Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। कमल विहार का नाम माता कौशल्या विहार किये जाने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का गौरव है कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बिटियां थी, मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया है। 15 साल में जो नहीं हुआ उसे कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल के भीतर कर पूरा कर दिखाया। राम वन गमन पथ जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ जो पूर्व में कौशल प्रदेश था में बीते उनके समय को याद दिलाता है। सीतामढ़ी हरचोका से रामाराम तक लगभग 2260 किलोमीटर की योजना का शुभारंभ चंदखुरी में माता कौशल्या के मंदिर के लोकार्पण से हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के नाम से राजनीति करने वाली भाजपा ने विश्व विख्यात विश्व की एकलौती माता कौशल्या के मंदिर निर्माण के विषय मे नही सोचा। भाजपा के लिए जय श्री राम का नारा सिर्फ सत्ता प्राप्ति का जरिया। सत्ता मिलते ही भाजपा श्री राम जी को भूल जाती है। छत्तीसगढ़ में 15 साल में रमन भाजपा सरकार में वही हुआ। मोदी सरकार रामायण सर्किट के नाम से एक परियोजना शुरू कर रही है। जिसमें उसका दावा है कि रामायण कालीन स्थानों को संरक्षित किया जायेगा। लेकिन मोदी सरकार ने दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ के भगवान राम के वन गमन मार्गों को स्थान नहीं दिया।
जबकि मान्यता है कि भगवान राम ने अपने वनवास काल के 14 वर्ष में से अधिसंख्यक समय को छत्तीसगढ़ में बिताया था। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या का मायका जन्म स्थान भी माना जाता है। इसके बाद भी रामायण सर्किट में छत्तीसगढ़ के एक भी स्थान को जगह नहीं देना बताता है कि भाजपा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे नहीं आने देना चाहती।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा कर्नाटक के लिए रवाना हो गए है। उन्हें कर्नाटक चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है। मंत्री लखमा को कर्नाटक के धारवाड़ जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है। कर्नाटक रवाना होने से पहले आबकारी मंत्री ने कहा मैं वहां 13 दिनों तक रहूंगा। पार्टी हाईकमान ने मुझे जिम्मेदारी दी है। हम कांग्रेस की नीति को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे।
मंत्री लखमा ने आगे बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र की सरकार ने आतंक मचा कर रखा है। आज देश सुरक्षित नही है। बीजेपी की वजह से लोकतंत्र खतरे में हैं । हम इन बातों को मजबूती के साथ हम जनता के बीच रखेंगे। कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की सरकार जरुर बनेगी।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सरगर्मी वैसे-वैसे तेजी से बढ़ते ही जा रही है। सभी राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी मैदान में उतरकर जनता को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के कई नेताओं को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के झूठे वादों की पोल खोलकर रख दी है।
कर्नाटक में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि 15 हजार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन बजट में सिर्फ 250 करोड़ का प्रावधान है। सत्ता में आने से पहले शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन अब कहते हैं आप शराब पीना बंद करो, तो हम शराबबंदी कर देंगे। अरुण साव ने कांग्रेस की वादाखिलाफी का बखान करते हुए जनता से कहा कि ऐसी कांग्रेस पर जनता विश्वास न करें। साथ ही उन्होंने जनता के सामने केंद्र सरकार की सफलताओं और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। नक्सल वारदातों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, प्रदेश में 50% नक्सल वारदातों में कमी आई है. बदलाव का मूल मंत्र विकास, विश्वास और सुरक्षा है.1119 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, बंदूक की जगह बस्तर के युवाओं के हाथ में हल और क़लम पकड़ाया गया. बंद पड़े 250 से ज़्यादा स्कूलों को खोला गया. हॉस्पिटल सुविधा, राशन दुकान, मूलभूत सुविधा पहुंचाया गया. फिर लोगों का सरकार पर विश्वास जागा. नतीजा ये मिला कि पहले जो वारदात हो रही थी उसके अपेक्षा 50% की कमी आयी है. बात सुरक्षा की तो जगह-जगह कैंप खोला गया है।

