Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने माना कैम्प में जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। जल प्रदाय योजना के मूर्त रूप लेने से माना नगर पंचायत के हर घर में पानी पहुँचेगा। लगभग साढ़े 44 करोड़ रुपए की लागत से 27 माह में पूरी योजना होगी।
योजना के पूरे होने पर माना कैम्प के तीन हज़ार दो सौ घरों तक पीने का साफ पानी पहुँचेगा। योजना के तहत दो नये ओवर हेड टैंक बनेंगे, साथ ही लगभग 65 हज़ार मीटर पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इस योजना से माना कैम्पवासियों की भू-जल स्रोतों पर निर्भरता ख़त्म होगी। योजना के लिए पानी की आपूर्ति नगर निगम रायपुर से होगी। माना कैम्प के नए महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय करने की घोषणा की।
 
 
 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है. दुनिया की ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका उनके पास समाधान नहीं तथा दुनिया का ऐसा कोई विषय नहीं जिनका उन्हें ज्ञान नहीं। उन्होंने वर्ष 2014 में बड़े बदलाव के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और दृढ़ शक्ति के साथ पायदान दर पायदान आगे बढ़ रहे हैं. वे प्रयोग धर्मी भी है, नित नए प्रयोग करते रहते हैं. ऐसा ही अभिनव प्रयोग उन्होंने जनसंवाद के लिए ‘रेडियो’ को माध्यम बना कर किया और संचार क्रांति के इस युग में संचार के प्राचीन माध्यम में जान फूंक दी. मोदी ने लगभग 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को रेडियो के माध्यम से जनसंवाद की शुरुवात की जिसे ‘मन की बात’ नाम दिया गया. प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से प्रसारित इस कार्यक्रम के 99 एपिसोड पूरे हो चुके है तथा शतकीय एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रेल को होगा. इस शतकीय एपिसोड लेकर पूरे देश में उत्सुकता बनी हुई है।
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी सदैव सम-सामयिक एवं जन उपयोगी विषयों पर संवाद करते हैं तथा लोगों का हौसला अफजाई करते है. इस कार्यक्रम के माध्यम से कभी वे देश के नौजवानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, कभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं, कभी विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होने का गुर सिखाते हैं, कभी किसानों को नई तकनीक के साथ अन्न उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं. अब तक के एपिसोड में वे खेती-किसानी, नारी जागरण, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक आपदा, जलवायु परिवर्तन एवं जल संरक्षण व संवर्धन, स्वदेशी उत्पाद , कुपोषण, सिंगल यूज प्लास्टिक, फिट इंडिया, डिज़िटल इण्डिया, ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थों के दुष्परिणाम, नमामि गंगे, सड़क सुरक्षा, वेस्ट टू वेल्थ, अंगदान आदि अन्यान्य विषयों पर चर्चा कर चुके है. ‘मन की बात’ वे इतने प्रभावी ढंग से कहते है कि उनके द्वारा कही गई बातें लोगों के दिलों को छू जाती है. यही वजह है कि स्वच्छता, कुपोषण मुक्ति एवं जल सरंक्षण जैसे अभियानों ने अब जन आंदोलन का स्वरुप ले लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी के ही शब्दों में जानिए उन्होंने प्रथम एपिसोड में क्या प्रेरणा दी थी – “मेरे देशवासियों, सवा सौ करोड़ देशवासियों के भीतर अपार शक्ति है, अपार सामर्थ्य है। हमें अपने आपको पहचानने की जरूरत है। हमारे भीतर की ताकत को पहचानने की जरूरत है और फिर जैसा स्वामी विवेकानंदजी ने कहा था उस आत्म-सम्मान को ले करके, अपनी सही पहचान को ले करके हम चल पड़ेंगे, तो विजयी होंगे और हमारा राष्ट्र भी विजयी होगा, सफल होगा। मुझे लगता है हमारे सवा सौ करोड़ देशवासी भी सामर्थ्यवान हैं, शक्तिवान हैं और हम भी बहुत विश्वास