Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.- रायपुर। धीराल इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति हिंदी फिल्म “बेरा एक अघोरी” हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इसकी शूटिंग नागपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बॉर्डर में की गई है. फिल्म के लेखक शक्ति वीर धीराल हैं. म्यूजिक प्रेम शक्ति ने दिया है. सिनेमेटोग्राफी रोशन खाडगी ने की है। 
फिल्म 28 अप्रैल को पैन इंडिया रिलीज होगी. प्रोड्यूसर राजू भारती और डायरेक्टर प्रेम घीराल ने बताया, फिल्म मनोरंजन के साथ अच्छा मैसेज देने वाली है. इसकी कास्टिंग का हमने काफी ध्यान रखा है. लोकेशन रियल्स्टिक हैं ताकि दर्शक सीधे कनेक्ट हो सकें. प्रेम धीराल, शक्ति वीर धीराल, हीना पांचाल और प्रजक्ता सिंधे. इसके अलावा अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। 
अभिनेत्री प्रजक्ता सिंधे ने कहा, कोविड के बाद पहली हॉरर मूवी आ रही है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे अपनी परछाई से डर लगने लगा था. जब आप किसी फिल्म में अभिनय कर रहे होते हैं तो कई बार फिल्मी दुनिया वास्तविक महसूस होने लगती है। 
 

 

K.W.N.S.- रायपुर। ईद के अवसर पर ईदगाह भाटा स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई. इस दौरान मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गले मिलकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी. मुख्यमंत्री के अलावा निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे. पूरे देश के साथ प्रदेश में भी ईद का पर्व आज बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए भी दुआएं मांगते हैं. ईद उल फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है।
ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं. रमजान की शुरुआत शुक्रवार, 24 मार्च को हुई थी. इसलिए ईद उल फितर 22 अप्रैल, शनिवार यानी आज मनाई जा रही है. ईद पर सुबह ईदगाह में नमाज अदा की गई, फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मना रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.-  रायपुर। अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस 2023 कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए.वही मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा गातापार (बेल्हारी) ग्राम, पाटन के लिए रवाना होंगे। गातापार में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और दोपहर 4.35 बजे कुम्हारी के लिए रवाना होंगे। कुम्हारी में दोपहर 4.55 बजे मुख्यमंत्री बाजार चौक स्थित मां कर्मा भवन में नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन तथा शाम 6.50 बजे बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 7.20 बजे चंदखुरी के लिए रवाना होंगे और शाम 7.50 बजे चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
 

 

