Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों विशेषकर पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग का अमला हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचलों में 1 लाख 50 हजार से अधिक हाट बाजार क्लीनिक का आयोजन किया जा चुका है। इन आयोजनों में 84 लाख से अधिक मरीजों को सीधा फायदा मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट बाजारों में आयोजित किए जा रहे क्लीनिकों में लोगों को उपचार के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां और पैथोलाॅजी की सुविधाएं मिल रही है। योजना के अंतर्गत राज्य में 429 डेडिकेटेड ब्राडिंग वाहन तथा चिकित्सा दलों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में लोगों का इलाज किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से बस्तर-सरगुजा सहित राज्य के अन्य पहुंचविहीन और दुर्गम इलाके में रहने वाले लोगों को काफी फायदा हो रहा है। जहां एक तरफ इस योजना से महिलाओं और बच्चों के पोषण में सतत् निगरानी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ योजना से बस्तर में मलेरिया उन्मूलन अभियान को गति मिली है। इन इलाकों में महिलाओं और बच्चों में पोषण स्तर की जांच और कुपोषण के रोकथाम के लिए भी यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है।
सरगुजा संभाग के बैकुंठपुर जिला के ग्राम छिंदडांड निवासी श्री विजय सारथी लंबे समय से उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की समस्या से जूझ रहे थे ।महंगी दवाईयों और इलाज से भी उन्हें अधिक फायदा नहीं हो रहा था। श्री सारथी को एक दिन अचानक सप्ताहिक हाट बाजार में क्लीनिक की गाड़ी दिखी, उन्होंने वहां जाकर चिकित्सकों से पूछा तो नि:शुल्क इलाज की जानकारी मिली। जांच करवाने पर आवश्यक दवाई भी नि:शुल्क मिली, जिससे उनके तबीयत में सुधार हुआ है ।इसी प्रकार बीपी के समस्याओं से ग्रसित श्री रामनारायण बताते हैं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है जिससे उन्हें काफी तकलीफ थी।हाट बाजार क्लीनिक में उचित इलाज , दवाइयां एवं खानपान की सलाह मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।कोरिया जिले में विगत सप्ताह में हाट बाजार क्लीनिक में कुल 1758 मरीजों ने जांच कराया तथा 1715 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का लाभ मिला।
बस्तर अंचल में भी हाट बाजार क्लीनिक योजना का बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभ उठा रहे हैं। बस्तर जिला के ग्राम पखनार के हाट-बाजार क्लिनिक में इलाज करने पहुंचे डॉक्टर दुलेश्वर दानी ने बताया कि इस योजना से यहां गर्भवती माताओं और शिशुओं की जांच व टीकाकरण, संक्रामक तथा असंक्रामक बीमारियों की जांच, नेत्र रोग, कुपोषण, चर्म रोग, मधुमेह, टीवी, उच्च रक्तचाप और परिवार नियोजन संबंधित सलाह दी जा रही है। कटेनार बाजार में ही दुकान लगाने वाली श्रीमती लोदी ने बताया कि हाट बाजार क्लीनिक का लाभ उन्हें मिल रहा है। वह बीपी का चेकअप हाट बाजार क्लीनिक में ही कराती हैं, जहां उन्हें दवाइयां भी फ्री में दी जाती हैं।
स्वास्थ्य टीम में होते है स्थानीय बोली के जानकार
हितग्राहियों ने बताया कि छोटी-मोटी बीमारियों और उसके टेस्ट के लिए ग्रामीणों को शहर नहीं जाना पड़ता है। चेकअप के दौरान उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया जाता है। इसके अलावा एक एंबुलेंस की भी सुविधा है जिससे इमरजेंसी जैसी स्थिति के लिए उपयोग किया जाता है। सरगुजा, बस्तर अंचल में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय बोली के जानकार चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाॅफ की मदद ली जा रही है।
K.W.N.S.- रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनको नमन की गया इस अवसर पर गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में उनकी छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया ।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि भारत रत्न महान समाज सुधारक और संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शोषित वंचित और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेगी। इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सुनीता शर्मा नवीन चंद्राकर अरुण जंघेल अशोक ठाकुर प्रशांत ठेंगड़ी शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे अवीनय दुबे मुन्ना मिश्रा जी श्रीनिवास संगीता दुबे लोकेश्वरी साहू प्रमिला सोनवानी सागर वाकडे शिव वर्मा जयनारायण जलछत्रि निसार चांगल गुड्डू साहू विष्णु राजपूत अरुण सिंह प्रवीण चंद्राकर प्रकाश पुजारा कमलेश नथवानी शब्बीर खान भूपेंद्र जलछत्रि राजू नायक माधव छुरा सचिन अग्रवाल शशि वर्मा गिरिराज चावड़ा धीरेंद्र साखरे धन सिंह यादव महावीर देवांगन रवि शर्मा उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज.राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, वहीं दूसरी तरफ बाबासाहेब अंबेडकर दबे कुचले समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित होकर संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी है ।