के साथ खड़े हो सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा “मेरे देशवासियों, जब तक हम चलने का संकल्प नहीं करते, हम खुद खड़े नहीं होते, तब रास्ता दिखाने वाले भी नहीं मिलेंगे, हमें उंगली पकड़ कर चलाने वाले नहीं मिलेंगे। चलने की शुरूआत हमें करनी पड़ेगी और मुझे विश्वास है कि सवा सौ करोड़ जरूर चलने के लिए सामर्थ्यवान है, चलते रहेंगे।” ये सारा मेरा बातचीत करने का इरादा एक ही है। आओ, हम सब मिल करके अपनी भारत माता की सेवा करें। हम देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जायें। हर कोई एक कदम चले, अगर आप एक कदम चलते हैं, देश सवा सौ करोड़ कदम आगे चला जाता है।
खादी की खपत और उत्पादन बढ़ाने में मन की बात के योगदान को कोई भूल नहीं पायेगा, श्री मोदी ने खादी के महत्व पर प्रकाश क्या डाला खादी के दिन फिर लौट आये उन्होंने पहले ही एपिसोड में खादी की चर्चा करते हुए कहा था “आपके परिवार में अनेक प्रकार के वस्त्र होंगे, अनेक प्रकार के फैब्रिक्स होंगे, अनेक कंपनियों के प्रॉडक्ट होंगे, क्या उसमें एक खादी का नहीं हो सकता क्या ? मैं अपको खादीधारी बनने के लिए नहीं कह रहा, आप पूर्ण खादीधारी होने का व्रत करें, ये भी नहीं कह रहा। मैं सिर्फ इतना कहता हूं कि कम से कम एक चीज भले ही वह हैंडकरचीफ, भले घर में नहाने का तौलिया हो, भले हो सकता है बैडशीट हो, तकिए का कबर हो, पर्दा हो, कुछ तो भी हो, अगर परिवार में हर प्रकार के फैब्रिक्स का शौक है, हर प्रकार के कपड़ों का शौक है, तो ये नियमित होना चाहिए और ये मैं इसलिए कह रहा हूं कि अगर आप खादी का वस्त्र खरीदते हैं तो एक गरीब के घर में दीवाली का दीया जलता है.” उनकी इस भावनात्मक अपील का असर ये हुआ कि देखते ही देखते बाजार में खादी के कपड़ों की मांग बढ़ गई. खादी की खपत बढ़ने का जिक्र उन्होने बाद के अनेक कड़ियों में किया और बताया कि “उत्तर प्रदेश में वाराणसी सेवापुर में सेवापुरी का खादी आश्रम 26 साल से बंद पड़ा था, लेकिन आज पुनर्जीवित हो गया. अनेक प्रकार की प्रवर्तियों को जोड़ा गया. अनेक लोगों को रोज़गार के नये अवसर पैदा किये. कश्मीर में पम्पोर में खादी एवं ग्रामोद्योग ने बंद पड़े अपने प्रशिक्षण केंद्र को फिर से शुरू किया और कश्मीर के पास तो इस क्षेत्र में देने के लिए बहुत कुछ है।
मन की बात में मोदी सदैव छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति की सलाह देते हैं उन्होंने 5 वी कड़ी में कहा था कि “हम हमेशा अपनी प्रगति किसी और की तुलना में ही नापने के आदी होते हैं। हमारी पूरी शक्ति प्रतिस्पर्धा में खप जाती है। जीवन के बहुत क्षेत्र होंगे, जिनमें शायद प्रतिस्पर्धा जरूरी होगी, लेकिन स्वयं के विकास के लिए तो प्रतिस्पर्धा उतनी प्रेरणा नहीं देती है, जितनी कि खुद के साथ हर दिन स्पर्धा करते रहना। खुद के साथ ही स्पर्धा कीजिये, अच्छा करने की स्पर्धा, तेज गति से करने की स्पर्धा, और ज्यादा करने की स्पर्धा, और नयी ऊंचाईयों पर पहुँचने की स्पर्धा आप खुद से कीजिये, बीते हुए कल से आज ज्यादा अच्छा हो इस पर मन लगाइए और आप देखिये ये स्पर्धा की ताकत आपको इतना संतोष देगी, इतना आनंद देगी जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। हम लोग बड़े गर्व के साथ एथलीट सेरगेई बूबका का स्मरण करते हैं। इस एथलीट ने पैंतीस बार खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा था। वह खुद ही अपने एक्ज़ाम लेता था। खुद ही अपने आप को कसौटी पर कसता था और नए संकल्पों को सिद्ध करता था। आप भी उसी लिहाज से आगे बढें तो आप देखिये आपको प्रगति के रास्ते पर कोई नहीं रोक सकता है।” उन्होंने कार्यक्रम के 17 वे अपिसोड में विद्यार्थियों से सवाल किया कि ‘प्रतिस्पर्धा क्यों ? अनुस्पर्धा क्यों नहीं। हम दूसरों से स्पर्धा करने में अपना समय क्यों बर्बाद करें। हम खुद से ही स्पर्धा क्यों न करें। हम अपने ही पहले के सारे रिकॉर्ड क्यों न तोड़ें। आप देखिये, आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं पायेगा और अपने ही पिछले रिकॉर्ड को जब तोड़ोगे, तब आपको खुशी के लिए, संतोष के लिए किसी और से अपेक्षा भी नहीं रहेगी। एक भीतर से संतोष प्रकट होगा।