 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भ्रष्टाचार को समर्थन देते कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा मीडिया विभाग व विधि प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, विधि प्रकोष्ठ संयोजक जेपी चंद्रवंशी व सह संयोजक बृजेश पांडे ने EOW में शिकायत दर्ज कराई।
विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा था – 5-7 हज़ार रिश्वत ले लो पर 50 हजार रुपये रिश्वत लोगे तो ठीक नहीं है. विधायक के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि जब नेता ही रिश्वत को बढ़ावा देंगे तो ऐसे में आम इंसान इसकी शिकायत आखिर किससे करेगा ? विधायक ने विजयनगर पुलिस चौकी प्रभारी से 5-7 हजार वाली रकम रखकर दलाल के माध्यम से ली गई 50 हजार की रकम वापस कराने की बात कही. साथ ही कहा कि छोटी रकम से कोई फर्क नहीं पड़ता पर 50 हजार अगर वापस नहीं हुए तो मैं अगर इस मामले को उठाऊंगा तो फिर बड़े अधिकारी जांच करेंगे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 स्थित मोहन साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का भरपूर स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ खाने में खट्टा कोचई और कद्दू,भाजी में लाल,चौलाई और पालक,परवल,मुनगा- बरी और पालक दाल,सलाद और पापड़ परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे।
मुख्यमंत्री को साहू ने बताया कि वह मूलतः किसानी करते हैं, उनका 24 सदस्यों का संयुक्त परिवार है। योजना का लाभ मिला है और कर्ज माफी में उनका 01 लाख 50 हज़ार रुपए माफ हुआ है। साहू ने मुख्यमंत्री को किसानों के मेहनत के अनुरूप उत्पादन का सही मूल्य देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी पर खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि किसानों को आवास में बिजली बिल हाफ और खेती में 7500 यूनिट तक कोई बिल नहीं मिलने से किसान को बहुत राहत है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बोरियाखुर्द में सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। यहां साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कांदूल में जमीन देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने झिरिया साहू समाज के लिए बिरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रूपए देने की एवं कर्मा माता की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंधी समाज के भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। झिरिया साहू समाज को जमीन एलॉटमेंट कराने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारी को दिए। दलदल सिवनी में साहू समाज जमीन का मांग पर जमीन देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समाज की मांग पर उन्हें 7 हजार स्क्वेयर फिट जमीन देने की घोषणा की। वहीं भवन के बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की. साथ ही सतनामी समाज उरला को जमीन देने के निर्देश। सतनामी समाज मोवा में जमीन आबंटन एवं बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के निर्देश। क्षत्रिय समाज, भनपुरी के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। कमल विहार अब कौशल्या विहार के नाम से जाना जाएगा। कबीर नगर एवं सड्डू की हाउसिंग बोर्ड कालोनियों के साथ ही रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली प्रत्येक बीएसयूपी कालोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट के लिए 50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। यह घोषणाएं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में नागरिकों से भेंट मुलाकात के दौरान की। बोरियाखुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को 167 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी, इसमें 126 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 36 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राही पथरी निवासी श्याम बघेल ने बताया कि इस योजना की चारों किश्त उन्हें मिल गई है। मुख्यमंत्री की इस योजना से काफी आर्थिक लाभ हासिल हुआ है।