K.W.N.S.-रायपुर। 5 सितंबर-22 की सुबह सुबह माना इलाके मे विजेंद्र मारकंडेय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या इलाके में सट्टे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई या नतीजा थी। विजेंद्र ने सट्टे सा खेल शुरू किया था। कोतवाली इलाके का सट्टा गिरोह बाज रवि ने भी माना में घुसपैठ शुरू की थी। रवि के गुर्गे जल्दी पकड़े गए लेकिन रवि करीब दो महीने बाद पकड़ाया। उसकी फरारी में पुलिस खासकर कोतवाली स्टाफ की भूमिका रही है। केस का चालन पेश करने को बाद छह महीने में ही सुनवाई पूरी हो गई। और हत्याकांड मे रवि साहू समेत सभी आरोपियों को सेशन कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया है।
यह था घटनाक्रम
माना बस्ती निवासी विजेंद्र मार्कंडेय उर्फ लल्ला की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना से नाराज मृतक के स्वजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने फूड लाइसेंस नही होने पर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपने दोस्त संजय के साथ विजेंद्र रविवार की रात रायपुर-धमतरी मार्ग पर संचालित आरएस रेस्टोरेंट एंड फेमली ढाबा में गया था। वहां पर किसी बात को लेकर ढाबा संचालक के कर्मचारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने विवाद को किसी प्रकार शांत कराया। घटना के बाद विजेंद्र घर चला आया। सुबह करीब नौ बजे ढाबा के आठ से 10 लोग अलग-अलग वाहनों से विजेंद्र के घर पहुंचे। विजेंद्र को घर से बाहर बुलाकर चाकू से हमला कर फरार हो गए थे।
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ महंत ने विधान सभा के नए परिसर में डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा स्थपित करने की घोषणा की। इस अवसर पर विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर अपने संदेश में डॉ. महंत ने डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि-डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर एक मनीषी, योद्धा, विद्वान, दार्शनिक, संविधान निर्माता, वैज्ञानिक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक एवं योग्य प्रशासक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध एक अभियान चलाया और उन्हें इस अभिशाप से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी । उन्होने भारतीय समाज को संकीर्णता, परम्परावाद और धर्मान्धता से मुक्त करने का प्रयास किया । डॉ. महंत ने कहा कि-बाबा साहब अम्बेडकर के बनाये मार्ग पर चलकर हम समरस समाज और उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकते है ।
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास और तहसीलदार के बीच तीखी बहस बाजी हुई। बीजेपी नेता ने सरकारी आदेश की कॉपी को फाड़कर कहा, आप लोग पुलिस लेकर आए हैं, हम लोगों की हत्या कर दीजिए, जेल ले जाइए। बाबा अंबेडकर ने धरना-प्रदर्शन करने का हमे मौलिक अधिकार दिया है। जब जिला प्रशासन के अधिकारी ने जब उनका नाम पूछा तो उन्होंने कहा कि, गूगल करके देख लीजिए, नाम-पता सब मिल जाएगा। इसके बाद भाजपा नेता भी धरने पर बैठ गए। दरअसल ये पूरा मामला रायपुर में जारी रसोइया संघ के आंदोलन से जुड़ा है। संगठन की महिलाएं नवा रायपुर के तूता में धरना दे रही हैं। इन्हें हटाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कार्रवाई का विरोध कर दिया।
जिला प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर इन महिलाओं को धरना खत्म करने को कहा। तो विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने वीडियो जारी करके मदद मांगी। जिसके बाद गौरी शंकर श्रीवास मौके पर पहुंचकर अफसरों की कार्रवाई को असंवैधानिक बताया।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम की खेती सबसे ज्यादा बिलासपुर में होती थी, लेकिन अब कोरिया और बलरामपुर में भी इसकी खेती होने लगी है. अपने स्वाद को लेकर बैंगन पल्ली, लंगड़ा और दशहरी आम की लोगों में खूब डिमांड रहती है।
आम की किस्म में बैगन पल्ली सबसे मीठा होने के कारण ज्यादा पसंद किया जाता है. इसके अलावा लंगड़ा आम भी लोगों की पसंद है. मई माह के बाद लंगड़ा आम में मिठास आने लगती है. बैगन पल्ली और लंगड़ा आम में खास बात यह है कि बैगन पल्ली की सेल्फ लाइफ अच्छी है. यह आम पकने के बाद जल्दी खराब नहीं होता. मई माह में लंगड़ा आम में मिठास पाया जाता है. यह देर से फलने वाली किस्म है. प्रदेश के अधिकांश किसान दशहरी, लंगड़ा और बैंगन पल्ली आम की खेती करते हैं।