मोदी युवाओं के प्रेरणाश्रोत है, वे सदैव उन्हें विज्ञान व प्रौद्योगिकी की महत्ता को समझाते है. श्री मोदी ने मन की बात के 29 वे एपिसोड में नई पीढ़ी को नई तकनीक की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि “जब नई टेक्नालाजी देखते हैं, कोई नई वैज्ञानिक सिद्धि होती है, तो हम लोगों को आनंद होता है। मानव जीवन की विकास यात्रा में जिज्ञासा ने बहुत अहम भूमिका निभाई है, और जो विशिष्ट बुद्धि प्रतिभा रखते हैं, वो जिज्ञासा को जिज्ञासा के रूप में ही रहने नहीं देते; वे उसके भीतर भी सवाल खड़े करते हैं; नई जिज्ञासायें खोजते हैं, नई जिज्ञासायें पैदा करते हैं और वही जिज्ञासा, नई खोज का कारण बन जाती है। वे तब तक चैन से बैठते नहीं, जब तक उसका उत्तर न मिले। और हज़ारों साल की मानव जीवन की विकास यात्रा का अगर हम अवलोकन करें, तो हम कह सकते हैं कि मानव जीवन की इस विकास यात्रा का कहीं पूर्ण-विराम नहीं है। पूर्ण-विराम असंभव है, ब्रह्मांड को, सृष्टि के नियमों को, मानव के मन को जानने का प्रयास निरंतर चलता रहता है। नया विज्ञान, नयी टेक्नालाजी उसी में से पैदा होती है और हर टेक्नालाजी, हर नया विज्ञान का रूप, एक नये युग को जन्म देता है।”
मोदी ने योग और मिलेट्स की महत्ता को दुनिया भर में प्रतिपादित किया इसकी उन्हें ख़ुशी भी है संतोष भी है. मन की बात में उन्होंने दोनों में समानता स्थापित करते हुए कहा कि “मेरे प्यारे देशवासियो, अगर मैं आपसे पूंछू कि योग दिवस और हमारे विभिन्न तरह के मोटे अनाजों मिलेट्स में क्या कॉमन है तो आप सोचेंगे ये भी क्या तुलना हुई ? अगर मैं कहूँ कि दोनों में काफी कुछ कॉमन है तो आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल संयुक्त राष्ट्र ने इंटरनेशनल योगा डे और इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट्स दोनों का ही निर्णय भारत के प्रस्ताव के बाद लिया है। दूसरी बात ये कि योग भी स्वास्थ्य से जुड़ा है और मिलेट्स भी सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तीसरी बात और महत्वपूर्ण है दोनों ही अभियानो में जन-भागीदारी की वजह से क्रांति आ रही है। जिस तरह लोगों ने व्यापक स्तर पर सक्रिय भागीदारी करके योग और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है उसी तरह मिलेट्स को भी लोग बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं। लोग अब मिलेट्स को अपने खानपान का हिस्सा बना रहे हैं। इस बदलाव का बहुत बड़ा प्रभाव भी दिख रहा है। इससे एक तरफ वो छोटे किसान बहुत उत्साहित हैं जो पारंपरिक रूप से मिलेट्स का उत्पादन करते थे। वो इस बात से बहुत खुश हैं कि दुनिया अब मिलेट्स का महत्व समझने लगी है। दूसरी तरफ एफपीओ और इन्टरप्रेनियर्स ने मिलेट्स को बाजार तक पहुँचाने और उसे लोगों तक उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पीएम के “मन की बात” से देश में नई सोच और नई दिशा विकसित हो रही है, देश की तरुणाई सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक कार्यों में लग गई है जो एक बहुत बड़े सामाजिक बदलाव का सूचक है. समूचा विश्व भारत के इस बदलाव से अचंभित है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर।कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरो से चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे है। राज्य की क्षेत्रीय पार्टियां भी मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का भरपूर प्रयास कर रही है।
