Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। दंतेवाड़ा नक्सल हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि इंटर स्टेट जॉइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की जरूरत है। कांग्रेस सरकार बार-बार बोलते हैं कि नक्सलवाद समाप्ति की ओर है लेकिन इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती जा रही हैं। अच्छा होगा कि शक्ति और लगाएं।
दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं. दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ. शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है. सूत्रों के मुताबिक DRG के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे. वहां से लौटते समय नक्सलियों ने हमला कर दिया. दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवानों पर हमला कर दिया. उन्होंने जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी हमले में उड़ा दिया. इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं. इनमें 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर है. नक्सलियों ने रोड के बीचोबीच लैंडमाइन बिछाई हुई थी. यह आईईडी धमाका इतना जबरदस्त था कि रोड पर कई फुट गहरा गड्ढा हो गया है।
जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं. बस्तर के आईजी सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर के पालनार क्षेत्र में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बना लिया. फिलहाल तलाश अभियान जारी है. सूत्रों के मुताबिक DRG के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे. लौटते समय नक्सलियों ने यह हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक इस हमले में प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी शहीद हो गए. वहीं निजी वाहन का चालक धनीराम यादव की भी इस हमले में जान चली गई. पिछले कई वर्षों में नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए डीआरजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके अलावा कई पूर्व नक्सली नेता अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ डीआरजी में काम कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना इलाके में एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। मामलें में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि ये कार 10 दिन से कार शांति नगर कालोनी में खड़ी थी। जिसमें बीती रात अचानक आग लग गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कर्नाटक जाएंगे। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वे स्टार प्रचारक बनाए गए है। वे रायपुर से शाम 6.30 बजे रवाना होंगे, जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि, कर्नाटक जाकर अमित शाह वहां की जनता का अपमान कर रहे हैं। कर्नाटक में 40% कमीशन वाली सरकार की चर्चा है, लेकिन उस पर अमित शाह मौन हैं। गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल बिल रोककर रखे हैं। छत्तीसगढ़ में भी वैसी ही स्थिति है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आ गया है। उम्मीद है राज्यपाल बिल पर हस्ताक्षर करेंगे।
केंद्र सरकार को इस संबंध में निर्देश देना चाहिए, क्योंकि राज्यपाल की नियुक्ति वही करती है। बच्चों की परीक्षा, भर्तियां होनी है पर सबमें रोक है। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ क्यों बदला ले रहे हैं। भर्तियां होंगी तो सरकार को लाभ मिलेगा। बीजेपी के लोग ऐसा सोचते हैं, जबकि यह छत्तीसगढ़ के लोगों का हक है, उनका अधिकार है तो मिलना चाहिए, छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन किया। ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और हथकरघा संघ की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला और हथकरघा संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती रेखा शुक्ला को बधाई दी और कहा कि यह कॉफी टेबल पुस्तक छत्तीसगढ़ के हथकरघा वस्त्रों के प्रचार-प्रसार में बहुत उपयोगी साबित होगी।
प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक का नाम ‘मंगठा’ रखा गया है। छत्तीसगढ़ी भाषा में हथकरघा को ‘मंगठा’ भी कहते हैं। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ में बुने जाने वाले कोसा, खादी और कॉटन की साड़ियों की निर्माण प्रक्रिया की पूरी जानकारी और विभिन्न प्रकार की साड़ियों को सुंदर चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ के हैंडलूम बुनकरों को समर्पित है, पूरे देश में छत्तीसगढ़ हैंडलूम के प्रचार-प्रसार में इसका बहुत अच्छा उपयोग होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपने दक्षिण विधानसभा कि भाजपा मंडलों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के संबंध में जिम्मेदार पदाधिकारियों से चर्चा की तथा आगामी 30 अप्रैल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड के वृहद प्रचार प्रसार एवं आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसके तहत विधानसभा की 51 शक्ति केंद्रों में 102 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगा। यह बैठक अग्रवाल के विधानसभा कार्यालय तत्पर में रखी गई थी।
इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे नेता हैं जो रेडियो के माध्यम से अपने मन की बात नियमित रूप से अपने देशवासियों से करते हैं। अपने मन की बात में वे उनके सामने आ रही बातों, मिल रही चुनौतियों, लोगों की समस्याओं, उपलब्धियों व प्रेरक बातों को जनता के साथ साझा करते हैं। उनकी यह बातें निश्चित रूप से लोगों के जीवन को नई दिशा देने में सहायक होता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के हम राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है की प्रधानमंत्री के मन की बात हर घर में सुने ऐसा प्रयास करना है।
उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 30 अप्रैल दिन रविवार की सुबह विधानसभा क्षेत्र के समस्त शक्ति केंद्रों के 2 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। बैठक में उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान की भी समीक्षा की और मंडलवार जिम्मेदार पदाधिकारियों से जानकारी ली। इस बैठक में भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। अपने शहर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक विरासतों के दर्शन अब आम नागरिकों के लिए काफी आसान होंगे और उनके लिए यह अनुभव सुंदर और यादगार हो जाएगा। हैरीटेज वाक की अनुपम विरासत आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिकों को दी। आजादी के दौर के गवाह रहे ऐतिहासिक टाउन हाल से शुरू करते हुए प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत दिखाने वाली महाकौशल कलावीथिका की झलक लेते हुए नागरिक शहर की सबसे पुरानी बस्ती में प्रवेश करेंगे और यहां ऐतिहासिक धार्मिक धरोहरों को देखेंगे।
वे नागरीदास मंदिर, जैतूसाव मठ आदि से गुजरते हुए पूरा रूट देखेंगे। इसे एक करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री सबसे पहले जैतूसाव मठ पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की पूजा अर्चना की। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इसके बाद हनुमान बावली पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा की। बताते हैं कि यह बावली बहुत पुरानी है। पांच सौ साल पहले इसके भीतर से लोगों को हनुमान जी की प्रतिमाएं दिखीं। मान्यता के अनुसार तीन प्रतिमाएं थीं। इनमें से एक को बावली में ही स्थापित किया गया। एक मूर्ति मठपारा में स्थापित की गई। यहां के महंत हनुमान जी की पूजा कर दूध का आहर लेते हैं इस वजह से इसका नाम दूधाधारी मठ रखा गया। तीसरी मूर्ति गुढ़ियारी के मच्छी तालाब में स्थापित की गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में यहां बावली की साफसफाई कराई गई तब बावली की भीतरी दीवारों पर वानर स्वरूप आकृति दिखाई दी जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस रूट पर बूढ़ातालाब से लेकर किलेवाले बाबा, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, शीतला माता मंदिर, महामाया मंदिर, नागरीदास मंदिर, महावीर व्यायाम शाला, जैतूसाव मठ, जगन्नाथ मंदिर और टूरी हटरी को जोड़ा गया है। हैरीटेज वाक रूट प्रोजेक्ट के तहत शहर की एतिहासिक बिल्डिंग टाउन हाल और महाकौशल कला वीथिका के पुनर्विकास के काम भी कराया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत बूढ़ातालाब से लेकर टूरी हटरी तक पाथवे बनाने, पाथवे पर बिजली लगाने, पर्यटकों के बैठने के लिए 40 विभिन्न स्थानों पर आकर्षक बैंच लगाने 216 सोलर पोस्ट लगाने के काम किए गए है। पूरे मार्ग पर साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर आकर्षक पेटिंग कराई गई है। हैरीटेज वाक रूट के स्थलों के लिए रोड मार्किंग और आकर्षक साइन बोर्ड भी लगाये गये है।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कर्नाटक में दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जाकर अमित शाह वहां की जनता का अपमान कर रहे हैं. कर्नाटक में 40% कमीशन वाली सरकार की चर्चा है. लेकिन उस पर अमित शाह मौन हैं. बता दें कि कर्नाटक की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस विकास नहीं ATM ढूंढ रही है।
