Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहृदय एवं संवेदनशील जननेता हैं,वे समाज के सभी वर्गों की आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हैं,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना इसका शानदार उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में इस योजना का आगाज करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल साधुवाद के पात्र हैं।
उक्त बातें अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने कही है,राज्य में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना शुरू किए जाने पर खुशी जताते हुए कौशल ने उक्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव की माटी में जन्मे और पले – बढ़े किसान पुत्र हैं। हर समुदाय की आस्था, परंपराओं, संस्कृति और पूजा पद्धति का सम्मान करने का गुण हर छत्तीसगढ़िया के रग रग में समाया रहता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना का सूत्रपात कर स्वयं के छत्तीसगढ़िया सपूत होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के पर्व, तीज त्योहारों, संस्कृति और परंपराओं को सम्मानजनक ढंग से मनाने हेतु मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जो सादशयता दिखाई है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। अब अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोग अपने पर्व, तीज त्यौहार के सामूहिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सभी पंचायतों को दस – दस हजार रु. का विशेष अनुदान देने का प्रावधान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना में की है। पहले की सरकार ने इन वर्गों की आस्था की कद्र ही नहीं की थी। अब तक तीज त्योहार, पर्व, सामाजिक पूजा आदि के सामूहिक आयोजनों के लिए अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को आपस में चंदा संग्रह करना पड़ता रहा। चूंकि इन वर्गों के ज्यादातर लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, इसलिए ऐसे आयोजनों हेतु पर्याप्त धन संग्रह नहीं हो पाता था। धन की कमी के चलते पर्व और तीज त्यौहार मनाने के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी करके ही उन्हें संतोष करना पड़ता था। सुश्री कौशल ने कहा है कि इन वर्गों के इस दर्द को हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेहतर ढंग से समझा और यह योजना शुरू की है। राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना के तहत अब 10 हजार मिलने पर दशकों से उपेक्षित होते आ रहे अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को पर्व और तीज त्यौहार मनाने में बड़ी सहूलियत होगी। रत्नावली ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर अमल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिम जनजाति के पूजा स्थलों, देव स्थानों के संरक्षण संवर्धन की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति बहुल बस्तर संभाग के आदिवासियों के बीच देवगुड़ियों का विशेष महत्व है। प्राचीन काल से बस्तर के हर गांव में देवगुड़ी स्थापित हैं, जहां आदिवासी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। आज की नई पीढ़ी भी इस परंपरा से विमुख नहीं हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इन देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार तथा संरक्षण संवर्धन का भी काम करा रही है। इसके अलावा पारंपरिक मेला मड़ई के आयोजन हेतु भी भूपेश सरकार फंड उपलब्ध करा रही है। ऐसे स्तुत्य कार्य कराने के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य होने के नाते मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधुवाद देती हूं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। दुकान और रेस्टॉरेंट में अवैध रूप से शराब बिक्री करते 3 संचालक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थाना अभनपुर क्षेत्रांगतर्गत ग्राम गातापार स्थित दुकान में दुकान संचालक द्वारा दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री किया जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी अभनपुर को आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये ग्राम गातापार स्थित दुकान में जाकर दुकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दुकान का संचालक उपस्थित था। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कैलाश घुतलहरे तथा भंवरलाल घृतलहरे निवासी अभनपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 106 पौवा अवैध कीमती लगभग 12,100/- रूपये तथा बिक्री रकम 3400/- रूपये जुमला कीमती लगभग 15,500/- रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 140/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरानयापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोबरानयापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुलना स्थित किरण रेस्टॉरेंट का संचालक अजय सिंह को अवैध रूप से शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 51 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 5,610/- रूपये जप्त कर आरोपी अजय सिंह के विरूद्ध थाना गोबरानयापारा में अपराध क्रमांक 160/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
(01) कैलाश घृतलहरे पिता राजु घृतलहरे उम्र 30 साल निवासी ग्राम गातापार थाना अभनपुर।
(02) भवंरलाल घृतलहरे पिता स्व0 नोहरलाल उम्र 46 साल साकिन ग्राम गातापार थाना अभनपुर।
(03) अजय सिंह पिता स्व. साधु सिह पता दम्मानी कालोनी गोबरा नवापारा।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि CM एक उदाहरण बता दें, जिसमें उन्होंने रायपुर शहर में 20 करोड़ रुपए के विकासकार्य का भूमिपूजन किया हो। मूणत ने कहा , अगर मुख्यमंत्री बता देंगे, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा । मूणत ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात में प्रवेश से पहले लोगों से काले कपड़े उतरवाए गए। काले परिधान वाली महिलाओं को भी वापस घर भेजा गया । उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जनसम्पर्क कर रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों औऱ महिलाओं का अपमान करने निकले है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के हक के पैसों की लूट हो रही है। केवल पिछले वर्ष राज्य की कांग्रेस सरकार ने वैट और स्टेट जी एस टी से लगभग 18 हजार करोड़ की कमाई की है यह पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। पेट्रोल डीजल से भी राज्य ने रिकॉड कमाई की है लेकिन राज्य ने अपने कर से जनता को पेट्रोल डीजल के दामों में कोई राहत नही दी। केवल एक साल में ही राज्य ने पेट्रोल डीजल से 6,520 करोड़ कमा लिए ।केवल साढ़े चार वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को लगभग 2 लाख करोड रुपए दिए हैं तो आखिर यह पैसा गया कहां?