पहले आम की सबसे अधिक खेती बिलासपुर में होती थी. लेकिन वर्तमान समय में कोरिया और बलरामपुर जिले में सर्वाधिक आम की खेती होती है. दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद और गरियाबंद के कुछ क्षेत्रों में पुराने ट्रेडीशन के मुताबिक नाले या तालाब के किनारे आम का बगीचा देखने को मिलता है. दशहरी, लंगड़ा, मल्लिका जैसी आम की किस्म की खेती यहां के किसान कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। आज डॉ अंबेडकर की जयंती है. भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के पिता कहे जाते हैं. डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की अध्यक्षता में दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान संविधान सभा द्वारा तैयार किया गया था. अम्बेडकर जयंती को जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करने के लिए भी मनाया जाता है. उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किया और इसे समाज से मिटाने का प्रयास किया. डॉ भीमराव अंबेडकर हमेशा उत्पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े रहे और महिलाओं, मजदूरों और अछूतों के जीवन के उत्थान के लिए काम किया. एक प्रखर समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और प्रभावशाली वक्ता होने के नाते, डॉ अम्बेडकर राजनीति विज्ञान, कानून और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों के विद्वान थे।
14 अप्रैल 1891 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू के एक गांव में हुआ था. उन्हें बचपन से ही आर्थिक व सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा. यहां तक की स्कूल में छुआछूत और जाति-पाति का भेदभाव झेलना पड़ा. लेकिन तमाम विषम परिस्थितियों के बाद भी अंबेडकर ने अपनी पढ़ाई पूरी की और एक या दो नहीं अपनी मेहनत से कुल 32 डिग्री हासिल की. विदेश से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की और अपने देश भारत में दलित समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए।
डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर ने एक ऐसे भारत की कल्पना कि जहां सभी नागरिकों को कानून के तहत समान माना जाता है. साथ ही उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के लिए अभियान चलाया. इसलिए, उनके काम और एक बेहतर भारत बनाने की दिशा में किए गए योगदान को याद करने के लिए, डॉ अम्बेडकर के कुछ अनमोल वचन जानें. इन्हें आप इस अम्बेडकर जयंती पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मासूमों के सपनों के साथ जमीदोंज स्कूल बिल्डिंग । सपनों को सच में बदलने की उम्मीद लिये बनी बांस की झोपड़ी । आखिरकार जिद के आगे डर को हराती स्कूल की पक्की इमारत । स्कूल बिल्डिंग की ये तीनों तस्वीरें साबित करती हैं कि असंभव कुछ भी नहीं । बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में ध्वस्त किये गये स्कूल भवनों के मलबे को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि यहां की तस्वीर यूं बदल जायेगी । जगदलपुर में आयोजित “भरोसे का सम्मेलन” में संवरता सुकमा स्टॉल पर ये मॉडल बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा के कायाकल्प की तस्वीर बयां कर रहा है ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर साल 2018-19 में बस्तर के संवेदनशील इलाकों में पूर्व में जमींदोज हुये शालाओं को दुबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया । नक्सलियों द्वारा अधिकांश स्कूल भवनों को ध्वस्त करने के कारण सुकमा जिला अंतर्गत विकास खण्ड कोन्टा के संचालित शालायें वर्ष 2006 से 2010 तक कुल 123 शालायें बंद हो गयी थीं । नक्सलियों के द्वारा अधिकांश शाला भवनों को ध्वस्त कर दिया गया था लगभग 12 से 13 वर्ष तक शालायें संचालित नहीं हुयी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप 2018-19 से 2022-23 तक सुकमा जिले में बंद 123 शालाओं को पुन प्रारंभ कर दिया गया। शुरूआत में ग्रामीणों द्वारा निर्मित झोपड़ी में शालाओं का संचालन किया गया। वर्तमान में शासन के द्वारा ३० स्थानों में भवन की स्वीकृति प्रदाय किया गया है। जिसमें से 54 स्थानों पर भवन बन कर तैयार हो गया है। शेष जगहों पर निर्माण कार्य प्रगतिरत है । वर्तमान में 4382 बच्चे उक्त शालाओं में अध्ययनरत है एवं 45 स्थानों पर नियमित शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गयी है ।