छत्तीसगढ़ में अटके हुए रिजर्वेशन बिल को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि आरक्षण की बात है तो गैर भाजपा शासित राज्य में राज्यपाल बिल रोक कर रखे हैं, यहां भी वैसी स्थिति है. सुप्रीम कोर्ट का भी निर्देश आ गया है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि बिल पर हस्ताक्षर होगा. केंद्र सरकार को एक निर्देश देना चाहिए, क्योंकि राज्यपाल की नियुक्ति वही करती है।
सीएम ने आगे कहा कि बच्चों की परीक्षा होनी है, भर्तियां होनी है, सब में रोक लगी हुई है. छत्तीसगढ़ की जनता के साथ क्यों बदला ले रहे हैं ? भर्तियां होंगी तो सरकार को लाभ मिलेगा बीजेपी के लोग ये सोचते हैं. जबकि ये छत्तीसगढ़ के लोगों का हक है, उनका अधिकार है, जो उन्हें मिलना चाहिए. छत्तीसगढ़ की जनता के साथ इस प्रकार का व्यवहार करते हैं तो वह युवा को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत बूढ़ा तालाब के पास निगम खेल मैदान स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचे है।मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह देखना है कि हमारी योजनाएं आम जनता तक सही तरीके से पहुंच रही है या नहीं।
मुख्यमंत्री द्वारा राशनकार्ड के संबंध में पूछा गया, राशनकार्ड बनाकर सबको चावल दे रहे हैं, सभी का राशनकार्ड बना है। भाठागांव निवासी नीलू साहू ने बताया कि हमारे परिवार में 4 सदस्य हैं, 35 किलो चावल के साथ शक्कर, नमक, सब मिल रहा है। मिट्टी तेल महंगा होने की बात कही, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने बताया कि मिट्टी तेल और गैस सिलेंडर का दाम केंद्र सरकार तय करती है। राशनकार्ड पर रुकमणी बारले ने बताया कि वार्ड क्रमांक 1 के अटारी में रहती हूं, मेरा राशनकार्ड नहीं बना है। 6 महीने पहले राशन कार्ड के लिए पार्षद को आवेदन दिया था मुख्यमंत्री ने रुक्मणी का राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

K.W.N.S.-रायपुर। माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुड्डु मुस्लिम फरार चल रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस की हाथ खाली है। फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम को लेकर छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि BJP मुद्दा विहीन पार्टी, ये झूठ बोलने वाली नंबर 1 पार्टी है। उन्होंने ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज चलता है। किसी को यहां पनाह नहीं देंगे। बृजमोहन अग्रवाल, रमन सिंह हमें फोन कर बताएं तो उसको तुरंत पकड़ लेंगे।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस गुड्डू मुस्लिम को छत्तीसगढ़ में आकर तलाश रही है। उसकी लोकेशन ओड़िशा के बाद छत्तीसगढ़ बॉर्डर में लोकेट होने की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को लगी थी। इसको लेकर भाजपा ने आरोप भी लगाए थे। उनके आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने बयान देते हुए कहा कि अगर कोई भी अपराधी यहां छुपा है और छत्तीसगढ़ पुलिस से सहयोग मांगेंगे तो हम बिल्कुल सहयोग करेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात का 100वां एपिसोड टेलिकास्ट होने जा रहा है जिसे लेकर बीजेपी जोरों-शोरों कर रही है। 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए 100 रुपए का सिक्का भा लांच किया जाना है। लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। पीएम के मन की बात को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि फालतू बात को क्यों सुने हम, हमें कोई और काम नहीं? आगे उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए काला धन मिले तो सुनेंगे। पेट्रोल डीजल के दाम कम करें तो सुनेंगे। झूठ बोलने से कोई नहीं सुनेगा मन की बात।
उन्होंने कहा कि केदार कश्यप सबसे लंबे समय तक मंत्री रहे. उन्होंने 3 हजार स्कूल बंद कर दिए. आज वहां पर आदिवासी भवन बन रहा है. बीजेपी-आरएसएस कितना भी कर ले इस बार भी 12 सीट जीतेंगे. इस बार भी भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनेगी. भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं. दौरे पर जाना है, तो जाए, लेकिन कांग्रेस मजबूत है. वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि 13 दिनों तक कर्नाटक में रहूंगा. हाईकमान ने मुझे जिम्मेदारी दी है. धारवाड़ जिला में कांग्रेस की नीति को जनता के बीच के बताएंगे. मैं कोशिश करूँगा उस क्षेत्र के लोगों को, जो देश मे चल रहा है, उसके बारे में बता सकूं. केंद्र सरकार आतंक मचा कर रखा है. आज देश सुरक्षित नहीं है इसे जनता के बीच रखेंगे. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी. बता दें कि कवासी लखमा को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में धारवाड़ जिले का ऑब्जर्वर बनाया है।