Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
गृह विभाग के अवर सचिव ने दर्ज कराई एफआईआर
P. T. – रायपुर, 17 अप्रेल 2023/छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है . यह पत्र सभी पुलिस अधीक्षकों के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया बताकर इस पर अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम का फर्जी हस्ताक्षर भी अंकित है।
गृह सचिव को इस फर्जी पत्र की जानकारी मिलने के साथ ही अवर सचिव श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा रायपुर के राखी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गयी है।
किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवर सचिव के नाम व पदनाम का उल्लेख कर फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर सोशल मिडिया मे वायरल कर शासन एवं गृह विभाग की छबि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर राखी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 419, 469 भादवि का दण्डनीय अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ रूपए की लागत से पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया …
P. T. – रायपुर, 17 अप्रैल 2023/ राजधानी रायपुर की सड़कें अब और भी खूबसूरत दिखेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान आज शहर के पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का घड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया। इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी।
रायपुर शहर के प्रमुख चौराहा घड़ी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सीएसआईडीसी के सामने वॉल पेंटिंग किया गया है, जिसमें विभिन्न कलाकृतियां बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस वॉल सजावटी पेंटिंग में अपने हाथों से छत्तीसगढ़ी ट्रायबल आर्ट की पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग में हमर चिन्हारी हमर छत्तीसगढ़ अंकित किया गया है।
राजधानी के पांच सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों के तहत जीई रोड, वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड, पचपेड़ी नाका रोड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, कलेक्टर श्री सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।
P. T. – रायपुर। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने हेट स्पीच को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया है. मोहन मरकाम ने हेट स्पीच को लेककर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पुलिस थाने जाने पर कहा, बीजेपी धार्मिक ध्रुवीकरण के साथ यहां का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है. छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है. कुछ मुद्दों को लेकर बयानबाजी के जरिए सौहाद्र बिगड़ रहा है. अगर पुलिस इन मुद्दों को लेकर जांच कर रही है तो बीजेपी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरे पर मोहन मरकाम ने कहा, कहा जाता है कि बस्तर के रास्ते ही छत्तीसगढ़ में सत्ता तक पहुंचा जाता है. भाजपा को बस्तर से 12 सीटें गवानी पड़ी थी. 15 साल सरकार में रहने के बाद बस्तर में ध्यान दिया होता तो उनकी यह दुर्गति नहीं होती. बीजेपी कितनी भी समीक्षा कर ले, उनका दांव नहीं चलने वाला है।
शक्ति प्रदर्शन करने को लेकर मरकाम ने कहा, कानून सबके लिए लागू होता है, कानून का उल्लंघन किया है. सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने का काम किया है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. अगर वर्ग विशेष को टारगेट करने की कोशिश की है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. बीजेपी तटाकथित धर्म का ठेकेदार अपने को वर्ग विशेष का मानते हुए लोगों को बांटने का काम करती है. बीजेपी के मंसूबे छत्तीसगढ़ में पूरे नहीं होंगे।
नक्सलियों के विरोध प्रदर्शन पर मरकाम ने कहा, चुनाव नजदीक आते तो नक्सली ऐसे हथकंडे अपनाते हैं. हमारी सरकार शांति, सुरक्षा, विश्वास और विकास के एजेंडों पर चल रही है. गांव और शहरों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है. नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए इस तरह के काम करते हैं।
खाने में परोसा गया मुनगा-बड़ी, लाल भाजी, बोहार भाजी और खट्टा भिंडी
सोनी और उनके परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती कर पुष्प- गुच्छ से मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत
P.T. – रायपुर 17 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कौशल्या सोनी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री पंडरी में अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद सुश्री सोनी के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर आए, मुख्यमंत्री का सुश्री सोनी के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा,नगर निगम महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर एवं अन्य उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री ने सोनी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चौलाई भाजी, लाल भाजी,बोहार भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, खट्टा जिमी कंद और कद्दू, सलाद और पापड़ भी परोसा ।
मुख्यमंत्री जी के साथ भोजन करके सोनी परिवार गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुश्री सोनी एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को सुश्री सोनी ने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्य कर रही है।पहले उसे नही के बराबर मानदेय राशि मिलती थी।सरकार द्वारा इस मानदेय राशि को बढ़ा कर 5 हज़ार रुपए कर दिया गया है।इस बढ़े मानदेय के लिए उन्होंने अपने आंगनबाड़ी सहायिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
