Browsing: रायपुर

 
 
 
K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने 13 अप्रैल को कलेक्टोरेट कार्यालय में राज्य में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जेजेएम, एसबीएम, ओडीएफ प्लमस, गोबरधन और खाद्य प्रसंस्ककरण से संबंधित योजनाओ के प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में छत्ती सगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकीय, जिला पंचायत, नगर निगम रायपुर और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी शामिल हुए।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी से पूछा है कि वो छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में उस हिंदू युवा भुनेश्वर साहू के घर क्यों नहीं गई जिसकी दंगाइयों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है। जबकि हमने देखा है पुलिस की गोली से मरे बिजनौर के दंगाई सुलेमान के घर जाकर वो परिवार को सांत्वना देती है। क्या छत्तीसगढ़ के साहू समाज का युवा भुनेश्वर के परिवार के साथ उनकी सहानुभूति नही है? 
 क्या प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए हिंदुओं का खून, खून नही पानी है? भुवनेश्वर के परिवार के प्रति प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी इतनी असंवेदनशील क्यों है? बृजमोहन ने कहा कि आज तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मॉब लिंचिंग के शिकार भुनेश्वर के परिवार से मिलने नही पहुंचे। इसका मतलब यह साफ है कि कांग्रेस को राजनीति में हिंदुओं का कोई स्थान नहीं है। हिंदुओं का खून उनके लिए पानी है। उन्हे सिर्फ धर्म विशेष के पक्ष में आंख मूंदे खड़े रहना है। बृजमोहन ने कहा कि हमने देखा है कि उत्तर प्रदेश या अन्य भाजपा शासित राज्यों में किसी गैर हिंदू की हत्या हो जाए तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस का पूरा कुनबा वहां डेरा डाल कर बैठ जाता है। परंतु यहां भुनेश्वर की हत्या पर उनका मौन हो जाना यह बताता है कि उनकी राजनीति सिर्फ और सिर्फ धर्म विशेष को संरक्षण देने की उन्हें लाभ पहुंचाने की है। 
कांग्रेस के लिए हिंदुओं के खून की कीमत कुछ भी नहीं बृजमोहन ने कहा कि मॉब लिंचिंग के शिकार हुए भुनेश्वर साहू के परिवार को मात्र 10 लाख की सहायता यह कांग्रेस सरकार दे रही है। जबकि हमने देखा है कि लखीमपुर उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसे 50 लाख की सहायता सिर्फ प्रियंका गांधी को खुश करने उनकी राजनीति चमकाने के लिए करते हैं। भुनेश्वर साहू कांग्रेस से संबद्ध नही था। वह एक गरीब परिवार से था। शायद इसीलिए मुख्यमंत्री ने मॉब लिंचिंग का शिकार होने के बाद भी परिवार को कम सहायता प्रदान कर रहे है। कांग्रेस पार्टी केवल धर्म विशेष को खुश करने में लगी रहती है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ठ अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल होने दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी में गड़बड़ी के मामले में 27 जिलों के आबकारी अफसरों व कर्मचारियों समेत मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर व डायरेक्टर रैंक के 35 अधिकारियों को समंस जारी किया है। शराब दुकानों में पदस्थ सुपरवाइजर और सेल्समैन से लगातार पूछताछ की जा रही है। बुधवार को तीन जिलों के आबकारी अधिकारी और मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर को बुलाया गया। उनसे लंबी पूछताछ की गई। उन्हें रात में छोड़ा गया।
इसके अलावा शराब कारोबार से जुड़े दो दर्जन कारोबारियों और अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है। ईडी की कार्रवाई को लेकर शराब कारोबार से जुड़े तीन लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने ईडी पर दबाव बनाकर कोरे कागज में हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट की निगरानी की मांगी है। उनकी अर्जी पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई है। 17 अप्रैल को अर्जी पर सुनवाई होगी। इस बीच ईडी के समंस से हड़कंप मचा हुआ है। कई अधिकारी छुट्टी पर चले गए हैं। इधर रायपुर विशेष अदालत से अनुमति मिलने के बाद ईडी के अधिकारी अवैध कोल परिवहन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में 10 अप्रैल से केंद्रीय जेल में जाकर पूछताछ कर रही है।