K.W.N.S.-  रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की. मुख्यमंत्री ने बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये। मुख्यमंत्री बघेल ने गौ माता को चारा खिलाया। बघेल ने धान की कोठी से बीज लाकर पूजा की. मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना की.
बता दें कि रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में माटी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यवासियों के धन धान्य से भरे रहने की कामना की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषक सभागार भवन, नव निर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विवि कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले वे अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की. मुख्यमंत्री ने बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये। मुख्यमंत्री बघेल ने गौ माता को चारा खिलाया। बघेल ने धान की कोठी से बीज लाकर पूजा की. मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना की.
बता दें कि रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में माटी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यवासियों के धन धान्य से भरे रहने की कामना की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 76 फीसदी आरक्षण दिए जाने संबंधी पारित विधेयक को लेकर घमासान जारी है। वहीं खबर मिल रही थी कि राज्यपाल ने इस विधेयक को सरकार को वापस लौटा दिया है। इसी बीच राजभवन ने इन खबरों का खंडन किया है। राजभवन से प्राप्त बयान के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक 2022 सम्बधी फाइल, राजभवन द्वारा राज्य शासन को वापस नहीं की गयी है। इस सम्बध में कुछ समाचार चैनलों एवं वेब पोर्टल में जारी किया गया समाचार तथ्यहीन है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने एक राष्ट्रीय डिजिटल नागरिक फोरम के निर्माण की घोषणा की जो एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य व्यापारियों और उपभोक्ताओं और समाज के अन्य वर्गों के अधिकारों को आगे बढ़ाना और भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था व्यापार के आसपास नीतिगत संवाद को आकार देना है। इसके साथ साथ एक खुले, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट तंत्र को बनाए रखते हुए एक ट्रिलियन-डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण को हासिल करने में अपनी सहभागिता को भी दर्ज कराना है।
फोरम का शुभारंभ केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने 19 अप्रैल को नई दिल्ली में कैट के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में किया था, जो देश भर में डिजिटल नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से नागरिकों की डिजिटल क्षमता में वृद्धि करेगा।
कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल नागरिक फोरम पांच मुख्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। सबसे पहले, उपभोक्ता संरक्षण और ऑनलाइन सुरक्षा को मज़बूत करना दूसरा, डिजिटल कार्टेलाइजेशन के नुकसान और ऑनलाइन दुनिया में भेदभावपूर्ण और प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं को हतोत्साहित करना है। तीसरा, भारतीय डिजिटल प्रौद्योगिकियों की क्षमता न केवल खुदरा और औद्योगिक व्यापार को बदलने की है, बल्कि रोजगार को भी बढ़ावा देती है और निवेश पदचिह्न का विस्तार करती है। चौथा, एक प्रथम सिद्धांत-आधारित कराधान नीति जो कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों को रोकते हुए विशेष रूप से उच्च विकास क्षमता वाले क्षेत्रों के लिए निश्चितता और उत्पादकता को प्रोत्साहित करती है। तथा डिजिटल नागरिक फोरम खुदरा व्यापार पर उनके प्रभाव का आकलन करने के लिए ब्लॉकचेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का अध्ययन करेगा और साथ ही उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करेगा।
“नेशनल डिजिटल नागरिक फोरम ’डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करने में मदद करने के लिए काम करेगा। यह अगले कुछ वर्षों में $1 ट्रिलियन की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की अपनी यात्रा में आत्मनिर्भर भारत बनाने के अपने एजेंडे को पूरा करने में मदद करने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”, दोनों व्यापारी नेताओं ने कहा।
पारवानी एवं दोशी ने कहा, “कैट फोरम के भीतर अन्य प्रासंगिक समूहों के अलावा कॉर्पोरेट और गैर-कॉर्पोरेट क्षेत्रों, एमएसएमई, उपभोक्ता, विशेषज्ञों और टेक्नोक्रेट्स के हितधारकों को शामिल करेगा।“ राष्ट्रीय डिजिटल नागरिक फोरम जागरूकता शिविर, डिजिटल और भौतिक संवाद और प्रशिक्षण आयोजित करेगा, साथ ही अपने उद्देश्यों को साकार करने के लिए नीति निर्माताओं और अन्य प्रासंगिक हितधारकों सहित, निजी क्षेत्र और नागरिक समाज के हितधारकों तक लक्षित पहुंच बनाएगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कौशल्या माता महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में स्थित यह कौशल्या माता का एक मात्र मंदिर है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: 22 अप्रैल
महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली, गरियाबंद की श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला और मुम्बई की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री कविता पौडवाल द्वारा भक्तिमय गीत-संगीत भजन प्रस्तुति दी जाएगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को वीणा वादिनी मानस परिवार, भाटापारा से श्रीमती वीणा साहू ,हरि दर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा से श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास ,दंतेवाड़ा से ज्ञान गंगा मानस परिवार के श्री कुशल सिंह साहू , मुंबई की सुश्री रविंदर खुराना भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और श्री प्रभंजन चतुर्वेदी भिलाई भक्तिमय गीत संगीत भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: 24 अप्रैल
महोत्सव के तीसरे दिन 24 अप्रैल को प्रज्ञा महिला मानस परिवार, कुरूद सिलयारी की श्रीमती कुमुदिनी चंद्रवंशी ,श्री देवेश शर्मा रायगढ़ भक्तिमय गीत संगीत भजन और मुंबई की सुश्री तृप्ति शाक्य भक्तिमय गीत संगीत भजन की प्रस्तुति देंगे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा और बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के 142 युवाओं को सहायक शिक्षक के पदों पर वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इन अभ्यर्थियों में हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उतीर्ण 124, स्नातक उत्तीर्ण 11 एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 06 पहाड़ी कोरवा शामिल है। बिरहोर समुदाय के भी 01 अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई है। जो हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण है। प्रदेश में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति के 708 युवाओं को शासकीय नौकरी दी जा चुकी है. .
शासकीय नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं ने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान उनके प्रति आभार प्रकट किया। असीमा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बगीचा में भेंट-मुलाकात के दौरान आपने विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को 10 दिन में नियुक्ति दिलाने की घोषणा की थी। इस घोषणा पर जल्द अमल होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इससे पहले भी जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार 57 पदों पर नियुक्तियां दी गई है. राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए राज्य शासन द्वारा बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं।
इन समुदायों के पढ़े-लिखे नौजवानों को शासकीय सेवाओं में उनकी पात्रता के अनुसार सीधी नियुक्ति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। जल-जंगल-जमीन के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हमने पेसा कानून के सबसे बेहतर नियम लागू किए हैं। 65 प्रकार की वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और उनके प्रसंस्करण से वनवासियों को रोजगार और आय के अच्छे साधन मिल रहे हैं। कोदो-कुटकी- रागों का समर्थन मूल्य तय करके उनकी खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन फसली के लिए भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा की इन युवाओं ने बहुत विषम परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई की है। आज जब उन्हें सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिल रही है, तब निश्चित रूप से इन समुदाय में पढ़ाई के लिए उत्साह बढ़ेगा। ये सहायक शिक्षक अपने समुदाय के लिए प्रेरणा बनेंगे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। शासकीय नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं ने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान उनके प्रति आभार प्रकट किया। असीमा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बगीचा में भेंट-मुलाकात के दौरान आपने विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को 10 दिन में नियुक्ति दिलाने की घोषणा की थी। इस घोषणा पर जल्द अमल होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इससे पहले भी जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार 57 पदों पर नियुक्तियां दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज परंपरागत रूप से विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ समाज है। इस समाज में कुछ समुदाय बहुत ज्यादा पीछे रह गए हैं। इन समुदायों को हम विशेष पिछड़ी जनजातीय के रूप में जानते हैं। राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए राज्य शासन द्वारा बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। इन समुदायों के पढ़े-लिखे नौजवानों को शासकीय सेवाओं में उनकी पात्रता के अनुसार सीधी नियुक्ति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
जल-जंगल-जमीन के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हमने पेसा कानून के सबसे बेहतर नियम लागू किए हैं। 65 प्रकार की वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और उनके प्रसंस्करण से वनवासियों को रोजगार और आय के अच्छे साधन मिल रहे हैं। कोदो-कुटकी- रागों का समर्थन मूल्य तय करके उनकी खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन फसली के लिए भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत इनपुट सब्सिडी दी जा रही है।