इसी बीच AICC ने कर्नाटक चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ऑब्जर्वर बनाया है। मंत्री लखमा को AICC ने विधानसभा स्तर पर ऑब्जर्वर बनाया है। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होंगे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जेडी(एस) ने 37 सीटें जीती थीं ।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। चुनावी साल को अपने नाम करने के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह कर्नाटक रवाना हो गए हैं। कर्नाटक में बोम्मनहल्ली विधानसभा में प्रचार करेंगे और शराबबंदी, बेरोजगारी, वृद्धावस्था,विकलांग पेंशन जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरेंगे। बताया जा रहा है कि, पूर्व सीएम रमन सिंह कर्नाटक में बोम्मनहल्ली विधानसभा में प्रचार करेंगे।
कर्नाटक रावनगी से उन्होंने कहा कि, जहां जहां भूपेश बघेल गए है, वहां बंटाधार करके आए हैं। हम उम्मीद करते हैं कर्नाटक में भूपेश बघेल जा रहे हैं तो वहां भी कांग्रेस साफ हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, सीएम बघेल ने शराबबंदी, बेरोजगारी, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन देने और संविदा कर्मचारियों को रेलगुलर करने की बात कही थी। ऐसे बड़े-बड़े वादे हाथ में गंगाजल लेकर किए थे, लेकिन साढ़े चार सालों में कुछ नहीं किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस और डोर टू डोर जनता से संपर्क करूंगा- पूर्व सीएम रमन सिंह
बोम्मनहल्ली विधानसभा क्षेत्र में मेरा प्रवास है। वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस और डोर टू डोर संपर्क करूंगा। इसके साथ ही वहां जाकर छत्तीसगढ़ मॉडल को बताऊंगा। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है 

 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आई.आई.आई.टी. नवा रायपुर के ‘‘तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजभवन से राज्यपाल समारोह में वर्चुअल तरीके से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होने सभी पदक एवं उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी विद्यार्थी राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ट्रिपलआईटी नवा रायपुर के ऑफिसियेटिंग बोर्ड चेयरमैन श्री स्टीवन ए. पिंटो ने समारोह की अध्यक्षता की। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की। तीन विद्यार्थियों को पीएचडी, 15 विद्यार्थियों को एमटेक और 113 विद्यार्थियों को बीटेक की उपाधि प्रदान की गई।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दीक्षांत समारोह में कहा कि देश को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने असंख्य कुर्बानियां दी हैं। महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस और अनेक सेनानीयों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के अहिंसात्मक तरीके से देश को आजाद कराने की कोशिशों पर पूरे विश्व को बहुत आश्चर्य हुआ था। गांधी जी ने समाज के सभी वर्गाे, विशेष कर विद्यार्थियों को भी आजादी के आंदोलन में शामिल होने का आव्हान किया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने दिल्ली चलो का नारा देकर सभी लोगों से सशस्त्र संग्राम में शामिल होने की अपील की थी।
