर रहे हैं।लोगों की हत्या कर रहे है। और इन नशे के सौदागरो को राजनीतिक व पुलिस संरक्षण के चलते कोई कठोर कार्यवाही नही हो रही है। नशे के सौदागर के शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई के बजाय आवेदकों के नाम अपराधियों को बता रही है और इसी के चलते ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि रायपुर के कालीबाड़ी चौक के आसपास की बस्तियों, टिकरापारा की बस्ती, पुरानी बस्ती , खो-खो पारा का क्षेत्र, रिंग रोड से लगी हुई बस्तियां ,दुर्गा पारा ,संतोषी नगर, जहां गांजा व अवैध शराब के माफियाओं के लिए स्वर्ग बन गया है वही शहर आउटर की सड़के, तालाबों के पार, खुले मैदान ,चौक चौराहे शाम होते ही ओपन बार में तब्दील हो जाती है। अग्रवाल ने कहां की शहर में लगातार चाकूबाजी ,हत्या की घटनाएं हो रही है चौक चौक नशीली सामानों की मंडी में तब्दील हो गई है। कार्यवाही करने के बजाय सरकार व पुलिस प्रशासन अपराधियों को खुलेआम संरक्षण दे रहे है,।सरकार ने गांजा, शराब ड्रग्स बेचने व बिकवाने के काम को ही रोजगार मान लिया है, और छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को गर्त में ले जा रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बघेल ने कहा है कि एक मई को हर साल हम मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है।
मुख्यमंत्री ने कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद लोगों के विकास का हरसंभव प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सहायता योजना, श्रमिक दुर्घटना मृत्यु सहायता योजना, निःशुल्क सायकल वितरण योजना, निःशुल्क सिलाई मशीन योजना और सिलाई मशीन प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे श्रमिकों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी सुखद उज्ज्वल भविष्य मिल सके।
बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पारम्परिक रूप से मेहनतकशों के दैनिक भोजन का हिस्सा बोरे-बासी रहा है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मीं के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी यह रामबाण है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले साल से बोरे-बासी खाकर अपने पारंपरिक भोजन, संस्कृति और श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने की शुरूआत की गई है। बघेल ने कहा है कि हमारी संस्कृति और परम्पराओं में स्वस्थ जीवन के कई सूत्र और रहस्य छुपे होते हैं, जिसे हमें जानने, पहचानने और अपनाने की जरूरत है। हमें हमारी युवा पीढ़ी को भी अपने आहार और संस्कृति के प्रति गौरव का अहसास कराना बहुत जरूरी है। श्री बघेल ने अपील की है कि सभी एक मई को मजदूर दिवस के दिन आमा के अथान और गोंदली के साथ हर घर में बोरे-बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें।

K.W.N.S.-रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश में नव नियुक्त पदाधिकारियों का आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन में कार्यक्रम रखा गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि ये जो पद है आपको किसी ने दिया नहीं है वो आपकी गाढ़ी कमाई का फल है। अभी हमने जो 1000 के आसपास प्रदेश में शपथ लें रहें हैं ये काम अभी पूरा नहीं हुआ है आगे और कई हजार साथी आप पार्टी से जरूर शपथ लेंगे। हमारा उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। हम सभी को प्रदेश में ईमानदार सरकार बनानी है। सभी को ध्यान रखना है की पद मिलने पर आप अहंकार मत लाइए। आम लोगों को जोड़ते जाइये आपका कुनबा अपने आप कब बड़ा हो जायेगा आपको पता भी नहीं चलेगा। अब चुनाव में छह महीने का ही समय रह गया है।