अमित चिमनानी ने कहा राज्य की खुद की कमाई 20 प्रतिशत बढ़ी ,केंद्र की मोदी सरकार ने पांच गुना पैसा दिया लेकिन पैसा जनता तक नही पहुंचा, न राज्य ने अपने कर से पेट्रोल डीजल पर कोई राहत दी,न गरीबों का मकान बना, न गरीबों के घर में नल लगा, न गरीबों को केंद्र का भेजा चावल मिला, न संपत्ति कर माफ हुआ, न बेरोजगारी भत्ता मिला ,न नियमितीकरण हुआ न कांग्रेस के किए वादे अनुसार जनता को 20 लाख का मुफ्त इलाज मिला ,न 200 फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री लगी,न सड़के बनी,न पुल बने ,न स्टेडियम ,न ऑडिटोरियम बने,आखिरी पैसा गया कहां किसने इन पैसों की लूट की प्रदेश की जनता ये सवाल पूछ रही है।
अमित चिमनानी ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार ने जीएसटी के नाम पर हमेशा रोना रोती रही और केंद्र पर आरोप भी लगाती रही कि उन्हें नुकसान हो रहा है पर आंकड़े सामने आए हैं तो राज्य स्टेट जी एस टी में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कमाई करता हुआ दिखाई दे रहा है वर्ष 22/23 में राज्य में 11,284 करोड़ कमाए हैं जबकि 21/22 में 9,483 करोड़ कमाए थे इससे स्पष्ट होता है कि ज्यादा पैसे की कमाई करके जनता के सामने नुकसान होने की बातें कर जनता की हक के पैसों की लूट की जा रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। सहारा कंपनी को आज पूरा देश जानता है। एक समय में भारत पर सहारा का बोलबाला था। कई निवेशकों ने सहारा में पैसा इंन्वेस्ट किया है। जिनका पैसा आज तक फंसा हुआ है। करोड़ों निवेशकों का पैसा सहारा के पास जमा है। समय सीमा खत्म होने के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। जिससे निवेशकों के अंदर रोष देखा जा रहा है। हालांकि सहारा से ​जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जिसको जानकर निवेशक खुशी से झूम उठेंगे।
सरकार ने उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बादकुछ दिन पूर्व कहा कि सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को उनका पैसा नौ माह में लौटाया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि 5,000 करोड़ रुपये की राशि को सहारा-सेबी रिफंड खाते से केंद्रीय पंजीयक को स्थानांतरित किया जाए।
न्यायालय ने केंद्र सरकार की वह याचिका स्वीकार कर ली जिसमें जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए सहारा समूह द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए गए 24,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये केंद्रीय पंजीयक को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था। सहारा इंडिया की क्रेडिट सोसाइटी के रिफंड के लिए अभी सरकार द्वारा करीब 5000 करोड़ रूपये मांगे गए थे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 स्थित श्रीमती गिरिजा और प्यारे लाल यादव के घर पहुंचे, जहां यादव परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री को अतिथि पाकर श्री प्यारेलाल यादव और श्रीमती गिरिजा यादव ने प्रसन्नता जाहिर की।  मुख्यमंत्री ने यादव परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चेंच भाजी, अदौरी बड़ी,मिक्स वेज, गिल्की झुरगा, सेमी भाटा, खेड़हा, सलाद और पापड़ भी परोसा।
मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री यादव एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्रीमती यादव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करती है। उनका परिवार संयुक्त है। पति के देहांत के बाद बच्चो सहित सभी मजदूरी का कार्य करते है।शासन द्वारा सभी का श्रम कार्ड बना है।इसके अलावा राशन कार्ड से शासन द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न  मिल रहा है।इसी तरह श्री प्यारेलाल यादव ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना से काफी राहत मिला है।पहले बिजली बिल की राशि अधिक होने से पटाने में बड़ी दिक्कत होती थी,पर अब योजना से हमे बहुत फायदा हो रहा है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। नई राजधानी के प्रभावित किसानों की मंगलवार देर शाम मंत्री मंडलीय उपसमिति के साथ बैठक हुई. इसमें राज्य शासन की ओर से पट्टा देने पर सहमति बन गई है, लेकिन मुख्य मांग भू-अर्जन की समस्या पर फिलहाल शासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला. हालांकि पट्टा वितरण तक नई राजधानी के किसानों ने फिलहाल आंदोलन को टाल दिया है. पट्टा वितरण के बाद बाकी मुद्दों पर फिर से राज्य शासन से बात की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के निवास पर मंगलवार देर शाम नई राजधानी के किसानों के साथ बैठक हुई. बैठक में आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, एनआरडीए की सीईओ किरण कौशल, रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में किसानों ने अपनी आठ मांगों के बारे में बताया. हालांकि मंत्रियों ने इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया।