राज्यपाल ने ट्रिपल आई.टी. द्वारा कृषि वानिकी एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुसंधान किए जाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज, राज्य और राष्ट्र की सेवा में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होेंने जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, एनालिटिक्स में विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता बताई । उन्होंने कहा कि आपके हाथ में, आपके भविष्य के साथ ही भारत का भविष्य भी जुड़ा हुआ है। अभी भारत, स्वतंत्रता का 75वां महोत्सव ‘अमृत काल‘ मना रहा है। शीघ्र ही हम स्वतंत्रता के 100 साल का महोत्सव मनायेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से भारत को विश्वगुरू बनाने में अपना योगदान देने के लिए लगातार प्रयास करने को कहा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें। आप अपने कैरियर का निर्माण करें, दुनिया की सेवा करें, लेकिन आपके ध्यान में राष्ट्र और राज्य सर्वप्रथम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रिपलआईटी नवा रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित देश का एक प्रमुख संस्थान है, जो छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी और संबद्ध विषयों में विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिक कृषि और वानिकी के साथ-साथ ग्रामीण आबादी के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि ट्रिपल आईटी नवा रायपुर ने कृषि, वानिकी और ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया है। कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में ऐसे यंत्र और उपकरण विकसित किए जाएं, जिनका उपयोग साधारण व्यक्ति भी आसानी से कर सके और उनका काम आसान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे आज खेतों में दवाओं के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कृषि में मौसम की भविष्यवाणी, स्मार्ट कृषि, रिमोट क्रॉप मॉनिटरिंग, स्मार्ट हैंडलिंग और कृषि उत्पादों के परिवहन आदि के रूप में मदद कर सकता है।
बघेल ने कहा कि ट्रिपल आईटी नवा रायपुर और छात्र विभिन्न तरीकों से छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों की बेहतरी में योगदान दे रहे हैं। ट्रिपल आईटी ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सहयोग से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नवीन विचारों को खोजने के लिए हैकाथॉन का आयोजन किया। राज्य योजना आयोग को तकनीकी सलाह प्रदान की, छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के लिए गोंडी भाषा ऐप विकसित किया। आस-पास के गांवों को गोद लेना और उन गांवों के बच्चों को उनकी पढ़ाई में मदद करने के लिए कक्षाएं आयोजित की। कोरोना महामारी के दौरान जागरूकता शिविर आयोजित किए। मुख्यमंत्री ने ट्रिपलआईटी नवा रायपुर को एक विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए ट्रिपलआईटी के चेयरमैन, निदेशक, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए ट्रिपलआईटी नवा रायपुर के ऑफिसियेटिंग बोर्ड चेयरमैन स्टीवन ए. पिंटो ने संस्थान के निकले विद्यार्थियों से उद्यमशीलता की दिशा में भी आगे बढ़ने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में विकसित करने में राज्य सरकार द्वारा लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ट्रिपलआईटी नवा रायपुर को शिक्षा और अनुसंधान के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत अवसरों का देश है, जो विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों से कहा कि हर छात्र विशिष्ट होता है। उनकी प्रतिभा को पहचानकर विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश को एक अत्याधुनिक राष्ट्र बनाने में योगदान दें।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 46 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष 2019 में बड़े बड़े दावों के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई सुपोषण योजना सरकारी अंधेरगर्दी का शिकार हो गई है लेकिन विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछली अप्रैल से यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में बंद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के दावे करते रहे और हकीकत यह है कि गर्भवती महिलाओं को एक साल से पोषण आहार मिलना बंद है। इस दौरान कुपोषण के कारण एनीमिया की दर बढ़कर 65 प्रतिशत हो गई। भूपेश बघेल सरकार ने सारे वर्गों को धोखा दिया, गर्भवती महिलाओं तक को नहीं बख्शा। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को भेजा गया अन्न डकारने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जवाब दें कि गर्भवती महिलाओं का पोषण आहार कौन खा रहा है।
महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि शासन के निर्देश पर सुपोषण आहार योजना एक साल से बंद है। शासन के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में बैठाकर सुपोषण आहार खिलाया जाता था। गर्म ताजे पौष्टिक भोजन की थाली में अंडा और केला भी दिया जाता था। विभाग के अधिकारी यह नहीं बता रहे कि योजना क्यों बंद हो गई। वे कहते हैं कि शासन के निर्देश पर पोषण आहार दिया जाता था। शासन के निर्देश पर बंद कर दिया।
 इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है कि जिन महिला बाल विकास मंत्री पर गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार मिलना सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी है, उन्हें अपने विभाग की जानकारी ही नहीं है। अपने विभागीय अधिकारियों के विपरीत मंत्री अनिला भेड़िया का कहना है कि एक माह से योजना बंद है। भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों को अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी क्यों नहीं रहती? छत्तीसगढ़ की भावी संतानों के साथ भूपेश बघेल सरकार घिनौना षड्यंत्र कर रही है। गर्भवती माताएं कुपोषण का शिकार हैं तो उनसे कैसे बच्चों को जन्म देने की उम्मीद की जा सकती है। यह सरकार भावी पीढ़ी को गर्भ में ही मार देना चाहती है। कुपोषित बच्चों के जरिये कुपोषित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना यह सरकार कर रही है। सवाल यह है कि- 1. छत्तीसगढ़ में सुपोषण योजना के लिए कितनी राशि का वर्षवार आवंटन किया गया? 2. कितनी गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्त किया गया? 3. अचानक योजना बंद क्यों की गई। इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? 4. एक वर्ष से योजना बंद है तो इस मद की राशि कहां गई? 5. योजना बंद करने का कारण क्या है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज के बाद डॉक्टर भूपेश बघेल कहलाएंगे. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में आयोजित दीक्षांत समारोह में आज उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि दी जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस को भी एक पीएचडी मुख्यमंत्री हो जाएंगे। हालांकि यह डाक्टरेट इन फिलासफी होता है। इसका किसी भी चिकित्सकीय पाठ्यक्रम से जुड़ा नहीं। और बोलचाल या दैनिंदन कार्यों में इसका उल्लेख नहीं किया जाता । पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव का बड़ा बयान दिया और कहा – छग सरकार स्पष्ट करें गुड्डू मुस्लिम कहां है? कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ अपराधियों का, माफियाओं का ,जिहादियों का पनाहगार बन गया है सरकार ने तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी है। वही भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पूछा – भुनेश्वर साहू हत्याकांड में मंत्री रविंद्र चौबे से पूछताछ कब होगी?. संदीप शर्मा का कहना है कि बिरनपुर में स्वर्गीय भुवनेश्वर साहू की हत्या हुए काफी दिन बीत गए हैं लेकिन आज तक मृतक के पिता के बयान को संज्ञान में नहीं लिया गया जिसमें उन्होंने मंत्री रविंद्र चौबे के सहयोगी द्वारा धमकी देने का जिक्र किया ,सरकार स्पष्ट करें कि इस मामले में वह क्या कार्यवाही कर रही है व अब तक इसकी जांच कहां तक पहुंची है? सहयोगी को अब तक गिरफ्तार क्यों नही किया गया?
