Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के नया रायपुर स्थित कॉरपोरेट ऑफिस के नवनिर्मित भवन का उदघाटन भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा की CRGB के कॉरपोरेट कार्यालय का उदघाटन करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आरआरबी के बीच अपना कॉरपोरेट कार्यालय रखने वाला पहला होना जश्न मनाने के लिए एक मील का पत्थर है। सीआरजीबी टीम को मेरी और से हार्दिक बधाई और में कामना करता हू , कि सीआरजीबी व्यवसायिक लाभप्रद्ता और दक्षता मानकों के मामले में सबसे पहले और भी बहुत कुछ हासिल करे। उत्कृष्ट क्रेडिट गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए बैंक को तरलता जोखिम,ALM जोखिम के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन आई के गोहिल द्वारा माननीय मुख्य अतिथि को सीआरजीबी द्वारा पूरे किए गए लक्ष्य एवम् उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गई।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आई के गोहिल ने कहा की CRGB माननीय मुख्य अतिथि की आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा। इस कार्यक्रम में CGM नाबार्ड डॉक्टर श्री ज्ञानेंद्र मणि,CGM SBI मिहिर नारायण मिश्रा CGM SBI विनोद कुमार मिश्रा सुरेन्द्र बाबू जीएम नाबार्ड मोहन रावत डीजीएम नाबार्ड शैली जमुआर डीजीएम नाबार्ड श्री शिव कुमार जीएम एसबीआई नीरज प्रसाद, नवीन रावत डीजीएम एसबीआई संजय तिवारी देवेंद्र उपाध्याय राकेश कुमार यादव डीजीएम एसबीआई गजेन्द्र साहू एजीएम आरबीआई एवम् छत्तीसगढ़ शासन की श्रीमती शीतल सारस्वत वर्मा की गौरवशाली उपस्तिथि थी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के जीएम विजय अग्रवाल,आतुल्य बेहेरा अजय कुमार निराला, अरविंद मित्तल एवम् सहायक महाप्रबंधक श्री जी एन मूर्ति श्री सतीश कश्यप एवम् बड़ी संख्या में CRGB के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय प्रबंधकों एवम् अधिकारियों को पुरुस्कृत किया गया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. पिछले कुछ दिनों से रायपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें हैदराबाद रेफर किया जा रहा है. पिछले एक हफ्ते से मंत्री गुरु रूद्रकुमार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रूटीन चेकअप के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में डॉक्टरों ने ब्लड इन्फेक्शन बताया. इसके साथ ही उनके वजन में भी लगातार गिरावट आ रही थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार से टेलीफोन पर चर्चा की और उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना. सीएम ने मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. लोकसभा स्पीकर चरणदास महंत शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर रूद्रकुमार का हालचाल जाना था. खुद मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल में इसकी फोटो शेयर की थी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वंचितों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति कमर, भुंजिया समाज का अपमान किया है। ये बाबा साहेब के संविधान के तहत विशेष सीधी भर्ती का अधिकार मांगने पदयात्रा करते हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें उनका अधिकार देने की बजाय उन्हें अपमानित कर दिया। यह संविधान निर्माता का अपमान है। इसके लिए मुख्यमंत्री वंचितों से माफी मांगते हुए उन्हें तत्काल सीधी भर्ती का अवसर दें। भाजपा वंचितों के हक के लिए संघर्ष करेगी।
गोंडवाना भवन में आदिवासी युवाओं से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं को भुंजिया व कमार जनजाति के युवाओं ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती का अधिकार है। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में भाजपा की सरकार ने सामाजिक उत्थान के लिए कदम उठाए। सीधी भर्ती की। भूपेश बघेल सरकार ने यह सीधी भर्ती बंद कर जनजाति समाज की तरक्की के रास्ते बंद कर दिए।
बीजेपी नेता जब विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं से मिले तो उन्होंने बताया कि अब भूपेश बघेल सरकार ने चलाचली की बेला में सीधी भर्ती निकाली तो गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी जिलों में भर्ती नहीं हुई। इस पर हम विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के युवा पैदल चलकर मुख्यमंत्री के पास अधिकार मांगने पहुंचे। जिन्हें मुख्यमंत्री ने अपमानित करते हुए कहा कि जहां भी भर्ती हुई है, सब फर्जी है। कहीं कोई सीधी भर्ती नहीं होगी। जबकि विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं का कहना था कि 20 फीसदी भी भर्ती कर दें तो सारे वंचितों को नौकरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने उनकी बात नहीं सुनी।