1700 की दवा मिल रही 640 रुपए में – मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मोबाइल मेडिकल वैन के बारे में पूछा। दलदल सिवनी की टिकेश्वरी धीवर ने बताया कि गाड़ी मेरे मोहल्ले में महीने में दो बार आती है। जांच में पता चला कि मेरा तो हिमोग्लोबिन कम था। यहां इलाज भी हो गया, अब पूरी तरह स्वस्थ हूँ। राखी साहू ने बताया कि धन्वंतरी योजना के अंतर्गत 1700 रुपए की दवा 640 रुपए में मिल जाती है। मेरी काफी बचत इससे हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को आरंभ हुए केवल साल भर हुआ है और 100 करोड़ रुपए का लाभ हितग्राहियों को मिल गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राही ने बताया कि उन्हें पैर में डीवीटी ( डीप वैन थ्राम्बोसिस) की समस्या थी। शासन से सवा चार लाख रुपए मिले, नागपुर में इलाज कराया। अब स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री ने राशन के बारे में भी जानकारी ली। कुंती ने बताया कि राशन दुकान वाला राशन देने से आनाकानी करता है। मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दुकान संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन दुकानों के सामने शेड लगाए जाएं ताकि लोगों को कतार में किसी तरह की दिक्कत न हो।
मितान से आसान हो गये काम- मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ली। वीरेंद्र जोशी ने बताया कि बेटे का निवास प्रमाणपत्र बनाना था। घर में मितान आये, तुरंत ही प्रमाणपत्र बन गया। मितान की वजह से बहुत आसानी हो गई है। मठपुरैना की मंजू साहू ने बताया कि प्रमाणपत्र बनाने में पहले मोहल्ले वालों को काफी दिक्कत आती थी अब यह दिक्कत दूर हो गई है। मोवा के अंकुश साहू ने बताया कि आनलाइन अनुज्ञा की सुविधा होने से काफी कम समय में उन्हें अनुज्ञा मिल गई। काम उम्मीद से बहुत जल्दी हो गया। धरसींवा के सुशील जांगड़े ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना से बिजली बिल में काफी कटौती हो गई है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल से 45 हजार रुपए तक की बचत- लालपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही श्रेया ने बताया कि पहले प्राइवेट स्कूल में 45 हजार खर्च करना होता था। अब निःशुल्क अच्छी शिक्षा मिल रही है। निधि साहू ने बताया कि मोवा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही हूँ। यहां की लाइब्रेरी, लैब बहुत अच्छे हैं। पढ़ाई का स्तर बहुत अच्छा है। गोल्डी ने बताया कि किताबें भी मुफ्त मिलती हैं। यहां पढ़ाई बहुत अच्छी है।
बिरगांव की संध्या यादव ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते के लिए फार्म भर दिया है। इससे काफी सुविधा होगी। भुवनेश्वरी धनकर ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद मिलने से उनकी दिक्कतें दूर हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक के प्रतिभागियों से भी बातचीत की। जगत ने बताया कि इस आयोजन में कई ऐसे खेल खेलने मिले जो उसने बचपन में खेले थे और अब भूल चुका था। जगत वर्मा ने बताया कि उसने गिल्ली डंडा में संभाग स्तर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, महापौर श्री एजाज ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने इस दौरान कबीर नगर एवं सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड की कोलानियों में सीवरेज ट्रीटमेंट के कार्य, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बीएसयूपी कालोनियों में सीवर ट्रीटमेंट के लिए प्रत्येक कालोनी हेतु 50 लाख रुपए, बीरगांव में आईटीआई, रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 में नवनिर्मित शासकीय स्कूल गंगानगर भनपुरी का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्नयन, सरोरा के हाईस्कूल का हायरसेकेंडरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय मिडिल स्कूल रावांभांठा एवं सोनडोंगरी का हाईस्कूल में उन्नयन, वार्ड क्रमांक 8 के सड्डू मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, उरकुरा, बोरियाखुर्द के हाईस्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण, वार्ड क्रमांक 7 के दलदल सिवनी में महावीर क्रीड़ा खेल मैदान में अहाता निर्माण, नगर पंचायत माना कैंप के तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण, कमल विहार का नामकरण कौशल्या विहार करने एवं अमलीडीह के महाविद्यालय का नामकरण कौशल्या माता के नाम पर करने की घोषणा की।