अरुण साव ने कहा – भुनेश्वर साहू के लिए न्याय मांगने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर हो रही है और सप्रमाण तथ्यों के साथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई शिकायत पर कोई कार्यवाही ना होना कांग्रेस द्वारा तुष्टीकरण की पराकाष्ठा का प्रमाण है।
भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा – छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आने वाली पीढ़ियों को कुपोषित देखना चाहती है? कांग्रेस सरकार ने गर्भवती महिलाओं का भोजन तक बंद कर दिया है सरकार जवाब दे
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सचिन तेंदुलकर को उनके 50 वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कर, उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। भारत समेत दुनियाभर में जब भी क्रिकेट की बात होती है तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जिक्र हो ही जाता है. आखिर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में जो भूमिका निभाई है, उसे भुलाया नहीं जा सकता. आज 24 अप्रैल 2023 को सचिन का बर्थडे है और वे अब 50 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने करियर में इतने रिकॉर्ड बनाए हैं कि क्रिकेट इतिहास में उनका नाम दर्ज है. भले ही वे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन कमाई के मामले में अभी भी आगे हैं। 
सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन बड़े-बड़े ब्रांड अभी भी उनके चेहरे पर भरोसा करते हैं और उन्हें अपने विज्ञापनों में लेने को तरजीह देते हैं. सचिन को Boost, Unacademy, Castrol India, BMW, Luminous India, Sunfeast, MRF tires, Aviva Insurance, Pepsi, Adidas, Visa, Luminous, Sanyo, BPL, Philips, Spinny जैसी कंपनियों के एड में टीवी पर अक्सर देखा जाता है. इसके अलावा जियो सिनेमा (Jio Cinema) ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी और स्मृति मंधाना के साथ ही सचिन तेंदुलकर को भी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 
सचिन तेंदुलकर की लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा उनके आलीशान घरों को देखकर भी लगाया जा सकता है. उनके पास मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि, इस घर को साल 2007 में उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुंबई ही नहीं बल्कि उनके पास करोड़ों की कीमत का एक बंगला केरल में भी है. वहीं मुंबई के बांद्रा के कुर्ला कॉन्प्लेक्स में उनके पास एक लग्जरी फ्लैट भी है। 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि कैसी भी लहर हो परंतु रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का परचम सदैव ऊंचा रहा है और रहेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सक्रियता और दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर उनका आक्रमण यह बता रहा है कि उनके द्वारा इस बार जीत का एक अलग ही कीर्तिमान रचा जाएगा। उन्होंने यह बात भारतीय जनता पार्टी की रायपुर दक्षिण विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
इस बैठक में उन्होंने भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की यह कांग्रेस की सरकार बहरूपिया सरकार है। यह बोलती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शराबबंदी का किया वादा याद दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बहनों ने बड़े विश्वास के साथ आपको अपना मत दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि शराब के कहर से उन्हें आप बचा लोगे। परंतु आज सरकार बने साढ़े चार साल होने के बाद भी शराबबंदी नहीं हुई। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ एक बड़ा विश्वासघात है। जिसका बदला निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में कांग्रेस से लेंगी।
सरोज पांडे ने अपने उद्बोधन के दौरान कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र भी सुझाया। उन्हें बताया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही चुनावी जीत का आंकड़ा बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से एकजुटता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान सरोज पांडे ने बेहद ही सहज ढंग से एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि 15 साल हम सत्ता में रहे। परंतु चुनाव के दौरान नतीजे हमारे कार्यकर्ता भांप गए थे।नेताओं को बात देर से समझ आई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाला चुनाव एक धर्म युद्ध है। एक तरफ अधर्मी कांग्रेस सरकार हैं जो हमारे खूबसूरत छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उनके चलते पूरे प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल ऐसा बना हुआ है की जनता बेहद आक्रोशित है। 15 सालों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जितने भी विकास के काम किए उसके अलावा एक भी नया विकास का काम पिछले साल साढ़े 4 साल में नहीं हुआ है। बल्कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर अपने नेताओं व अपनी पार्टी का खजाना भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को न प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है, न ही नल जल योजना के तहत स्वच्छ पानी मिल पा रहा है। ऐसे में हमें अपने विधानसभा रायपुर दक्षिण से जागरूकता का ऐसा संदेश देना है कि कांग्रेस सरकार को सबक मिल सके।
इस बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा के चारों भाजपा मंडल एवं समस्त शक्ति केंद्रों की समीक्षा की गई। बूथों को कैसे मजबूत बनाया बनाया जाए इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए। बूथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक को रायपुर दक्षिण विधानसभा के प्रभारी विजय ठाकुर ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड को विधानसभा के 100 बूथों में सुने जाने की योजना योजना पर बात रखी।