P. T. – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर शहर में 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से यह बीपीओ सेंटर कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पाचवें तल पर शुरू होगा। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बी.पी.ओ. सेंटर की स्थापना से रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोज़गार के नये रास्ते खुलेंगे।बीपीओ से मल्टीनेशनल बड़ी कंपनियों में नौकरी से युवाओं में आत्मनिर्भरता आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बी.पी.ओ. के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसाय से युवा जुड़ सकेंगे।
बघेल ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बी.पी.ओ. सेंटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जहां कार्य करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व महाविद्यालयीन शिक्षा प्राप्त कर रहें युवाओं को पूरी दुनियां से जुड़कर अपने कौशल बढ़ाने का बेहतर अवसर मिले। कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस बीपीओ के बन जाने से रायपुर शहर में भी कई जन सुविधाएँ शुरू हो सकेंगी जिनसे लोगो को त्वरित लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध न होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे। प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां कें युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुलने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
P. T. – रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 3055 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 5 मई तक ऑनलाइन केआवेदन कर सकते हैं।
एम्स की ओर से निकाली गई इस वैकेंसी में पोस्टिंग देश के किसी भी कोने में दी जा सकती है।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 3000 आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एसटी और एससी श्रेणी के आवेदकों को 2400 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में अदा करना होगा।
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदक को बीएससी नर्सिंग की डिग्री के साथ भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ एक नर्स या मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है. जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना जरूरी है. इसके अलावा 50 बिस्तर वाले अस्पताल में 2 साल का अनुभव और राज्य नर्सिंग काउंसलिंग में नर्सरी और मिडवाइफ के रूप में पंजीयन होना भी जरूरी है. आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई 2023 है. वहीं इसकी परीक्षा 3 जून 2023 निर्धारित की गई है।
ये डॉक्यूमेंट ज़रूरी
आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ ही जाति और निवास प्रमाण पत्र होने चाहिए।
P. U. – रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 17 अप्रैल को रायपुर शहर को 84 नए सफाई वाहनों की बड़ी खेप मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण करेंगे। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री 30 हाइड्रोलिक टिपर, 20 मिनी टिपर, 07 यूटिलिटी विकल्प, 05 वैक्यूम सक्शन मशीन, 01 चैन माउंटेड डिगर, 10 तीन क्यूबिक मीटर के हाइड्रोलिक टिपर, 03 मिनी पोकलेन, 01 ट्रैक्टर संचालित वाटर कैनन सिस्टम, 06 कैंफर और 01 बोलेरो वाहन रायपुर नगर निगम को सौपेंगे।
5 शहरी सड़कों के सौंदर्यीकरण
के काम की शुरूआत भी होगी
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ही शहर की 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे। लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत से यह काम होगा। मुख्यमंत्री जी.ई रोड, वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड और पचपेड़ी नाका रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही इन सड़कों से जुड़ने वाली छोटी संपर्क सड़कों का भी सौैंदर्यीकरण किया जाएगा।
KWNS – राजिम, 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के नवापारा- राजिम में फिर कोरोना ने दस्तक दी है। 5 कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। डॉक्टर ने सभी मरीजों को नियमों का पालन करने की आदेश दी है।
दरअसल , प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने 1 अप्रैल से कोरोना से जुड़े लक्षणों के मरीजों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 5 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई। सभी मरीज नवापारा के वार्ड क्रमांक 17,19,21 और कुर्रा के निवासी है। बताया जा रहा है कि, सभी मरीजों की हालत सामान्य है। डॉक्टरों की सलाह पर सभी मरीज होम आइसोलेशन पर रखा गया हैं,और साथ ही मरीजों को कोरोना नियमों का पालन करने की आदेश दिया है।
P. T. – रायपुर, 16 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को श्री वल्लभाचार्य जी का जन्म छत्तीसगढ़ के चंपारण में हुआ, जिससे उनका गहरा नाता यहां से बन गया। भक्तिकालीन श्रीकृष्ण भक्ति शाखा के अग्रणी वल्लभाचार्य जी श्रीनाथ जी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने श्री कृष्ण के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हुए कई ग्रंथों की रचना की। उन्होंने पुष्टिमार्ग के रूप में श्रीकृष्ण के प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण भक्ति मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वल्लभाचार्य जैसे महापुरूष के जन्म से छत्तीसगढ़ की धरा भी धन्य हुई है।
KWNS – रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्ढू स्थित श्रीराम बिजनेश पार्क में आज शाम रैपर हनी जलवा बिखेरने वाले हैं। युवाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। युवा आज सुबह से ही शो की टिकट के लिए एक-दूसरे को फोन कर रहे हैं। शो के टिकट कहीं नहीं मिल रहे हैं। शो के बुक माई शो पर उपलब्ध थे। जो पूरी तरह बिक चुके हैं।
आपको बता दें कि राजधानी के युवाओं में आज रैपर हनी सिंह rapper honey singh को सुनने गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम शुरू होने में अभी 6 घंटे शेष है। अभी युवा सड्ढू इलाके की ओर पहुंचा शुरु कर दिये हैं। रैपर हनी सिंह के फैंस टिकटों दोगुना पैसे खरीदना चाह रहे हैं। बावजूद टिकट नहीं मिल पा रहा है।
रैपर हनी सिंह शाम 7 बजे से एंटरटेनमेंट Entertainment का तड़का लगाने जा रहे हैं। इस शो के टिकट बुक माई शो में उपलब्ध किये गये थे। जो पूरी तरह बुक हो चुके हैं।