बुधवार को कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज किया गया है। इससे पहले उपसचिव सौम्या चौरसिया और आईएएस समीर विश्नोई का बयान दर्ज किया गया है। गुरुवार को बयान लेने का आखिरी दिन है। इसमें खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग और कारोबारी सुनील अग्रवाल का बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं 29 अप्रैल को पेशी में सभी को कोर्ट लाया जाएगा।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार आज बस्तर आएंगी. वे भरोसे का सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी. सीएम भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सीएम दिल्ली से सीधे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन होगा. इसमें सीएम बघेल आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। परिवहन विभाग द्वारा विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यूपीआई आधारित क्यूआर बेस्ड भुगतान सुविधा की शुरूआत की। चालानी कार्रवाई में पारदर्शिता के लिए पीओएस मशीन का उपयोग होगा। विभाग द्वारा आज मोबाइल वे-पैड से ओवरलोड गाड़ियों में चालान प्रक्रिया की शुरूआत भी की गई।
परिवहन मंत्री अकबर ने इस दौरान बताया कि प्रदेश में ओवर लोड गाड़ियों की चेकिंग के लिए 07 मोबाइल वे-ब्रिज की व्यवस्था की गई है। इससे प्रवर्तन अमले के द्वारा कहीं पर भी गाड़ी का वजन कराया जा सकेगा और प्रवर्तन में पारदर्शिता आयेगी। पीओएस के माध्यम से ऑनलाइन चालान होने से प्रवर्तन में पारदर्शिता आयेगी। यूपीआई आधारितर क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करने की नई सुविधा भी शुरू की जा रही है। ओवरलोड गाड़ियों से जहां शासन को राजस्व का नुकसान होता है, वहीं सड़कें भी समय से पहले खराब हो जाती हैं। अब इन ओवर लोड गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने मोबाइल वे-ब्रिज खरीद लिया है। परिवहन विभाग के सभी फ्लाइंग स्क्वाड को मोबाइल वे-ब्रिज दिया जा रहा है। इससे माल वाहक गाड़ियों का वजन चेक किया जा सकेगा।
ज्ञात हो कि प्रदेश में करीब चार लाख माल वाहक गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसके साथ प्रदेश से महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, झारखंड, पंजाब, उत्तर-प्रदेश और बिहार आदि राज्यों की गाड़ियां गुजरती हैं। अत्यधिक संख्या में गाड़ी होने के वजह से सभी गाड़ी की जाँच करने में समस्या होती है। यदि ओवर लोड गाड़ियां पकड़ी भी गई तो इनके वजन का माप करने के लिए धर्मकांटा ले जाना पड़ता है। ऐसे में धर्मकांटा दूर होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निदान के लिए परिवहन विभाग ने 07 मोबाइल वे-पैड ख़रीदा गया है। मोबाइल वे-पैड आने के बाद यह प्रदेशभर की अलग-अलग सड़कों पर खड़ी कर आने-जाने वाले माल वाहक गाड़ियों की तुरंत चेकिंग होगी। यदि ओवर लोड पाया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इससे एक तरफ जहां राजस्व की वसूली में वृद्धि होगी वहीं दूसरी तरफ सड़कें भी जल्दी खराब नहीं होगी।
खदानों और उद्योगों के बाहर रहेगा मोबाइल वे-ब्रिज
परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेशभर की खदानों और उद्योगों से निकलने वाली ज्यादातर गाड़ियां ओवर लोड रहती हैं। मोबाइल वे-ब्रिज के आने के बाद इसे खदानों और उद्योगों के बाहर खड़ा कर दिया जाएगा। उसके बाद खदानों और उद्योगों से निकलने वाली गाड़ियों की जांच कर कार्रवाई होगी।
चालानी कार्रवाई में पारदर्शिता के लिए पीओएस मशीन का होगा उपयोग
सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के मुताबिक ट्रैफिक नियमो को तोड़ने वालों के चालानी कार्यवाई में पारदर्शिता बनी रहे और काम जल्दी हो इसके लिए पूरे प्रदेश भर पीओएस मशीन के जरिये ई चालान और ईपेमेंट की शुरुआत की जा रही है। किसी व्यक्ति के पास जुर्माने की राशि नही है और ऑनलाइन भुगतान की कोई सुविधा भी नही है. तो उसका गाड़ी नम्बर और मोबाइल नम्बर फीड किया जाएगा. उससे एक ेउे जनरेट होगा. जो उसके फोन पर आएगा. इस नंबर पर पीओएस के जरिये लिंक भेजी जाएगी., जिस पर तीन दिन के अंदर भुगतान करना होगा। अन्यथा परिवहन कार्यालय में जाकर भी राशि भरी जा सकती है।
एक से अधिक दफा नियमो को तोड़ा तो बताएगी मशीन-