शिक्षादूतों ने बदली तस्वीर- प्रशासन की पहल पर उसी ग्राम पंचायत के शिक्षित युवकों को शिक्षादूत बनाने का निर्णय गया, जिन्होंने अपने गांव में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा । इनके प्रयासों से विगत चार सालों से जिले में बंद पड़े सभी स्कूल शिक्षादूतों के माध्यम से दुबारा संचालित हो रहे हैं ।
जगरगुंडा को 14 साल बाद परीक्षा केंद्र की स्वीकृति मिली- सलवा जुडूम अभियान के बाद से जगरगुंडा की शैक्षणिक संस्थाओं को दोरनापाल में संचालित की जाती थी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 56 किमी की दूरी तय करके एक माह पूर्व दोरनापाल पहुंचते थे। वहीं विभाग द्वारा परीक्षा सम्पन्न होने तक परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए आश्रम-छात्रावास में वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाती थी। वहीं कुछ बच्चे किराए के मकान में रहकर परीक्षा में शामिल होते थे। 2019 में आश्रम-शालाओं को दोरनापाल से पुनः जगरगुंडा में संचालित की गई। वहीं 10वीं, 12वीं के परीक्षार्थियों को 2 साल तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए दोरनापाल आना पड़ता था। अब नवीन केंद्र बनाये जाने से विद्यार्थियों को ज्यादा दूर सफर नहीं करना पड़ा जिससे परीक्षा के दौरान आने वाली अतिरिक्त परेशानी कम हो गई। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में हालात सामान्य होते ही जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को राहत दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया। केंद्र बनने से परीक्षार्थियों को अतिरिक्त परेशानियां भी कम हुई, जिससे परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों को भरपूर समय मिला। जिले में माशिमं की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। विगत वर्षों में 14 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराई जाती थी। इस वर्ष 3 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्र खुलने से आसपास के विद्यार्थी और उनके पालक खुशी जाहिर करते हुए परीक्षा केंद्र बनाने पर शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिले को मिली 3 नए परीक्षा केंद्र- इस वर्ष दूरस्थ इलाकों में हालात सामान्य होता देख शासन से 3 नए परीक्षा केंद्र की स्वीकृति मिली, जिनमें सुकमा विकासखंड के मुरतोंडा, कोंटा विकासखंड के जगरगुंडा और मराईगुड़ा (वन)शामिल है। विगत वर्षों में 14 परीक्षा केंद्रों से बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई जाती थी। जगरगुंडा के परीक्षा केंद्र में 16 बच्चे10वीं के और 26 बच्चे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह मरईगुड़ा (वन) में और मुरतोंडा में 10वीं के तथा 12वीं के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा दी।
जगरगुंडा परीक्षा केंद्र में हेलीकॉप्टर से भेजे गए प्रश्नपत्र- जगरगुंडा के विद्यार्थियों को परीक्षा में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था करते हुए हेलीकॉप्टर से 4 दिन पहले ही प्रश्नपत्र पहुंचाये गये ।

K.W.N.S.-रायपुर। जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने अबूझमाड़ से आए महिला स्व सहायता समूह के कामों की जमकर तारीफ की। प्रियंका गांधी को अबूझमाड़ से आई मानमती ने जब बताया कि उनके समूह में 90 महिलाओं ने 1 साल में 15 लाख से भी ज्यादा आय अर्जित किया है तो उन्होंने मानमती को आत्मीयता से गले लगा लिया और कहा कि आप लोगों का समूह बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला नारायणपुर के ग्राम कोचवाही में स्थित गोठान में मावली मल्टिएक्टिविटी सेंटर की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रोजगार मूलक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता एवं स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है।
इसी गोठान में कार्य करने वाली मानमती पोटाई ने बताया कि गोठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फुड प्रोसेसिंग युनिट, गोबर पेंट एवं पेवर ब्लॉक के निर्माण से जुड़ कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। इस क्रम में फुड प्रोसेसिंग युनिट में कुल 90 महिलाएं कार्यरत है। महिलाएं कोदो चांवल, ब्लैक राईस, ब्राउन राईस, रेड राईस की प्रोसेसिंग के अलावा 5 प्रकार के कुकीज जिसमें मिलेट्स से संबंधित कोदो कुटकी, महुआ, गुड़ रागी, ईमली से बिस्किट आदि बना रही हैं। इसके साथ ही इस मावली मल्टिएक्टिविटी सेंटर मे रागी का आटा, तिखुर पाउडर, शहद, प्रोसेस्ड पोहा, मशरूम उत्पादन भी निर्मित किया जाता है। विगत एक साल में इस सेंटर से महिलाओं द्वारा 15 लाख रूपये की प्रोसेस्ड फूड की बिक्री की गई, जिसमें उन्हे 6 से 7 लाख रुपये का लाभ हुआ है।