मंत्री मंडलीय उप समिति की ओर से किसानों को पट्टा बांटने पर सहमति दी गई है. ग्रामीण बसाहट का पट्टा एनआरडीए द्वारा दिया जाएगा. वहीं, लेयर-2 और 3 का पट्टा कलेक्टर द्वारा दिया जाएगा. इसके अलावा एनआरडीए द्वारा जो भी काम किए जा रहे हैं, उसमें प्लेसमेंट एजेंसियों को 60 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को काम पर रखने कहा गया है. यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एनआरडीए की होगी. प्रभावित गांवों में निस्तार के लिए श्मशान घाट, खेल मैदान, चारागाह आदि के लिए सर्वे कर जमीन चिह्नित किया जाएगा. बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम पटेल, रश्मि ठाकुर, एसडीएम आरंग-अभनपुर और सीएसपी राखी भी मौजूद थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 121 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 118 करोड़ 14 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और तीन करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल ने आज जोन क्र.-01 के अंतर्गत 1 करोड़ 28 लाख रुपए, जोन क्र.-07 के अंतर्गत 99 लाख रुपए, जोन क्र.-05 के अंतर्गत 62 लाख रुपए तथा कोलता समाज छात्रावास हेतु 50 लाख रुपए सहित कुल 3 करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन किया।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बघेल ने 55 लाख रूपए की लागत से शीतला तालाब, रामनगर के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 28 लाख रूपए की लागत से कोटा कॉलोनी उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 97 लाख रूपए की लागत से कोटा-गुढ़ियारी मुख्य मार्ग में नाला निर्माण कार्य, 6 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से कारी तालाब, आमापारा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से शीतला तालाब कोटा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से अनुष्का उद्यान, सेक्टर-01, रायपुरा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 29 लाख रूपए की लागत से हीरापुर उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 28 लाख रूपए की लागत से डूमर तालाब उद्यान आमानाका के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 1 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत से अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में सी-मार्ट निर्माण कार्य, 67 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत चंदनीडीह में 75 एम.एल.डी. क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 3 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत रायपुरा उच्च स्तरीय जलागर के कमाण्ड एरिया अंतर्गत मेन राईजिंग लाईन, डिस्ट्रीब्यूशन लाईन एवं घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 5 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत कुकुरबेड़ा में 1000 किलो लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार एवं मेन राईजिंग लाईन, डिस्ट्रीब्यूशन लाईन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 8 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से मिशन योजना के अंतर्गत डंगनिया उच्चस्तरीय जलागार के कमाण्ड एरिया अंतर्गत डंगनिया, रोहणीपुरम एवं अन्य क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन लाईन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 4 करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से हीरापुर, जरवॉय में 65 टी.पी.डी.सी. एण्ड डी यूनिट का कार्य, 7 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 01 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 43 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 07 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 7 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 08 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 05 के अंतर्गत विभिन्न कार्य और 21 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 02 के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बृजनगर में नवविवाहित दंपति मोहम्मद असलम और कहकशां बानो की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड के दो महीने बाद डाॅक्टरों और फोरेंसिक एक्सपर्ट की क्यूरी रिपोर्ट में हत्या की बातें सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक असलम के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक विवाद के बाद असलम ने ही कहकशां पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। घटना 19 फरवरी 2023 की है।