एक से अधिक दफा ट्रैफिक नियमो को तोड़ने वालों की अब खेर नही है. यदि पहले ई-चालान कटा है और दूसरी दफा फिर नियमो को तोड़ते पकड़े गए तो यह पीओएस मशीन पुराना रिकार्ड बता देगी। परिवहन विभाग से मिली जानकारी अनुसार पीओएस मशीन कई तरह से काम करेगी। इसमें एक साफ्ट वेयर है। इसके पीछे एक कैमरा भी लगा है जो मौक़े की फोटो उतारेगा। जिसमे ट्रैफिक नियमो की नए मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक विभिन्न धाराओं और उनके जुर्माने की राशि फीड है जिस धारा का उल्लंघन होगा उसको भरते ही जुर्माने की राशि सामने आ जायेगी और उसे भरना पड़ेगा।
इस लेनदेन के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया से छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने टाइअप किया है। इसके लिए डेबिट कार्ड/एटीएम और नेट बैंकिंग आदि का उपयोग होगा। साथ ही यूपीआई/क्यू आर कोड सिस्टम के माध्यम से भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है। इस पर गाड़ी का नंबर और नियम के उल्लंघन की जानकारी फीड करते ही पर्ची निकल जाएगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कंवर राम की 13 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है संत कंवर राम जी ने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से जन-जन तक मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया। उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्वबंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने आम-खास सभी लोगों को प्रभावित किया। श्री बघेल ने कहा कि संत कंवर राम ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। विगत दिनों यातायात पुलिस रायपुर द्वारा अमानक साइलेंसर उपयोग करते पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। तब वाहन चालकों द्वारा बताया गया कि शोरूम एवं ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं द्वारा पार्ट्स की विशेषता बढ़ा चढ़ाकर बताई जाती है जिससे ग्राहक आकर्षित होकर मूल पार्ट्स को छोड़कर मॉडिफाई पार्ट्स लगाते हैं, उनके द्वारा उस पार्ट्स के वैधानिकता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाती और ना ही उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही की जाती है.
इन बातों का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने यातायात के अधिकारियों को अमानक पार्ट्स के व्यवसाय पर रोक लगाने के निर्देश दिए है, जिसके तारतम्य में गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के द्वारा ऑटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं वाहन रिपेयर शॉप संचालकों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में दुकानदारों को अमानक पार्ट्स (यथा- मॉडीफ़ाई सायलेंसर, प्रेशर हॉर्न, डार्क फिल्म, हूटर, सायरन, गलत नम्बर प्लेट आदि) को तीन दिवस के भीतर सम्बन्धित कंपनी को वापस करने या यातायात थाना में जमा करने हिदायत दिया गया।भविष्य में दुकान में अमानक पार्ट्स मिलने पर जप्ति की कार्यवाही होगी तथा चालान बनाकर प्रकरण में भेजा जाएगा, जहाँ पर ₹1,00,000 अर्थदण्ड का प्रावधान है। दुकानदारों को मॉडिफाई सायलेंसर नहीं बेचने,प्रेशर हार्न नहीं बेचने, ब्लैक फिल्म नहीं लगाने, अमानक हेलमेट नहीं बेचने , 55 वॉट से अधिक के हेडलाइट बल्ब व एलईडी फ्लैश लाईट नहीं बेचने कहा गया ।
वाहन मैकेनिकों को भी मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हार्न, ब्लैक फिल्म, गलत ढंग से नंबर प्लेट, हथियार जैसा लेग गार्ड, एलईडी फ्लैश बल्ब नहीं लगाने, दोपहिया वाहनों को मालवाहक वाहनों के रूप में परिवर्तित नहीं करने, नंबर प्लेट बनाते समय वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देखकर ही मानक नंबर अंकित करना। डुप्लीकेट चाबी बनाते समय भी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देखकर ही निर्माण करना। वाहनों में लाल नीली बत्ती या सायरन हूटर लगाने के पूर्व एमटीओ(पुलिस लाईन) का अनापत्ति पत्र देखकर ही लगाने बताया गया।
उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम की धारा 182 क (1) एवं धारा 182 क (3) के तहत अमानक पार्ट्स का विक्रय करना या कंपनी द्वारा निर्मित मानक पार्ट्स में परिवर्तन करना या अमानक पार्ट्स लगाने पर ₹100000 जुर्माना का प्रावधान है। उपरोक्त बैठक में रायपुर शहर से 156 की संख्या में ऑटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं वाहन रिपेयर शॉप संचालक उपस्थित हुए इस दौरान यातायात थाना प्रभारी तेलीबांधा, पंडरी, भनपुरी, फाफाडीह, टाटीबंध शारदा चौक, भाटागांव बस स्टैंड, पचपेड़ी नाका, कयाबांधा , एवं यातायात मुख्यालय प्रभारी उपस्थित रहे।