Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बोरे बासी खाने की परंपरा शुरू की है। इसी कड़ी में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के मंत्री एवं विधायक बोरे बासी खाएंगे। इसी के साथ सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से बोरे बासी खाने और बोरे बासी खाते हुए सोशल मीडिया में तस्वीर डालने की अपील की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीधे साधे श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। यह अपील लोगों को भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का भी काम कर रही है। राज्य में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव को पिछले चार सालों में नया क्षितिज मिला है।
मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में एक अनूठी पहल शुरू की है उन्होंने कहा है कि किसानों और श्रमिकों का मान बढ़ाने के लिए बोरे बासी तिहार मनाएं। मजदूर दिवस के दिन अमीर गरीब सभी लोग मजदूरों के पसंदीदा भोजन बोरे बासी खाकर लोगों में आपसी समरसता और भाईचारे का वातावरण बनाए। यह तिहार पिछले वर्ष से शुरू किया गया है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। अमेरिका ब्रिटेन और लंदन में रहने वाले लोगों ने बोरे-बासी खाकर अपनी मातृभूमि को याद किया। छत्तीसगढ़ के रेस्टोरेंट और होटलों के मेन्यू में भी बोरे बासी को शामिल किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा के पूर्व प्रचार प्रसार लगातार जारी है. इस बीच छग के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कर्नाटक के हवेरी ज़िले के हंगल तालुक़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की एवं कांग्रेस के घोषणाओं के बारे में जानकारी दी।
खरगे का बयान चर्चा में
बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहर उगलने वाला सांप करार दिया था। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी वो सांप हैं जिसे चखने भर से आप मर जाएंगे। खरगे ने पीएम मोदी को लेकर यह बयान कर्नाटक के हावेरी में एक जनसभा के दौरान दिया था। जिसके बाद अनुराग ठाकुर से लेकर अमित मालवीय तक कई बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई थी। ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस बुरी तरह से कर्नाटक चुनाव हार रही है। यही वजह है कि सत्ता पाने की बौखलाहट में कांग्रेस नेता उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज एक कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि फ्रांस की प्रतिष्ठित सोरबोन यूनिर्विसिटी ने छत्तीसगढ़ शासन के विकास कार्यक्रमों को सराहा है, और मुझे आज डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा है, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
वही श्री अरोबिंदो योग एंड नॉलेज फाउंडेशन से आये संस्थान के डायरेक्टर डॉ समरेंद्र घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के बारे में आज जानकारी मिली कि आज पता चला कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में एक छोटी सी लायब्ररी है। इसमें विवेकानंद और अरबिंदो जैसे विचारकों की किताबें हैं। उनमें ये गहरी रुचि रखते हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास के लिए नरवा जैसे नवाचार लाये हैं जो ग्रासरूट लेवल पर लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। सर्कुलर इकॉनमी का कांसेप्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की उद्यमिता को बढ़ाते हुए और वो भी स्थानीय संसाधनों से इसे बढ़ाते हुए वो अच्छा काम कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। आज सीएम भूपेश बघेल को फ्रांस के प्रतिष्ठित सारबोन यूनिवर्सिटी ने सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि फ्रांस के प्रतिष्ठित सारबोन यूनिवर्सिटी ने आज जो प्रदेश के नवाचरी कार्यों के लिए सम्मानित किया है। मैं इसके लिए आभारी हूँ।
आज मेरा सम्मान हुआ है। मेरा परिवार भी साथ है। सबसे अच्छी बात है कि मेरा पोता भी साथ है। . मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास एक किताब विनोबा जी की है। उसमें उन्होंने लिखा है कि भारत में महात्मा गांधी, रविन्द्र नाथ, रामकृष्ण परमहंस जैसी विभूति रही हैं और उनका योगदान हमारी मनीषा को बनाने में है। बिना अस्त्र के लड़ाई की कल्पना संभव है क्या, महात्मा गांधी ने इसे साकार किया। अरोबिंदो के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप निर्लिप्त भाव से कर्म करेंगे तो द्वेष रहित होकर काम करेंगे।