दरसअल, मृतक 24 वर्षीय असलम अहमद का कुछ सालों से राजातालाब की रहने वाली कहकशां बानो के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के परिजनों को जब ये बात पता चली तो दोनों का निक़ाह तय किया गया था। 19 फरवरी को बड़े धूमधाम से दोनों की शादी भी हुई। 21 फरवरी को टिकरापारा स्थित बृज नगर में रिसेप्शन रखा गया था। दोनों परिवार रिसेप्शन को लेकर खुश भी थे। पंडाल सजा हुआ था और खाने पीने की भी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बृज नगर में जहां पर ये शादी का रिसेप्शन रखा गया था वहीं एक मकान में दूल्हा दुल्हन भी रुके हुए थे। शाम में एक ब्यूटीशियन भी कमरे में थी और दुल्हन को तैयार कर रही थी। इस दौरान दूल्हा सोया हुआ था। ब्यूटीशियन ने बताया कि जब दूल्हा सोकर उठा तो उसने ब्यूटीशियन से कहा कि मुझे दुल्हन से अकेले में कुछ बात करनी है तुम बाहर चले जाओ। इसके बाद वो बाहर चले गए। कुछ देर बाद कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से लॉक था। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो असलम फर्श पर और कहकशां बेड पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। एक चाकू भी पलंग में ही पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी जानकारी टिकरापारा पुलिस को दी। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई थी।
दूल्हे असलम के बारे में पूछताछ में पुलिस को ये भी पता चला हैं कि मृतक असलम कुछ दिनों से एक परिचित के डॉक्टर से सेक्स पावर बढ़ाने की गोली लेकर खा रहा था। और उसका बीपी भी बढ़ा हुआ था। डॉक्टर से दोनों इन दोनों की गोलियां लेकर असलम खा रहा था। इस मामले में टिकरापारा पुलिस जांच कर रही है और डॉक्टर से भी पूछताछ जारी है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। भेंट-मुलाकात में आज सीएम भूपेश बघेल रायपुर पश्चिम विधानसभा की जनता से बातचीत कर रहे है. शहरी स्वस्थ्य स्लम योजना मोबाइल मेडिकल यूनिट योजना के लाभान्वित हितग्राही दुर्गा यादव ने बताया कि योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। आवास नियमितीकरण योजना से लाभान्वित मोहित साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि नियमितीकरण का फ़ार्म भरा हूं, स्वीकृत हो गया है। मोहित ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ऑनलाइन भवन अनुज्ञा से लाभान्वित तुषार ठाकुर ने बताया पहले जटिल प्रक्रिया थी, अब किसी का चक्कर लगाने का जरूरत नहीं है। निलय गुप्ता ने बताया कि पहले 18 हज़ार की दवाई लेनी पड़ती थी, अब आपके द्वारा लागू की गई धन्वंतरी योजना से दवाई सिर्फ 5 हजार 7 सौ 20 रूपए में मिल जाती है। रवि गोस्वामी ने बताया कि उनका आठ साल का बेटा थैलीसीमिया से पीड़ित है, मदद के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने पूरी राशि के इंतजाम का आश्वासन दिया। भुवन लाल यादव ने बताया कि घर के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाया है। तीन बच्चे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।
टाटीबंध निवासी बलजीत कौर ने बताया कि ९०-९१ हजार रुपए का गोबर बेच चुकी हैं। डेयरी चलाती हैं। छह गाय है अभी। मुख्यमंत्री से गोबर का रेट बढ़ाने कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने मजाक में उनसे दूध का रेट कम करने कहा ताकि ग्राहकों का भी कुछ फायदा हो ! मुख्यमंत्री से बात करते हुए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य भीम यादव ने मितान योजना को बहुत अच्छी योजना कही। भीम ने कहा कि इस योजना के आने से वह सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ पा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की लाभान्वित शारदा मरकाम ने बताया कि उसके तीन साल के बेटे को इस योजना का बहुत लाभ मिला है। आंगनबाड़ी की बहनें उसे अंडा, केला और गरम भोजन देती थीं। अब बेटे का वजन अच्छा हो गया है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की प्रतिभागी केंदा सोनकर ने बताया कि गेड़ी दौड़ और लंबी कूद में प्रथम आई हूं। फुगड़ी, गिल्ली डंडा और बांटी भी खेली हूं। खेल मुझे बहुत पसंद है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कई सालों बाद खेलने का मौका मिला। स्कूल शिक्षिका को छत्तीसगढ़िया ओलपिंक के खेलों से याद आया बचपन।