बीजेपी ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री बस्तर में आदिवासी समाज को फुसलाने के लिए तथाकथित भरोसे का सम्मेलन आयोजित करते हैं और दूसरी तरफ विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को उनके अधिकार से वंचित करते हुए उन्हें अपमानित कर रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कोई खैरात मांगने नहीं गए थे बल्कि वे अपना अधिकार मांग रहे थे। उन्हें इस तरह अपमानित किया जाना साबित कर रहा है कि सत्ता के घमंड में चूर भूपेश बघेल समाज की अंतिम पंक्ति के युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं और उनका तिरस्कार भी कर रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बस्तर सम्मेलन को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके समय में कोई सैलानी बस्तर नहीं जाता था. लोग डरे हुए थे, फर्जी एनकाउंटर किया. ये पहचान वो बनाकर रखे थे, हमने आदिवासियों को उनकी जमीन लौटवाई, लोगों को रोजगार से लगाया. उनको शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ा. बिलासपुर में बंगाली समाज के आयोजन में शामिल होने से जाने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय न जॉब कार्ड था, ना आधार कार्ड था. रमन सिंह के समय जवानों को राशन पहुंचाने मशक्कत करनी पड़ती थी. आज गरीब लोगों के घर में राशन पहुंच रहा है।
धर्म परिवर्तन करने वालों की डी लिस्टिंग को लेकर निकाली जा रही रैली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनको दिल्ली में ये प्रदर्शन करना चाहिए. यहां क्यों राजनीति कर रहे हैं. इस बात को लोकसभा में पूछते।
उन्होंने कहा कि बस्तर की पुरानी पहचान थी. प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान, आदिवासी संस्कृति की पहचान विलुप्त हो गया था. हमने पुराने दौर को वापस दिलाने का काम किया. बस्तर सम्मेलन को तमाशा कहे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह कभी सम्मेलन नहीं करा सकते, इसलिए उनको तमाशा लग रहा है. लोगों को जबरदस्ती ढोकर लाते थे, उनको कोई पूछ नहीं रहा है।
बीजेपी नेताओं को नोटिस जारी करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है, जो समाज की सौहाद्रता खराब करने की कोशिश करेंगे उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक के बयान पर कहा कि देश की जवानों की शहादत से जुड़ा मामला है. केंद्र सरकार और बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए।
 

 

K.W.N.S.-खरोरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के पास मुख्य मार्ग पर मिट्टी से भरे ट्रक और प्याज से भरी हाइवा में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। मिट्टी और प्याज सड़क पर बिखर गए। इसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा हैं। फ़िलहाल पुलिस दोनों वाहनों को मुख्यमार्ग से हटवाने में जुट गई है। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल आज बंगला नववर्ष एवं शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए। कुछ देर बाद सीएम बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (आर) कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 1.55 बजे गुढियारी (पाटन) आयेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2.50 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय सभागार में आयोजित ‘मायाराम सुरजन जी की जन्मशती में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.15 बजे रायपुर के ललित महल होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार से टेलीफोन पर चर्चा का उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विस अध्यक्ष ने भी हालचाल जाना और ट्वीट कर लिखा – छग शासन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी का कुशलक्षेम जानने रायपुर रामकृष्ण अस्पताल पहुँचा। डॉ से चर्चा कर शारिरिक परीक्षण की जानकारी ली एवं उच्चत्तम ईलाज की बात कही. ईश्वर से कामना करता हूँ, आप जल्द स्वस्थ हो और पुनः जनसेवा का कार्य करे। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया हमारा संविधान हैं। हमारा संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री ने इसके पहले अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, वहीं दूसरी तरफ बाबासाहेब अंबेडकर दबे कुचले समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष कर रहे थे। बाबासाहेब ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। श्री बघेल ने कहा कि बाबा साहेब ने यह महसूस किया कि भारतीय समाज की सबसे बड़ी कमजोरी शिक्षा की है। उन्होंने भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि हम पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। वैचारिक दृष्टि से हम बहुत ऊंचे हैं, लेकिन हमारा व्यवहार वैसा नहीं है। हमारे समाज में मनुष्यों के साथ भेद-भाव किया जाता है, समानता का व्यवहार नहीं किया जाता। बाबा साहेब सहित देश के अनेक महापुरूषों ने भारतीय समाज की इस बुराई को महसूस किया और इसके विरूद्ध लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरूष सदियों में एक बार पैदा होते है, उन्होंने हमें ’शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का मंत्र दिया। उनके यही विचार हमें संघर्ष करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रज्ञा, करूणा और मैत्री के संदेश को आत्मसात किया। आज समाज को इसकी सबसे बड़ी आवश्यकता है। बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। संविधान के चलते हमें आरक्षण मिला। बाबा साहेब ने समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में लाखों लोगों ने नागपुर में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण किया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां यदि माता-पिता के पास जाति प्रमाण पत्र है, तो नवजात शिशु को उसका जाति प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। यदि किसी के पास 50 साल का रिकार्ड नहीं है तो ग्राम सभा अथवा शहरी क्षेत्रों में सामान्य सभा से प्रस्ताव पारित होने पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की गई है। समाज द्वारा नया रायपुर में जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को जमीन के मूल्य 10 प्रतिशत राशि तथा अन्य वर्गों को 15 प्रतिशत की राशि देने पर जमीन आबंटित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समाज शासकीय भूमि लेना चाहे तो जमीन चिन्हित कर लें, निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमीन आबंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में गुरू घासीदास संग्रहालय, शहीद वीर नारायण स्मारक और विश्व स्तरीय स्कूल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में तथागत संदेश पत्रिका और भारत का संविधान शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।
कार्यक्र के दौरान आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर की गई घोषणा के अनुसार कार्यों को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन कार्यों की स्वीकृति पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने, अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। ये सभी कार्य स्वीकृत हो गए हैं।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि भूपेश राज में किसानों के साथ लूट, बैंक खाते से पैसे गायब हो रहे है। परेशान होकर एक किसान ने आत्महत्या की है. बता दें कि राजनांदगांव के डोंगरगढ़ क्षेत्र के खल्लारी गांव में किसान पुत्र की खुदकुशी मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में गुरुवार को प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने गुरुवार को प्रेसवार्ता की. प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की.
 इस मामले में किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि “राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के खल्लारी गांव के किसान आनंद कवर ने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली. समिति प्रबंधक को संरक्षण देने वाले बैंक के प्रतिनिधि और जिन लोगों के हस्ताक्षर से केसीसी के माध्यम से लोन निकला गया है. इस स्कैम में बहुत से लोग शामिल है. उनपर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. पवन साहू ने प्रदेश सरकार से मृत किसान के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी की मांग की.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण विधेयक का मामला गर्माता जा रहा है। आरक्षण विधेयक मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। आरक्षण मामले में सीएम बघेल ने राजभवन की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण विधेयक पर अब तक राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
दरअसल, सीएम बघेल ने आरक्षण विधेयक मामले में राज्यपाल और राजभवन पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राजभवन की भूमिका की समीक्षा होनी चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि राज्यपाल कितने दिनों तक विधेयक रोक सकते हैं? जनता से जुड़े मुद्दों को क्यों रोका जा रहा है ? इससे युवाओं को नौकरी, भर्तियों में परेशानी हो रही है।