जो लोग नैतिकता को प्रधानता देते हैं। वे धन से दूर होते हैं। श्री माँ ने कहा कि नैतिक लोगों को धन से दूर नहीं होना चाहिए। उनके हाथ में धन होगा तो वे सार्थक उपयोग करेंगे। हम ऐसे ही समृद्ध प्रदेश से हैं। भौगोलिक रूप से हम समृद्ध है। हमारे पास जंगल है। हिमालय के बाद सबसे अधिक नाले हमारे यहां हैं। खनिज संसाधन हमारे यहां पर्याप्त है। दुनिया भर में बैटरी गाड़ी की डिमांड हो रही है। हमारे यहां लिथियम है।आरबीआई के सर्वे के मुताबिक यहां हमारे यहां गरीबी रेखा के नीचे बड़ी आबादी है। उद्योग भी हैं फिर भी गरीबी है। देश के आकांक्षी जिलों में 10 हमारे यहां है जबकि दंतेवाड़ा और कोरबा में प्लांट भी हैं। फिर भी इन जिलों में गरीबी है।
यह सब देखते हुए एक नए समाधान की जरूरत भी है। आवारा पशुओं की समस्या है। इसे हल करने की दिशा में काम करने की जरूरत थी। इन संसाधनों का पर हावी उपयोग जरूरी था और हम सबने इसके लिए नीति बनाई। केवल उद्योग धंधों को बढ़ाने से बात नहीं बनेगी, संसाधनों के बेहतर उपयोग की भी जरूरत है और हमने प्रकृति को सहेजते हुए विकास कार्य करने का निश्चय किया।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के भाठागांव में हुए हिट एंड रन केस में वाहन चालक सिद्धार्थ बैद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आपको बता दें कि बीते सोमवार को तेज रफ्तार कार ने मंडला के रहने वाले चंदन गर्ग को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई थी. यह पूरा मामला टिकरापारा थाने का था. मृतक चंदन अपने घर मंडला से सोमवार सुबह ही बस से आया था. बस से उतरकर वह रायपुर में घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था. तभी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. सीजी 04 एनजे 6663 नंबर की कार सराफा बाजार के कारोबारी सिद्धार्थ बैद की थी. टक्कर मारने के बाद कार चालक ने चंदन को कुछ देर तक घसीटा, तब तक न उसे किसी ने बचाया और न कार चालक ने गाड़ी को रोका. इस घटना में एक ऑटो चालक भी घायल हुआ था।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक सिद्धार्थ बैद की तलाश में उसके टैगोर नगर स्थित घर समेत कई जगहों पर दबिश दी थी, लेकिन चालक घर से फरार चल रहा।

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार मजदूर विरोधी सरकार है जिसने प्रदेश के पूर्व में पंजीकृत 18 लाख मजदूरों में करीब 9 लाख पात्र मजदूरों को सरकार की समाजिक सुरक्षा योजनाओं से अपात्र घोषित कर लाभ से वंचित कर दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 9 लाख गरीब मजदूरों के अधिकारों को छीना है, साथ ही पिछले 5 वर्षों में करीब 35 लाख मजदूरों ने श्रम कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया था जिसमें मात्र 9 लाख 30 हजार मजदूरों का ही मजदूर कार्ड बनाया गया। भारी संख्या में आज भी प्रदेश का मजदूर, मजदूर कार्ड बनाने के लिए भटक रहे है।
श्रम विभाग के विभिन्न कल्याण मंडलों में करीब 1 हजार करोड़ रुपए राशि का बजट है, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मात्र 25 प्रतिशत राशि मजदूरों के विभिन्न समाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रदान की जा रही है। कर्मकार कल्याण मंडल में वर्तमान में 7 सौ करोड़ रुपए सेस (फंड) के रूप में जमा है जिसमें मात्र 22.76 करोड़ रुपए ही मजदूरों के समाजिक सुरक्षा योजनाओं में खर्च किया गया है और शेष राशि मजदूरों की समाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ न देकर पूरे प्रदेश में विज्ञापन/प्रचार में करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश एवं सिफारिशों के विरूध्द है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार मजदूरों को समाजिक सुरक्षा का लाभ डीबीटी के माध्यम से नहीं दे रही है जबकि पूर्व की भाजपा सरकार डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ मजदूरों को प्रदान करती थी।