आम आदमी पार्टी की बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य की जनहित योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को पहुँचाते हुए इस बार प्रदेश में आप की सरकार बनाना है। छत्तीसगढ़ में चहूँ ओर विकास हो और छत्तीसगढ़ खूब खुशहाल हो। छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा जी कहा कि मुझे पुरानी विश्वास है कि आपके कंधों पर नयी राजनीति में दिशा दिलाने नई जिम्मेदारी है। प्रदेश में एक साल के प्रयास के बाद आज छत्तीसगढ़ में प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक पूरी टीम तैयार है। आपकी मेहनत, आपकी क्षमता और आपके कम करने का जज्बा किसी पद की मोहताज नहीं होती। अगर आप छत्तीसगढ़ की जनता तक आम आदमी पार्टी का मिशन पहुंचा सकतें हैं तो आप किसी भी पद से भी बहुत बड़े हैं। उन्होंने कहा कि महज 10 साल पहले जो आप पार्टी की योजनाओं का मज़ाक उड़ाते थे आज कर्नाटक चुनाव में मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य की बात कर रहें हैं।आज प्रदेश में हमारा पुरानी संगठन तैयार है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता के बीच कि कड़ी बनना है और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना है। छत्तीसगढ़ के आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि 22 साल से रत्न गर्भा छत्तीसगढ़ को छला जा रहा है आपके कर्मों का फल है और भगवान ने हमें उनके अधिकारों और न्याय के लिए चुना है और इस जिम्मेदारी को निभाते हुए छत्तीसगढ़ में निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ने का समय आ गया है और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश से सभी हजारों पदाधिकारी शामिल हुए।
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देश में आकाशवाणी व अन्य माध्यमों से प्रसारित किया जाने वाला एक अत्यंत ही लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसके माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता से संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया। यह कार्यक्रम 52 भाषाओं एवं बोलियों जिनमें 11 विदेशी भाषाएं शामिल हैं, में प्रसारित होता हैं।
यह कार्यक्रम इतना लोकप्रिय हैं कि 27 जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री जी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिए। मन की बात के सभी एपिसोड में एक अंतर्निहित विषय रहा लोगों के साथ संबंध स्थापित करना। प्रधानमंत्री जी एक ऐसा वातावरण निर्माण करने के लिए जाने जाते हैं जहां लोग उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र-निर्माण करना है। सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की गरिमा को बढ़ावा देने का अभियान हो, #Statue Cleaning अभियान के माध्यम से हमारे नायकों को श्रद्धांजलि देना या ‘फिटइंडिया‘ अभियान के माध्यम से फिटनेस के मूल्य को बढ़ावा देना, सभी का उद्देश्य चरित्र निर्माण था।
चाहे कोविड 19 महामारी का कठिन समय हो या देश के सामने कोई अन्य त्रासदी, प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ऐसे समय में आशा की किरण दिखाई है। उनके भरोसा देने वाले शब्द नागरिकों के लिए उत्साहजनक और सुकून देने वाले रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृति, लोक परंपराओं, भाषा, लोगों की कहानियां और त्यौहार जो पहले मुख्यधारा में शामिल नहीं थे उनसे अवगत करवाने के लिए प्रभावी ढंग से इस मंच का उपयोग किया है। उन्होंने उन लोगों और उन क्षेत्रों को शामिल किया, जो भारत गाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सुदूर स्थानों की हमारी संस्कृति, कहानियों और परंपराओं के बारे में बात की। उन्होंने सफलतापूर्वक विभिन्न पीढ़ियों के बीच एक पुल बनाया है और उन सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। मन की बात के माध्यम से प्रसारित बातचीत और विचारों ने राष्ट्रीय पुनरुत्थान को गति दी। मन की बात ने मनन और चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है; हम सुनते हैं, हम बहस करते हैं और हम सोचते हैं। जैसा कि हम मन की बात की 100 वीं कड़ी के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यह इस बात की गवाही देता है कि मन की बात प्रधानमंत्री के माध्यम से एक आवाज, एक भावना और एक आह्नान, एक