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पार्टी को सलाह दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्तरहीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. मर्यादा में रहकर कोई भी बात रखनी चाहिए. भगवान से दुआ करता हूं कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि दें. अति का अंत होता है. भगवान राम को रैंबो कहे जाने पर भी चंदेल ने जमकर हमला बोला. वहीं मुख्यमंत्री बघेल द्वारा भगवान राम को रैंबो कहे जाने पर कहा कि राम हम सबके हैं. भगवान राम हमारे जीवन के सार हैं और जीवन के आधार हैं. जहां राम लला पैदा हुए कांग्रेस की सरकार ने वहां राम मंदिर क्यों नहीं बनवाया?. पांच से लेकर प्रधानमंत्री तक कांग्रेस में थे, किसने रोका था? उनके नेताओं ने आज ही क्यों राम मंदिर की प्रक्रिया शुरू हुई है. इससे पहले कभी राम मंदिर की चर्चा नहीं करते थे, विरोध करते थे।
वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा द्वारा चलाए गए बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कहा कि बीजेपी में कार्यविस्तर योजना चल रही थी. भाजपा एक पखवाड़े तक– गांव, बूथ, और शक्ति केंद्रों में गई. पार्टी की प्रक्रिया है कि सतत प्रवास, संपर्क और संवाद. बूथ सशक्तिकरण अभियान के बाद अब हम बूथों की समीक्षा कर रहे हैं. हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय नेता विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं. बीजेपी एक कैडर बेस्ड पार्टी है. हम पूरे पांच साल काम करते हैं. बीजेपी सतत रूप से चलने वाले लोग हैं. बूथ सशक्तिकरण उसी की एक सामान्य प्रक्रिया है. हर बूथ पर हमारी यूनिट है. लोगों का चुनाव के दौरान मूड कैसा है? हमारे पदाधिकारी कितना प्रवास करते है?. सभी चीजों की सामान्य जानकारी है इसे लेकर आते हैं. वोट परसेंट कैसे बढ़ सकता है इसपर ध्यान देते हैं।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन किया। शहरी आजीविका आवर्धन हेतु महिला गारमेंट फैक्ट्री में कोई भी महिला जिन्हें बेसिक टेलरिंग का ज्ञान है, ऐसी महिलाएं यहाँ काम कर सकेगी। यहां सिलाई कार्य सीखने की इक्छुक महिलाओं को यहां ट्रेनिंग के बाद कार्य दिया जाएगा, इसकी कुल लागत करीब 15 करोड़ रुपए होगी।
शहरी आजीविका आवर्धन हेतु रायपुर नगर निगम द्वारा महिला गारमेंट फैक्ट्री स्थापना कार्य रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। इस गारमेंट फैक्ट्री में 1000 सिलाई मशीने लगाकर अपनी मेहनत व शासन के सहयोग से कपड़ों का एक ऐसा ब्रांड तैयार करेंगे, जिससे महिलाओं को रोजगार के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इसके तहत योजनाबद्ध ढंग से कपड़ों की फैक्ट्री तैयार करने के लिए महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अंतर्गत देश की बड़ी रेडीमेड कंपनियों के साथ रायपुर नगर निगम टाई-अप करेगा। ये बड़ी कंपनियां इस फैक्ट्री को रॉ मटेरियल उपलब्ध कराएगी और तैयार होने वाले गारमेंट्स की खरीदी करेगा। बड़ी तादाद में तैयार होने वाले कपड़ों के लिए इस फैक्ट्री में कटिंग, सिलाई, पैकेजिंग आदि के अलग-अलग डिपार्टमेंट होंगे। इससे न केवल रायपुर की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि गारमेंट्स के क्षेत्र में रायपुर बड़ा मुकाम हासिल करेगा। यहां तैयार होने वाले कपड़ों की लागत कम होने से महानगरों की तुलना में इन कपड़ों की मांग बढ़ेगी, जिससे रोजगार के नये आयाम विकसित होंगे। रायपुर नगर निगम ने इस फैक्ट्री को पी.पी.पी. मॉडल पर संचालित करने का निर्णय लिया है।