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के विभिन्न समाजिक सुरक्षा योजनाओं को बंद कर दिया है। जिसमें मुख्य रूप से मजदूरों की लोकप्रिय योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिसके तहत मजदूरों की कन्याओं के विवाह हेतु 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती थी उक्त योजना को बंद कर दिया गया हैं। साथ ही मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा योजना जिसमें मुख्यमंत्री सायकल योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना, एवं मुख्यमंत्री औजार योजना का लाभ पिछले साढ़े चार साल से नहीं दिया जा रहा है। जिससे मजदूरों के बीच में रोष है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूरों के समाजिक सुरक्षा हेतु चलाई जा रही है योजनाओं में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की है। श्रम कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ 25 प्रतिशत कमीशन लेकर प्राथमिकता से दिया जा रहा है एवं पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा हैै। भाजपा यह मांग करती है कि इस मजदूर दिवस को मजदूरों के पैसे पर कुंडली मारकर बैठना छोड़े और सीधे उनके खाते में रकम ट्रांसफर करे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, अमित साहू मौजूद रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान में गोबर पेंट उद्योग का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। गौठान में काम करने वाली महिला सदस्यों ने गौठान के निर्माण और उन्हें उद्यमी बनाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा बी पहुंचे। जहां उन्होंने किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर खुश हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री ने सिन्हा परिवार द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, यहां भोजन में मुख्यमंत्री को चावल, दाल, रोटी, मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर परोसा गया।स्वादिष्ट भोजन के लिए मुख्यमंत्री ने सिन्हा एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट कर अभिवादन भी किया।
मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सिन्हा ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है, साथ ही कर्ज माफी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और धान बेचने से अब अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले खरीफ वर्ष में 65 क्विंटल धान बेचा है तथा गोबर बेचकर 7 हज़ार रुपए कमाये हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने 24 अप्रैल को प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. नई कार्यकारिणी में लगभग 900 नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है. आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि, 29 अप्रैल शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।
आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीद स्मारक भवन, कॉफी हाउस के सामने जयस्तंभ चौक रायपुर में किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शामिल होंगे. इनके अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरण, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, अनुकम्पा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन के तहत पांच हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय किया गया। जनपद पंचायत कुरूद की ओर से पांच नगर पंचायत कुरूद के 24 और नगर पंचायत भखारा के 38 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया गया।
श्रम विभाग की ओर से 188 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 32 लाख 74 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना के 60 हितग्राहियों को 12 लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनीर सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 81 हितग्राहियों को 16 लाख 20 हजार रूपये का चेक और मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 46 हितग्राहियों को तीन लाख 54 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छ.ग. महिला कोष की ऋण योजना के तहत चार हितग्राहियों को चार लाख रूपये और सक्षम योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक वितरित किया गया।
पशुधन विकास विभाग की ओर से राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 6 लाख 65 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इसी तरह मछलीपालन विभाग की ओर से फुटकर मत्स्य विक्रय योजना के तहत 10 हितग्राहियों को कुल एक लाख रूपये का सामग्री वितरित की गई। उद्यानिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को तीन लाख 11 हजार 200 रूपये और कृषि विभाग की ओर से पीएमकेएसवाय के तहत 122 हितग्राहियों को 14 लाख पांच हजार 703 रूपये की सामग्री मुख्यमंत्री द्वारा बांटी गई। इसी तरह समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 13 हितग्राहियों को 14 लाख 73 हजार 786 रूपये की सामग्रियों का वितरण किया गया।