क्रांति पैदा करने और हमारी सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल को विश्वप्रसिद्ध सोरबोन यूनिवर्सिटी द्वारा छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीमित एवं स्थानीय संसाधनों की उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाने की विशिष्ट पहल के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फ्रांस की प्रतिष्ठित सोरबोन यूनिर्विसिटी ने छत्तीसगढ़ शासन के विकास कार्यक्रमों को सराहा है और मुझे आज डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा है, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जब काम करना शुरू किया तो बस ये चाह थी कि अच्छा काम करते रहना है। काम करते गए और रास्ता निकलता गया। ये उपाधि जरूर मुझे मिली है लेकिन इसके पीछे योगदान मेरे परिवार वालों का है। जनप्रतिनिधियों का है अधिकारी-कर्मचारियों का है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के सभी मेहनतकश लोगों का सम्मान है जिन्होंने अपने श्रम से छत्तीसगढ़ को खड़ा किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज मेरा परिवार भी साथ है। सबसे अच्छी बात है कि मेरा पोता भी साथ है। मेरे घर में एक किताब विनोबा जी की है। उसमें उन्होंने लिखा है कि भारत में महात्मा गांधी, रविन्द्र नाथ, रामकृष्ण परमहंस जैसी विभूति रही हैं और उनका योगदान हमारी मनीषा को बनाने में है। बिना अस्त्र के लड़ाई की कल्पना संभव है क्या, महात्मा गांधी ने इसे साकार किया। अरोबिंदो के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप निर्लिप्त भाव से कर्म करेंगे तो द्वेष रहित होकर काम करेंगे। जो लोग नैतिकता को प्रधानता देते हैं। वे धन से दूर होते हैं। श्री माँ ने कहा कि नैतिक लोगों को धन से दूर नहीं होना चाहिए। उनके हाथ में धन होगा तो वे सार्थक उपयोग करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप से समृद्ध प्रदेश से हैं। हमारे पास जंगल है। हिमालय के बाद सबसे अधिक नाले हमारे यहां हैं। हमारे यहां खनिज संसाधन पर्याप्त है। दुनिया भर में बैटरी गाड़ी की डिमांड हो रही है और हमारे यहां लिथियम है। आरबीआई के सर्वे के मुताबिक हमारे यहां गरीबी रेखा के नीचे बड़ी आबादी है। उद्योग भी है फिर भी गरीबी है। देश के आकांक्षी जिलों में 10 हमारे यहां है, दंतेवाड़ा और कोरबा में प्लांट भी हैं फिर भी इन जिलों में गरीबी है। यह सब देखते हुए एक नए समाधान की दिशा में काम करने की जरूरत थी। इन संसाधनों का प्रभावी उपयोग जरूरी था और हम सबने इसके लिए नीति बनाई। केवल उद्योग धंधों को बढ़ाने से बात नहीं बनती इसलिए हमने प्रकृति को सहेजते हुए विकास कार्य करने का निश्चय किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा 13 हजार नाले हमने ट्रीट किये लेकिन एक इंच जमीन भी नहीं डूबी, यह नवाचार है। एक-एक बूंद बचा भी ली और किसानों को कष्ट भी नहीं हुआ। जमीन की हमने डिटेल स्टडी की। 13 प्रकार के डिटेल लिए। वाटर रिचार्जिंग काम किया। कहीं भी स्टॉप डैम नहीं बनाया न ही सैंडी साइल में काम किया, क्योंकि इसका कोई लाभ नहीं होता। सही जगह पर नरवा योजना लाने से लाभ यह हुआ कि 7 सेमी से 70 सेमी तक जल स्तर बढ़ गया। गौठान के माध्यम से डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन हमने ग्रामीण विकास के लिए आरक्षित कर ली। पशुधन को गौठान से जोड़ा। वहां चारे की व्यवस्था की। कोरोना के 2 साल कठिन रहे, फिर भी गौठान व्यवस्थित हो गए। गोधन न्याय योजना से सबसे ज्यादा उन लोगों को लाभ हुआ जो गरीबी रेखा के नीचे थे। उनकी आय की निश्चित व्यवस्था हो गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 50 यूनिट स्थापित कर 50 हजार लीटर गोबर पेंट बनाये हैं। शासकीय भवनों में पुताई इससे ही हो रही है। जगदलपुर में गोबर से हम बिजली बना रहे हैं। हम कार्बन उत्सर्जन नहीं कर रहे, ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं। जो प्रकृति से लिया है वही प्रकृति को लौटा रहे हैं यही तो हमारे वेदों का संदेश है। हमारी योजनाओं से जो ग्रामीण विकास से संबंधित हैं, एक लाख 66 हजार महिलाओं को इससे रोजगार मिला है। काजू का ही उदाहरण लें, इसे प्रसंस्कृत कर ये लोग लाभ ले रहे हैं। अबूझमाड़ में फुलझाडू के लिए प्रशिक्षण दिया और पिछले तीन सालों से दिल्ली में इसकी सप्लाई छत्तीसगढ़ की महिलाएं कर रही हैं। तीखुर हमारे यहां स्वादिष्ट वनोपज है। बहुत तरलता देता है। इसकी खरीदी की वैल्यू एडिशन की कोई योजना नहीं थी, हमने इसे किया। मिलेट्स के लिए हम लोग काम कर रहे हैं, पूरे प्रदेश भर में मिलेट कैफ़े हैं। 75 हजार से अधिक ट्रैक्टर 4 साल में बिके हैं। यह किसानों के मजबूत होने की निशानी है। बड़े परिवर्तन गाँधी, अरबिंदो के रास्ते पर चलकर किये जा सकते हैं। हमारा यही रास्ता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे संबोधन को सुनने के बाद इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. टी. एन. सुरेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आप केवल चीफ मिनिस्टर नहीं हैं। आप साइंटिफिक चीफ मिनिस्टर हैं। आपका सम्बोधन सुनकर बहुत अच्छा लगा। आपका संबोधन हमको प्रेरित करता है कि अपने परिवेश के बारे में सही समझ और वैज्ञानिक चेतना से हम बहुत आगे बढ़ सकते हैं। श्री अरोबिंदो योग एंड नॉलेज फाउंडेशन से आये संस्थान के डायरेक्टर डॉ समरेंद्र घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के बारे में आज पता चला कि उनके घर में एक छोटी सी लाइब्रेरी है। इसमें विवेकानंद और अरबिंदो जैसे विचारकों की किताबें हैं। उनमें ये गहरी रुचि रखते हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास के लिए नरवा जैसे नवाचार लाये हैं जो ग्रासरूट लेवल पर लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। सर्कुलर इकॉनमी का कांसेप्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की उद्यमिता को बढ़ाते हुए और वो भी स्थानीय संसाधनों से इसे बढ़ाते हुए वो अच्छा काम कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सोरबोन यूनिवर्सिटी का वैश्विक शैक्षणिक परिदृश्य में बड़ा स्थान है। यहां से निकले छात्र छात्राओं को 33 नोबेल पुरस्कार मिल चुके हैं। इस यूनिवर्सिटी ने मुख्यमंत्री बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी एवं सुराजी ग्राम योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के संचालन की सराहना भी की है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, उन पर यूनिवर्सिटी के शोधार्थी एवं प्रोफेसर रिसर्च पेपर भी तैयार कर रहे हैं, जिसे यूनिवर्सिटी के विश्वप्रसिद्ध रिसर्च जनरल पर प्रकाशित किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। खानपान और रहन सहन संस्कृति से जुड़ा मुद्दा है। छत्तीसगढ़ में कहावत है कि जैसे खाए अन्न वैसा होय मन। यह कहावत बिलकुल छत्तीसगढ़ में सही उतरती है। बोरे-बासी एक सरल और सहज भोजन है। वैसे ही छत्तीसगढ़ के लोग भी सीधे-साधे लोग हैं, इसलिए कहा जाता है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीधे साधे श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। यह अपील लोगों को भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का भी काम कर रही है। राज्य में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव को पिछले चार सालों में नया क्षितिज मिला है। राज्य में मनाए जाने वाले ठेठ छत्तीसगढ़िया त्योहारों का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा, पोरा हरेली त्योहारों को मनाए जाने से लोगों में गर्व की अनुभूति हुई है।
मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में एक अनूठी पहल शुरू की है उन्होंने कहा है कि किसानों और श्रमिकों का मान बढ़ाने के लिए बोरे बासी तिहार मनाएं। मजदूर दिवस के दिन अमीर गरीब सभी लोग मजदूरों के पसंदीदा भोजन बोरे बासी खाकर लोगों में आपसी समरसता और भाईचारे का वातावरण बनाए। यह तिहार पिछले वर्ष से शुरू किया गया है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। अमेरिका ब्रिटेन और लंदन में रहने वाले लोगों ने बोरे-बासी खाकर अपनी मातृभूमि को याद किया। छत्तीसगढ़ के रेस्टोरेंट और होटलों के मेन्यू में भी बोरे बासी को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बोरे बासी का शोध अमेरिका में भी किया जा चुका है। वहां इसका अंग्रेजी नाम होल नाइट वाटर सोकिंग राइस रखा है। शोध में यह पाया गया है कि बोरे बासी में ताजा बने चावल (भात) की अपेक्षा इसमें करीब 60 फीसदी कैलोरी ज्यादा होती है। इसके अलावा कई शोधों में यह पाया गया है कि बोरे बासी में विटामिन बी 12 की प्रचुर मात्रा के साथ आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम भी भरपूर होती है। बोरे बासी ब्लडप्रेशर और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का भी काम करता है।
चिलचिलाती धूप और गर्मी में जब छत्तीसगढ़ का मेहनतकश श्रमिक और किसान खाने के लिए गमछा बिछाकर अपना डिब्बा खोलता है, तो उसमें पताल चटनी, गोंदली के साथ बोरे बासी जरुर देखने को मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बोरे बासी से वैसे तो लोग परीचित थे पर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की अहम भूमिका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निभाई है। उन्हांेंने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सभी श्रमिकों को रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन के लिए न्यौता भी दिया है।
बासी के साथ आम तौर पर भाजी खाया जाता है। पोषक मूल्यों के लिहाज से भाजी में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहते हैं। इसके अलावा बासी के साथ दही या मही सेवन किया जाता है। जिसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम रहता है। इसके सेवन के फायदों को देखते हुए धीरे-धीरे ये देश-विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों भी इसे बड़े चाव से खाना पंसद करते हैं। बोरे-बासी यहां की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक परंपराओं, तीज त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए पिछले चार सालों में अनेक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में तीजा, पोरा, हरेली, जैसे अनेक लोकप्रिय त्योहारों को मनाने की शुरूआत की इससे लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व का भाव जगा। इसके साथ ही स्थानीय तीज त्योहारों पर शासकीय अवकाश भी घोषित किए गए। पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में गढ़ कलेवा प्रारंभ किए गए हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। बिरनपुर में पक्षपात पूर्ण कार्रवाई के भाजपा के आरोप पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि घटना का जो भी दोषी है, उनपर पुलिस ने कार्रवाई की है. बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है. धार्मिक ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, घटना को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. जो कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
कांग्रेस विधायक के बिरनपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात के सवाल पर मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायक दल को मिलने कहा है. जब सामान्य स्थिति बनेगी तब हम जायेंगे. वहीं आगामी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की पसंद से टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट फाइनल करने का अधिकार हाईकमान को है. चुनाव समिति मापदंड तय करेगी।
आरक्षण विधेयक पर पीसीसी चीफ ने कहा कि कोर्ट ने आरक्षण को लेकर तल्ख टिप्पणी की है. कोई भी विधयेक को राजभवन ज्यादा दिन तक रोक नहीं सकता. अमलीजामा पहनाने का काम राजभवन का है, लेकिन अभी तक हस्ताक्षर नहीं किया गया है. आरक्षण के कारण बहुत सारी भर्तियां रुकी हुई हैं. इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल से हस्ताक्षर करने की मांग दोहराई।